--> 25 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

25 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 25 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 25 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी का निधन 24 नवंबर को हो गया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. पंजाब
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: d. मध्‍य प्रदेश

– उनका निधन 91 साल की उम्र में 24 नवंबर 2019 को भोपाल में हुआ।
– वह बीजेपी से जुड़े हुए थे और मध्‍य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी सीएम थे।
– 26 जून 1977 को उन्हें राज्य की गैर कांग्रेस सरकार का सीएम बनाया गया था। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से जोशी जनवरी 1978 में इस्तीफा दे दिया।
– वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

मध्‍य प्रदेश
राजधानी – भोपाल
मुख्‍यमंत्री – कमलनाथ
राज्‍यपाल – लालजी टंडन

——————————
2. राष्‍ट्रपति भवन में 23-24 नवंबर को राज्‍यपालों का सम्‍मेलन हुआ, यह ……..वां सम्‍मेलन था?

a. 20वां
b. 40वां
c. 50वां
d. 80वां

Answer: c. 50वां

– इस दौरान राज्‍यपालों ने जनजातीय कल्‍याण और जल, कृषि, उच्‍च शिक्षा एवं जीवन की सुगमता पर अपनी रिपोर्ट सौंपी।
– इसमें राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्‍सा लिया।

————————-
4. समुद्री युद्धाभ्‍यास “ज़ाएर–अल–बहार“ (सागर की दहाड़) किन देशों के बीच हुआ?

a. भारत और कतर
b. भारत और बांग्‍लादेश
c. भारत और सऊदी अरब
d. भारत और यमन

Answer: a. भारत और कतर

– यह आयोजन 17 से 21 नवंबर 2019 को हुआ।
– यह भारत और कतर के बीच पहला संयुक्‍त द्विपक्षीय समुद्री अभ्‍यास था।
-इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच विशेष रूप से आतंकवाद, समुद्री समुद्री डकैती और समुद्री सुरक्षा के खिलाफ लड़ाई में सहयोग और अंतर को मजबूत करना था।

क़तर के बारे में:
राजधानी– दोहा (सबसे बड़ा शहर)
मुद्रा– कतरी रियाल
आधिकारिक भाषा – अरबी

—————————
4. विदेशी मिशन पर भेजी गई भारतीय सेना की पहली महिला न्यायाधीश एडवोकेट जनरल (JAG) का नाम बताएं?

a. लेफ्टिनेंट कर्नल कमला शर्मा
b. लेफ्टिनेंट कर्नल शांति वर्मा
c. लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा

– वह एक कानूनी विशेषज्ञ के रूप में पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स की सरकार की सेवा करेंगे और रक्षा और सैन्य अधिनियम के बारे में अपनी राय देंगे।

– इससे पहले, सितंबर 2019 में, विंग कमांडर अंजलि सिंह को रूस में भारतीय दूतावास में पहली महिला सैन्य राजनयिक नियुक्त किया गया था।

भारतीय सेना के बारे में:
आदर्श वाक्य– “स्वयं से पहले सेवा”
स्थापित – 1 अप्रैल 1895
मुख्यालय– नई दिल्ली
थल सेनाध्यक्ष (COAS) – बिपिन रावत

————————–
5. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट “भारत में आकस्मिक मौतें और आत्महत्याएँ” के अनुसार वर्ष 2016 में किसानों की आत्‍महत्‍या सबसे ज्‍यादा किस राज्‍य में हुई?

a. बिहार
b. महाराष्‍ट्र
c. पंजाब
d. हरियाणा

Answer: b. महाराष्‍ट्र

– यह रिपोर्ट तीन साल के लंबे अंतराल के बाद इसी महीने (नवंबर 2019) NCRB ने जारी किए हैं।

देश में किसानों की आत्‍महत्‍या
– 2016 : 11,379 किसानों की मौत
– 2014 में 12,360 किसानों की मौत
– 2015 में 12,602 किसानों की मौत।

– देश भर में 8.6% महिला किसानों ने भी आत्महत्या की है।

महाराष्‍ट्र
– महाराष्ट्र में 2016 में 3,661 अत्‍महत्‍या हुई।
– यह सभी किसान आत्महत्याओं में लगभग 40% हिस्सा था।
– 2015 में 4,291 किसानों की आत्महत्या हुई थी।
– 2014 में 4,004 किसानों की आत्‍महत्‍या।

कर्नाटक
– 2016 में 2,079 किसानों की आत्‍महत्‍या।
– 2015 में 1,569 किसानों की मौत।

– मध्य प्रदेश में वर्ष 2016 में 1321 किसानों की आत्‍महत्‍या
– छत्तीसगढ़ में वर्ष 2016 में 682 किसानों की आत्‍महत्‍या

1995 से 2016 तक 3,33,407 आत्महत्या
– 1995 से 2016 तक एक कृषि प्रधान देश में कुल 3,33,407 किसानों ने आत्महत्या की। इतनी बड़ी कृषि आबादी का मर जाना सरकार की आर्थिक नीतियों पर चिंता पैदा करता है।

NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो)
स्थापना – 11 मार्च 1986
मुख्यालय – नई दिल्ली
आदर्श वाक्य – सूचना प्रौद्योगिकी के साथ भारतीय पुलिस को सशक्त बनाना

—————————-
6. जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया का नया अध्‍यक्ष किसे चुना गया?

a. सुधीर मित्‍तल
b. शांतिकुमार सिंह
c. एसके मेंदीरत्ता
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. सुधीर मित्‍तल

– वह कांपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI – भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग) के अध्‍यक्ष रह चुके हैं।
– इसके अलावा शांतिकुमार सिंह को जिमनास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) के महासचिव के रूप में चुना गया।

– सुधीर मित्‍तल पंजाब कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं

जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) के बारे में
मुख्यालय– मुंबई, महाराष्ट्र
संबद्धता वर्ष– 1952
अधिनियम– सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1957

—————————-
7. 18वें फीफा अंडर 17 विश्व कप ट्रॉफी 2019 का विजेता कौन है?

a. स्‍पेन
b. मैक्सिको
c. ब्राजील
d. फ्रांस

Answer: c. ब्राजील

– ब्राजील ने 18 नवंबर को मैक्सिको को हराकर फीफा अंडर 17 वर्ल्‍ड कप जीत लिया।
– गोल्डन बूट अवार्ड : नीदरलैंड के सोंटे हेंसन – जयादा गोल करने के लिए
– गोल्डन ग्लव अवार्ड : मैथ्यूस डोनाली (ब्राजील) – सर्वश्रेष्ठ गोलकीपिंग के लिए
– गोल्डन बॉल : गेब्रियल वेरन (ब्राजील) – सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) के बारे में:
फीफा अंग्रेजी संक्षिप्त नाम: इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल।
स्थापित – 21 मई 1904।
मुख्यालय – ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
प्रेसिडेंट – जियानी इन्फेंटिनो

——————————
8. केंद्र सरकार ने विद्रोही समूह “हाइनेविट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल” (HNLC) पर प्रतिबंध लगाया है, यह संगठन किस राज्‍य सक्रिय है?

a. मिजोरम
b. तमिलनाडु
c. नागालैंड
d. मेघालय

Answer: d. मेघालय

– गृह मंत्रालय ने हिंसा की बढ़ती गतिविधियों और अन्य विध्वंसक गतिविधियों के कारण प्रतिबंधित कर दिया है।
– आरोप है कि यह संगठन पूर्वोत्तर के अन्य विद्रोही समूहों के साथ संबंध बनाए रखता है, जो अपने कैडर को प्रशिक्षित करने के लिए बांग्लादेश में शिविरों को बनाए रखने, जबरन वसूली और धमकाने के कार्यों को अंजाम देता है।
– इस संगठन की गतिविधियों को भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक माना जाता है।
– गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (1967 की 37) की धारा 3 की उप-धारा (1) के तहत ऐसा किया गया है।’

– HNLC पर पिछला प्रतिबंध: इससे पहले 16 नवंबर 2000 में, HNLC पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और बाद में प्रतिबंध से हटा लिया गया था।
– HNLC का उद्देश्य: HNLC का उद्देश्य मेघालय को गैरो और बाहरी लोगों के प्रभुत्व से मुक्त करना है, जैसे कि दखरस (मेघालय के गैर आदिवासी), भारतीय मुख्य भूमि से।

मेघालय के बारे में:
राजधानी– शिलांग
राज्यपाल– तथागत रॉय।
मुख्यमंत्री (CM) – कॉनराड संगमा।

—————————
9. केंद्र सरकार ने नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) पर लगा प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया है, यह किस राज्‍य में सक्रिय है?

a. मिजोरम
b. तमिलनाडु
c. असम
d. मेघालय

Answer: c. असम

– एनडीएफबी पर हत्या, जबरन वसूली समेत कई हिंसक गतिविधियों में शामिल होने और भारत विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने को लेकर प्रतिबंध लगा हुआ है।
– गृह मंत्रालय ने कहा कि नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) एक अलग बोडोलैंड बनाने की अपनी मंशा से भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बाधित करने के लिए अवैध और हिंसक गतिविधियों में लिप्त रहा है।
– गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (1967 की 37) की धारा 3 की उप-धारा (1) के तहत ऐसा किया गया है।’

असम
राजधानी – दिसपुर
राज्‍यपाल – सर्बानंद सोणेवाल
मुख्‍यमंत्री – जगदीश मुखी

—————————-
10. विश्व एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह (WAAW) 2019 कब मनाया गया?

a. 4 – 10 नवंबर
b. 11- 27 नवंबर
c. 18- 24 नवंबर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. 18- 24 नवंबर

– 2019 थीम – “एंटीबायोटिक्स: देखभाल के साथ संभाल”
– इस उद्देश्‍य एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बचाना है।

——————————
11. विश्‍व क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) दिवस 2019 कब मनाया गया?

a. 17 नवंबर
b. 18 नवंबर
c. 19 नवंबर
d. 20 नवंबर

Answer: d. 20 नवंबर

– इसे हर साल नवंबर के तीसरे बुधवार को मनाया जाता है।
– इस बार यह 20 नवंबर को है।
– सीओपीडी रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और COPD से पीड़ित लोगों की स्थिति को समझने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।
– थीम: वर्ष 2019 की थीम “ऑल टुगेदर टू एंड सीओपीडी” है।

– WHO के अनुसार, सीओपीडी, जो कि यह फेफड़ों का रोग है, के विश्व स्तर पर 2030 तक मृत्यु का तीसरा प्रमुख कारण होने की संभावना है।
– COPD कारण: COPD जोखिम कारकों के कारण होता है जैसे तम्बाकू धूम्रपान, इनडोर और बाहरी प्रदूषण और रसायन आदि।
– COPD इलाज योग्य नहीं है, लेकिन उपचार लक्षणों को दूर कर सकता है, जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है और मृत्यु दर के जोखिम को कम कर सकता है।

——————————
12. बाल दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए विश्व दिवस कब मनाया जाता है?

a. 17 नवंबर
b. 18 नवंबर
c. 19 नवंबर
d. 20 नवंबर

Answer: c. 19 नवंबर

– यह दिवस बच्चे के अधिकारों को सम्मान प्रदान करने और रोकने के लिए।

—————————-
13. महिला उद्यमिता दिवस कब मनाया जाता है?

a. 17 नवंबर
b. 18 नवंबर
c. 19 नवंबर
d. 20 नवंबर

Answer: c. 19 नवंबर

– यह महिला उद्यमिता दिवस संगठन (WEDO) द्वारा आयोजित किया जाता है।
– स्टार्टअप इंडिया पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, भारत में केवल 14% महिला उद्यमी हैं।
– वैश्विक स्तर पर, महिलाएं 85% उपभोक्ता खरीद और वैश्विक खर्च में $ 20 ट्रिलियन को नियंत्रित करती हैं।

—————————-
14. भारत ने अपना पहला पिंक बॉल टेस्‍ट मैच किस देश से जीता?

a. पाकिस्‍तान
b. श्रीलंका
c. बांग्‍लादेश
d. ब्राजील

Answer: c. बांग्‍लादेश

– 24 नवंबर को भारत ने यह जीत हासिल की।
– कोलकाता के ईड गार्डन्‍स स्‍टेडियम में पहली बार पिंक बॉल से डे-नाइट फॉर्मेट का टेस्‍ट मैच खेला गया।
– मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे टीम इंडिया के स्टार पेसर इशांत शर्मा

—————————–

कल का प्रश्‍न
– भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ था?
उत्‍तर :
– 26 नवम्बर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ था। इसी दिन संविधान निर्माण समिति के अध्‍यक्ष बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान को संविधान सभा के अध्‍यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सौंपा था।
– लागू हुआ – गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।

—————————–
आज का प्रश्‍न
1- महाराष्‍ट्र में बीजेपी -शिवसेना – एनसीपी – कांग्रेस को कितनी सीटें मिली हैं?
2- इन चारों पार्टियों के अध्‍यक्ष कौन हैं, बीजेपी- शिवसेना – एनसीपी – कांग्रेस के अध्‍यक्ष का नाम बताएं?


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 25 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter