--> 28 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

28 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 28 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 28 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें। 

1. मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के ……….वें मुख्‍यमंत्री बने?

a. 10वें
b. 11वें
c. 12वें
d. 13वें

Answer: b. 11वें

– वह 11वें मुख्‍यमंत्री हैं।
– और लगातार दूसरी बार सीएम बने हैं। बीजेपी से हैं।
– मनोहर लाल खट्टर ने दिवाली के मौके पर राजधानी चंडीगढ़ में शपथ ली।

राज्‍यपाल – सत्‍यदेव नारायण आर्य

————————-
2. हरियाणा के उप-मुख्‍यमंत्री कौन हैं?

a. दुष्यंत चौटाला
b. अजय चौटाला
c. ओमप्रकाश चौटाला
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. दुष्यंत चौटाला

– वह जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता हैं।

– हरियाणा विधानसभा में बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत थी।
– बीजेपी को 40 सीटें मिली थी।
– जबकि JJP को 10 सीटें मिलीं।
– इसलिए दोनों पार्टियों की गठबंधन की सरकार बनी।

————————–
3. सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2019 (28 अक्टूबर से 2 नवम्बर) की थीम क्या है?

a. सत्यनिष्ठा-एक जीवन पद्धति
b. सतर्क रहो, स्‍वथ रहो
c. जीवन में सत्‍यनिष्‍ठा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. सत्यनिष्ठा-एक जीवन पद्धति

– केन्द्रीय सतर्कता आयोग हर साल सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म वाले सप्ताह को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाता है।
– सरदार पटेल का जन्म दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।
– इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर, 2019 के बीच मनाया जा रहा है।

————————–
4. महाराष्‍ट्र के तटवर्ती इलाकों में किस चक्रवाती तूफान (साइक्लोन) ने दस्‍तक दी है?

a. फार
b. क्‍यार
c. शक्ति
d. आका

Answer: b. क्‍यार

– पूर्व मध्य अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान क्यार उत्तर-पश्चिम दिशा में ओमान की तरफ बढ़ रहा है।
– महाराष्‍ट्र के आसपास के राज्‍यों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

————————–
5. ओडिशा ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ लघु किसानों की सहायता के लिए 165 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

a. IMF
b. World Bank
c. ADB
d. RBI

Answer: b. World Bank

– इस रकम से ओडिशा के 15 जिलों के 1,25,000 किसान लाभान्वित होंगे।

—————————
6. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 21 अक्टूबर
b. 22 अक्टूबर
c. 23 अक्टूबर
d. 24 अक्टूबर

Answer: d. 24 अक्टूबर

– यह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का 58वां स्थापना दिवस था।
– भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) देश के पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है।
– इसकी स्थापना 24 अक्टूबर, 1962 को भारत-चीन युद्ध के बाद की गयी थी।
– वर्तमान में ITBP में 89,432 जवान कार्यरत्त हैं।
– ITBP का आदर्श वाक्य “शौर्य – दृढ़ता – कर्मनिष्ठा” है।

————————–
7. मानवाधिकार के लिए 2019 का सखारोव पुरस्कार किसने जीता?

a. इल्हाम तोहती
b. राजेंद्र माथुर
c. आरके माधवन
d. जॉन मिल्‍टन

Answer: a. इल्हाम तोहती

– यूरोपीय संघ संसद ने यह ऐलान किया है।
– जेल में बंद उइगर बुद्धिजीवी इल्हाम तोहती को मानवाधिकार के लिए यह प्रतिष्ठित सम्‍मान दिया गया।
– उन्‍हें अलगाववाद के आरोप में चीन में आजीवन कारावास की सज़ा दी गयी है।
– यूरोपीय संसद के प्रमुख डेविड सास्सोली ने इस पुरस्कार की घोषणा की।
– चीन से इल्हाम तोहती को आज़ाद करने की मांग की गई है।

——————————
8. ग्लोबल बायो-इंडिया समिट (21 से 23 नवम्बर, 2019) का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

a. पेरिस
b. लंदन
c. नई दिल्‍ली
d. वाशिंगटन डीसी

Answer: c. नई दिल्‍ली

– इसका आयोजन BIRAC (Biotechnology Industry Research Assistance Council) तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
– इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य देश में निवेश को आकर्षित करना है।

—————————–
9. पूरी को विश्‍व धरोहर शहर के रूप में विकसित करने के लिए ओडिशा सरकार ने कौन सी योजना बनाई है?

a. ABADHA
b. PURI Devlopment
c. ABRAC
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. ABADHA

– ABADHA = Augmentation of Basic Amenities and Development of Heritage and Architecture (ABADHA).

– इसके तहत 3208 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

——————————-
10. थोतलाकोंडा बौद्ध मठ किस राज्य में स्थित है?

a. बिहार
b. आंध्र प्रदेश
c. कर्नाटक
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: b. आंध्र प्रदेश

– भारी वर्षा के कारण कुछ दिन पहले थोतलाकोंडा बौद्ध मठ को काफी नुकसान पहुंचा है।
– इस स्थल में स्तूप, चैत्य गृह तथा विहार हैं।
– इस स्थान से ही श्रीलंका, इंडोनेशिया, कंबोडिया इत्यादि देशों में बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ था।

——————————–
11. किस राज्य सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लांच की है?

a. बिहार
b. ओडिशा
c. मध्‍य प्रदेश
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: d. उत्‍तर प्रदेश

– इसका उद्देश्य बालिकाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।
– धनतेरस (25 अक्‍टूबर) पर इसे लांच किया गया।
– इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर प्रत्येक परिवार को 15,000 रुपये प्रदान किये जायेंगे।
– सरकार इस धनराशी को कई चरणों में लाभार्थी के खाते में भेजेगी, यह राशि कई उपलब्धियों जैसे टीकाकरण, 1, 5, 9 तथा ग्रेजुएशन में एडमिशन इत्यादि के अवसर पर दी जायेगी।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 28 October 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter