यह 29 April 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं। 29 April 2019 Current Affairs PDF.
1. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र से 28 अप्रैल को बने चक्रवाती तूफान का नाम बताएं?
a. फानी
b. आनी
C. कानी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. फानी (Cyclonic Storm FANI)
- बांग्लादेश की सलाह पर तूफान का नाम ‘फानी’ रखा गया है
- इसका असर आज यानी 29 अप्रैल को उड़ीसा सहित कई राज्यों में होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
- 29 अप्रैल से एक मई के बीच पुडुचेरी, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में तट पर और उसके पास समुद्र में स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। मौसम विभाग ने श्रीलंका, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है।
चक्रवात का नाम कैसे तय होता है -
- हिन्द महासागर क्षेत्र के 8 देशों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान और थाईलैंड) ने भारत की पहल पर 2004 से चक्रवाती तूफानों को नाम देने की व्यवस्था शुरू की थी.
- जैसे ही चक्रवात इन 8 देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग सुलभ नाम इस चक्रवात को दिया जाता है.
- इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है. किसी भी नाम को दोहराया नहीं जाता है.
- अभी भी अगले कई तूफानों के नाम तय किए हुए हैं। जब तूफान आएगा, तब उसका नाम डाल दिया जाएगा।
------------------
2. गृह मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न मामलों पर सबूत एकत्र करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष किट वितरित किया है, इसका नाम बताएं?
a. SPEAK
b. SACR
c. WAR
d. SAECK
Answer: a. SAECK (Sexual Assault Evidence Collection Kits)
Special Kits to Probe Sexual Assault Cases
- गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच लगभग 3,120 विशेष किट वितरित किए हैं।
- किट में टेस्ट ट्यूब और बोतलों का एक सेट होता है।
- इसे बलात्कार जांच किट भी कहा जाता है जो यौन उत्पीड़न के मामलों पर तत्काल प्रभावी मेडिको-कानूनी जांच करने के लिए रक्त और वीर्य के नमूने एकत्र करने में मदद करता है।
----------------------
3. एक ट्रिलियन डॉलर मूल्य (मार्केट वैल्यु) की दुनिया की तीसरी कंपनी कौन बन गई है?
a. एप्पल
b. अमेजॅन
c. माइकोसॉफ्ट
d. गूगल
Answer: c. माइकोसॉफ्ट
- हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने स्टॉक मूल्यांकन में छलांग लगाने के बाद पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर का मूल्यांकन (मार्केट वैल्यु) हासिल किया है।
- एप्पल और अमेजॅन के बाद यह तीसरी कंपनी है, जिसने यह मार्केट वैल्यू को पा लिया।
- इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट फिर से दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में एप्पल से आगे निकल गई है।
---------------------
4. दुनिया भर में कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
a. 24 अप्रैल 2019
b. 25 अप्रैल 2019
c. 26 अप्रैल 2019
d. 28 अप्रैल 2019
Answer: d. 28 अप्रैल 2019
- काम के दौरान होने वाले हादसों और बीमारियों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है
- अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन (आईएलओ) ने इस दिवस की घोषणा की थी और इसे वर्ष 2003 से मनाया जा रहा है।
- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इस दिवस को लेकर रिपोर्ट जारी की है।
- कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं और बीमारियों की वजह से हर दिन 6300 लोग मारे जाते हैं.
-----------------------
5. अमेरिका ने हाल ही में किस अधिकारों के उल्लंघन के लिए भारत को प्राथमिक निगरानी सूची में रखा है?
a. बौद्धिक संपदा (IP) अधिकार
b. परमाणु क्षमता अधिकार
c. व्यापार अधिकार
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. बौद्धिक संपदा (IP) अधिकार
- अमेरिका का कहना है कि भारत ने अपने यहां बौद्धिक संपदा संरक्षण व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चली आ रही शिकायतों से निपटने की दिशा में अभी कोई उल्लेखीय सुधार नहीं किया है. इससे अमेरिकी पेटेंटधारकों का अधिकार प्रभावित हुआ है.
- अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधित्व (यूएसटीआर) ने अपनी रिपोर्ट में भारत सहित 11 देशों को प्राथमिक निगरानी सूची में रखा है. इस सूची में अन्य देशों में अल्जीरिया, अर्जेंटीना, चिली, चीन, इंडोनेशिया, कुवैत, रूस, सऊदी अरब, यूक्रेन और वेनेजुएला शामिल हैं.
- चीन इस सूची में पहले स्थान पर है. भारत को दूसरा स्थान मिला है
----------------------
6. भारत का पहला “वोटर पार्क” किस जगह पर स्थापित किया गया है?
a. दिल्ली
b. गुरुग्राम
c. हैदराबाद
d. नोएडा
Answer: b. गुरुग्राम
- इसका उद्देश्य लोगों को चुनावी प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाना है।
- इस पार्क में लोगों को चुनावी प्रक्रिया तथा देश में मतदान के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
---------------------
7. किस भारतीय खिलाड़ी ने 2019 डच इंटरनेशनल बैडमिंटन खिताब जीता?
a. हर्शील दानी
b. अनुभव खन्ना
c. सुरेश कुंवर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. हर्शील दानी
----------------------
8. किस देश ने विश्व में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर 5G नेटवर्क लांच किया?
a. फ्रांस
b. उत्तर कोरिया
c. दक्षिण कोरिया
d. यूएसए
Answer: c. दक्षिण कोरिया
- 5G वायरलेस संचार टेक्नोलॉजी थर्ड जनरेशन पार्टनरशिप प्रोजेक्ट (3GPP) पर आधारित है।
- यह 4G LTE के बाद मोबाइल नेटवर्क टेक्नोलॉजी का अगला चरण है।
---------------------
9. हाल ही में किस दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने समलैंगिकता के लिए मृत्युदंड की सजा का प्रावधान किया है?
a. म्यांमार
b. फ्रांस
c. सऊदी अरब
d. ब्रूनेई
Answer: d. ब्रूनेई
- ब्रूनेई ने कठोर इस्लामिक कानून लागू किया है जिसके मुताबिक समलैंगिकता के लिए दोषी को पत्थर से मृत्युदंड दिया जायेगा।
--------------------
10. ISO सर्टिफिकेट पाने वाला पहला रेलवे स्टेशन कौन सा है?
a. पटना रेलवे स्टेशन
b. गुवाहाटी रेलवे स्टेशन
c. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
d. हावड़ा रेलवे स्टेशन
Answer: b. गुवाहाटी रेलवे स्टेशन
----------------------------------------
Download Detail Notes of Current Affairs PDF - Click Here
Download One Liner Current Affairs PDF - Click Here
आप हमारे यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
News Source : The Hindu, The Indian Express, Dainik Jagran, Navbharat Times, Times of India & PIB.
29 April 2019 Current Affairs PDF
The post 29 April 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment