--> 25 September 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

25 September 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 25 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 25 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस अंतरर्राष्‍ट्रीय संगठन को भारत ने तोहफे में गांधी सोलर पार्क दिया, जिसका उद्घाटन PM मोदी ने किया?

a. वर्ल्‍ड बैंक
b. संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN)
c. इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड
d. ब्रिक्‍स बैंक

Answer: b. संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ

– इसे न्‍यूयार्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ की छत पर स्‍थापित किया गया है।
– इस पार्क में 193 सोलर पैनल हैं जो कि संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक देशों के लिए हैं।
– इसे बनाने में 10 लाख डॉलर का लागत आया है।

UN
– महासचिव : एंटोनियो गुटेरिस
– मुख्‍यालय : न्‍यूयार्क
– स्‍थापना : 24 अक्‍टूबर 1945

————————-
2. वर्ल्‍ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2019 में भारतीय खिलाडि़यों ने कितने पद जीते?

a. 2
b. 3
c. 4
d. 5

Answer: d. 5

– भारत के राहुल अवारे ने अंतिम पदक जीतते हुए भारत की झोली में कुल पांच पदक डाल दिए. उन्होंने यह पदक 61 किलोग्राम भार वर्ग में जीता.

– दीपक पूनिया को रजत पदक
– बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट और राहुल बालासाहेब अवारे को कांस्‍य पदक मिला।

– यह आयोजन कजाकिस्‍तान के नूर-सुल्‍तान में आयोजित किया गया था।

————————-
3. भारतीय सेना हर साल किस तारीख को हाइफा दिवस मनाती है?

a. 22 सितंबर
b. 23 सितंबर
c. 24 सितंबर
d. 25 सितंबर

Answer: b. 23 सितंबर

– 23 सितंबर को हर साल इजरायल में हाइफा दिवस मनाया जाता है और भारतीय सेना भी इस दिन को हाइफा दिवस के रूप में मनाती है
– हाइफा इजरायल का एक प्रमुख शहर है जिसको वर्ष 1918 मेंं तुर्कों के कब्जे से आजाद कराने में भारतीय सैनिकों ने अहम भूमिका निभाई थी।
– माना जाता है कि इजरायल की आजादी का रास्ता हाइफा की लड़ाई से ही खुला था जब भारतीय सैनिकों ने सिर्फ भाले, तलवारों और घोड़ों के सहारे ही जर्मनी-तुर्की की मशीनगन से लैस सेना को धूल चटा दी थी।
– इस युद्ध में भारत के 44 सैनिक शहीद हुए थे।
– ब्रिटिश सेना की मदद के लिए भारत से सैनिकों को भेजा गया था।
– हाइफा को चूंकि 23 सितंबर को ही आजाद कराया गया था, इसलिए इस दिन को हाइफा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

————————–
4. साइन लैंग्‍वेज का अंतराष्‍ट्रीय दिवस कब मनाया गया?

a. 22 सितंबर
b. 23 सितंबर
c. 21 सितंबर
d. 20 सितंबर

Answer: b. 23 सितंबर

————–
5. सोशल स्टॉक एक्सचेंज के लिए निययों के सुझाव के लिए सेबी द्वारा गठित समिति का प्रमुख कौन है?

a. इशात हुसैन
b. राकेश सोनी
c. अजय पाल सिंह
d. विपिन आर्य

Answer: a. इशात हुसैन

– वह SBI फाउंडेशन के निर्देशक हैं।
– सेबी ने इस समिति का गठन किया है।
– यह समिति सामाजिक उद्यम तथा स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा फंड्स प्राप्त करने के लिए संभावित संरचना तथा मैकेनिज्म पर चिंतन करेगी।

———————-
6. किस हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इन्टरनेट का उपयोग करना शिक्षा के अधिकार तथा निजिता के अधिकार का हिस्सा है?

a. पटना
b. केरल
c. इलाहाबाद
d. दिल्‍ली

Answer: b. केरल

– यह फैसला कोझिकोड के कॉलेज एक छात्र की याचिका पर दिया गया है, उस छात्रा को मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल की पाबंदी का पालन न करने के कारण कॉलेज से निष्कासित किया गया था।

————————-
7. किस भारतीय सशस्त्र बल ने लद्दाख में चांग थांग प्रहार का आयोजन किया?

a. थल सेना
b. वायु सेना
c. नौसेना
d. बीएसएफ

Answer: a. थल सेना

– इस दौरान में आर्मी ने अपनी युद्ध लड़ने की क्षमता में सुधार के लिए अभ्यास किया।
– इस अभ्यास में इन्फेंट्री, मैकेनाइज्ड फोर्सेज, टी-72 टैंक, आर्टिलरी गन तथा UAV का इस्तेमाल किया गया।

————————-
8. किस भारतीय गायक ने लन्दन में ‘मैग्नीफिसेंट परफोर्मिंग आर्ट्स अवार्ड जीता?

a. श्रेया घोषाल
b. राजेंद्र जोशी
c. सोनू निगम
d. नंदिता दास

Answer: c. सोनू निगम

– सोनू निगम ने लन्दन में 21st Century Icon Awards में ‘मैग्निफिसेंट परफोर्मिंग आर्ट्स’ अवार्ड जीता।
– 21st Century Icon Awards एक वार्षिक पुरस्कार है, इसे यूनाइटेड किंगडम में भारतीय मूल के उद्यमी प्रीती राणा तथा तरुण गुलाटी ने शुरू किया था।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 25 September 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter