--> 8 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

8 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 8 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 8 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. सुमंत कथपालिया किस बैंक के नए एमडी और सीईओ नियुक्‍त हुए?

a. एसबीआई
b. एचडीएफसी
c. पीएनबी
d. इंडसइंड बैंक

Answer: d. इंडसइंड बैंक

– वह रोमेश सोबती का स्‍थान लेंगे।

इंडसइंड बैंक
– स्‍थापना – 1994
मुख्‍यालय – मुंबई

———————–
2. किस राज्य के आतंकवाद विरोधी क़ानून को राष्ट्रपति ने स्वीकृति दी, जिसमें टैप की हुई टेलीफोन बातचीत को अब एक वैध सबूत माना जाएगा?

a. गुजरात
b. बिहार
c. महाराष्‍ट्र
d. हरियाणा

Answer: a. गुजरात

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण (जीसीटीओसी) विधेयक’ (Gujarat Control Of Terrorism And Organised Crime Bill) को अपनी स्वीकृति दे दी.
– एक विवादास्पद आतंकवाद निरोधक कानून माना जा रहा था।
– भाजपा शासित इस राज्य में इस विधेयक को मार्च 2015 में पारित किया गया था.
– इस नए अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं में से एक यह है कि टैप की हुई टेलीफोन बातचीत को अब एक वैध सबूत माना जाएगा.

– पहले इस विधेयक को गुजरात संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक (जीयूजेसीओसी) नाम दिया गया था.
– वर्ष 2004 से, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे, इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिल पाई थी.

—————————-
3. अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार में पहचान के लिए हाल ही में किस उद्योग के लिए HS Code जारी किया है?

a. खादी
b. शहद
c. दूध
d. कपड़ा

Answer: a. खादी

क्या है एचएस कोड :
– हार्मोनाइज्ड सिस्टम छह अंकों का अंतरराष्ट्रीय पहचान कोड होता है।
– इसे World Customs Organization द्वारा विकसित किया है।
– एचएस कोड से अब विदेशों में खपत को टेक्सटाइल से अलग चिन्हित किया जा सकेगा.
– वर्तमान में, 200 से अधिक देश अंतरराष्ट्रीय व्यापार आंकड़ों के संग्रह के लिए एचएस कोड प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं।

– Khadi and Village Industries Commission (KVIC)
खादी और ग्रामोद्योग आयोग – Chairman Vinai Kumar Saxena

——————————
4. पांचवें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव की थीम किया है?

a. My इंडिया
b. RISEN इंडिया
c. Science इंडिया
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. RISEN इंडिया

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 नवम्बर को 5वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव का उद्घाटन किया।
– इस उत्सव की थीम RISEN इंडिया – Research, Innovation and Science Empowering the Nation है।
– इस चार दिवसीय उत्सव का उद्देश जन मानस में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।

——————————
5. देवधर ट्राफी 2019 का खिताब किस टीम ने जीता?

a. इंडिया ए
b. इंडिया बी
c. इंडिया सी
d. इंडिया डी

Answer: b. इंडिया बी

– इंडिया बी ने इंडिया सी को 51 रनों को हराकर देवधर ट्राफी को अपने नाम कर लिया है।
– इसे BCCI द्वारा चुने गए तीन टीमों के बीच चुना गया था।

——————————
6. डस्‍टलिक 2019 सैन्‍य अभ्‍यास भारत और किस देश के बीच आयोजित है?

a. सऊदी अरब
b. ईराक
c. ईरान
d. उज्‍बेकिस्‍तान

Answer: d. उज्‍बेकिस्‍तान

– यह भारत और उज्‍बेकिस्‍तान के बीच पहला संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास है।
– उज्‍बेकिस्‍तान की राजधानी ताशकंद में यह शुरू हुआ है।
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस दौरान मौजूद थे। उन्‍होंने 1 से 3 नवंबर तक उज्‍बेकिस्‍तान की यात्रा की।

———————————-
7. संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के राष्‍ट्रपति चौथी बार कौन चुना गया?

a. शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान
b. शेख खलीफा बिन आजम
c. शेख खलीफा नाहयान अरबी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान

– वह चौथी बार पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने गए हैं।
– यूएई की सुप्रीम काउंसिल ने उन्हें फिर से राष्ट्रपति चुना और उनके नेतृत्व में भरोसा जताया।

——————————–
8. ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन 13-14 नवंबर 2019 किस देश में आयोजित होगा?

a. भारत
b. ब्राजील
c. चीन
d. दक्षिण अफ्रीका

Answer: b. ब्राजील

– ब्रिक्स पांच देशों का संगठन है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
– यह समूह दुनिया की 3.6 अरब आबादी का प्रतिनिधित्व करता है जो दुनिया की करीब आधी आबादी है।
– इस शिखर सम्‍मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी हिस्‍सा लेंगे।

——————————–
9. नोबेल प्रोइज विजेता वैज्ञानिक सर सीवी रमन की जयंती कब मनाई जाती है?

a. 5 नवंबर
b. 6 नवंबर
c. 7 नवंबर
d. 8 नवंबर

Answer: c. 7 नवंबर

– वह नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।
– सर चंद्रशेखर वेंकट रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में हुआ था।
– प्रकाश परावर्तन (Light reflection) के क्षेत्र में उनकी खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिक शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया।

——————————–
10. पहला बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया गया है?

a. कोचीन
b. विशाखापत्तनम
c. मुंबई
d. पणजी

Answer: b. विशाखापत्तनम

– बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन विशाखापत्तनम में 7 और 8 नवम्बर, 2019 को किया गया है।
– बिम्सटेक का मुख्यालय बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूद है.
– बिम्सटेक के सदस्य देश भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, थाईलैंड और म्यांमार हैं.

————————
11. वर्ष 2019 के व्यास सम्मान के लिये किसे चुना गया?

a. विश्वनाथ त्रिपाठी
b. नासिरा शर्मा
c. नरेन्द्र कोहली
d. मन्नू भंडारी

Answer: b. नासिरा शर्मा

– उनके उपन्यास कागज की नाव के लिये उन्‍हें चुना गया है.
– यह पुरस्कार केके बिरला फाउंडेशन की ओर से 10 वर्ष की अवधि में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ हिंदी की साहित्यिक कृति को दिया जाता है.

– कुछ दिन पहले से लीलाधर जगूरी को 28वां व्‍यास सम्‍मान (वर्ष 2018) मिला था।

—————————-
12. कितने वैज्ञानिकों ने एक संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करके वैश्विक जलवायु आपातकाल की घोषणा की है?

a. 15482
b. 11258
c. 6449
d. 8317

Answer: b. 11258

– विश्व भर के 153 देशों के 11258 वैज्ञानिकों ने जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी है.
– वैज्ञानिकों ने आपातकाल की घोषणा करते हुए है कहा है कि जलवायु परिवर्तन से जो हालात उपजे हैं उसने बचना आसान नहीं है.
– इस घोषणापत्र में 69 भारतीय वैज्ञानिकों के भी हस्ताक्षर हैं.


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 8 November 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter