--> 23 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

23 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 23 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 23 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने किन दो केंद्र शासित प्रदेश (UT) को मिलाकर एक करने की विधेयक तैयार किया है?

a. जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख
b. चंडीगढ़ और दिल्‍ली
c. दमन व दीव और दादर व नागर हवेली
d. अंडमान निकोबार और पुद्दूचेरी

Answer: c. दमन व दीव और दादर व नागर हवेली

– केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 22 नवंबर को लोकसभा में इसकी जानकारी दी है।
– उनका कहना है कि दमन व दीव और दादरा एवं नगर हवेली को मिलाकर एक केंद्रशासित प्रदेश बनेगा।
– इसके लिए दादर और नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्रशासित प्रदेशों का विलय) विधेयक 2019 अगले सप्ताह के लिए प्रस्तावित किया गया है।
– मतलब संसद में अगले सप्‍ताह ये विधेयक पेश होगा।

दमन व दीव (गुजरात के पास पश्चिमी तट पर)
प्रशासक – प्रफुल्‍ल पटेल
जिला – 2
राजधानी – दमन

दादर नागर हवेली (गुजरात के पास पश्चिमी तट पर)
प्रशासक – प्रफुल्‍ल पटेल
जिला – 1
राजधानी – सिलवास

– गुजरात के पास पश्चिमी तट पर स्थित इन दोनों केंद्रशासित प्रदेशों का विलय बेहतर प्रशासन और विभिन्न कार्यों के दोहराव की जांच और निगरानी के उद्देश्य से किया जा रहा है।
– दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में केवल 35 किमी की दूरी है लेकिन दोनों प्रदेशों में अलग-अलग बजट और अलग-अलग सचिवालय हैं।
– दादरा और नगर हवेली में सिर्फ एक जिला है जबकि दमन और दीव में दो जिले हैं।

केंद्र शासित प्रदेश की संख्‍या घटकर हो जाएगी 8
– इससे पहले 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की थी।
– देश में जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद अब 9 केंद्रशासित प्रदेश हैं।
– दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली के विलय के बाद इनकी संख्या घटकर आठ हो जाएगी।

– अर्जुन राम मेघवाल के पास संसदीय कार्य मंत्रालय के साथ-साथ भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय भी हैं।

——————————
2. ‘अरुण भूमि’ किस राज्य का प्रथम हिंदी अख़बार है?

a. केरल
b. तमिलनाडु
c. तेलंगाना
d. अरुणाचल प्रदेश

Answer: d. अरुणाचल प्रदेश

– हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य के प्रथम हिंदी अखबार ‘अरुण भूमि’ को लांच किया।
– इसका उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश के युवाओं में हिंदी को बढ़ावा देना है।

अरुणाचल प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – पेमा खांडू
राज्‍यपाल – बी डी मिश्रा
राजधानी – ईटानगर

——————————-
3. कनाडा के केंद्रीय कैबिनेट में जगह पाने वाली पहली महिला हिन्‍दू कौन हैं?

a. अनिता आनंद
b. हरजीत सज्‍जन
c. आनंदी कौर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. अनिता आनंद

– कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कैबिनेट का फिर से गठन किया है। उसमें पूर्व कानून प्रोफेसर और सांसद अनित आनंद भी हैं।
– वह भारतवंशी हैं। भारतीय मूल की हैं।
– इससे पहले कनाडा के कैबिनेट में हिन्‍दू तो शामिल जाते रहे हैं, लेकिन महिला हिन्‍दू कैबिनेट मंत्री नहीं बन सकी थीं।
– इस कैबिनेट में तीन सिख सांसदों को भी शामिल किया गया है।

—————————–
4. किस राज्य में लॉ कमीशन ने जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए सख्‍त कानून बनाने के लिए विधेयक का मसौदा तैयार किया है?

a. कर्नाटक
b. उत्‍राखंड
c. ओडिशा
d. उत्तर प्रदेश

Answer: d. उत्तर प्रदेश

– लॉ कमीशन (विधि आयोग) ने ‘उत्तर प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2019′ का मसौदा तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपा है।
– इसमें प्रस्‍ताव है कि राज्य में जबरन या धोखे से धर्म परिवर्तन कराने पर सात साल की जेल हो।
– यदि कोई धर्म परिवर्तन के लिए शादी कर रहा है, तो उसे सात साल की जेल होगी और यह शादी भी अवैध मानी जाएगी।
– लालच, पैसे देकर, छल-कपट से धर्म परिवर्तन के लिए किए गए विवाह भी सजा के दायरे में आएंगे।
– यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे एक महीने पहले जिला मजिस्ट्रेट या उसके द्वारा हस्ताक्षरित अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
– घर-वापसी – यदि किसी ने दूसरा धर्म अपना लिया था लेकिन वे अपने पुराने धर्म में दोबारा लौटना चाहता है, तो उसे अपराध नहीं माना जाएगा।
– ड्राफ्ट में कहा गया है कि तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में जबरन धर्म परिवर्तन को प्रतिबंधित करने के लिए कठोर कानून बनाए गए हैं।

उत्‍तर प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – योगी आदित्‍यनाथ
राज्‍यपाल – आनंदीबेन पटेल
हाईकोर्ट – इलाहाबाद

————————–
5. विश्व मत्स्य दिवस किस दिन मनाया जाता है?

a. 11 नवंबर
b. 20 नवंबर
c. 21 नवंबर
d. 15 नवंबर

Answer: c. 21 नवंबर

——————————-
6. विश्व टेलीविज़न दिवस कब मनाया जाता है?

a. 11 नवंबर
b. 20 नवंबर
c. 21 नवंबर
d. 15 नवंबर

Answer: c. 21 नवंबर

– इसका उद्देश्य प्रसारण मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालना है।

————————–
7. नासा द्वारा लॉन्च किये गये पहले इलेक्ट्रिक विमान का क्या नाम है?

a. X-21 टरबाइन
b. X-57 मैक्सवेल
c. IA-67 स्काई
d. MP-11 लेवल

Answer: b. X-57 मैक्सवेल

– नासा ने प्रथम प्रायोगिक इलेक्ट्रिक विमान को लॉन्च किया है।
– इसमें में 14 इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल किया गया है, जिसे लिथियम आयन बैटरीज से उर्जा मिलती है।
– विमान का निर्माण 2015 से किया जा रहा है। अभी डेवलपमेंट का काम चल रहा है।
– बैटरी की वजह से कार्बन उत्सर्जन कम होता है। इंजन का शोर भी कम होता है।
– आपरेशनल कॉस्‍ट भी 40 प्रतिशत कम होगा।
– 12 छोटे मोटर और दो बड़े मोटर लगे हैं।
– इसकी स्‍पीड 175 मील प्रति घंटा है।

————————
8. DRDO ने हाल ही में अपने कितने पेटेंट्स को घरेलु औद्योगिक संगठनों के लिए निःशुल्क घोषित कर दिया है?

a. 450
b. 500
c. 620
d. 800

Answer: a. 450

– रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO – Defence Research and Development Organisation) का उद्देश्‍य घरेलु उद्योगों को बढ़ावा देना है।
– इस फैसले से सामरिक क्षेत्र में कार्यरत्त स्टार्टअप्स को काफी बढ़ावा मिलेगा।
– DRDO इन पेटेंट्स के उपयोग के लिए किसी प्रकार की रॉयल्टी फीस अथवा लाइसेंसिंग फीस नहीं वसूलेगा।
– इन पेटेंट्स में जीव विज्ञान, मिसाइल, नेवल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार, कॉम्बैट इंजीनियरिंग तथा एरोनॉटिक्स इत्यादि से सम्बंधित टेक्नोलॉजी शामिल है।

DRDO
स्‍थापना – 1958
मुख्‍यालय – नई दिल्‍ली
चेयरमैन – डॉ. जी सतीश रेड्डी
देश में लैब – 52 लैब
नियंत्रण – रक्षा मंत्रालय के पास

—————————–
9. भारत ने पहली बार पिंक बॉल (गुलाबी गेंद) से किस देश के साथ इंटरनेशनल टेस्‍ट मैच खेला?

a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. अफगानिस्‍तान
d. इंग्‍लैंड

Answer: b. बांग्‍लादेश

– यह गुलाबी गेंद से पहला इंटरनेशनल टेस्‍ट मैच 22 नवंबर 2019 को ईडन गार्डंस स्‍टेडियम, कोलकाता में खेला।

—————————–
10. 20 साल बाद भारत ने घुड़सवारी में ओलंपिक कोटा हासिल किया, उस भारतीय का नाम बताएं?

a. राजेंद्र सिंह
b. फवाद मिर्जा
c. यूसुफ मिर्जा
d. अमर जीत त्‍यागी

Answer: b. फवाद मिर्जा

– भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने ओलंपिक क्वॉलिफायर्स में शीर्ष पर रहते हुए ओलिंपिक कोटा हासिल कर 20 साल का सूखा खत्म किया।
– वह 27 साल के हैं और अगस्‍त 2019 में उन्‍हें अर्जुन पुरस्‍कार मिला था।
– वह इससे पहले एशियाई खेलों में दो पदक जीत चुके हैं।
– इससे पहले सिर्फ इम्तियाज अनीस (सिडनी, 2000) और दिवंगत विंग कमांडर आईजे लांबा (अटलंटा, 1996) ने ही ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया हैं।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 23 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter