--> 15 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

15 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 15 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 15 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्‍कार भारतीय मूल के किस अर्थशास्‍त्री ने जीता?

a. रघुराम राजन
b. अभिजीत बनर्जी
c. राकेश खन्‍ना
d. विजय चौहान

Answer: b. अभिजीत बनर्जी

———————
2. अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्‍कार किन तीन अर्थशास्‍त्र‍ियों ने जीता?

a. अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर
b. अभिजीत बनर्जी, रघुराम राजन, माइकल क्रेमर
c. विस्‍वजीत घोष, अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर

– तीनों को वैश्विक गरीबी कम करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए इकोनॉमिक्‍स का नोबेल दिया जाएगा।

– अभिजीत बनर्जी और एस्‍थर डुफ्लो पति-पत्‍नी हैं।
– 21 साल बाद किसी भारतवंशी को इकोनॉमिक्‍स के नोबेल के लिए चुना गया।
– इससे पहले प्रोफेसर अमर्त्य सेन को 1998 में यह सम्मान दिया गया था।

एस्थर डुफ्लो (फ्रांस)
– अर्थशास्त्र में नोबेल जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला।
– अर्थशास्त्र का नोबल पाने वाली दूसरी महिला।
– वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सलाहकार रह चुकी हैं।

माइकल क्रेमर
– वह अमेरिकी हैं।
– क्रेमर हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
– 54 वर्ष, एक विकास अर्थशास्त्री हैं।

अभिजीत बनर्जी
– अभिजीत बनर्जी का पूरा नाम अभिजीत विनायक बनर्जी है.
– जन्म 21 फरवरी 1961 में कोलकाता में हुआ था.
– मां निर्मला बनर्जी कोलकाता के सेंटर फॉर स्टडीज इन सोशल साइंसेज में प्रोफेसर थीं.
– पिता दीपक बनर्जी प्रेसीडेंसी कॉलेज में इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के हेड थे.
– अभिजीत ने ग्रेजुएशन कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में की.
– 1983 में JNU से इकोनॉमिक्स में MA किया।
– 1988 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की.
– इस वक्‍त अभिजीत 58 साल के हैं और अमेरिकी नागरिक हैं।
– अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्‍नी एस्थर डुफ्लो अभी अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (MIT) में इकनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं।

– अभिजीत ने दुनिया को राह दिखाने के लिए इकोनॉमिक्स पर 7 किताबें लिखी हैं.
– उन्‍हें प्रसिद्धि मिली 2011 में आई इनकी किताब पूअर इकोनॉमिक्सः ए रेडिकल रीथीकिंग ऑफ द वे टू फाइट ग्लोबल पॉवर्टी से.
– बनर्जी ने वर्ष 2003 में डुफ्लो और सेंडिल मुल्लाइनाथन के साथ मिलकर अब्दुल लतीफ जमील पावर्टी एक्शन लैब (जे-पाल) की स्थापना की.

भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पर क्‍या सोचते हैं अभिजीत बनर्जी?
– अभिजीत बनर्जी मोदी सरकार की नीतियों के आलोचक रहे हैं।
– वह उन 108 अर्थशास्त्रियों के पैनल में शामिल रहे जिन्होंने मोदी सरकार पर देश के जीडीपी के वास्तविक आंकडों में हेरफेर करने का आरोप लगाया था.
– उन्‍होंने नोटबंदी के इंप्‍लीमेंटेशन की आलोचना की थी।

– हाल ही में 11 अक्‍टूबर 2019 को ब्राउन यूनिवर्सिटी (USA) में ओपी जिंदल लेक्‍चर में अभिजीत बनर्जी और रघुराम राजन ने भाषण दिया था।
– उन्‍होंने कहा कि सरकार के हर फैसले में पीएमओ
– 2014 के बाद सरकार में केंद्रीयकरण हुआ। ऐसे में हर फैसले में प्राइम मिनिस्‍टर ऑफिस को शामिल कर लिया गया।
– ऐसे में कोई असहमति जताने की हिम्‍मत नहीं कर सकता है।
– हर कोई पीएमओ की ओर देखने लगता है।
– पीएमओ व्‍यस्‍त रहता है, इसलिए कुछ नहीं हो पाता है।
– तमाम संस्‍थान लालफीताशाही में फंस गए हैं।
– इसकी वजह से उद्योग जगत का निवेश करना असंभव है।

अब नोबेल पुरस्‍कार पाने के बाद अभिजीत बनर्जी ने कहा –
– भारत की अर्थव्‍यवस्‍था की चुनौतियां इतनी विशाल हो चुकी हैं, कि सही रास्‍ते पर लाने के लिए प्रार्थना ही की जा सकती है।
– भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है।
– मौजूदा (ग्रोथ) डेटा को देखने के बाद इसको (निकट भविष्य में इकॉनमी रिवाइवल) लेकर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस की प्रस्‍तावित न्‍याय योजना से जुड़े थे
– अभिजीत बनर्जी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल बहुचर्चित ‘NYAY’ योजना की रूपरेखा तय की थी।
– NYAY के तहत देश के सबसे गरीब 5 करोड़ परिवारों को हर महीने 6,000 रुपये यानी सालाना 72,000 रुपये की आर्थिक मदद का वादा किया गया था।
– NYAY के तहत 25 करोड़ आबादी कवर होती।

(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोबेल प्राइज के लिए सेलेक्‍ट होने पर ट्वीट करके अभिजीत बनर्जी को बधाई दी है।)

———————————-
3. ‘धर्मं गार्डियन’ अभ्यास का आयोजन 19 अक्‍टूबर से 2 नवंबर 2019 तक भारत और किस देश के बीच होगा?

a. चीन
b. जापान
c. अमेरिका
d. फ्रांस

Answer: b. जापान

– इस दोरान जंगल तथा शहरी परिवेश में आतंकवाद विरोधी प्लाटून स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास किया जायेगा।

———————–
4. मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत किस राज्य ने नव-वधुओं के ससुराल में शौचालय होने पर 51,000 रुपये की राशि की घोषणा की है?

a. बिहार
b. ओडीसा
c. पंजाब
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: d. मध्‍य प्रदेश

– मध्य प्रदेश में आर्थिक रूप से कमज़ोर समुदाय के नव-वधुओं को ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना’ के तहत 51,000 रुपये प्रदान करना होगा, यह राशी प्राप्त करने के लिए नव-वधुओं को अपने ससुराल में शौचालय की उपलब्धता का प्रमाण विवाह से पहले देना होगा।

——————————
5. किस राज्य सरकार ने लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए कन्याश्री विश्वविद्यालय की स्थापना करने का फैसला किया है?

a. पश्‍चिम बंगाल
b. ओडीसा
c. पंजाब
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: a. पश्‍चिम बंगाल

– यह विश्वविद्यालय केवल महिलाओं/लड़कियों के लिए होगा।
– वर्ष 2013 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में लड़कियों की स्थिति में सुधार करने के लिए कन्याश्री योजना की शुरुआत की थी।
– अब राज्‍य सरकार ने इसी नाम से यूनिवर्सिटी की स्‍थापना का फैसला किया है।

——————————-
6. विश्व बैंक ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की अनुमानित वृद्धि दर को घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?

a. 6 प्रतिशत
b. 5 प्रतिशत
c. 7 प्रतिशत
d. 8 प्रतिशत

Answer: a. 6 प्रतिशत

– आर्थिक मंदी के बीच भारत को विश्व बैंक से भी झटका मिला है.
– साल 2018-19 में भारत की अनुमानित ग्रोथ रेट 6.9 फीसदी रही थी.
– अब अनुमानित ग्रोथ रेट घटाकर 6 फीसदी कर दी है.
– हालांकि विश्व बैंक ने ये भी कहा कि साल 2021 में भारत ग्रोथ रेट को 6.9 फीसदी फिर से रिकवर कर सकता है

——————————
7. मृत्युदंड विरोधी दिवस (World Day Against the Death Penalty) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 12 अक्टूबर
b. 10 अक्टूबर
c. 11 अक्टूबर
d. 13 अक्टूबर

Answer: b. 10 अक्टूबर

——————————-
8. किस देश की ऊर्जा कम्पनी ‘टोटल SA’ ने ‘अडाणी गैस’ की 37.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है?

a. चीन
b. जापान
c. अमेरिका
d. फ्रांस

Answer: d. फ्रांस

– फ्रांस की ऊर्जा कंपनी टोटल एसए ने 14 अक्‍टूबर 2019 को कहा कि वह अडानी गैस लिमिटेड में 37.4 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है।
– यह खरीदारी 5,700 करोड़ रुपए की अनुमानित कीमत पर होगी।
– इस समझौता के बाद ‘टोटल’ और ‘अदाणी परिवार’ के पास 37.4-37.4% शेयर रहेंगे.
– बाकी 25.2% हिस्सेदारी आम निवेशकों के पास रहेगी.


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 15 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter