--> 6 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

6 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 6 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 6 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें। 

1. 14वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में शूटर दीपक कुमार ने कौन सा पदक जीतकर तोक्‍यो ओलंपिक के लिए क्‍वालिफाई किया?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉंज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ब्रॉंज

– उन्‍होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर रायफल में ब्रॉंज (कांस्‍य) पदक जीता।
– एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप दोहा (कतर की राजधानी) में आयोजित हो रहा है।

—————————
2. 14वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉंज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. गोल्‍ड

– वह मई 2019 में ही म्यूनिख वर्ल्ड कप के जरिये पहले ही ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं।

—————————-
3. अनुबंध कृषि (Contract farming) पर नया कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. तमिलनाडु
c. बिहार
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: b. तमिलनाडु

– तमिलनाडु देश का प्रथम राज्य बन गया है जिसने कृषि उपज और पशुधन संविदा खेती तथा सेवा (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम {Agricultural Produce and Livestock Contract Farming and Services (Promotion and Facilitation) Act} को मंजूरी देने के साथ ही अनुबंध कृषि पर कानून बनाया है।
– इसके माध्यम से बाज़ार मूल्य में उतार-चढ़ाव होने की स्थिति में कानून किसानों के हितों की रक्षा हो सकेगी।

– इसे सभी राज्‍यों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने भेजा था। तमिलनाडु ऐसा पहला राज्‍य बन गया है, जिसने इसे लागू किया।

तमिलनाडु
मुख्‍यमंत्री – के पलानीस्‍वामी
राज्‍यपाल – बनवारी लाल पुरोहित
राजधानी – चेन्‍नई

—————————-
4. लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) का नया अध्‍यक्ष कौन बना?

a. प्रिंस राज
b. चिराग पासवान
c. रामचंद्र पासवान
d. रामविलास पासवान

Answer: b. चिराग पासवान

– 5 नवंबर को उन्‍हें यह पद सौंपा गया।
– चिराग पासवान लगातार दो बार से बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं।
– उनके पिता राम विलास पासवान (73) ने वर्ष 2000 में एलजेपी की स्थापना की थी।

————————–
5. किस दिन विश्व सूनामी जागरुकता दिवस मनाया जाता है?

a. 5 नवंबर
b. 4 नवंबर
c. 3 नवंबर
d. 2 नवंबर

Answer: a. 5 नवंबर

– दिसंबर 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में नामित किया।

—————————–
6. दिलीप पारीख का निधन 25 अक्‍टूबर 2019 को हुआ, वह किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

a. राजस्‍थान
b. मध्‍य प्रदेश
c. गुजरात
d. पंजाब

Answer: c. गुजरात

– वह 1997-98 के दौरान गुजरात के 13वें मुख्यमंत्री रहे।
– उन्होंने भाजपा के विधायक के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी।
– लेकिन मुख्‍यमंत्री जब वह बने तब वह शंकरसिंह वाघेला द्वारा गठित राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरजेपी) के साथ थे, जो भाजपा से अलग हो कर बनाई गई थी।

गुजरात
मुख्‍यमंत्री – विजय भाई रूपाणी
राज्‍यपाल – आचार्य देवव्रत
राजधानी – गांधीनगर

———————–
7. चेन्नई-कन्याकुमारी औद्योगिक कॉरिडोर के लिए किस संगठन ने 451 मिलियन डॉलर का लोन देने की घोषणा की है?

a. संयुक्त राष्ट्र
b. विश्व बैंक
c. एशियाई विकास बैंक
d. ब्रिक्‍स बैंक

Answer: c. एशियाई विकास बैंक (ADB)

– इस औद्योगिक कॉरिडोर के लिए ADB 451 मिलियन डॉलर (लगभग 3200 करोड़ रुपये) की सहायता देगा।
– इस परियोजना की कुल लागत 653 मिलियन डॉलर है जबकि सरकार द्वारा इसके लिए 202.5 मिलियन की सहायता राशि दी जाएगी.
– यह परियोजना वर्ष 2024 के अंत तक पूरी होने की उम्‍मीद है।

——————————
8. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व-2019’ का आयोजन (31 अक्टूबर से 3 नवम्बर) किस मंत्रालय द्वारा किया गया?

a. HRD मिनिस्‍ट्री
b. डिफेंस मिनिस्‍ट्री
c. एग्रीकल्‍चर मिनिस्‍ट्री
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. HRD मिनिस्‍ट्री

——————————–
9. किस राज्य में तवांग महोत्सव आयोजित होता है?

a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. हिमाचल प्रदेश
d. अरुणाचल प्रदेश

Answer: d. अरुणाचल प्रदेश

– हाल ही में यह आयोजन हुआ है।
– यह अरुणाचल प्रदेश का एक वार्षिक उत्सव है, जिसकी शुरुआत साल 2012 में की गई थी.
– महोत्सव में अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जिसमें बौद्ध धर्म से जुड़े कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, देशी खेल और फिल्में आदि का प्रदर्शन किया जाता है.

अरुणाचल प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – पेमा खांडू
राज्‍यपाल – बीडी मिश्रा
राजधानी – ईटानगर

————————–
10. लैंड एंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (LPAI) का चेयरमैन किसे बनाया गया है?

a. विक्रम चंद्रा
b. आदित्य मिश्रा
c. संजीव निगम
d. के एस पटेल

Answer: b. आदित्य मिश्रा

– वह 1989 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
– LPAI भारत की इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट्स पर यात्रियों एवं सरकारी अधिकारियों के लिए सुविधाओं का विकास करता है.
– इसकी स्थापना लैंड एंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एक्ट, 2010 के तहत की गई है.
– हिन्‍दी में भारतीय भूमि पत्‍तन प्राधिकरण कहते हैं।

——————————
11. किस राज्य सरकार ने हाल ही में 15 वर्ष से पुराने सरकारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?

a. राजस्थान
b. बिहार
c. उत्तर प्रदेश
d. हरियाणा

Answer: b. बिहार

– बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए बिहार सरकार ने यह फैसला किया है।
– इसके अलावा पटना महानगर इलाके में भी 15 साल से ज्यादा पुराने किसी व्यावसायिक वाहन के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी. हालांकि दूसरे शहरों में रोक नहीं लगाई गई है।
– हाल ही में जारी भारत के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में पटना भी शामिल थी जिसके चलते राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया.

बिहार
मुख्‍यमंत्री – नितीश कुमार
राज्‍यपाल – फगु चौहान
राजधानी – पटना

——————————-
12. बेल्जियम की पहली महिला प्रधानमंत्री का नाम बताएं, जिन्‍होंने हाल ही में पद संभाला है?

a. विंस्‍टल विल्‍मेस
b. सोफी विल्मेस
c. सोफिया हमरा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सोफी विल्मेस

– बेल्जियम के राजा फिलिप ने 27 अक्‍टूबर 2019 को सोफी विल्मेस को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
– वहां दिसंबर 2018 से कोई पूर्ण रूप से संघीय सरकार नहीं है.
– वह बेल्जियम के 189 वर्ष के इतिहास में प्रधानमंत्री बनने वाली पहली महिला हैं।
– उन्होंने चार्ल्स मिशेल के स्थान लिया है।
– बेल्जियम की राजनीति अपने गतिरोधों के लिए खासी बदनाम रही है.
– वहां सरकार का गठन कई बार टेढ़ी खीर साबित हुआ है.
– 2010 में चुनाव के बाद सरकार गठन में 541 दिन लग गए थे.


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 6 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter