--> 9 September 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

9 September 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 9 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 9 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. दिग्गज वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन कब हुआ?

a. 6 सितंबर 2019
b. 7 सितंबर 2019
c. 8 सितंबर 2019
d. 9 सितंबर 2019

Answer: c. 8 सितंबर 2019

– उनका निधन 95 साल की उम्र में हुआ।
– राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर 1923 को सिंध प्रांत (तब भारत का हिस्सा और अब पाकिस्‍तान का हिस्‍सा) के शिकारपुर में हुआ था। इनका पूरा नाम राम बूलचंद जेठमलानी था।
– राम जेठमलानी को महज 17 साल की उम्र में वकालत की डिग्री मिल गई थी।

– जेठमलानी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री भी रहे हैं।
– साल 2010 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन का अध्यक्ष भी चुना गया था।
– वह ऐसे वकीलों में शुमार थे जिनके हाथ में केस लेने का करीब-करीब मतलब जीतना ही होता था।
– जेठमलानी के दबदबे और उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक पेशी में एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा तक चार्ज किए थे।
– फिलहाल जेठमलानी आरजेडी से राज्यसभा सांसद भी थे।

——————–
2. अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?

a. 6 सितंबर
b. 7 सितंबर
c. 8 सितंबर
d. 9 सितंबर

Answer: c. 8 सितंबर

– संयुक्त राष्ट्र के एक आंकड़े के मुताबिक, दुनियाभर में चार अरब लोग साक्षर हैं और आज भी 1 अरब लोग पढ़-लिख नहीं सकते हैं।
– 2018 में जारी एमएचआरडी की शैक्षिक सांख्यिकी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की साक्षरता दर 69.1% है। यह नंबर गांव और शहर दोनों को मिलाकर है।
– ग्रामीण भारत में साक्षरता दर 64.7 पर्सेंट है जिसमें महिलाओं का लिटरेसी रेट 56.8% तो पुरुषों का 72.3% है।
– बात करें शहरी भारत की तो इसमें साक्षरता दर 79.5 पर्सेंट है जिसमें 74.8% महिलाएं पढ़ी-लिखी हैं। वहीं, 83.7 पुरुष पढ़े-लिखे हैं।

———————-
3. विदेशी कैदियों के लिए देश का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर कहां बन रहा है?

a. असम के गोलपरा जिले में
b. पश्चिम बंगाल के जलपाइगुडी में
c. असम के गुवाहाटी जिले में
d. गोवा

Answer: a. असम के गोलपरा जिले में

– असम के गोलपरा जिले में केंद्र सरकार देश का सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर बना रही है।
– यह अगले साल (वर्ष 2020) बनकर तैयार हो जाएगा।
– इसमें 3000 लोग रखे जा सकेंगे।
– इसकी लागत 46.5 करोड़ रुपए होगी।

– इस डिटेंशन सेंटर में विदेशी अपराधियों और उन लोगों को रखा जाएगा, जिन्हें ट्राइब्यूनल्स ने विदेशी घोषित किया हो।
– पिछले साल जून में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुवाहाटी से 124 किमी दूर मटिया में 20 बीघा जमीन पर 46.5 करोड़ की लागत के इस सेंटर को मंजूरी दी थी।
– इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।

हर राज्य में एक कैंप
– इसी साल मई में गोवा में भी एक डिटेंशन सेंटर खोला गया था।
– साल 2014 में केंद्र ने सभी राज्यों से एक डिटेंशन सेंटर/होल्डिंग सेंटर/कैंप खोलने के लिए कहा था जिनमें ऐसे लोगों को रखा जा सके जो अवैध पलायन करके आए हों, विदेशी नागरिक जो डिपोर्टेशन या नागरिकता न मालूम होने पर अपने देश भेजे जाने का इंतजार कर रहे हों।
– इन सेंटर्स को खोले जाने के पीछे यह मकसद था कि जेल में बंद अपराधियों से उन लोगों को को अलग किया जा सके जो विदेशी हैं।

डिटेंशन की सीमा 3 साल तय
– हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने विदेशियों के डिटेंशन की सीमा 3 साल तय की थी।
– यह सीमा खत्म होने के बाद ये लोग दो भारतीय नागरिकों की ओर से एक लाख रुपये का बॉन्ड देने के बाद जमानत ले सकेंगे।

———————

साल 2019 के चौथे ग्रैंड स्लैम
4. US ओपन (Tennis) 2019 में महिला एकल खिताब किसने जीत लिया?

a. बियान्का एंड्रेस्कू
b. सेरेना विलियम्‍स
c. बियान्‍का चटर्जी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. बियान्का एंड्रेस्कू (Bianca Andreescu)

– वह कनाडा की हैं और मात्र 19 साल की टेनिस खिलाड़ी हैं।
– उन्‍होंने सेरेना को अपना रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने से रोक दिया।
– अमेरिका की स्टार टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स ने 20 साल पहले जब अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीता था, तब कनाडा की बियांका एंड्रीस्कू पैदा भी नहीं हुई थीं।

– बियांका ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली कनाडाई खिलाड़ी बन गई हैं.
– हालांकि, एक साल पहले लगातार मिली नाकामियों और चोट के कारण विश्व रैंकिंग में शीर्ष 200 के बाहर हो चुकी थी।
– इन नाकामियों के बावजूद सपने पूरे करने का हौसला बनाये रखा था।

——————-
5. ‘लैंप ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस’ 2019 सम्‍मान किसे प्रदान किया गया है?

a. रॉबर्ट डिसूजा
b. राकेश मोहन
c. मुहम्मद युनुस
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. मुहम्मद युनुस

– वह बांग्लादेशी सामाजिक उद्यमी, बैंकर, अर्थशास्त्री तथा सिविल सोसाइटी लीडर हैं।
– मुहम्‍मद युनुस को वेटिकन ने ‘लैंप ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस’ से सम्मानित किया।
– उन्हें यह सम्मान शांति व सद्भावना की स्थापना के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

– इससे पहले वर्ष 2008 में मुहम्‍मद युनुस को शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
– उन्होंने ग्रामीण बैंक की स्थापना की थी तथा सूक्ष्म साख व सूक्ष्म वित्त के कांसेप्ट को बढ़ावा दिया।

—————–
6. हाल ही में EIU (इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट) द्वारा जारी किये गये सूचकांक 2019 के अनुसार विश्व में सर्वश्रेष्ठ रहने योग्य शहर कौन सा है?

a. विएना (ऑस्ट्रिया)
b. मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)
c. सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
d. मुंबई

Answer: a. विएना (ऑस्ट्रिया)

– 140 शहरों की इस सूची में दिल्ली 118वें तथा मुंबई 119वें स्थान पर है।

रहने योग्य 10 सर्वश्रेष्ठ शहर
1. विएना (ऑस्ट्रिया)
2. मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)
3. सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
4. ओसका (जापान)
5. कैलगरी (कनाडा)
6. वैंकोवर (कनाडा)
7. टोरंटो (कनाडा)
8. टोक्यो (जापान)
9. कोपेनहेगेन (डेनमार्क)
10. एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)

रहने शहरों की सूची में 10 सबसे निचले शहर
1. कैरकस (वेनेज़ुएला)
2. अल्जिएर्स (अल्जीरिया)
3. दौअला (कैमरून)
4. हरारे (ज़िम्बाब्वे)
5. पोर्ट मोरेस्बी (पापुआ न्यू गिनी)
6. कराची (पाकिस्तान)
7. त्रिपोली (लीबिया)
8. ढाका (बांग्लादेश)
9. लागोस (नाइजीरिया)
10. डमस्कस (सीरिया)

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)
– यह एक आर्थिक विश्लेषक तथा सलाहकार संस्था है।
– इसकी स्थापना 1946 में की गयी थी।
– इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लन्दन में स्थित है।

———————-
7. विश्व आर्थिक फोरम के विश्व यात्रा तथा पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2019 में भारत का रैंक कौन सा है?

a. 31वां
b. 32वां
c. 33वां
d. 34वां

Answer: d. 34वां

– भारत के रैंक में 6 स्थानों का सुधार हुआ है।
– इस सूचकांक में प्रथम स्थान पर स्पेन है, इसके बाद फ्रांस, जर्मनी, जापान तथा अमेरिका हैं।

———————-
8. भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

a. 5 सितम्बर
b. 6 सितम्बर
c. 7 सितम्बर
d. 8 सितम्बर

Answer: a. 5 सितम्बर

– शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म वर्षगाँठ की स्मृति में मनाया जाता है।
– डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर, 1888 में ब्रिटिश भारत की मद्रास प्रेसीडेंसी में हुआ था।
– वे भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम लोगों में से एक थे, उनके साथ सी. राजगोपालाचारी तथा सी.वी.रमण को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

———————-
9. अंतर्राष्ट्रीय परोपकारिता दिवस कब मनाया जाता है?

a. 5 सितम्बर
b. 6 सितम्बर
c. 7 सितम्बर
d. 8 सितम्बर

Answer: a. 5 सितम्बर

– इसका उद्देश्य परोपकारिता सम्बन्धी गतिविधियों के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना है।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 9 September 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter