यह 11 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 11 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. सबसे उम्रदराज नोबेल पुरस्कार विजेता कौन बन गए हैं?
a. जॉन गुडइनफ
b. ओल्गा तोकारजुक
c. पीटर हैंडके
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. जॉन गुडइनफ
– गुडइनफ 97 साल की उम्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज शख्स हैं।
– वह इस उम्र में भी रिटायर नहीं हुए और वह आज भी रोज नियमित तौर पर काम करते हैं
– लीथियम-आयन बैटरी की खोज के लिए उन्हें और दो अन्य वैज्ञानिक एम स्टैनली विटंगम और अकीरा योशिनो को केमेस्ट्री के लिए वर्ष 2019 का अवार्ड मिला है।
– इससे पहले यह अवॉर्ड 96 साल की उम्र में ऑर्थर आस्किन को मिला था।
– आर्थर को पिछले साल (वर्ष 2018) 96 साल की उम्र में भौतिकी (फिजिक्स) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
———————–
2. साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2019 का नोबल प्राइज के लिए किन्हें किसे देने का ऐलान हुआ?
a. ओल्गा तोकारजुक
b. पीटर हैंडके
c. विकोर नागासोका
d. आमीर रहमान
Answer: b. पीटर हैंडके
– वह ऑस्ट्रिया के हैं और उपन्यासकार, प्लेराइट और अनुवादक हैं।
– खास बात है कि उन्होंने कभी अपनी मां की खुदकुशी से प्रभावित होकर ‘द सॉरो बियॉड ड्रीम्स’ बुक की रचना कर डाली थी।
– पीटर (76) फिल्म लेखक भी रहे हैं और उनकी लिखी एक फिल्म को 1978 के कान फेस्टिवल और 1980 के गोल्ड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।
– उन्हें 1975 में बतौर स्क्रीनप्ले राइटर के लिए जर्मन फिल्म अवॉर्ड इन गोल्ड मिल चुका है।
————————-
3. साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2018 का नोबल प्राइज के लिए किन्हें किसे देने का ऐलान हुआ?
a. ओल्गा तोकारजुक
b. पीटर हैंडके
c. विकोर नागासोका
d. आमीर रहमान
Answer: a. ओल्गा तोकारजुक
– पिछले साल यौन उत्पीड़न की घटना के बाद साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया था.
– ओल्गा तोकारजुक (57) एक पोलिश (पोलैंड) राइटर, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी हैं।
– वह अपनी पीढ़ी की कमर्शल रूप से सबसे अधिक सफल लेखिकाओं में से एक हैं।
– 2018 में उन्हें उनके उपन्यास फ्लाइट्स के लिए ‘मैन बुकर इंटरनैशनल प्राइज’ से सम्मानित किया गया था।
– यह सम्मान पाने वाली वह पहली पोलिश (पोलैंड) लेखिका हैं।
– वह लेखिका के साथ-साथ राजनीतिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद भी हैं।
– साहित्य का नोबेल पाने वाले सबसे कम उम्र के साहित्यकार का रेकॉर्ड जंगल बुक लिखने वाले रुडयार्ड किपलिंग के नाम रहा है।
——————————-
4. कुल्लू दशहरा राज्य में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध त्योहार है?
a. उत्तराखंड
b. हिमाचल प्रदेश
c. अरुणाचल प्रदेश
d. सिक्किम
Answer: b. हिमाचल प्रदेश
– प्रसिद्ध ‘कुल्लू दशहरा’ हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के धलपुर मैदान में 8 अक्टूबर को शुरू हुआ।
– यह एक सप्ताह तक चलता है।
– यह उत्सव इसलिए अनूठा है क्योंकि जब देश के बाकी हिस्सों में दशहरा समाप्त हो जाता है, तब यह आरम्भ होता है।
– यह 17वीं सदी से मनाया जा रहा है।
———————-
5. मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
a. 8 अक्टूबर
b. 9 अक्टूबर
c. 10 अक्टूबर
d. 11 अक्टूबर
Answer: c. 10 अक्टूबर
————————
6. नीति आयोग ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर Youth Co:Lab लांच किया है?
a. SBI
b. ADB
c. World Bank
d. UNDP
Answer: d. UNDP (UN Development Program)
– अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने संयुक्त रूप से Youth Co:Lab लांच किया है।
– इसके द्वारा सामाजिक उद्यमशीलता तथा नवोन्मेष को बढ़ावा दिया जायेगा।
– इस प्लेटफार्म के द्वारा युवा उद्यमी व इनोवेटर सरकार, मेंटर, इनक्यूबेटर तथा निवेशकों के साथ जुड़ सकते हैं।
– इसके लिए 18 से 29 वर्ष के युवाओं तथा उनके स्टार्टअप्स को आमंत्रित किया जायेगा।
————————-
7. विश्व पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 110 किलोग्राम भार वर्ग में किसने गोल्ड मेडल जीता?
a. अनुभव सिंह
b. जाकोव विचोव
c. सुरेंद्र सिंह
d. एचके शर्मा
Answer: c. सुरेंद्र सिंह
– उत्तराखंड के देहरादून के निवासी हैं।
– यह चैंपियनशिप तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुआ।
——————————
8. C40 जलवायु शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर को किस शहर में आयोजित है, जिसमें शामिल होने की अनुमति विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को नहीं दी?
a. कोपेनहेगेन
b. नई दिल्ली
c. पेरिस
d. न्यूयार्क
Answer: a. कोपेनहेगेन (डेनमार्क)
– इस शिखर सम्मेलन में विश्व के 94 सबसे बड़े शहर शामिल हैं।
– इन शहरों के मेयर भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
—————————–
9. किस भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट की दोनों पारियों में स्टंप आउट होने वाले इतिहास में पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गये है?
a. रोहित शर्मा
b. केएल राहुल
c. विराट कोहली
d. शिखर धवन
Answer: a. रोहित शर्मा
– रोहित शर्मा से पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में आउट नहीं हुआ है.
– मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज की गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने रोहित शर्मा को स्टंप आउट किया.
– रोहित शर्मा को पहली पारी में आउट करने वाले केशव महाराज ने ही दूसरी पारी में भी उनका विकेट लिया.
Notes of Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
PPT PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
The post 11 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment