--> 14 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

14 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 14 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 14 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस भारतीय नन को निधन के 93 साल बाद पोप फ्रांसिस ने संत की उपाधि दी?

a. मरियम थ्रेसिया
b. मैडम मारिया
c. मरियम सेन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. मरियम थ्रेसिया (Mariam Thracia)

– वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने 13 अक्‍टूबर 2019 उन्‍हें संत की उपाधि देने की घोषणा की।
– मरियम थ्रेसिया ने केरल में लड़कियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए बड़ा प्रयास किया था।
– निधन के 93 साल बाद उन्‍हें संत की उपाधि दी गई।

मरियम थ्रेसिया
– उनका जन्‍म 26 अप्रैल, 1876 को केरल के त्रिशूर जिले में हुआ था।
– 50 वर्ष की उम्र में उनका निधन 8 जून 1926 को हुआ।
– मरियम थ्रेसिया ने होली फैमिली नाम की एक धर्मसभा की स्थापना की थी।
– 1914 में उनके द्वारा स्थापित इस संस्था में अब करीब 2000 नन हैं।
– मरियम थ्रेसिया ने कई स्कूल, हॉस्टल, अनाथालय और कॉन्वेंट बनवाए और संचालित किए।
– सिस्‍टर मरियम थ्रेसिया की सेवा की वजह से अक्‍सर उनकी तुलना मदर टेरेसा से की जाती रही है।

कैसे मिली संत की उपाधि
– मरियम थ्रेसिया के चमत्‍कार को स्‍वीकार करके वेटिकन ने यह उपाधि दी है।
– धर्म सभा ‘होली फेमली’ के मुताबिक 9 अप्रैल 2019 को एक बच्‍चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा था।
– सबने बच्‍चे के बचने की आस छोड़ दी।
– बच्‍चे की दादी ने उसके ऊपर एक धार्मिक चिन्‍ह रखकर सभी लोगों से सिस्‍टर मरियम की प्रार्थन करने के लिए कहा। ऐसा करने के 20 से 30 मिनट के अंदर ही बच्‍चे के स्‍वास्‍थ्‍य में ‘बड़ा बदलाव’ आ गया।
– वेटिकन ने वर्ष 2018 में इस चमत्‍कार को स्‍वीकार किया और अब उन्‍हें पोप ने संत की उपाधि दी है।

13 अक्‍टूबर 2019 को कुल चार को संत की उपाधि मिली
– भारत की सिस्‍टर मरियम थ्रेसिया
– ब्रिटिश कार्डिनल जॉन हेनरी न्यूमैन,
– स्विस लेवीमेन मार्गरेट बेज,
– ब्राजील की सिस्टर डुल्स लोप्स और
– इतालवी सिस्टर गिसेपिना वानीनि

——————————
2. वेटिकन सिटी में मरियम थ्रेसिया को संत की उपाधि की घोषणा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व किस केंद्रीय मंत्री ने किया?

a. एस जयशंकर
b. वी. मुरलीधरन
c. के राजशेखरन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. वी. मुरलीधरन (विदेश राज्य मंत्री)

– केंद्र सरकार के विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और उन्हें ‘भगवद् गीता अकॉर्डिंग टू गांधी’ पुस्तक तोहफे में दी।
– केंद्रीय मंत्री ने पोप को केरल के मंदिरों के उत्सवों के प्रतीक कहे जाने वाले एक हाथी की प्रतिमूर्ति भी उपहार स्वरूप दी।

—————————–
3. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय {National Statistics Office} (एनएसओ) के आंकड़े के अनुसार अगस्‍त 2019 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) कितना रहा?

a. -1 प्रतिशत
b. -2 प्रतिशत
c. -1.1 प्रतिशत
d. 5.4 प्रतिशत

Answer: c. -1.1 प्रतिशत

– औद्योगिक उत्पादन के मोर्चे पर पिछले सात साल का सबसे खराब प्रदर्शन है.
– मैन्युफैक्चरिंग, बिजली और खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन की वजह से अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन 1.1 प्रतिशत घट गया।
– पूंजीगत सामान और टिकाऊ उपभोक्ता सामान के उत्पादन में भारी गिरावट की वजह से औद्योगिक उत्पादन घटा है.

– जबकि जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 4.3 प्रतिशत का था और पिछले साल अगस्‍त 2018 में 4.7 प्रतिशत था।

– अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 1.2 प्रतिशत घटा (-1.2 प्रतिशत), {अगस्त 2018 में 5.2% था}
– बिजली क्षेत्र का उत्पादन 0.9 प्रतिशत नीचे आया,
– खनन क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि 0.1% पर स्थिर

– इसी माह रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया है।

——————————–
4. जापान में तबाही मचा रहे भीषण तूफान का नाम क्‍या है?

a. फटाका
b. ट‍ियोग
c. हेजिबीस
d. स्‍ट्रोम विला

Answer: c. हेजिबीस

– इस तूफान से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।
– मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साठ साल में इस तरह का तूफान पहली बार आया है।

——————————
5. गगनयान मिशन के लिए भारतीय वायुसेना के चार पायलट की ट्रेनिंग किस देश में चल रही है?

a. यूएसए
b. फ्रांस
c. जर्मनी
d. रूस

Answer: d. रूस

– अक्‍टूबर के दूसरे सप्‍ताह में यह ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है।
– विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एस सोमनाथ ने दी हिन्‍दू न्‍यूजपेपर को यह जानकारी दी है।

मिशन गगनयान
– इसरो ने मिशन गगनयान के लिए दिसम्बर, 2021 को डेडलाइन निश्चित की है।
– केन्द्रीय कैबिनेट ने मिशन गगनयान के लिए 10,000 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी थी।
– इस मिशन में तीन अन्तरिक्षयात्रियों को अन्तरिक्ष में 5-7 दिनों के लिए अन्तरिक्ष में भेजा जायेगा।
– भारत ऐसा कारनामा करने वाला चौथा देश बनेगा।
– गगनयान मिशन के लिए GLSV Mk-III लांच व्हीकल का उपयोग किया जायेगा।
– मिशन गगनयान के स्पेस क्राफ्ट में एक क्रू मोड्यूल तथा एक सर्विस मोड्यूल होगा।
– इसका भार लगभग 7 टन होगा। इस मिशन में तीन अन्तरिक्ष यात्रियों को 5-7 दिन के लिए अन्तरिक्ष में भेजा जायेगा।
– इस स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की कक्षा में 300-400 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जायेगा।
– क्रू मोड्यूल का आकार 3.7 मीटर तथा सर्विस मोड्यूल का आकार 7 मीटर होगा।

————————
6. विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019 में मैरीकोम ने कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रांज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ब्रांज (कांस्‍य पदक)

– मैरीकोम सेमीफाइनल में तुर्की की मुक्केबाज़ से हार गयीं।
– हालांकि इस पदक के साथ मैरीकोम विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सर्वाधिक पदक जीतने वाली मुक्केबाज़ बन गयी हैं।

—————————
7. सबसे ज्यादा विश्व पदक जीतने वालीं जिम्‍नैस्‍ट कौन हैं?

a. लियु टिंगटिंग
b. विताली शेरबो
c. सिमोन बाइल्स
d. ली शिजिया

Answer: c. सिमोन बाइल्स

– वह अमेरिकी हैं और उन्‍हें जिम्‍नैस्टिक क्‍वीन कहा जाता है।
– 13 अक्‍टूबर 2019 को उन्‍होंने वर्ल्‍ड जिम्‍नैस्टिक चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया।
– सिमोन बाइल्स ने जीवन का ओवरऑल 25वां मेडेल जीत लिया।
– वह ओवरऑल सबसे ज्यादा विश्व पदक जीतने वालीं जिम्नैस्ट बन गईं।
– उनके करियर के 25 वर्ल्ड मेडल में से 19 गोल्ड हैं।
– इसी के साथ उन्‍होंने बेलारूस के पुरुष जिम्नैस्ट विताली शेरबो के 23 मेडल के रेकॉर्ड को तोड़ा।

———————————
8. IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन (Long-Up Format {लंबे प्रारूप}) 2019 के विजेता कौन बने?

a. सौरव कोठारी
b. पीटर गिलक्रिस्ट
c. अमी आधार
d. रॉबर्ट डिसूजा

Answer: b. पीटर गिलक्रिस्ट

– 12 अक्‍टूबर 2019 को सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट ने भारतीय खिलाड़ी सौरभ कोठारी को मात देकर यह चैंपियनशिप जीत ली।

—————————-
9. कादरी गोपीनाथ का निधन 11 अक्टूबर, 2019 हुआ, वह किस वाद्य यन्त्र के प्रसिद्ध वादक थे?

a. गिटार
b. हारमोनियम
c. सैक्‍सोफोन
d. तबला

Answer: c. सैक्‍सोफोन

– उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
– उन्हें सैक्सोफोन में कर्नाटक राग बजाने के लिए जाना जाता है।
– उनका निधन मंगलुरु में हुआ।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 14 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter