यह 12 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 13 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को किस अफ्रीकी देश ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द आर्डर आफ द ग्रीन क्रिसेंट’ दिया?
a. दक्षिण अफ्रीका
b. कोमोरोस
c. मैडागास्कर
d. मोजाम्बिक
Answer: b. कोमोरोस
– एम वेंकैया नायडू 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक कोमोरोस और सियेरा लियोन के दौरे पर हैं।
– यहां पर 12 अक्टूबर (कल) को कामोरोस के प्रेसिडेंट अजाली असौमानी ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।
कहां पर है कोमोरोस देश
– हिन्द महासागर में अफ़्रीका के पूर्वी छोर पर उत्तरी मैडागास्कर और उत्तर-पूर्व मोज़ाम्बिक के बीच स्थित एक द्वीपीय देश कोमोरोस है।
– मुद्रा – कोमोरियन फ्रैंक
– भारत और कोमोरोस ने रक्षा सहयोग और स्वास्थ्य सहित छह समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं.
– कोमोरोस को भारत 02 करोड़ डॉलर का ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ (क़र्ज़े की सीमा) देगा.
————————–
2. 31वें ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ (वर्ष 2017-18) के लिए किसे चयनित गया?
a. चंडी प्रसाद भट्ट
b. सतीश धवन
c. टीएम कृष्णा
d. गुलजार
Answer: a. चंडी प्रसाद भट्ट
– 85 वर्षीय गांधीवादी पर्यावरणविद भट्ट चिपको आंदोलन से जुड़े रहे हैं। – इससे पहले पद्म भूषण, रेमन मैगसायसाय और गांधी शांति पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।
‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’
– कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में इस पुरस्कार की स्थापना की थी।
– इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है।
– 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी।
– राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में काम के लिए इस दिन किसी मशहूर हस्ती को यह सम्मान दिया जाता है।
– इनाम में 10 लाख रुपये भी दिए जाते हैं।
—————————
3. अंतरिक्ष में स्पेसवॉक करने वाले पहले व्यक्ति का क्या नाम है जिनका निधन 11 अक्टूबर 2019 को हो गया?
a. एलेक्सी लियोनोव
b. फ्योदोर गोर्बाचोव
c. जोसेफ ह्यूस्टन
d. मार्क इलियट
Answer: a. एलेक्सी लियोनोव
– वह 85 वर्ष के थे।
– एलेक्सी लियोनोव ने 18 March 1965 को अपने अंतरिक्ष यान से बाहर निकलकर लगभग 16 फीट लंबे केबल की मदद से अंतरिक्ष में 12 मिनट नौ सेकेंड तक चहलकदमी की थी.
– लेकिन अंतरिक्ष यान से बाहर निकलना, जान जोख़िम में डालने वाला साबित हुआ क्योंकि लियोनोव का स्पेससूट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. उन्हें अंतरिक्ष यान में वापस आने के लिए ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी थी.
– ये उस दौर की बात है जब अमरीका और सोवियत रूस के बीच अंतरिक्ष में एक तरह की लड़ाई चल रही थी.
———————–
4. “फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2019” में पहला स्थान किसे हासिल हुआ है?
a. मुकेश अंबानी
b. अजीम प्रेमजी
c. हिंदुजा ब्रदर्स
d. गौतम अडानी
Answer: a. मुकेश अंबानी
– रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 12 साल से पहले स्थान पर हैं.
– मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 51.4 बिलियन डॉलर है. मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले इसमें 40 लाख डॉलर का वृद्धि हुआ है.
———————
5. “फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2019” में दूसरा स्थान किसे हासिल हुआ है?
a. अनिल अंबानी
b. अजीम प्रेमजी
c. हिंदुजा ब्रदर्स
d. गौतम अडानी
Answer: d. गौतम अडानी
– अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी इस सूची में आठ पायदान की छलांग लगाकर दूसरे सबसे धनी भारतीय बन गये हैं.
– गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 15.7 अरब डॉलर है. फोर्ब्स के मुताबिक, एयरपोर्ट से लेकर डेटा सेंटर तक के सभी तरह के कारोबार के कारण से अडाणी को यह सफलता मिली है.
– इस लिस्ट से अनिल अंबानी बाहर हो गए हैं।
—————————
6. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस किस दिन मनाया जाता है?
a. 11 अक्टूबर
b. 05 अक्टूबर
c. 08 अक्टूबर
d. 10 अक्टूबर
Answer: a. 11 अक्टूबर
– इस साल इस दिवस का थीम “Girl Force: Unscripted and Unstoppable” है.
————————-
7. हाल ही में किस देश की 3,000 से अधिक महिलाओं ने लगभग 40 साल में पहली बार स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखा?
a. पाकिस्तान
b. ईरान
c. नेपाल
d. जापान
Answer: b. ईरान
– ईरान में साल 1979 में इस्लामिक क्रांति के बाद महिलाओं पर बहुत सारे प्रतिबंध लगाए गए। उनमें से एक प्रतिबंध यह भी था।
– पुरुषों का खेल देखने पर महिलाओं पर बैन लगा दिया गया था.
– हाल ही में फुटबॉल संगठन फीफा ने केवल-पुरुष प्रधान नीति को लेकर ईरान को सस्पेंड करने की बात कही थी.
– ईरान की राजधानी तेहरान
– प्रेसिडेंट – हसन रूहानी
– मुद्रा – ईरानी रियाल
————————–
8. भारत की किस महिला धाविका ने 59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर महिला 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया?
a. दुती चंद
b. सुधा सिंह
c. पीटी उषा
d. टिंटु लुका
Answer: a. दुती चंद
– रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही 59वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में दुती ने 100 मीटर की रेस 11.22 सेकंड में पूरी की.
– दुती ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने इसी साल अप्रैल माह में एशियाई चैम्पियनशिप के दौरान बनाया था.
————————-
9. विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन 2019 के विजेता कौन बने?
a. सौरव कोठारी
b. पीटर गिलक्रिस्ट
c. अमी आधार
d. रॉबर्ट डिसूजा
Answer: b. पीटर गिलक्रिस्ट
– 12 अक्टूबर 2019 को सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट ने भारतीय खिलाड़ी सौरभ कोठारी को मात देकर यह चैंपियनशिप जीत ली।
Notes of Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
PPT PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
The post 13 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment