--> 19 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

19 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 19 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 19 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर को शुरू हुआ, तो राज्‍यसभा का इनमें से कौन सा सत्र है?

a. 200वां
b. 205वां
c. 225वां
d. 250वां

Answer: d. 250वां

-संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर को शुरू हुआ। इस दौरान राज्‍यसभा का यह 250वां सत्र है।
– राज्‍यसभा का गठन अप्रैल 1952 में किया गया था। गठन के 67 साल हो गए हैं।
– संसद के इस उच्च सदन में 245 सदस्य होते हैं.
– 18 नवंबर को राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने राज्‍यसभा के 67 सालों के सफर पर एक पुस्तक ‘राज्यसभा: द जर्नी सिंस 1952’ जारी की है.
– राज्यसभा से जारी पुस्तक के मुताबिक 67 सालों में राज्यसभा ने 3817 बिल पास किए हैं. इस दौरान राज्यसभा की 5466 बैठकें हुई.

संविधान के 70 वर्ष पूरे होने पर 26 नवंबर को संयुक्‍त सत्र
– 26 नवंबर को संविधान को 70 साल पूरे हो जाएंगे। इस अवसर पर लोकसभा और राज्‍यसभा का संयुक्त सत्र बुलाया गया है।
– भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था।
– संविधान सभा के निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया जाता है।
– संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ। इसलिए गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

————————–
2. 13 साल बाद सुप्रीम कोर्ट कलेजियम में किसी महिला जज को शामिल किया गया है, उनका नाम बताएं ?

a. जस्टिस आर भानुमति
b. जस्टिस रूमा पाल
c. जस्टिस गीता मित्‍तल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. जस्टिस आर भानुमति

– भानुमति सुप्रीम कोर्ट की जज हैं।
– तमिलनाडु से आने वाली पहली महिला जज हैं और
– वह झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुकी हैं।

कलेजियम सिस्‍टम क्‍या है?
– जिस व्यवस्था के तहत सुप्रीम कोर्ट में नियुक्तियां और ट्रांसफर की जातीं हैं उसे कॉलेजियम सिस्टम कहा जाता है।
– यह 28 अक्टूबर 1998 को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसलों के जरिए प्रभाव में आया था।
– इसके द्वारा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों का एक पैनल जजों की नियुक्ति और तबादले की सिफारिश करता है।
– कॉलेजियम की सिफारिश (दूसरी बार भेजने पर) मानना सरकार के लिए जरूरी होता है।
– हालांकि कॉलेजियम सिस्टम का भारत के संविधान में कोई जिक्र नही है.

——————————-
3. देश के 47वें मुख्‍य न्‍यायाधीश (CJI) पद की शपथ किसने ली?

a. जस्टिस रंजन गोगोई
b. जस्टिस अरुण मिश्रा
c. जस्टिस शरद अरविंद बोबडे
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. जस्टिस शरद अरविंद बोबडे

– 18 नवंबर 2019 को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्‍हें शपथ दिलाई।
– 63 वर्षीय है बोबडे। उन्‍होंने जस्टिस रंजन गोगई का स्‍थान लिया।
– जस्टिस बोबडे 29 मार्च, 2000 को बॉम्बे हाई कोर्ट के जज चुने गए थे।
– इसके बाद वह 16 अक्टूबर, 2012 को वह मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस चुने गए थे।
– इसके बाद 12 अप्रैल, 2013 को सुप्रीम कोर्ट के जज चुने गए।

—————————-
4. ग्लोबल ब्राइबरी रिस्क इंडेक्स 2019 (वैश्विक रिश्वत जोखिम सूचकांक 2019) में भारत का रैंक कौन सा है?

a. 8
b. 38
c. 58
d. 78

Answer: d. 78

-भारत को 178 देशों की सूची में 78वां स्थान प्राप्त हुआ है।
– इस सूचकांक को ट्रेस ब्राइबरी रिस्क मैट्रिक्स द्वारा जारी किया गया है।
– इस सूचकांक में रिश्वतखोरी पर देशों का मूल्यांकन किया गया है।

——————————-
5. FIFA ने वैश्विक फुटबॉल विकास के नया प्रमुख (new chief of global football development) किसे नियुक्त किया है?

a. जियानी इन्फेंटिनो
b. आर्सेन वेंगर
c. मिशेल प्लाटिनी
d. माइकल प्‍लातिनी

Answer: b. आर्सेन वेंगर

– वह दुनिया भर में फुटबॉल के विकास के लिए काम करेंगे।
– FIFA : Federation Internationale de Football Association
– प्रेसिडेंट : जियानी इन्फेंटिनो

——————————-
6. 25वें कलकत्ता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ‘गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर अवार्ड’ किस फिल्म को प्रदान किया गया?

a. द वीपिंग वुमन
b. आनंद
c. एनर्जी विनिंग
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. द वीपिंग वुमन

– यह स्पेनिश फिल्म है।

——————————-
7. किस राज्य सरकार ने ‘नाडू-नेडू’ कार्यक्रम लांच किया?

a. कर्नाटक
b. राजस्‍थान
c. आंध्र प्रदेश
d. ओडीशा

Answer: c. आंध्र प्रदेश

– आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में ‘नाडू-नेडू’ कार्यक्रम लांच किया।
– इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करना है तथा इन्हें प्रतिस्पर्धी संस्थानों के रूप में परिवर्तित करना है।

आंध्र प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – वाई एस जगनमोहन रेड्डी
राज्‍यपाल – बिस्वभूषण हरिचंदन

——————————-
8. प्रथम कृषि अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किस राज्य में किया गया?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. आंध्र प्रदेश
d. ओडीशा

Answer: a. अरुणाचल प्रदेश

– इसका आयोजन APEDA (कृषि और प्रसंस्कृकत खाद्य उत्पााद निर्यात विकास प्राधिकरण) द्वारा किया गया।
– इस इवेंट में सात देशों (नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, भूटान, ,संयुक्त अरब अमीरात, ओमान तथा ग्रीस) के क्रेताओं ने हिस्सा लिया।

अरुणाचल प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – पेमा खांडू
राज्‍यपाल – बी डी मिश्रा
राजधानी: ईटानगर
——————————-
9. विश्‍व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?

a. 19 नवंबर
b. 20 नवंबर
c. 21 नवंबर
d. 22 नवंबर

Answer: a. 19 नवंबर

—————————-
10. संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस दिन को सड़क दुर्घटनाओं में मारे गये लोगों की स्मृति में समर्पित किया गया है?

a. नवंबर के पहले रविवार
b. नवंबर के दूसरे रविवार
c. नवंबर के तीसरे रविवार
d. नवंबर के चौथे रविवार

Answer: c. नवंबर के तीसरे रविवार (17 नवंबर)

– इसे प्रत्येक वर्ष नवंबर के तीसरे रविवार को मनाया जाता है.
– इस दिन दुर्घटनाग्रस्त लोगों और उनके परिवारजनों को याद किया जाता है.


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 19 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter