यह 28 April 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं। 28 April 2019 Current Affairs PDF.
1. एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2019 में भारत, कुल कितने पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा?
a. 17 पदक
b. 15 पदक
c. 18 पदक
d. 4 पदक
Answer: a. 17 मेडल
- इसमें 3 स्वर्ण, 7 रजत (सिल्वर) और 7 कांस्य (ब्रांज) शामिल है।
- पहले स्थान पर बहरीन रहा। उसने 11 गोल्ड सहित 22 पदक जीते।
- दूसरे स्थान पर चीन रहा। उसने 9 गोल्ड सहित 29 मेडेल जीते।
- तीसरे पर जापान रहा, 5 गोल्ड सहित टोटल 18 पदक के साथ।
भारत के गोल्ड मेडल विजेता:
- पहला स्वर्ण पदक 30 वर्षीय गोमती मारीमुथु ने 800 मीटर दौड़ पाया।
- तेजिंदर पाल सिंह तूर ने पुरुषों की शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता।
- पी.यू.चित्रा ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड जीता।
स्वर्ण
क्रमांक इवेंट एथलीट का नाम
1. मेन्स शॉटपुट तेजिंदर पाल सिंह तूर
2. महिलाओं की 800 मीटर दौड़ गोमती मारीमुथु – पीबी(2: 02.70 सेकंड)
3. महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ पी.यू.चित्रा
रजत
4. पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ अजय कुमार सरोज
5. पुरुषों की 3000 मी स्टीपल चेज़ अविनाश सेबल
6. महिलाओं का हेप्टाथलॉन स्वप्ना बर्मन
7. महिलाओं का भाला फेंक अन्नू रानी
8. पुरुषों का भाला फेंक शिवपाल सिंह- पीबी(86.23मी)
9. महिलाओं की 4×400 मीटर रिले प्राची, एम. आर. पोवम्मा, सरिताबेन लक्ष्मणभाई गायकवाड़ और वी.के.विस्मया
10. 4×400 मीटर मिश्रित रिले मुहम्मद अनस, एम. आर. पूवम्मा, वी.के.विस्मया और अरोकिया राजीव
कांस्य
11. पुरुषों की 10,000 मी दौड़ गावित मुरली कुमार – पीबी (28: 38.34 सेकंड)
12. पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ जाबिर मदारी पल्लियालिल- पीबी(49.13 सेकंड)
13. महिलाओं की 200 मी दौड़ दुती चंद
14. महिलाओं की 400 मी दौड़ एम आर पूवम्मा
15. महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ पारुल चौधरी –पीबी(15:36.03 सेकंड)
16. महिलाओं की 10,000 मी दौड़ संजीवनी जाधव –पीबी (32: 44.96 सेकंड)
17. महिलाओं की 400 मी बाधा दौड़ सरिताबेन लक्ष्मणभाई गायकवाड़
----------------------
2. देश की पहली टेलीप्रजेंस सुविधा की शुरुआत किस हाईकोर्ट ने की है?
a. मुंबई हाईकोर्ट
b. दिल्ली हाईकोर्ट
c. पटना हाईकोर्ट
d. अहमदाबाद हाईकोर्ट
Answer: b. दिल्ली हाईकोर्ट
- टेलीप्रजेंस व्यवस्था के ज़रिये एक साथ अलग-अलग जगह पर मौजूद 20 लोगों को एक साथ जोड़ा जा सकता है।
- इसका उपयोग आई-फोन, डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल आदि के ज़रिये किया जा सकता है।
- एक-दूसरे से जुड़ने के लिये ई-मेल के ज़रिये इसका लिंक भेजा जाएगा।
- इस लिंक को मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कनेक्ट करते ही सभी आपस में जुड़ जाएंगे।
- ज़रूरत होने पर तत्काल इस सेवा के ज़रिये अन्य अदालत या व्यक्ति से कनेक्ट किया जा सकेगा।
---------------------
3. भारत का पहला ‘ग्रीन कार लोन' किस बैंक ने लांच किया है?
a. SBI
b. PNB
c. RBI
d. HDFC
Answer: a. SBI
- 22 अप्रैल 2019 विश्व पृथ्वी दिवस पर SBI ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भारत का पहला ‘ग्रीन कार ऋण’ लॉन्च किया है।
-----------------------
4. किस रोबोटिक लैंडर ने पहली बार मंगल ग्रह पर मार्सक्वेक (भूकंप) दर्ज किया है?
a. इनसाइट
b. चंद्रयान 2
c. लूना 2
d. लूना 6
Answer: a. इनसाइट
- यह नासा का रोबोटिक लैंडर है।
- इससे पहली बार 6 अप्रैल 2019 को कमजोर मार्सक्वेक संकेतों का पता लगा है।
- वैज्ञानिक ने इस कंपन को 'मार्सक्वेक' नाम दिया है.
- इनसाइट का 6 अप्रैल 2019 को मंगल पर 128वां दिन था.
- लैंडर में भूकंपमापी इक्यूपमेंट लगा है - साइस्मिक एक्सपेरिमेंट फॉर इंटीरियर स्ट्रक्चर'
- पृथ्वी की तरह मंगल पर आए इस कंपन से ग्रह की अंदरूनी जानकारी का खुलासा किया जा सकता है.
- 'इनसाइट' 26 नंबवर 2018 को मंगल ग्रह पर उतरा था.
मार्स के बारे में:
- त्रिज्या (Radius): 3,389.5 किमी
- सूर्य से दूरी: 227.9 लाख किमी
- चंद्रमा: फोबोस, डीमोस
नासा के बारे में:
- मुख्यालय: वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका
- संस्थापक: ड्वाइट डी आइजनहावर
- स्थापित: 29 जुलाई 1958, संयुक्त राज्य अमेरिका
- चंद्रयान 2 भारत का रोबोटिक लैंडर है। जिसे भेजा जाएगा। चांद पर यह उतरेगा।
--------------------
5. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी अगले वर्ष 1 अप्रैल से डीज़ल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। इस कंपनी का नाम बताएं?
a. हुंडई
b. महिंद्रा
c. फोर्ड
d. मारुति सूजुकी
Answer: d. मारुति सूजुकी
- देश के करीब 51 फीसदी कार मार्केट पर मारुति का कब्जा है।
- कंपनी डीज़ल कारें बनाना इसलिये बंद कर रही है क्योंकि अगले साल से लागू होने वाले BS-VI प्रदूषण मानकों से जुड़ी कारों की निर्माण लागत काफी ज़्यादा है।
---------------------
6. IPI (इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट) वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो पुरस्कार 2019 किसने जीता है?
a. रवीश कुमार
b. सिरिल अल्मेडा
c. अमिताभ कांत
d. राजदीप सरदेसाई
Answer: b. सिरिल अल्मेडा
- वह पाकिस्तान के डॉन अखबार के संपादक और स्तंभकार हैं।
- उन्हें यह सम्मान पाकिस्तान में नागरिक-सैन्य संबंधों के ‘महत्वपूर्ण’ और ‘मजबूत कवरेज’ के लिए दिया गया है।
- मिस्र की समाचार साइट मदामास्र ने भी IPI और इंटरनेशनल मीडिया सपोर्ट (आईएमएस) का फ्री मीडिया पायनियर अवार्ड 2019 जीता है।
- दोनों पुरस्कार 5 जून, विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2019 पर जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले आईपीआई के वार्षिक विश्व कांग्रेस और महासभा समारोह में प्रस्तुत किए जाएंगे।
IPI अंतर्राष्ट्रीय प्रेस संस्थान के बारे में:
- स्थापित: अक्टूबर 1950, 68 साल पहले
- मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया
- आईपीआई कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष: मार्कस स्पिलमैन
----------------------
7. RBI ने नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) और नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) की अपनी पूरी हिस्सेदारी सरकार को बेच दी है, यह काम किस कमेटी की रिपोर्ट पर हुआ?
a. स्वामीनाथन कमेटी
b. दूसरी नरसिम्हम कमेटी
c. रजनीकांत कमेटी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. दूसरी नरसिम्हम कमेटी
- RBI ने NHB के लिए केंद्र सरकार को 1,450 करोड़ रुपये और नाबार्ड के लिए 20 करोड़ रुपये में दे दी है।
- अब केंद्र सरकार इन दोनों वित्तीय संस्थानों में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है।
- यह कदम दूसरी नरसिम्हम कमेटी की रिपोर्ट और आरबीआई द्वारा तैयार किए गए चर्चा पत्र के आधार पर लिया गया है, जिसका शीर्षक ‘विकास वित्तीय संस्थानों और बैंकों की भूमिका और संचालन में सामंजस्य स्थापित करना’ है।
आरबीआई:
- मुख्यालय: मुंबई
- गवर्नर: शक्तिकांत दास
नाबार्ड:
- मुख्यालय: मुंबई
- अध्यक्ष: डॉ हर्ष कुमार भनवाला
एनएचबी:
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- एमडी और सीईओ: दक्षिता दास
-------------------
8. हाल ही में किस देश ने विश्व के पहले तैरते हुए परमाणु उर्जा प्लांट (एटोमिक पावर प्लांट) का परीक्षण पूरा किया?
a. चीन
b. अमेरिका
c. फ्रांस
d. रूस
Answer: d. रूस
- रूस ने विश्व के पहले तैरते हुए परमाणु उर्जा प्लांट अकेडमिक लोमोनोसोव के ट्रायल को पूरा किया।
- इस ट्रायल का उद्देश्य परमाणु उर्जा प्लांट के तकनीकी पैरामीटर्स की कार्यकुशलता सुनिश्चित करना था।
- इसका नाम रूसी शिक्षाविद मिखाइल लोमोनोसोव पर रखा गया है।
- अकेडमिक लोमोनोसोव का निर्माण रूस की सरकारी परमाणु उर्जा फर्म रोस्तोम द्वारा किया गया है। इसकी लम्बाई 144 मीटर तथा चौड़ाई 30 मीटर है।
- इससे 70 मेगावाट विद्युत् तथा 300 मेगावाट ऊष्मा (Heat) का उत्पादन किया जा सकता है।
- इसका उपयोग आर्कटिक क्षेत्र में तेल उत्पादन करने वाले विशाल उपकरणों को उर्जा प्रदान करने के लिए किया जायेगा।
--------------------
9. क्रूज मिसाइल 'पीएनएस हिम्मत (1027)' को किस देश की नेवी ने सफल परीक्षण किया है?
a. श्रीलंका
b. बांग्लादेश
c. पाकिस्तान
d. म्यांमार
Answer: c. पाकिस्तान
--------------------
10. 2019 में विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह (World Immunization Week) कब मनाया जा रहा है?
a. 20 से 24 अप्रैल
b. 21 से 38 अप्रैल
c. 24 से 30 अप्रैल
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. 24 से 30 अप्रैल
- इसकी थीम “एक साथ सुरक्षित : टीके काम करते हैं”।
- इस सप्ताह इसके द्वारा उन सभी लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है जिन्होंने सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करवाने में भूमिका निभाई। इसमें अभिभावक, हेल्थ वर्कर तथा इन्नोवेटर शामिल हैं।
- रूस की मुद्रा रसियन रूबल
- भारत के पास दो एयरक्राफ्ट कॅरियर हैं।
- आईएनएस विक्रमादित्य
- आईएनएस विराट
----------------------------------------
Download Detail Notes of Current Affairs PDF - Click Here
Download One Liner Current Affairs PDF - Click Here
आप हमारे यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
News Source : The Hindu, The Indian Express, Dainik Jagran, Navbharat Times, Times of India & PIB.
28 April 2019 Current Affairs PDF
The post 28 April 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment