--> 3 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

3 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 3 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 3 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें। 

– राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख को लेकर नया आदेश जारी किया है।
– इसके साथ ही राष्‍ट्रपति ने 2 नवंबर को जम्‍मू-कश्‍मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के अनुसार दोनों केंद्र शासित प्रदेश (J&K और Ladakh) में जिलों को परिभाषित करने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।
– साथ ही सर्वे ऑफ इंडिया ने देश का नया मैप भी पब्लिश किया है। तो मैप को पहले समझ लेते हैं और फिर आगे क्‍वेश्‍चन- एंसर रूप में भी आप पढिए।

तो सबसे पहले आपके सामने ये है देश का नया पॉलिटिकल मैप।
– नया इसलिए, क्‍योंकि सर्वे ऑफ इंडिया ने इसे 2 नवंबर को कुछ बदलाव के साथ तैयार किया है।

Map India, Sarkari Job News, Current Affairs, Sarkari Job News Current Affairs

– ये बदलाव जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख को लेकर है।

– तो अब जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख का मैप लेते हैं।

– आप यूनियन टेरिटरी जम्‍मू-कश्‍मीर और यूनियन टेरिटरी लद्दाख का नया मैप देख रहे हैं।

new map J&K, Jammu kashmir map, jammu kashmir ut map, ladakh map, ladakh ut map, Sarkari Job News, Current Affairs, Sarkari Job News Current Affairs

– इस मैप को सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी किया है।
– भारत के महासर्वेक्षक (Surveyor General of India) : लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार.

– राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2 नवंबर को जम्‍मू-कश्‍मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के अनुसार दोनों केंद्र शासित प्रदेश (J&K और Ladakh) में जिलों को परिभाषित करने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।

———————

– तो इस मैप को देखकर ही आपको पता चल गया होगा कि देश का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख है।
– हालांकि, एक नवंबर के करंट अफेयर्स वीडियो और PDF में देश का सबसे बड़ा यूनियन टेरिटरी जम्‍मू-कश्‍मीर को बताया गया था। लेकिन ये उस वक्‍त की सच्‍चाई थी।

– अब 2 नवंबर को राष्‍ट्रपति ने कई आदेश जारी किए और इससे इस क्‍वेश्‍चन का एंसर बदल गया है।

– इनमें से एक ऑर्डर है – ‘जम्‍मू एंड कश्‍मीर रीऑर्गेनाइजेशन (रिमूवल ऑफ डिफिकल्टीज) सेकेंड ऑर्डर, 2019’.

– अब दो जिलों (लेह और करगिल) वाला लद्दाख सबसे बड़ा यूनियन टेरिटरी कहलाएगा।

– क्‍योंकि लेह जिले की सीमा को विस्‍तार देकर पाकिस्‍तान के कब्‍जे में मौजूद गिलगित वज़रात, चिल्हास और 1947 के जनजातीय क्षेत्र को भी इसमें शामिल कर लिया गया है।

new map J&K, Jammu kashmir map, jammu kashmir ut map, ladakh map, ladakh ut map, Sarkari Job News, Current Affairs, Sarkari Job News Current Affairs

– आप मैप में रेड कलर में लेह को देख रहे हैं। यह देश का सबसे बड़ा जिला बन गया है।
– बाकि जो हल्‍का ब्‍लू कलर में दिख रहा है, वो करगिल जिला है।

———————–

अब बात करते हैं यूनियन टेरिटरी जम्‍मू-कश्‍मीर की।

new map J&K, Jammu kashmir map, jammu kashmir ut map, ladakh map, ladakh ut map, Sarkari Job News, Current Affairs, Sarkari Job News Current Affairs

– तो यलो कलर में जम्‍मू-कश्‍मीर है।

– पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के अन्य क्षेत्रों जैसे मीरपुर और मुजफ्फराबाद को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शामिल किया गया है।

तो ये बात थी, जिसे आप समझ चुके होंगे।

Note – मैं यहां बता देना चाहता हूं कि आपके एग्‍जाम के लिए जो जरूरी करंट अफेयर्स है, उसमें बदलाव होते रहते हैं। और इन बदलावों को जानने के लिए आपको लगातार ये डेली वीडियो देखना चाहिए।

– पहले तमाम न्‍यूजपेपर्स जैसे दी हिन्‍दू और इंडियन एक्‍सप्रेस ने न्‍यूज में बताया था कि पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाला गिलगित और बलिस्‍तान को केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में शामिल किया जाएगा।
– इसकी वजह से जम्‍मू और कश्‍मीर को देश का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश बताया गया था।
– लेकिन 2 नवंबर को राष्‍ट्रपति ने इसमें बदलाव कर दिया और अब सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख बन गया है।

————————

– तो अब इन्‍हें क्‍वेश्‍चन एंसर के रूप में आपको बताते हैं।

1. देश का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश का नाम क्‍या है?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. लद्दाख
c. दिल्‍ली
d.पुद्दुचेरी

Answer: b. लद्दाख

– लद्दाख के उप-राज्‍यपाल आरके मित्‍तल हैं।

———————–
2. देश का सबसे बड़े जिले का नाम बताएं?

a. करगिल
b. जम्‍मू
c. श्रीनगर
d. लेह

Answer: d. लेह (लद्दाख का जिला)

new map J&K, Jammu kashmir map, jammu kashmir ut map, ladakh map, ladakh ut map, Sarkari Job News, Current Affairs, Sarkari Job News Current Affairs

– रेड कलर वाला पूरा लेह है। जबकि हल्‍का ब्‍लू कलर वाला करगिल है। ये दो जिले हैं लद्दाख में।

———————–
3. पाकिस्‍तान के कब्‍जे में मौजूद गिलगित, गिलगित वजारत, चिल्‍हास जिलों को किस जिले में शामिल कर दिया गया है?

a. करगिल
b. जम्‍मू
c. लेह
d. श्रीनगर

Answer: c. लेह

————————-
4. पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले मुजफ्फराबाद और मीरपुर को किस केंद्र शासित प्रदेश की सीमा में रखा गया है?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. लद्दाख
c. दिल्‍ली
d.पुद्दुचेरी

Answer: a. जम्‍मू कश्‍मीर

new map J&K, Jammu kashmir map, jammu kashmir ut map, ladakh map, ladakh ut map, Sarkari Job News, Current Affairs, Sarkari Job News Current Affairs

– मैप में यलो कलर वाला यूनियन टेरिटरी जम्‍मू-कश्‍मीर है।
– जम्‍मू-कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू हैं।

– जम्‍मू-कश्‍मीर के जिले
– कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामूला, पूंछ, बडगाम, शोपियां, कुलगाम, किश्तवाड़, उधमपुर, डोडा, सांबा, जम्मू, कठुआ, रामबन, राजौरी, अनंतनाग, पुलवामा, श्रीनगर, रियासी और गांदरबल

————————
5. देश का ऑफिशियल मानचित्र (Map) कौन जारी करता है?

a. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
b. सर्वे ऑफ इंडिया
c. आर्कीअलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सर्वे ऑफ इंडिया

– भारत के महासर्वेक्षक (Surveyor General of India) : लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार.

————————
6. ‘स्‍वास्‍दी पीएम मोदी’ (Sawasdee PM Modi) का आयोजन 2 नवंबर को किस शहर में किया गया?

a. बैंकॉक
b. न्‍यूजर्सी
c. पेरिस
d. नई दिल्‍ली

Answer: a. बैंकॉक (थाईलैंड)

– यह आयोजन बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम में 2 नवंबर को हुआ। इसमें पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।

– स्‍वास्‍दी का मतलब हैलो होता है। जब किसी का परिचय या अभिवादन किया जा रहा हो, तब थाईलैंड में सवास्दी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है.

– मोदी, बैंकॉक में आसियान (ASEAN) समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

– इससे पहले अमेरिका के ह्यूस्‍टन में हाउडी मोदी का आयोजन हुआ था।

————————–
7. किस दिन हरियाणा स्थापना दिवस मनाया जाता है?

a. 31 अक्टूबर
b. 01 नवंबर
c. 02 नवंबर
d. 30 अक्टूबर

Answer: b. 01 नवंबर

– हरियाणा की स्थापना 01 नवंबर 1966 को हुई थी.
– इसे पूर्वी पंजाब से भाषाई आधार पर अलग राज्य बनाया गया था.

———————
8. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ के मामले सामने आये हैं?

a. बांग्लादेश
b. पाकिस्तान
c. म्यांमार
d. चीन

Answer: d. चीन

– चीन विश्व का सबसे बड़ा स्वाइन उत्पादक देश है जहां कुछ समय पूर्व ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ (एएसएफ) के मामले सामने आये हैं.
– यह सबसे पहले 1920 में अफ्रीका में पाया गया था इसलिए इसका नाम ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ रखा गया है.

————————
9. भारत और उजबेकिस्तान के बीच 4 नवंबर से 13 नवंबर को आयोजित संयुक्त सैन्य-अभ्यास का क्या नाम है?

a. Dustlik 2019
b. Parakram 2019
c. Yoddha 2019
d. Veer 2019

Answer: a. Dustlik 2019 

– यह सैन्य अभ्यास 4 नवंबर से 13 नवंबर 2019 के मध्य आयोजित किया जायेगा.
– इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित करना है.

————————-
10. हाल ही में किस टेक्नोलॉजी कंपनी ने Fitbit का अधिग्रहण कर किया है?

a. नासा
b. गूगल
c. फेसबुक
d. इसरो

Answer: b. गूगल

– फिटबिट कंपनी स्मार्ट वियरेबल (पहनने योग्य सामग्री) का निर्माण करती है।
– गूगल ने 2.1 अरब डॉलर (14,846 करोड़ रुपए) में खरीदने का फैसला किया है.
– फिटबिट ने पहली बार 2017 में स्मर्टवॉच पेश की थी. फिटबिट के को-फाउंडर और सीईओ जेम्स पार्क हैं.


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

Please click here to see GAZETTE NOTIFICATION of UT J&K and Ladakh

Please click here to see Map of UTs 

Please click here to see UT Ladakh

Please click here to see UT of J&K

Please click here to see India – Political1

Please click here to see India  Political2

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 3 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter