--> 1 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

1 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 1 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 1 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत और किस देश के बीच 2+2 वार्ता 30 नवंबर 2019 को हुई?

a. दक्षिण कोरिया
b. जापान
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. जर्मनी

Answer: b. जापान

– भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व – भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया।
– जापानी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वहां के विदेश मंत्री तोशिमित्शु मोतेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो ने किया।
– आयोजन भारत में हुआ है।
– टु-प्लस-टु वार्ता की रूपरेखा पिछले साल 13वें भारत-जापान एनुअल समिट में भारतीय प्रधानमंत्री और जापानी पीएम शिंजो आबे के बीच बातचीत में हुई थी।
– पहले टु-प्लस-टु फॉर्मेट डायलॉग में पाकिस्तान में संचालित आतंकवादी ठिकानों से क्षेत्रीय शांति के सामने कायम खतरे पर चिंता प्रकट की गई।
– दोनों देशों ने पाकिस्तान से दो टूक शब्दों में कहा कि वह अपने यहां के टेरर नेटवर्क्स पर ‘ठोस और निर्णायक’ कार्रवाई करे।

– टू प्‍लस टू वार्ता में रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री खासतौर पर सामरिक मद्दों पर बातचीत करते हैं।

– इससे पहले 2+2 वार्ता यूएसए और भारत के बीच हुई थी।

————————
2. केरल बैंक का सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

a. पीएस राजन
b. बी अशोक
c. राकेश अवस्‍थी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. पीएस राजन

– वह अब तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक (GM) थे।
– केरल बैंक के गठन के लिए 13 जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) का विलय केरल राज्य सहकारी बैंक में किया गया है।
– हाल ही में RBI ने इसकी अनुमति दी है।
– यह केरल का सबसे बड़ा बैंक होगा।

—————————–
3. राष्ट्रीय खेल संहिता के विवादास्पद ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया?

a. मुकुंदकम शर्मा
b. पुलेला गोपीचंद
c. अंजू बॉबी जॉर्ज
d. गगन नारंग

Answer: a. मुकुंदकम शर्मा

– वह सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हैं।
– केन्द्रीय युवा व खेल मामले मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संहिता के ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
– इसके प्रमुख सदस्यों में पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, गगन नारंग और बाइचुंग भूटिया शामिल हैं.
– ड्राफ्ट में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के देश में खेल प्रशासन का हिस्सा बनने से रोक लगाने की बात थी।
– भारतीय ओलंपिक संघ ने राष्ट्रीय खेल संहिता के नए मसौदे को पूरी तरह खारिज कर दिया था।

————————-
4. किस देश/संगठन के संसद ने जलवायु आपातकाल घोषित किया?

a. भारतीय संसद
b. यूरोपीय संसद
c. फ्रांसीसी संसद
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. यूरोपीय संसद

– 28 नवंबर को यूरोपीय संसद ने वोटिंग करके यूरोपीय यूनियन में जलवायु तथा पर्यावरण आपातकाल घोषित किया।
– इससे पहले यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड ने भी जलवायु आपातकाल घोषित किया था।

– यूरोपीय आयोग पूरे यूरोपीय संघ को एक ऐसा इलाका बनाना चाहता है जहां 2050 तक कार्बन डाइ ऑक्साइड का उत्सर्जन शून्य होगा.
– 2030 तक इसमें मौजूदा स्तर से 50 फीसदी तक की कटौती का लक्ष्य है.

—————————–
5. 47वें आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन किस राज्य की पुलिस द्वारा किया गया?

a. बिहार
b. मध्‍य प्रदेश
c. आडीशा
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: d. उत्‍तर प्रदेश

– इसका उद्घाटन पुदुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर तथा रिटायर्ड आईपीएस अफसर किरण बेदी ने लखनऊ में किया।
– इसका आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गृह मंत्रालय तथा पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो के साथ मिलकर किया जा रहा है।

————————-
6. ‘हेमंत करकरे : ए डॉटर्स मेमॉयर’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

a. जुई करकरे
b. कविता करकरे
c. रानी करकरे
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. जुई करकरे

– वे हेमंत करकरे की पुत्री हैं।
– हेमंत करकरे मुंबई में 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए थे।

—————————
7. किस भारतीय तीरंदाज़ ने 21वीं एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?

a. कर्मा
b. दीपिका कुमारी
c. अंकिता
d. लैशराम बोम्बायला

Answer: b. दीपिका कुमारी

– यह आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चल रहा है।
– इस दौरान महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्‍ड जीता। इसके साथ ही उन्‍होंने आलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया।
– तीरंदाजी में भारत का यह दूसरा ओलंपिक कोटा है।
– इससे पहले तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष रिकर्व टीम ने साल के शुरू में विश्व चैम्पियनशिप में कोटा हासिल किया था.

– एशियाई चैंपियनशिप में अंकिता भक्त ने रजत पदक जीता।

—————————–
8. 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

a. दिल्‍ली
b. चेन्‍नई
c. भुनेश्वर
d. कोच्‍ची

Answer: c. भुनेश्वर

– हाल ही में इसकी ऑफिशियल घोषणा स्विट्ज़रलैंड में की गयी।
– आयोजन 13 से 29 जनवरी 2023 के दौरान किया जायेगा।
– इस विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जायेगा।

——————————-
9. किस राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर आउटडोर जिम की स्थापना करने का निर्णय लिया है?

a. हिमाचल प्रदेश
b. उत्‍तर प्रदेश
c. मध्‍य प्रदेश
d. महाराष्‍ट्र

Answer: a. हिमाचल प्रदेश

– हिमाचल प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में सार्वजनिक स्थानों पर आउटडोर जिम की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
– इस पहल को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लांच किया गया है।

——————————
10. किस IIT ने गाँधीपीडिया का निर्माण करने का निर्णय लिया है?

a. IIT कानपुर
b. IIT गांधीनगर
c. a और b
d. IIT बॉंबे

Answer: c. a और b (IIT खड़गपुर और IIT गांधीनगर)

-दोनों IIT राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के साथ मिलकर गाँधीपीडिया बनाएंगे।
– इस ऑनलाइन रिपॉजिटरी में गाँधी की किताबों, पत्रों तथा भाषणों का संग्रह होगा।

——————————-
11. वैश्विक राजनयिक सूचकांक 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

a. 11वां
b. 12वां
c. 13वां
d. 14वां

Answer: b. 12वां

– इसे सिडनी बेस्ड लोवी इंस्टिट्यूट ने जारी यिका है।
– इस सूचकांक में 61 देशों का आंकड़ा है।
– 61 देशों की सूची में भारत को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।
– 2019 में भारत के 123 दूतावास व उच्चायुक्त तथा 54 वाणिज्यिक दूतावास हैं।
– 2017 में भारत के 120 दूतावास तथा 52 वाणिज्यिक दूतावास थे।

– विश्व में सबसे ज्यादा राजनयिक पोस्ट चीन की हैं।
– विश्व भर में चीन की 276 से अधिक दूतावास हैं।

—————————-
12. केंद्र सरकार कुलशेकरपत्तिनम के निकट राकेट लांच पैड की स्थापना की योजना बना रही है, यह स्थान किस राज्य में स्थित है?

a. ओडीशा
b. आंध्र प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. केरल

Answer: c. तमिलनाडु

– वर्तमान में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के दो लांच पैड सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र (श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश) में हैं।
– नए लांच पैड से इसरो के कमर्शियल काम को बढ़ावा मिलेगा।

———
13. यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयरोनॉटिकल सोसाइटी ने किस भारतीय वैज्ञानिक को मानद फ़ेलोशिप प्रदान की?

a. जी. सतीश रेड्डी
b. के सिवन
c. आर माधवन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. जी. सतीश रेड्डी

– वह (DRDO- वैज्ञानिक व रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन) के चीफ हैं।
– उन्‍हें यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयरोनॉटिकल अकैडमी द्वारा मानद फ़ेलोशिप प्रदान की गयी।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 1 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter