--> 10 April 2020 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

10 April 2020 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 10 April 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने वाला देश का पहला राज्‍य कौन है?

a. ओडिशा
b. उत्‍तर प्रदेश
c. गुजरात
d. दिल्‍ली

Answer a. ओडिशा

– ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्‍य में लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया।
– यह ऐलान उन्‍होंने 9 अप्रैल को किया।
– दरअसल, देश में लगे 21-दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है।
– मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा बंद रखने का आग्रह भी किया है।
– इसके अलावा राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रखने की भी घोषणा की है।

ओडीशा
राज्यपाल: गणेशी लाल.

———————————
2. फोर्ब्स की जारी साल 2020 की सूची में दुनिया का सबसे अरबपति व्‍यक्ति कौन है?

a. बिल गेट्स
b. जेफ बेजोस
c. मार्क जुकरबर्ग
d. रॉब वॉल्‍टन

Answer b. जेफ बेजोस

– वह अमेजन के संस्‍थापक और सीईओ हैं।
– फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की 34 वीं वार्षिक सूची जारी की है।
– इसका शीर्षक (The Richest in 2020) है।
– टॉप 10 अरबपतियों में आठ अमेरिका के हैं।

– यह तीसरा मौका है जब जेफ बेजोस लगातार तीसरी बार फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की अरबपतियों की सूची में सबसे ऊपर है।
– उनके पास 113 बिलियन डॉलर (8.47 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति है।
– दूसरे नंबर पर बिल गेट्स हैं, उनकी कुल संपत्ति 98 बिलियन डॉलर (7.35 लाख करोड़ रुपये) है।
– तीसरे स्‍थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। वह लग्जरी सामान बनाने वाली कंपनी LVMH के चेयरमैन एवं सीईओ हैं। उनकी संपत्ति 76 बिलियन डॉलर (5.7 लाख करोड़ रुपये) है।
– चौथे स्‍थान पर वारेन बफेट हैं। वह दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टर माने जाते हैं। उनकी संपत्ति 67.5 बिलियन डॉलर (5.06 लाख करोड़ रुपये है।
– पांचवें स्‍थान पर लैरी एलिसन हैं। उनकी संपत्ति 59 बिलियन डॉलर (4.42 लाख करोड़ रुपये) है।
– छठे स्‍थान पर अमानसियो ओर्टेगा।
– सातवें पर फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जकरबर्ग हैं। उनकी संपत्ति 54.7 बिलियन डॉलर है।
– आठवें स्‍थान पर जिम वाल्टन। उनकी संपत्ति 54.6 बिलियन डॉलर है। वह वॉल-मार्ट से जुड़े हैं।
– नौवें स्‍थान पर एलिस वाल्टन। उनकी संपत्ति 54.4 बिलियन डॉलर है।
– दसवें स्‍थान पर रॉब वाल्टन हैं। उनकी संपत्ति 54.1 बिलियन डॉलर है।

—————————
3. फोर्ब्स की जारी साल 2020 की सूची में भारत का सबसे अमीर व्‍यक्ति कौन है?

a. अनिल अंबानी
b. मुकेश अंबानी
c. राधाकृष्ण दमानी
d. शिव नादर

Answer b. मुकेश अंबानी

– रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 17वें स्थान पर हैं।

——————————
4. सार्क ने सदस्य देशों को COVID-19 से निपटने के लिए कितने मिलियन डॉलर आवंटित किए?

a. 4 मिलियन डॉलर
b. 5 मिलियन डॉलर
c. 6 मिलियन डॉलर
d. 7 मिलियन डॉलर

Answer b. 5 मिलियन डॉलर

– इस पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटन करने का उद्देश्य सार्क देशों को उनके प्रयासों में वित्तीय सहायता प्रदान करना है
– सार्क सदस्य के लोगों को वित्तीय नुकसान और COVID-19 महामारी के गंभीर सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को कम करके सुरक्षा प्रदान करना है।
– सार्क के 8 सदस्यों देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं

– सार्क का मुख्यालय: काठमांडू, नेपाल
– महासचिव: एसाला रूवान वेराकून
– सीईओ: सुनील मोतीवाल

————————-
5. विजडन ने वर्ष 2020 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (Wisden Leading Cricketer of the Year) का खिताब किस पुरुष खिलाड़ी को दिया?

a. विराट कोहली
b. रोहित शर्मा
c. बेन स्‍टोक्‍स
d. क्रिस गेल

Answer c. बेन स्‍टोक्‍स

– वह वर्ल्‍ड कप 2019 विजेता टीम इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर हैं।
– विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब पिछले तीन साल से विराट कोहली जीतते आ रहे थे, विराट कोहली को साल 2016, 2017 और 2018 में इस खिताब से नवाजा गया था।

– Wisden ने साल के 5 क्रिकेटरों का भी ऐलान कर दिया है, जो इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने या विकेट लेने के मामले में आगे रहे।
– इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर,
– ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस,
– ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने,
– ऑस्ट्रेलियाई महिला ऑलराउंडर एलिस पैरी और
– सिमोन हार्मर

—————————–
6. विजडन ने वर्ष 2020 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (Wisden Leading Cricketer of the Year) का खिताब किस महिला खिलाड़ी को दिया?

a. एलिसे पेरी
b. सिमोन हार्मर
c. मिताली राज
d. हरमनप्रीत कौर

Answer a. एलिसे पेरी

– महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पैरी ने यह खिताब जीता है।

———————–
7. अमेरिका के न्यूयॉर्क में किस भारतीय-अमेरिकी पत्रकार का निधन 6 अप्रैल 2020 को कोविड-19 से हो गया?

a. राकेश मारिया
b. ब्रह्म कांचीबोटला
c. आमीर त्‍यागी
d. रोहित विप्‍लब

Answer b. ब्रह्म कांचीबोटला

– ब्रह्म कांचीबोटला अमेरिका में यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के कॉरेस्पोंडेंट थे।
– उनमें 23 मार्च को कोविड-19 के लक्षण दिखे थे।
– अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना ने न्‍यूयार्क शहर में तबाही मचाई है और सबसे ज्यादा मौतें भी हुई हैं।
– पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला भारत में कई पब्लिकेशन के साथ काम करने के बाद वो 1992 में अमेरिका चले गए थे।

——————————–
8. केंद्र सरकार ने COVID-19 से लड़ने और स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी के लिए कितनी रकम का इमरजेंसी पैकेज जारी किया है?

a. 15000 करोड़
b. 25000 करोड़
c. 30000 करोड़
d. 11000 करोड़

Answer a. 15000 करोड़

– स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी के लिए 15000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. यह इमरजेंसी पैकेज से कई राज्यों को आर्थिक मदद मिलेगी।
– इसका इस्तेमाल COVID-19 इमरजेंसी रेस्पांस में होगा, शुरुआत में 7774 करोड़ का इस्तेमाल होगा।
– इसके बाद बाकी बची रकम 7226 करोड़ साल 2024 तक समय-समय पर खर्च किए जाएंगे.
– इससे पहले केंद्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे खर्चों के लिए 4113 करोड़ रुपये दे चुकी है।

——————————
9. भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का नया एमडी और सीईओ किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. अनुराग कर्दम
b. पराग राजा
c. शिवम शर्मा
d. सुरेश कुमार गुप्‍ता

Answer b. पराग राजा

– पराग राजा की नियुक्ति विकास सेठ के स्थान पर की गई है।

————————————
10. स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड के पूर्व कोच रेडोमिर एंटिक का 6 अप्रैल 2020 को निधन हो गया, वह किस देश से थे?

a. अमेरिका
b. फ्रांस
c. सर्बिया
d. जापान

Answer c. सर्बिया

– एंटिक की कोचिंग में ही एटलेटिको मेड्रिड ने 1995-96 में ला लीगा और कोपा डेल रे कप का खिताब जीता था.
– एंटिक 2002-03 में बार्सिलोना के कोच थे।
– एंटिक मार्च 1991 से जनवरी 1992 तक 10 महीने के लिए स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के भी कोच रहे।


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी – फरवरी करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.45/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.40/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK

 

The post 10 April 2020 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter