--> 15 May 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

15 May 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 15 May 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं। 15 May 2019 Current Affairs PDF.

1. नाबार्ड ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को फंडिंग देने के लिए किस नाम से 700 करोड़ रुपए के वेंचर कैपिटल फंड को शुरू किया है?

a. Nabventures
b. Nesventure
c. Grameenventure
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. Nabventures

– नैबवेंचर्स –

– इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जिन लोगों ने स्टार्टअप्स आरंभ किये हैं उन्हें सहायता राशि दी जाएगी.
– नाबार्ड (नेशनल बैंक फ़ॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) की सहायक कंपनी, नबवेंचरस ने पहली बार वित्त पोषण की घोषणा की जिसे ‘नबवेंचरस फंड’ कहा गया, जो कृषि, भोजन और ग्रामीण स्टार्ट-अप (जो ग्रामीण आजीविका को बेहतर बनाने में मदद करेंगे) शुरुआत के लिए इक्विटी निवेश के लिए 700 करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष है।

—————
2. किस खिलाड़ी को CEAT क्रिकेटर रेटिंग पुरस्‍कार 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेटर एंड बैट्समैन ऑफ द ईयर से सम्‍मानित किया गया?

a. एमएस धोनी
b. रोहित शर्मा
c. विराट कोहली
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. विराट कोहली

——————
3. किस खिलाड़ी को CEAT क्रिकेटर रेटिंग पुरस्‍कार 2019 में इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्‍मानित किया गया?

a. चेतेश्‍वर पुजारा
b. जसप्रीत बुमराह
c. विराट कोहली
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. जसप्रीत बुमराह

—————-
4. किस खिलाड़ी को CEAT क्रिकेटर रेटिंग पुरस्‍कार 2019 में इंटरनेशनल टेस्‍ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्‍मानित किया गया?

a. चेतेश्‍वर पुजारा
b. रोहित शर्मा
c. विराट कोहली
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. चेतेश्‍वर पुजारा

——————
5. किस खिलाड़ी को CEAT क्रिकेटर रेटिंग पुरस्‍कार 2019 में इंटरनेशनल वन डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्‍मानित किया गया?

a. चेतेश्‍वर पुजारा
b. रोहित शर्मा
c. विराट कोहली
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. रोहित शर्मा

——————-
6. किस खिलाड़ी को CEAT क्रिकेटर रेटिंग पुरस्‍कार 2019 में इंटरनेशनल टी 20 प्‍लेयर ऑफ द ईयर से सम्‍मानित किया गया?

a. चेतेश्‍वर पुजारा
b. रोहित शर्मा
c. विराट कोहली
d. आरोन फिंच

Answer: d. आरोन फिंच

——————-
7. किस खिलाड़ी को CEAT महिला क्रिकेटर ऑफ़ द इयर 2019 के खिताब से सम्मानित किया गया है?

a. झूलन गोस्वामी
b. मिताली राज
c. हरमनप्रीत कौर
d. स्मृति मंधना

Answer: d. स्मृति मंधना

हाल ही में CEAT क्रिकेटर ऑफ़ द इयर पुरस्कारों में विराट कोहली को पुरुषों की श्रेणी में तथा स्मृति मंधना को महिलाओं की श्रेणी में क्रिकेटर ऑफ़ द पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

——————-
8. केंद्र सरकार ने लिट्टे के खिलाफ प्रतिबंध को और कितने साल के लिए तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया है?

a. सात साल
b. आठ साल
c. पांच साल
d. दस साल

Answer: c. पांच साल

– केंद्र सरकार ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ प्रतिबंध को और पांच साल के लिए तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया है. गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी.
– भारत ने सबसे पहले 14 मई 1992 को लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया गया था. उसके बाद से इस प्रतिबंध को बढ़ा दिया जाता है. भारत ने गैरकानूनी गतिविधियों संबंधी अधिनियम के अंतर्गत 14 मई 1992 को पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था.

—————–
9. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 13 मई 2019 को ओडिशा के चांदीपुर में किस ड्रोन का सफल परीक्षण किया?

a. अभ्यास
b. ताकत
c. हिम्मत
d. शक्ति

Answer: a. अभ्यास

– रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 13 मई 2019 को ओडिशा के चांदीपुर में ‘अभ्यास’ ड्रोन का सफल परीक्षण किया.
– इसके नेविगेशन के लिए देश में ही विकसित माइक्रो-इलेक्ट्रोमेकैनिकल सिस्टम (एमईएमएस) आधारित नेविगेशन प्रणाली का उपयोग किया गया है.
– अभ्यास ड्रोन एक छोटे गैस टरबाइन इंजन पर काम करता है.
– यह एमईएमएस नेविगेशन सिस्टम पर काम करता है.
– इसको उड़ान भरने के लिए किसी बाहरी चीज के मदद की जरूरत नहीं होती है. इस प्रणाली को सिमुलेशन के अनुसार प्रदर्शित किया गया है और लागत को ध्यान में रखते हुए मिशन की जरूरत को पूरा करने के लिए अभ्यास की क्षमता को दिखाया गया है.

– इस ड्रोन का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके की मिसाइल और एयरक्राफ्टस का पता लगाने के लिए हो सकता है.

– साल 2012 में अभ्यास को पहली बार लॉन्च किया गया था.
——————
10. जेट एयरवेज के सीईओ का नाम बताएं, जिसने हाल ही में इस्‍तीफा दे दिया है?

a. अमित अग्रवाल
b. विनय दुबे
c. कुलदीप शर्मा
d. इनमे से कोई नहीं

Answer: b. विनय दुबे

– आर्थिक तंगी की वजह से परिचालन अस्थायी रूप से बंद होने के बाद उसके वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार इस्तीफा दे रहे हैं।
– सीईओ विनय दुबे और चीफ पीपल ऑफिसर राहुल तनेजा और कंपनी सचिव कुलदीप शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है।
– बता दें कि अप्रैल से ही जेट एयरवेज का संचालन बंद हो गया है। कई महीनों से पायलट और अन्य कर्मचारियों की सैलरी न दे पाने की वजह से भी एयरलाइन लंबे समय से संकट में घिरी थी। जेट एयरवेज के बंद होने की वजह से हजारों कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ी।

 


Download Detail Notes of Current Affairs PDF – Click Here

Download One Liner Current Affairs PDF – Click Here

आप हमारे यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

News Source : The Hindu, The Indian Express, Dainik Jagran, Navbharat Times, Times of India & PIB.

15 May 2019 Current Affairs PDF

The post 15 May 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter