यह 21 July का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 21 July 2019 Current Affairs PDF.
1. उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. आनंदीबेन पटेल
b. केसरीनाथ त्रिपाठी
c. राम नाईक
d. लालजी टंडन
Answer: a. आनंदीबेन पटेल
– गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल नई नियुक्ति से पहले तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं।
– उनका तबादला उत्तर प्रदेश कर दिया गया है।
– उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसलिए नई नियुक्ति की गई है।
उत्तर प्रदेश
– मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ (BJP)
– उपमुख्य मंत्री – दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य
– नए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
——————
2. बिहार का नया राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. केसरीनाथ त्रिपाठी
b. फगु चौहान
c. लालजी टंडन
d. राम नाईक
Answer: b. फगु चौहान
– बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान पूर्वी उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी हैं।
– वर्तमान में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
– वह उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन हैं और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री हैं।
बिहार
– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU)
– नए गवर्नर फगु चौहान
——————–
3. मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. केसरीनाथ त्रिपाठी
b. फगु चौहान
c. लालजी टंडन
d. जगदीप धनखड़
Answer: c. लालजी टंडन
– नई नियुक्ति से पहले वह बिहार के राज्यपाल थे।
– अगस्त 2018 में लालजी टंडन ने बिहार के राज्यपाल की शपथ ली थी।
– लालजी टंडन लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।
– मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का स्थानांतरण यूपी कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश
– मुख्यमंत्री कमल नाथ (कांग्रेस)
– नए राज्यपाल लालजी टंडन
——————–
4. पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. केसरीनाथ त्रिपाठी
b. फगु चौहान
c. लालजी टंडन
d. जगदीप धनखड़
Answer: d. जगदीप धनखड़
– जगदीप धनखड़ सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
– वह 1989 में जनता दल के पूर्व सांसद रह चुके हैं।
– अब वह राज्यपाल के रूप में वह केशरी नाथ त्रिपाठी का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है।
पश्चिम बंगाल
– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
– नए राजयपाल जगदीप धनखड़
——————-
5. त्रिपुरा का नया राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. रमेश बैस
b. आरएन रवि
c. राम नाईक
d. लालजी टंडन
Answer: a. रमेश बैस
– वह सात बार रायपुर से सांसद रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।
– अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं।
– त्रिपुरा भारत के उत्तर पूर्व में है
– यहां के मुख्यमंत्री बिपलब कुमार देब हैं।
– नए राज्यपाल रमेश बैस।
——————-
6. नगालैंड का नया राज्यपाल किसे बनाया गया है?
a. कप्तान सिंह सोलंकी
b. आरएन रवि
c. राम नाईक
d. लालजी टंडन
Answer: b. आरएन रवि
– आर.एन. रवि देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) भी हैं।
– राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की टीम में जो तीन डिप्टी एनएसए हैं उनमें से एक आर.एन. रवि हैं।
– वह 1976 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं।
– उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-आईएम) के साथ केंद्र सरकार की जो वार्ता चल रही है उसमें आर.एन. रवि सरकार की ओर से वार्ताकार भी हैं।
– नगालैंड के वर्तमान राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
नगालैंड
– मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो हैं।
– जबकि नए गवर्नर आरएन रवि हैं।
——————
| राज्य | पहले राज्यपाल | नए राज्यपाल |
|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | राम नाईक (कार्यकाल खत्म) | आनंदीबेन पटेल |
| पश्चिम बंगाल | केसरीनाथ त्रिपाठी (कार्यकाल खत्म) | जगदीप धनखड़ |
| मध्य प्रदेश आनंदीबेन पटेल (ट्रांसफर) | लालजी टंडन | |
| बिहार | लालजी टंडन | फगु चौहान |
| त्रिपुरा | कप्तान सिंह सोलंकी (कार्यकाल खत्म) | रमेश बैंस |
| नगालैंड | पद्मनाभ आचार्य (कार्यकाल खत्म) | आरएन रवि |
—————–
पांच और राज्यों के राज्यपाल अगले दो महीने में रिटायर होंगे
– महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव का कार्यकाल 29 अगस्त को,
– गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का 30 अगस्त को,
– कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला का 31 अगस्त को,
– राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का 3 सितंबर को
– केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम का कार्यकाल 4 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
——————–
7. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का निधन कब हुआ?
a. 21 जुलाई 2019
b. 20 जुलाई 2019
c. 19 जुलाई 2019
d. 18 जुलाई 2019
Answer: b. 20 जुलाई 2019
– शीला दीक्षित का निधन 81 वर्ष की उम्र में 20 जुलाई 2019 को हुआ।
– शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था।
– उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से इतिहास में ग्रेजुएशन की थी।
– वह 1998 से 2013 तक लगातार 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं.
– इसके बाद वह 2014 में केरल की राज्यपाल भी रहीं.
– इन सबसे पहले वह 1984 से 89 तक वे कन्नौज (उत्तर प्रदेश) से सांसद रह चुकी हैं.
– पूर्व पीएम राजीव गांधी ने उन्हें 1984 में अपने मंत्रिपरिषद में शामिल किया था।
– इसी साल जनवरी में उन्हें दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
– उनकी शादी उन्नाव (यूपी) के आईएएस अधिकारी स्वर्गीय विनोद दीक्षित से हुआ था.
– विनोद कांग्रेस के बड़े नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय उमाशंकर दीक्षित के बेटे थे.
– कॉलेज के दिनों से ही राजनीति उनकी दिलचस्पी में थी। शादी के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रख दिया था।
– दिल्ली को ‘नई दिल्ली’ बनाने यानी मॉडर्न लुक देने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है।
– शीला ने अपने 15 सालों के कार्यकाल में दिल्ली मेट्रो के प्रॉजेक्ट को गति दी। इसके अलावा शहर में फ्लाईओवरों के नेटवर्क को बढ़ाया।
– दिल्ली के सभी इलाकों में समान रूप से विकास करने और वर्ल्ड क्लास कैपिटल के तौर पर विकसित करने के लिए याद किया जाएगा।
—————–
8. किस पेमेंट्स बैंक ने संचालन बंद करने की घोषणा की है?
a. पेटीएम पेमेंट्स बैंक
b. वोडाफोन पेमेंट्स बैंक
c. एयरटेल पेमेंट्स बैंक
d. आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक
Answer: d. आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक
– आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (एबीआईपीबीएल) ने 20 जुलाई को यह ऐलान किया है।
– इस कंपनी ने अपना परिचालन फरवरी 2018 में अपना परिचालन शुरू किया था।
——————
9. हाल ही में AIIB (Asian Infrastructure Investment Bank) से 100 मिलियन डॉलर की ग्रीन एनर्जी फंडिंग प्राप्त करने वाली पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कौन बनी?
a. एचएफडीसी
b. L&T इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड
c. पैसा बाजार
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. L&T इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड
– इस लोन राशि का उपयोग पवन तथा सौर उर्जा परियोजनाओं के लिए किया जायेगा।
– पेरिस समझौते के तहत भारत ने 2005 के स्तर के आधार पर 2030 तक कार्बन प्रबलता में 30-35% कमी करने का लक्ष्य रखा है।
——————
10. विश्व बैंक के जलवायु प्रतिरोध क्षमता कार्यक्रम के तहत फण्ड प्राप्त करने वाला पहला भारतीय राज्य कौन सा है?
a. केरल
b. बिहार
c. उत्तर प्रदेश
d. दिल्ली
Answer: a. केरल
– विश्व बैंक ने जलवायु प्रतिरोध क्षमता के तहत केरल के “Resilient Kerala Programme (RKP)” के लिए 250 मिलियन डॉलर की सहायता को मंज़ूरी दी है।
– केरल प्राकृतिक आपदा तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए विश्व बैंक से फंडिंग प्राप्त करने वाला पहला भारतीय राज्य है।
– Resilient Kerala Programme के तहत निर्धन वर्ग की आजीविका को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाए।
———————–
Download Detail Notes of Current Affairs PDF – Click Here
Download One Liner Current Affairs PDF – Click Here
Download PPT PDF – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
News Source : The Hindu, The Indian Express, Dainik Jagran, Navbharat Times, Times of India & PIB.
21 July 2019 Current Affairs PDF
The post 21 July 2019 : Current Affairs : 6 राज्यों में नए राज्यपाल : PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment