--> 8 September 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

8 September 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 8 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 8 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. चांद की सतह पर उतरने से कितने किलोमीटर पहले चंद्रयान 2 अभियान का लैंडर विक्रम का संपर्क धरती से टूट गया?

a. 2 किलोमीटर
b. 2.1 किलोमीटर
c. 2.5 किलोमीटर
d. 1 किलोमीटर

Answer: b. 2.1 किलोमीटर

– ISRO के अध्यक्ष के़ सिवन ने कहा, ‘विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सामान्य तरीके से नीचे उतरा। इसके बाद लैंडर का धरती से संपर्क टूट गया।
– 7 सितंबर 2019 को तड़के ऐसा हुआ।
– चंद्रयान-2 मिशन के तहत भेजा गया 1,471 किलोग्राम वजनी लैंडर ‘विक्रम’ भारत का पहला मिशन था जो स्वदेशी तकनीक की मदद से चंद्रमा पर खोज करने के लिए भेजा गया था।
– लैंडर का यह नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ.विक्रम ए साराभाई पर दिया गया था।
– इसे चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए डिजाइन किया गया था और इसे एक चंद्र दिवस यानी पृथ्वी के 14 दिन के बराबर काम करना था।
– लैंडर विक्रम के भीतर 27 किलोग्राम वजनी रोवर ‘प्रज्ञान’ था।
– सौर ऊर्जा से चलने वाले प्रज्ञान को उतरने के स्थान से 500 मीटर की दूरी तक चंद्रमा की सतह पर चलने के लिए बनाया गया था।
– मिशन में ऑर्बिटर की आयु एक साल है और कहा जा रहा है कि ऑर्बिटर कुछ ऐसी तस्वीरें भेज सकता है जिससे विक्रम का क्लू मिल जाए।

——————–
2. मेघालय हाईकोर्ट में ट्रांसफर के विरोध में मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस ने 6 सितंबर 2019 को इस्‍तीफा दे दिया है, उनका नाम बताएं?

a. जस्टिस विजया के ताहिलरमानी
b. जस्टिस एके मित्‍तल
c. जस्टिस अरुण मिश्रा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. जस्टिस विजया के ताहिलरमानी

– सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली कलिजियम ने जस्टिस ताहिलरमानी का तबादला मेघायल हाई कोर्ट कर दिया गया था।
– जबकि मेघालय हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ऐके मित्तल का मद्रास हाई कोर्ट ट्रांसफर किया था।
– इस फैसले के विरोध में चीफ जस्टिस ताहिलरमानी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है।

– मेघालय हाई कोर्ट में चार जज शामिल हैं, जबकि मद्रास हाई कोर्ट में 75 जज हैं।

– जस्टिस ताहिलरमानी को 2 अक्टूबर 2020 को रिटायर होना था।

– जस्टिस ताहिलरमानी को 26 जून 2001 को महज 43 साल की उम्र में बॉम्बे हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था।

– देश की 25 हाई कोर्ट में जस्टिस ताहिलरमानी और जस्टिस गीता मित्तल अकेली महिला चीफ जस्टिस हैं।

———————
3. BSF (सीमा सुरक्षा बल) के 25 वें महानिदेशक (DG) के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

a. लच्छू राम
b. रजनी कांत मिश्रा
c. विवेक कुमार (वी के) जौहरी
d. संजीव कुमार सिंह

Answer: c. विवेक कुमार (वी के) जौहरी

– उन्‍होंने 31 अगस्त, 2019 को पदभार ग्रहण किया।
– विवेक कुमार (वीके) जौहरी, मध्य प्रदेश कैडर के 1984-बैच के IPS अधिकारी हैं।
– उन्‍होंने रजनी कांत मिश्रा का स्थान लिया, जो 31 अगस्त, 2019 को सेवानिवृत्त हुए।

————————-
4. 36 वें राष्ट्रीय खेलों (20 अक्टूबर से 4 नवंबर 2020 तक) की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?

a. असम
b. गोवा
c. ओडिशा
d. पश्चिम बंगाल

Answer: b. गोवा

– बार बार टलने के बाद अब 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा में अगले साल 20 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच आयोजित होंगे
– 36 वां राष्ट्रीय खेल 20 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2020 तक गोवा में आयोजित होगा।

———————–
5. एक सितंबर, 2019 से 1 करोड़ रुपये से अधिक की नकद निकासी पर स्रोत (टीडीएस) पर कितनी कर कटौती का प्रावधान किया गया है?

a. 10%
b. 7%
c. 5%
d. 2%

Answer: d. 2%

– वित्‍त मंत्रालय के राजस्‍व विभाग ने नकद लेनदेन को हतोत्साहित करने औरकम नकदी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के उद्देश्य से में यह प्रावधान किया है।
– मतलब बैंक या किसी भी जगह से एक करोड़ रुपए से अधिक नकद निकासी पर टीडीएस लगेगा।

———————
6. वित्‍तीय वर्ष 2018-19 के लिए बैंक धोखाधड़ी के मामलों में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?

a. 45%
b. 20%
c. 15%
d. 30%

Answer: c. 15%

– 29 अगस्त, 2012 को भारत के केंद्रीय बैंक, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष (FY) 2018-19 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है।
– इसके अनुसार वित्‍तीय वर्ष 2018-19 में बैंकों द्वारा रिपोर्ट किए गए बैंक धोखाधड़ी के मामलों की संख्या में साल-दर-साल 15% की वृद्धि होकर 6,801 व 2017-18 में 5,916 मामले थे।
– 2018-19 में धोखाधड़ी की राशि 71,542.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि 2017-18 में यह 41,167.04 करोड़ रुपये थी, जो 73.8% थी।

———————
7. अंडर-14 सुब्रोतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट किस राज्य की सेडान सेकेंडरी स्कूल की टीम ने जीता?

a. कर्नाटक
b. मिजोरम
c. असम
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: b. मिजोरम

– फाइनल में इस टीम ने मणिपुर के यूनिक अकैडमी को 2-0 से पराजित किया।
– सेडान ने बेस्ट टीम का अवार्ड भी जीता, इसके लिए सेडान को 3 लाख रुपये इनामस्वरुप प्रदान किये गये।
– सेडान के खिलाड़ी बी. रोमलसावमा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

———————-
8. किस खिलाड़ी ने सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट का कप्तान बनने का रिकॉर्ड बनाया है?

a. विराट कोहली
b. राशिद खान
c. ए बी डिविलियर्स
d. जो रूट्स

Answer: b. राशिद खान (Afghan cricketer)

– राशिद खान 20 वर्ष 350 दिन की उम्र में टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरे।
– राशिद खान से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तान करने के मामले में पहले स्थान पर जिम्बाब्वे के ततेंदा ताइबू थे।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 8 September 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter