--> 26-27 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

26-27 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 26 और 27 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 26 – 27 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें। 

1. जम्‍मू कश्‍मीर का पहला उप-राज्‍यपाल किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. जीसी मुर्मू
b. राधाकृष्ण माथुर
c. पीएस श्रीधरन पिल्लई
d. सत्यपाल मलिक

Answer: a. जीसी मुर्मू (गिरीश चंद्र मुर्मू )

– केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये नियुक्ति की है.
– गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के IAS अधिकारी हैं।
– वह ओडिशा के रहने वाले हैं।
– गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रह चुके हैं।
– 2014 में जब मोदी केंद्र में आए तो मुर्मू को भी दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी दी गई।
– 2015 में मुर्मू प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर नियुक्त किए गए।
– इसी साल एक मार्च 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यय सचिव (एक्सपेंडिचर सेक्रटरी) बनाया था।

– 31 अक्‍टूबर 2019 को जम्‍मू कश्‍मीर केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्‍व में आ जाएगा।
-उम्‍मीद है कि इसी दिन गिरीश चंद्र मुर्म यहां के उपराज्‍याल के तौर पर शपथ लेंगे।
– जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान को खत्म करने के बाद सूबे में उत्पन्न परिस्थियों के मद्देनजर मुर्मू की नियुक्ति काफी अहम है।
– अब जम्‍मू कश्‍मीर में पहले उपराज्‍यपाल के तौर पर इस केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य होते हालात को बेहतर करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव और नए सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करना होगा।
– आतंकवाद से जूझ रहे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर भी उन्हें काफी फोकस करना होगा।

————————
2. लद्दाख का पहला उप-राज्यपाल किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. जीसी मुर्मू
b. राधाकृष्ण माथुर
c. पीएस श्रीधरन पिल्लई
d. सत्यपाल मलिक

Answer: b. राधाकृष्ण माथुर

– वह 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के त्रिपुरा कैडर के रिटायर्ड अधिकारी हैं।
– राधाकृष्ण माथुर नवंबर 2018 में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
– वह भारत के केंद्रीय रक्षा सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सचिव और त्रिपुरा के मुख्य सचिव रह चुके हैं।

– 31 अक्‍टूबर 2019 को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्‍व में आ जाएगा।
-उम्‍मीद है कि इसी दिन गिरीश चंद्र मुर्म यहां के उपराज्‍याल के तौर पर शपथ लेंगे।
– लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी।

———————–
3. गोवा का नया राज्‍यपाल किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. दिनेश्वर शर्मा
b. दिनेश पाठक
c. पीएस श्रीधरन पिल्लई
d. सत्यपाल मलिक

Answer: d. सत्यपाल मलिक

– जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक का तबादला गोवा कर दिया गया है।
– 31 अक्‍टूबर को जम्‍मू कश्‍मीर केंद्र शासित प्रदेश के रूप में दो हिस्‍से में बंट जाएगा। एक जम्‍मू कश्‍मीर और एक लद्दाख।
– तो अब वहा राज्‍यपाल के बदले उप-राज्‍यपाल का पद है।
– ऐसे में सत्‍यपाल मलिक को गोवा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।
– अभी गोवा की राज्‍यपाल मृदुला सिन्‍हा हैं। उनका कार्यकाल समाप्‍त हो गया है।

– गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत हैं।

———————–
4. मिजोरम का राज्यपाल किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. दिनेश्वर शर्मा
b. दिनेश पाठक
c. पीएस श्रीधरन पिल्लई
d. राधेश्‍याम वर्मा

Answer: c. पीएस श्रीधरन पिल्लई

– वह अब तक केरल के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष थे। केरल के रहने वाले हैं।
– मिजोरम के मुख्‍यमंत्री जोरमथंगा हैं।

————————
5. केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का नया प्रशासक किसे नियुक्त किया गया है?

a. दिनेश्वर शर्मा
b. दिनेश पाठक
c. राजू पासवान
d. राधेश्‍याम वर्मा

Answer: a. दिनेश्वर शर्मा

– वह जम्‍मू कश्‍मीर में वार्ताकार रह चुके हैं।
– 1976 बैच के केरल कैडर के रिटायर्ड IPS अधिकारी हैं।
– वह 1 जनवरी 2015 से 1 जनवरी 2017 तक इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के निदेशक रह चुके हैं।

– अब तक लक्षदीप में प्रशासक के तौर पर फारुख खान थे।

————————–
6. भारत ने किस देश के साथ करतारपुर साहिब कॉरिडोर समझौते के लिए हस्ताक्षर किये?

a. पाकिस्‍तान
b. चीन
c. बांग्‍लादेश
d. अफगानिस्‍तान

Answer: a. पाकिस्‍तान

– भारत ने जीरो प्वाइंट इंटरनेशनल बाउंड्री डेरा बाबा नानक में करतारपुर साहिब कॉरिडोर के संचालन के तौर-तरीकों पर पाकिस्तान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
– इस दौरान विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ पंजाब सरकार के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

समझौते की मुख्य बातें –
– भारतीय मूल के सभी धर्मों और व्यक्तियों के भारतीय तीर्थयात्री गलियारे का उपयोग कर सकते हैं।
– यात्रा वीज़ा मुक्त होगी।
– तीर्थयात्रियों को केवल एक वैध पासपोर्ट ले जाने की आवश्यकता है।
– भारतीय मूल के व्यक्तियों को अपने देश के पासपोर्ट के साथ ओसीआई कार्ड ले जाने की आवश्यकता है।
– कॉरिडोर सुबह से शाम तक खुलेगा, सुबह यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को उसी दिन वापस लौटना होगा।
– कॉरिडोर पूरे साल चालू रहेगा, अधिसूचित दिनों को छोड़कर जिनकी जानकारी पूर्व में दी जाएगी।
– तीर्थयात्रियों के पास अकेले या समूहों में जाने के लिए और पैदल यात्रा करने का भी विकल्प होगा।
– भारत यात्रा की तारीख से 10 दिन पहले तीर्थयात्रियों की सूची पाकिस्तान को भेजेगा। यात्रा की तारीख से 4 दिन पहले तीर्थ यात्रियों को पुष्टिकरण भेजा जाएगा।
– पाकिस्तान पक्ष ने भारत को ‘लंगर’ और ‘प्रसाद’ के वितरण के लिए पर्याप्त प्रावधान करने का आश्वासन दिया है।

– पाकिस्‍तान तीर्थयात्रियों से 20 अमेरिकी डॉलर प्रति यात्री सेवा शुल्क के रूप में वसूलेगा।
– तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल (prakashpurb550.mha.gov.in) लाइव हो गया है।

—————————–
7. विश्‍व पोलियो दिवस कब मनाया जाता है?

a. 22 अक्टूबर
b. 23 अक्टूबर
c. 24 अक्टूबर
d. 25 अक्टूबर

Answer: c. 24 अक्टूबर

– विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पांच साल पहले भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया है।
– इस बीमारी के खिलाफ अभी भी भारत में राष्ट्रीय टिकाकरण अभियान जारी है।

—————————-
8. पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) द्वारा हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पुलिस में महिलाओं की संख्या में कितना प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है?

a. 39%
b. 21%
c. 43%
d. 57%

Answer: b. 21%

– पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) ने हाल ही में भारत में पुलिस संगठनों के बारे में डाटा जारी किया है.
– इस डाटा के अनुसार पुलिस बलों के प्रशिक्षण पर किये जाने वाले खर्च में 20.41% की वृद्धि हुई है साथ ही देश में पुलिस स्टेशनों की संख्या 15,579 से बढ़कर 16,422 हो गई है.
– इसमें बताया गया है कि पिछले दो वर्ष में देश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में 21% की बढ़ोतरी हुई है.

———————–
9. हाल ही में किस देश ने भारत के कारोबारियों के लिए वीजा की जरूरत को खत्‍म कर दिया है?

a. ब्राजील
b. यूएसए
c. कनाडा
d. ब्रिटेन

Answer: a. ब्राजील

– ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने गुरुवार को कहा कि भारत के कारोबारियों को ब्राजील आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।
– कुछ दिन पहले ही ब्राजील ने अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटकों और कारोबारियों को वीजा में छूट दी थी।

———————–
10. विजय हजारे ट्रोफी 2019 के विजेता कौन हैं?

a. तमिलनाडु
b. कर्नाटक
c. बिहार
d. असम

Answer: b. कर्नाटक

– कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रोफी के फाइनल में तमिलनाडु को 60 रनों से हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

————————–
11. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?

a. विजय तिवारी
b. राकेश पासवान
c. ब्रज राज शर्मा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ब्रज राज शर्मा

– जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी बी.आर. शर्मा को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
– वह वर्तमान में सीमा सड़क संगठन के सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं।

————————–
12. 2020 QS इंडिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में पहले स्थान पर कौन सा संस्थान है?

a. IIT बॉम्बे
b. IIT कानपुर
c. IIT पटना
d. IIT दिल्‍ली

Answer: a. IIT बॉम्बे

—————————
13. विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 22 अक्टूबर
b. 23 अक्टूबर
c. 24 अक्टूबर
d. 25 अक्टूबर

Answer: c. 24 अक्टूबर

– इस दिवस का उद्देश्य विकास सम्बन्धी समस्याओं की ओर विश्व का ध्यान आकर्षित करना है।

————————
14. फीफा क्लब विश्व कप 2021 का आयोजन किस देश द्वारा किया जायेगा?

a. फ्रांस
b. जापान
c. अफगानिस्‍तान
d. चीन

Answer: d. चीन


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 26-27 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter