--> 21 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

21 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 21 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 21 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. श्रीलंका के राष्‍ट्रपति ने किसे नया प्रधानमंत्री नामित (nominate) किया है?

a. रानिल विक्रमसिंघे
b. महिंदा राजपक्षे
c. मैत्रिपाला सिरिसेना
d. सजित प्रेमदासा

Answer: b. महिंदा राजपक्षे

– वह श्रीलंका के नए राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के भाई हैं।
– दरअसल, श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने 20 नवंबर को इस्‍तीफा दे दिया।
– इसके बाद राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपने भाई और पूर्व राष्‍ट्रपति महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नॉमिनेट कर लिया।
– वह 21 नवंबर यानी आज ही इस पद के लिए शपथ लेंगे।
– दुनिया में ऐसा पहला देश होगा, जहां राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों भाई होंगे।

फरवरी तक रहेगी केयर टेकर कैबिनेट
– महिंदा राजपक्षे की सरकार चलाने के लिए 15 सदस्यीय केयर टेकर कैबिनेट काम करेगी क्योंकि फरवरी में संवैधानिक रूप से संसद को भंग किया जाएगा।

10 साल तक राष्‍ट्रपति रहे हैं महिंदा राजपक्षे
– महिंदा राजपक्षे श्रीलंका में वर्ष 2005 से 2015 तक राष्ट्रपति रहे हैं और उनके कार्यकाल के दौरान भाई, गोटबाया देश के रक्षा सचिव रहे हैं।
– उनके कार्यकाल में ही प्रभाकरण के नेतृत्व वाले एलटीटीए के खिलाफ लड़ाई तेज की गई थी और उसका सफाया किया गया था।

राष्‍ट्रपति चुनाव में पार्टी के उम्‍मीदवार की हार से था रानिल पर दबाव
– इस्‍तीफा दे चुके श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे तीन बार श्रीलंका के पीएम रहे हैं।
– राष्‍ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी यूएनपी के सजिता प्रेमदासा की हार के बाद उनपर इस्‍तीफे का दबाव था।

—————————
2. किस राज्‍य सरकार ने हर दुल्‍हन को 10 ग्राम सोने देने के लिए ‘अरुंधति स्वर्ण योजना’ बनाई है?

a. बिहार
b. मध्‍य प्रदेश
c. हरियाणा
d. असम

Answer: d. असम

– असम सरकार ने 20 नवंबर को इसकी घोषणा की है।
– वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के अनुसार यह योजना अगले साल एक जनवरी (2020) से शुरू होगी।
– इसके अनुसार हर वयस्क दुल्हन, जिसने कम से कम 10वीं की पढ़ाई की है और अपनी शादी को पंजीकृत कराया है, उसे 10 ग्राम सोना उपहार स्वरूप भेंट करेगी।
– इस योजना का लाभ पाने के लिए दुलहन के परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
– योजना से सरकारी खजाने पर सालाना करीब 800 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा।
– असम में हर साल करीब तीन लाख शादियां होती हैं लेकिन सिर्फ 50,000-60,000 पंजीकृत होती हैं।

असम
मुख्‍यमंत्री – सर्बानंद सोणेवाल
राज्‍यपाल – जगदीश मुखी
राजधानी – दिसपुर
सबसे बड़ा शहर – गुवाहाटी

—————————-
3. भारत ने पहली बार किस मिसाइल टेस्‍ट रेंज को परीक्षण के लिए दूसरे देश के लिए भी खोलने का फैसला किया?

a. चांदीपुर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज, ओडीशा
b. सतीश धवन स्‍पेस सेंटर, आंध्र प्रदेश
c. विक्रम साराभाई स्‍पेस स्‍टेशन, केरल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. चांदीपुर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज, ओडीशा

– यहीं से तमाम मिसाइल के टेस्‍ट होते हैं।
– यह एपीजे अब्‍दुल कलाम द्वीप पर स्थित है। यह द्वीप ओडीशा तट से 10 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में है।
– यहां पर परीक्षण हुए मिसाइल – Akash, Agni, Astra, BrahMos, Nirbhay, Prahaar, Prithvi, Shaurya and Advanced Air Defence, and Prithvi Air Defence.

ओडीशा
मुख्‍यमंत्री – नवीन पटनायक
राज्‍यपाल – गणेशी लाल
राजधानी – भुवनेश्‍वर

——————————-
4. चांदीपुर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज में किस देश के मिसाइल परीक्षण के लिए भारत ने आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) पर हस्‍ताक्षर किया है?

a. उत्‍तर कोरिया
b. श्रीलंका
c. सिंगापुर
d. फ्रांस

Answer: c. सिंगापुर

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंगापुर दौरे पर दोनों के बीच लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किया गया।
– सिंगापुर ने मांग की थी कि वह एक छोटा देश है लिहाजा वह स्पाइडर जैसे मिसाइल सिस्टम को लॉन्च नहीं कर सकता, लिहाजा भारत उसे अपने चांदीपुर टेस्ट रेंज का इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करे।
– चौथे भारत-सिंगापुर डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग में 20 नवंबर को इस पर फैसला किया गया।
– इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके सिंगापुर के समकक्ष एन.ई.हेन ने की।

– टेस्ट रेंज में डीआरडीओ का सुविधा से लैस टेस्ट ऐंड इवेलुएशन सेंटर है। यह रॉकेट, मिसाइल और एयर-बॉर्न हथियार सिस्टम को सुरक्षित और भरोसेमंद लॉन्चिंग की सुविधा प्रदान करता है।

—————————–
5. किस देश के राष्‍ट्रपति ‘शेख सुल्तान बिन जायद अल नाहयान’ का निधन 18 नवंबर 2019 को हो गया?

a. UAE
b. सऊदी अरब
c. ईरान
d. कुवैत

Answer: a. UAE (संयुक्‍त अरब अमीरात)

– उन्‍हें इसी महीने चौथी बार UAE का राष्‍ट्रपति चुना गया था।

UAE
राजधानी: अबू धाबी
मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम
इस देश का महत्‍वपूर्ण शहर दुबई है।

—————————
6. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया जाता है?

a. 7 नवंबर
b. 17 नवंबर
c. 27 नवंबर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. 17 नवंबर

– भारत में 1.20 करोड़ लोग मिर्गी की बीमारी से ग्रसित हैं।
– 15 से 50 साल के लोगों में मिर्गी का सबसे आम कारण न्यूरोसाइटिस्टेरोसिस है।
– यह अक्सर संक्रमित पोर्क या बिना धोई गई भूमिगत सब्जियां खाने के कारण होती है।
– मिर्गी की कुछ वजहों में अनुवांशिक भी है।
– मिर्गी के प्रति समाज में जागरुकता फैलाने के लिए ही हर साल 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है।

——————————-
7. जगनणना 2021 कितनी भाषाओं में होगी?

a. 10
b. 16
c. 20
d. 33

Answer: b. 16

– इस बार जनगणना 16 भाषाओं में कराई जाएगी।
– जनगणना के डेटा संग्रह के दौरान मिक्स मोड एप्रोच का इस्तेमाल किया जाएगा।
– मोबाइल एप का भी उपयोग होगा और पेपर का भी। लोग जिसमें चाहें, कर सकते हैं।

——————————
8. केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं – 2018’ के अनुसार इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कितना प्रतिशत वृद्धि हुई है?

a. 0.46 प्रतिशत
b. 0.50 प्रतिशत
c. 0.64 प्रतिशत
d. 2.50 प्रतिशत

Answer: a. 0.46 प्रतिशत

– यह रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जारी किया।

– 2018 में देश में सड़क दुर्घटनाओं में 1.5 लाख से अधिक (1,51,471) लोगों की जान चली गई,
– इस दौरान मौत में 2.4% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछली बार 2017 में 1.47 लाख लोग मारे गए थे।
– प्रतिदिन औसतन 1,280 सड़क दुर्घटनाएं और 415 मौतें हुईं।
– हर घंटे 17 लोगों की जान चली गई।
– 2018 में भारत में मौतों का आठवाँ प्रमुख कारण सड़क यातायात की चोटें हैं।

– 2015 से 2017 तक दुर्घटना और मौत में कमी आई थी, लेकिन 2018 में यह बढ़ गई।

दुर्घटना में मौत
– पैदल चलने वालों की संख्या 15 प्रतिशत
– साइकिल चालकों की हिस्सेदारी 2.4 प्रतिशत
– दोपहिया वाहनों की संख्या 36.5 प्रतिशत

इन वजहों से मौतें 
– ओवरस्‍पीड, मौत की सबसे बड़ी वजह है – 64.4 प्रतिशत
– 43,614 मौतें या 28.8% मौतें “हेलमेट न पहनने” के कारण हुईं।
– “सीट बेल्ट न पहनने” को देश में 24,435 मौतों या कुल सड़क दुर्घटना से होने वाली 16.1% मौतों।

——————————
9. केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं – 2018’ के अनुसार इस दौरान सबसे ज्‍यादा दुर्घटना किस राज्‍य में हुईं?

a. तमिलनाडु
b. मध्‍य प्रदेश
c. उत्‍तर प्रदेश
d. महाराष्‍ट्र

Answer: a. तमिलनाडु

– तमिलनाडु में 13.7 प्रतिशत सड़क दुर्घटना।
– मध्‍य प्रदेश में 11 प्रतिशत सड़क दुर्घटना
– उत्‍तर प्रदेश में 9.1 प्रतिशत

—————————–
10. केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं – 2018’ के अनुसार इस दौरान सबसे ज्‍यादा मौत किस राज्‍य में हुईं?

a. तमिलनाडु
b. मध्‍य प्रदेश
c. उत्‍तर प्रदेश
d. महाराष्‍ट्र

Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

2018 में सड़क दुर्घटना में मौत
– उत्‍तर प्रदेश में 22,256 मौत
– महाराष्‍ट्र में 13,261 मौत
– तमिलनाडु में 12,216 मौत

——————————–
11. सस्ते वैश्विक इन्टरनेट के लिए किस कंपनी ने 60 स्टारलिंक उपग्रह लांच किये हैं?

a. इसरो
b. नासा
c. स्‍पेस एक्‍स
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. स्‍पेस एक्‍स

– निजी अन्तरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स ने हाल ही में 60 स्टारलिंक उपग्रह लांच किये।
– इन उपग्रहों को पृथ्वी की निम्न कक्षा में लांच किया गया। स्टारलिंक के द्वारा विश्व भर में सस्ती इन्टरनेट सेवा प्रदान की जायेगी।


Notes of Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 21 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter