यह 26 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 26 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने किस शब्द को वर्ड ऑफ़ द ईयर 2019 चुना है?
a. Climate emergency
b. Terrorism
c. Clean environment
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. Climate emergency (जलवायु आपातकाल)
——————————
2. केन्द्रीय कैबिनेट ने किस जगह राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान की स्थापना करने के लिए मंज़ूरी दी है?
a. श्रीनगर
b. लेह
c. चंडीगढ़
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. लेह
– यह संस्थान केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान होगा।
– यह देश में सोवा-रिग्पा का सर्वोच्च संस्थान होगा।
– इस संस्थान के द्वारा सोवा-रिग्पा के अनुसन्धान व शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
– इससे भारतीय उप-महाद्वीप में सोवा-रिग्पा औषधि पद्धति पुनर्जीवित हो सकेगी।
सोवा-रिग्पा औषधि पद्धति
– यह तिब्बत सहित हिमालयी क्षेत्रों में प्रचलित प्राचीन इलाज की पद्धति है।
– यह सिक्किम,अरूणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लोकप्रिय है।
– माना जाता है कि सोवा-रिग्पा के मौलिक पाठ्य पुस्तक ‘रग्युद-ब्जी’ की शिक्षा (गौतम) बुद्ध ने खुद दी थी और यह करीबी रूप से बौद्ध दर्शन से जुड़ा हुआ है।
– यह प्राचीन औषधीय प्रणाली आयुर्वेद से मिलती-जुलती है।
– भारत ने यूनेस्को से ‘सोवा-रिग्पा’ को अपने ‘अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ के तौर पर मान्यता देने की मांग की है।
– चीन ने इसका विरोध किया है।
लद्दाख
उपराज्यपाल – राधाकृष्ण माथुर
उच्च न्यायालय – जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय
—————————
3. किस बैटमिंटन खिलाड़ी ने स्कॉटिश ओपन 2019 का पुरुष एकल खिताब जीता?
a. राफेल नडाल
b. लक्ष्य सेन
c. जॉर्ज गिमिक
d. मैथ्यू ओरवेल
Answer: b. लक्ष्य सेन
– यह आयोजन ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में चल रहा था। 25 नवंबर को उन्होंने यह खिताब जीता।
– वह उत्तराखंड के हें और 18 साल के हैं।
– इससे पहले उन्होंने सारलोरलक्स ओपन, डच ओपन और बेल्जियम इंटरनैशनल का खिताब जीता था।
– स्कॉटिश ओपन विश्व की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में से एक है.
– इसका आरंभ वर्ष 1907 में हुआ था।
—————————–
4. शौकत कैफ़ी का निधन 23 नवंबर 2019 को हुआ, वह इनमें से क्या थी?
a. सिंगर
b. खिलाड़ी
c. थिएटर आर्टिस्ट व एक्ट्रेस
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. थिएटर आर्टिस्ट व एक्ट्रेस
– उन्होंने बाज़ार, उमराव जान तथा सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों में कार्य किया था।
– वह एक्ट्रेस शबाना आजमी की मां थी और कैफी आजमी की पत्नी थी।
– शौकत कैफी का निधन 93 वर्ष की उम्र में हुआ।
– शौकत कैफी ने बाजार, उमराव जान, गरम हवा और मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे में भी काम किया है. उनकी आखिरी फिल्म शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म साथिया थी.
—————————
5. वर्ष 2018 के लिए बिहारी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
a. मनीषा कुलश्रेष्ठ
b. नंद भारद्वाज
c. हेमंत शेष
d. अलका सरावगी
Answer: a. मनीषा कुलश्रेष्ठ
– वह हिन्दी की चर्चित लेखक हैं और राजस्थान की हैं।
– उन्हें 22 नवंबर 2019 को यह अवार्ड उनके उपन्यास ‘स्वप्नपाश’ के लिए प्रदान किया गया है।
– यह पुरस्कार के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा राजस्थान के लेखक उसके हिंदी या राजस्थानी भाषा में उल्लेखनीय योगदान को लेकर प्रतिवर्ष दिया जाता है।
– इस पुरस्कार का नाम प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी (बिहारीलाल चौबे) के नाम पर रखा गया है।
—————————
6. राष्ट्रमंडल युवा संसद का आयोजन किस विधानसभा द्वारा किया गया?
a. उत्तर प्रदेश
b. हरियाणा
c. दिल्ली
d. तमिलनाडु
Answer: c. दिल्ली
– दिल्ली विधानसभा द्वारा लोकसभा के साथ मिलकर राष्ट्रमंडल युवा संसद का आयोजन किया गया।
– इस युवा संसद का आरम्भ 25 नवम्बर, 2019 को हुआ।
दिल्ली
मुख्यमंत्री – अरविंद केजरीवाल
उपराज्यपाल – अनिल बैजल
—————————-
7. किस राज्य में संगाई उत्सव मनाया जाता है?
a. नागालैंड
b. मणिपुर
c. अरुणाचल प्रदेश
d. असम
Answer: b. मणिपुर
– यह उत्सव मणिपुर का सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव है।
– इसका उद्देश्य राज्य को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करना है।
– उत्सव के दौरान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक खेल, लोक नृत्य और शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन किया जाता है. संगाई उत्सव का समापन 30 नवंबर को होगा.
मणिपुर
मुख्यमंत्री – एन बीरेन सिंह
राज्यपाल – पीबी आचार्य
राजधानी – इंफाल
——————————-
8. किस राज्य सरकार ने राज्य लोक कला परिषद् की स्थापना का निर्णय लिया है?
a. केरल
b. मध्य प्रदेश
c. उत्तर प्रदेश
d. छत्तीसगढ़
Answer: d. छत्तीसगढ़
– छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण के लिए राज्य लोक कला परिषद् की स्थापना का निर्णय लिया है।
– इसके द्वारा राज्य में लोक कलाओं को बढ़ावा दिया जायेगा।
छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री – भूपेश बघेल
राज्यपाल – अनुसुइया उइके
—————————–
9. 8वें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
a. दिसपुर
b. इम्फाल
c. नई दिल्ली
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. इम्फाल (मणिपुर)
– 22-25 नवम्बर को यह आयोजन हुआ।
– इसके द्वारा देश में उत्तर-पूर्वी भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में बताया गया।
– पिछली वर्ष इसका आयोजन त्रिपुरा में किया गया था।
———————————-
10. भारत के स्कूलों के डिजिटल रूपांतरण में सहायता के लिए किसने ‘K-12 एजुकेशन ट्रांसफॉर्मेशन फ्रेमवर्क’ लांच किया है?
a. गूगल
b. माइक्रोसॉफ्ट
c. इन्फोसिस
d. रिलायंस
Answer: b. माइक्रोसॉफ्ट
– अब तक इस मॉडल को 50 से अधिक देशों द्वारा अपनाया जा चुका है।
माइक्रोसॉफ्ट
सीईओ – सत्य नडेला
संस्थापक – बिल गेट्स और पॉल एलन
——————————-
11. किस राज्य ने हाल ही में फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए तीन सप्ताह का एक विशेष अभियान आरम्भ किया है?
a. ओडिशा
b. झारखंड
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Answer: d. उत्तर प्रदेश
– यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा।
– इस दौरान राज्य के लगभग 40 लाख लोगों को दवा दी जाएगी!
– विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 65 करोड़ भारतीयों पर फाइलेरिया रोग का खतरा मंडरा रहा है।
– 21 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के 256 जिले फाइलेरिया से प्रभावित हैं।
– पोलियो के बाद यह विश्व का दूसरा ऐसा रोग है जो बड़े स्तर पर लोगों को विकलांग बना रहा है!
फाइलेरिया
– इसका वैज्ञानिक नाम लिंफेटिक फाइलेरियासिस है।
– फाइलेरिया मच्छरों द्वारा फैलता है, खासकर परजीवी क्यूलैक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के जरिए।
– ज्यदातर मामले में इस बीमारी का पता काफी लंबे समय बाद चलता है।
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल – आनंदी बेन पटेल
——————————
12. चित्रेश नातेसन हाल ही मिस्टर यूनिवर्स 2019 बने, वे किस राज्य से हैं?
a. राजस्थान
b. बिहार
c. केरल
d. ओडीशा
Answer: c. केरल
– वह मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।
– उन्होंने दक्षिण कोरिया में आयोजित वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 90 किलोग्राम भारवर्ग में इस खिताब को जीता।
केरल
मुख्यमंत्री – पी विजयन
राज्यपाल – आरिफ़ मोहम्मद ख़ान
Notes of Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
PPT PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
The post 26 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment