यह 2 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 2 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. केंद्र सरकार ने केरल का नया राज्यपाल किसे नियुक्ति किया है?
a. आरिफ मोहम्मद खान
b. भगत सिंह कोश्यारी
c. कलराज मिश्र
d. तमिलसाई सुंदरराजन
Answer: a. आरिफ मोहम्मद खान
– उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मे आरिफ मोहम्मद खान पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
– जब 1986 में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार ने शाह बानो केस में कानून बनाकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटा तो उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
– हाल ही में उन्होंने तीन तलाक और अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर मोदी सरकार की तारीफ की थी।
– इससे पहले तक केरल में गवर्नर पूर्व चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम थे, जिनका हाल ही में कार्यकाल खत्म हुए थे।
——————
2. केंद्र सरकार ने तेलंगाना का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया है?
a. फगु चौहान
b. भगत सिंह कोश्यारी
c. कलराज मिश्र
d. तमिलसाई सुंदरराजन
Answer: d. तमिलसाई सुंदरराजन
– 58 साल की डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन तमिलनाडु में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष थीं
– तेलंगाना में इससे पहले ई.एस.एल नरसिम्हन राज्यपाल थे।
——————–
3. केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया है?
a. आरिफ मोहम्मद खान
b. भगत सिंह कोश्यारी
c. कलराज मिश्र
d. तमिलसाई सुंदरराजन
Answer: b. भगत सिंह कोश्यारी
– वह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और सीनियर बीजेपी नेता हैं।
– इससे पहले सी विद्यासागर राव महाराष्ट्र के राज्यपाल थे जिनका 5 सालों का कार्यकाल 30 अगस्त 2019 को समाप्त हो गया।
——————–
4. केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया है?
a. आरिफ मोहम्मद खान
b. भगत सिंह कोश्यारी
c. कलराज मिश्र
d. बंडारू दत्तात्रेय
Answer: d. बंडारू दत्तात्रेय
– मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में वह केंद्रीय राज्य मंत्री थे।
– इससे पहले यहां पर कलराज मिश्र राज्यपाल थे।
——————–
5. राजस्थान के नए राज्यपाल कौन हैं?
a. कलराज मिश्र
b. भगत सिंह कोश्यारी
c. कलराज मिश्र
d. तमिलसाई सुंदरराजन
Answer: a. कलराज मिश्र
– कलराज मिश्र ने पिछली 22 जुलाई को हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी लेकिन नई अधिसूचना के तहत अब उन्हें राजस्थान स्थानांतरित किया गया है।
– वर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह 2 सितंबर को यानी आज ही रिटायर हो रहे हैं।
| राज्य | पहले कौन थे | नई नियुक्ति |
|---|---|---|
| राजस्थान | कल्याण सिंह | कलराज मिश्र |
| हिमाचल प्रदेश | कलराज मिश्र | बंडारू दत्तात्रेय |
| महाराष्ट्र | सी. विद्यासागर राव | भगत सिंह कोश्यारी |
| केरल | पी. सदाशिवम | आरिफ मोहम्मद खान |
| तेलंगाना | ई.एस.एल नरसिम्हन | तमिलिसाई सुंदरराजन |
6. टेस्ट क्रिकेट में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज कौन बन गए हैं?
a. जसप्रीत बुमराह
b. विराट कोहली
c. सचिन तेंदुलकर
d. के एल राहुल
Answer: a. जसप्रीत बुमराह
– उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 21 अगस्त 2019 को यह कारनामा कर दिखाया।
– भारत के लिए टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हरभजन सिंह हैं।
– उन्होंने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैटट्रिक (रिकी पॉन्टिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न) ली थी।
– उनके बाद यह कारनामा तेज गेंदबाज इरफान पठान (सलमान बट्ट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ) ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।
——————
7. परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
a. 9 अगस्त
b. 19 अगस्त
c. 29 अगस्त
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. 29 अगस्त
———————–
8. हाल ही में भारत की पहली महिला फ्लाइट कमांडर कौन बनीं?
a. इशतर जहां
b. शालिजा धामी
c. अवनि चतुर्वेदी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. शालिजा धामी
– उन्होंने गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस में चेतक हेलीकाप्टर की इकाई के फ्लाइट कमांडर का कार्यभार संभाला।
– फ्लाइट कमांडर का पद फ्लाइट कमांडर यूनिट में दूसरा बड़ा पद होता है, इसका अर्थ है कि धामी कमांडिंग अफसर के बाद यूनिट में दूसरी बड़ी अधिकारी हैं।
शालिजा धामी
– शालिजा धामी पंजाब के लुधियाना में पली बढ़ी हैं।
– वह भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच की स्थाई कमीशनिंग अफसर हैं, वे हेलीकाप्टर उड़ाती हैं।
– पहली फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी है।
————————-
9. UNCCD की कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP 14) का आयोजन 2 से 13 सितम्बर, 2019 किस देश में किया जायेगा?
a. यूएसए
b. दक्षिण अफ्रीका
c. भारत
d. फ्रांस
Answer: c. भारत
– यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉबैट डेजर्टिफिकेशन (UNCCD) के कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP 14) का आयोजन ग्रेटर नॉएडा में किया जाएगा।
– इस इवेंट में 100 देशों के मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का फोकस मरुस्थलीकरण तथा भूमि का निम्नीकरण होगा।
————————
10. राष्ट्रीय पक्षी विषविज्ञान केंद्र की स्थापना किस शहर में की गयी है?
a. कोइम्बतूर
b. वाराणसी
c. पुणे
d. भोपाल
Answer: a. कोइम्बतूर
– हाल ही में केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तमिलनाडु के कोइम्बतूर में सलीम अली पक्षी विज्ञान व प्राकृतिक विज्ञान केंद्र (SACON) में राष्ट्रीय पक्षी विषविज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।
– इस केंद्र का उद्देश्य पक्षियों की प्रजाति पर रासायनिक प्रदूषकों के प्रभाव का अध्ययन करना है और इसके जनसँख्या तथा समुदायों से जोड़ना है।
Notes of Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
One Liner Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
PPT PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
The post 2 September 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment