यह 25 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 25 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. World Bank के ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2019-20’ इंडेक्स में भारत ने 14 पायदान छलांग लगाकर कौन सा स्थान पाया?
a. 14
b. 43
c. 63
d. 102
Answer: c. 63
– पिछले साल (2018-19) की लिस्ट में भारत की 77वीं रैंक थी।
– 2014 में भारत इस रैंकिंग में 142वें स्थान पर था।
– इस रिपोर्ट में भारत को सबसे अधिक इम्प्रूवमेंट करने वाले टॉप 10 देशों की सूची में शामिल किया गया है।
– वर्ल्ड बैंक में डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के डायरेक्टर सिमियोन जानकोव के मुताबिक, “भारत तीसरी बार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंक में सुधार के मामले में टॉप-10 में शामिल हुआ है।
– इस रैंकिंग से ज़ाहिर होता है कि व्यापारिक गतिविधियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पैमानों के मुताबिक देश में माहौल कितना अनुकूल है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में टॉप-5 देश
देश – रैंक
न्यूजीलैंड – 1
सिंगापुर – 2
हॉन्गकॉन्ग, चीन – 3
डेनमार्क – 4
कोरिया – 5
चीन (31)
पाकिस्तान (108)
विश्व बैंक
– मुख्यालय : वाशिंगटन डीसी
– स्थापना : July 1945
– CEO : क्रिस्टेलिना जॉर्जीवा
– चीफ फाइनेंस ऑफिसर व मैनेजिंग डायरेक्टर – अंशुला कांत
————————–
2. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें राष्ट्र प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किसने किया?
a. नरेन्द्र मोदी
b. रामनाथ कोविंद
c. एम. वेंकैया नायडू
d. राजनाथ सिंह
Answer: c. एम. वेंकैया नायडू
– गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें शिखर सम्मेलन 25-26 अक्टूबर, 2019 को अज़रबैजान के बाकू में चल रहा है।
– गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) राष्ट्रों की एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जिहोंने निश्चय किया है, कि विश्व के वे किसी भी पावर ब्लॉक के संग या विरोध में नहीं रहेंगे
– यह आंदोलन भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर, युगोस्लाविया के राष्ट्रपति सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने किया था।
– इसकी स्थापना अप्रैल,1961में हुई थी।
———————–
3. UIDAI का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
a. पंकज कुमार
b. नंदन निलेकणि
c. एनआर नारायणमूर्ति
d. राकेश कुमार
Answer: a. पंकज कुमार
– वह 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं।
– वर्तमान में पंकज कुमार केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं।
– उन्हें अस्थायी तौर पर सचिव के वेतन तथा रैंक पर UIDAI में स्थानांतरित किया गया है।
————————–
4. भारत सरकार ने हाल ही में किस देश में जाने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है?
a. तुर्की
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
Answer: a. तुर्की
– केंद्र सरकार ने तुर्की जाने वाले भारतीय नागरिकों से अत्यंत सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।
– तुर्की और सीरिया विद्रोही कुर्द लड़ाकों के बीच विवाद चल रहा है।
– इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के मसले पर तुर्की के रुख को लेकर भारत से कूटनीतिक तनाव चल रहा है।
—————————-
5. अंतर्राष्ट्रीय बर्फीला तेंदुआ दिवस कब मनाया जाता है?
a. 21 अक्टूबर
b. 22 अक्टूबर
c. 23 अक्टूबर
d. 24 अक्टूबर
Answer: c. 23 अक्टूबर
– इस दिवस का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में बर्फीले तेंदुए के संरक्षण पर बल देना है।
– अनुमानों के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तेंदुए की जनसँख्या 400 से 700 के बीच है।
– अंतर्राष्ट्रीय बर्फीला तेंदुआ दिवस 2019 के अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश में बर्फीले तेंदुए की गणना के लिए प्रथम राष्ट्रीय प्रोटोकॉल को लांच किया।
– इसे दिल्ली में Global Snow Leopard and Ecosystem Protection Program (GSLEP) की चौथी स्टीयरिंग कमिटी बैठक में लांच किया गया।
————————–
6. ‘भारत की लक्ष्मी’ पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने किस खिलाड़ी और एक्ट्रेस को एम्बेसडर नामित किया है?
a. साइना नेहवाल और दीपिका पादुकोण
b. सोनी यादव और पीवी सिंधु
c. सानिया मिर्जा और एश्वर्या रॉय
d. पी.वी. सिन्धु और दीपिका पादुकोण
Answer: d. पी.वी. सिन्धु और दीपिका पादुकोण
– इस पहल का उद्देश्य देश भर में महिलाओं द्वारा किये गये सराहनीय कार्य को दिवाली के उत्सव पर देश के सामने लाना है।
– इस पहल के द्वारा महिला सशक्तिकरण बल मिलेगा।
– उन महिलाओं के काम को सराहा जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।
———————–
7. संयुक्त राष्ट्र दिवस प्रतिवर्ष निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 20 अक्टूबर
b. 21 अक्टूबर
c. 24 अक्टूबर
d. 22 अक्टूबर
Answer: c. 24 अक्टूबर
————————
8. किस भारतीय सशस्त्र बल ने 29 नवम्बर से 4 दिसम्बर, 2019 तक ‘सिन्धु सुदर्शन’ नामक अभ्यास के आयोजन का निर्णय लिया है?
a. थलसेना
b. वायु सेना
c. नौसेना
d. बीएसएफ
Answer: a. थलसेना
– राजस्थान के मरुस्थल में यह अभ्यास 29 नवम्बर से 4 दिसम्बर, 2019 के बीच आयोजित होगा।
– इसमें 40,000 जवान हिस्सा लेंगे।
– इस अभ्यास में भारतीय थल सेना तथा भारतीय वायुसेना के बीच तालमेल का प्रदर्शन किया जायेगा।
—————————
9. हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें किस पार्टी ने जीतीं?
a. JJP
b. Congress
c. BJP
d. INLD
Answer: c. BJP
– 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 40 सीटें प्राप्त हुई।
– हालांकि वह बहुमत से दूर है और निर्दलीय व अन्य किसी पार्टी के सहयोग से सरकार बना पाएगी।
– भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 31 सीटें प्राप्त हुई हैं।
– जननायक जनता पार्टी (JJP) को 10 सीटें प्राप्त हुई हैं।
——————————-
10. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें किस पार्टी ने जीतीं?
a. BJP
b. Congress
c. NCP
d. ShivSena
Answer: a. BJP
– 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में BJP को 106 सीटें मिली हैं।
– जबकि शिवसेना को 56 सीटें प्राप्त हुई हैं।
– एनसीपी को 54 सीटें और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं।
– महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला है।
Notes of Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
PPT PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
The post 25 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment