यह 10 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 10 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. दुनिया की सबसे कम उम्र की युवा प्रधानमंत्री चुनी गई सना मरीन किस देश से है?
a. फिनलैंड
b. फ्रांस
c. ऑस्ट्रेलिया
d. भूटान
Answer: a. फिनलैंड
– सना मारिन फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री बनी हैं और वह सिर्फ 34 साल की हैं।
– इससे पहले वह परिवहन और संचार मंत्री भी रही हैं।
– फिनलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री साउली निनीस्तो के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री चुना गया।
– मारिन का जन्म 16 नवंबर 1985 को फिनलैंड में हुआ था।
– इसके साथ 34 वर्षीय मारिन दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गईं हैं।
– इससे पहले सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री का खिताब यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी होन्चेरुक के नाम था। वह 37 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे।
– लेकिन मारिन ने 34 वर्ष में यह पद धारण कर सबसे युवा प्रधानमंत्री का खिताब अपने नाम कर लिया है।
– फिनलैंड यूरोपीय देश है। आप वर्ल्ड मैप में देख रहे हैं। हल्का ग्रीन कलर वाला यूरोप है और इसमें डार्क ग्रीन वाला कंट्री फिनलैंड है। यह ठंडा देश है। यह उत्तरी ध्रुव के पास है।
———————–
2. नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लोकसभा ने पास कर दिया, इसमें किन देशों के हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है?
a. अफगानिस्तान, चीन और पाकिस्तान
b. श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान
c. अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान
d. अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान
Answer: c. अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान
– इन देशों में इन धर्मों के लोग अल्पसंख्यक हैं।
– 9 दिसंबर 2019 को लोकसभा में तीखी बहस के बाद citizenship amendment bill बिल पास हो गया।
– बिल पर देर रात तक चली बहस के बाद रात करीब पौने 12 बजे वोटिंग की प्रक्रिया को पूरा कराया गया।
– इस बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े, जबकि 80 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया।
– अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है। इसके बारे में कल के करंट अफेयर्स वीडियो में अपडेट दे दूंगा।
– अमित शाह – जो धार्मिक प्रताड़ना के आधार पर अपने परिवार की सुरक्षा के लिए, अपने धर्म की रक्षा के लिए यहां आता है, जो शरणार्थी है और जो बिना परमिशन के घुस कर आता है वो घुसपैठिया है।
– अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि 1947 में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की आबादी 23 पर्सेंट थी, लेकिन 2011 में 3.7 पर्सेंट हो गई।
– बांग्लादेश में 47 में 22 प्रतिशत आबादी 22 प्रतिशत थी, लेकिन 2011 में यह 7.8 पर्सेंट हो गई।
– विपक्ष का कहना है कि यह विधेयक नागरिकता के अधिकार से धर्म के आधार पर भेदभाव करता है।
– यह संविधान की भावना के खिलाफ है।
– कई दलों का कहना है कि श्रीलंका में तमिल अल्पसंख्यक हैं, तिब्बत में मुसलमान अल्पसंख्यक हैं उन्हें भी शामिल किया जाना चाहिए था।
– विधेयक में नागरिकता के लिए योग्य होने की कट-ऑफ डेट 31 दिसंबर, 2014 रखी गई है।
– इस विधेयक का नॉर्थ-ईस्ट में काफी विरोध हो रहा है।
———————–
3. मिस यूनिवर्स 2019 विजेता कौन है?
a. वर्तिका सिंह
b. लौरा गोंजालेज
c. जोजिबिनी टूंजी
d. डेविना बेनेट
Answer: c. जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi)
– वह दक्षिण अफ्रीका की हैं।
– अमेरिका के अटलांटा में आयोजित रंगारंग समारोह में 9 दिसंबर 2109 को मिस साउथ अफ्रीका जोजिबिनी टूंजी को यह ताज पहनाया गया।
– उन्होंने दुनियाभर की 90 सुंदरियों के हराकर ये खिताब अपने नाम किया है।
– कांपटीशन के अंत में सवाल-जवाब राउंड ही विजेता का निर्णय करता है. इस राउंड में एक सवाल को तीन लोगों से पूछा जाता है और इसी के आधार पर फर्स्ट रनरअप, सैकेंड रनरअप और विनर घोषित किये जाते हैं.
– सुंदरता का अर्थ क्या होता है के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं जिस स्किन कलर के साथ जिस देश में पैदा हुई वहां पारंपरिक अर्थों में मुझे सुंदर नहीं माना जाता था। मैं चाहती हूं कि यह खिताब जीतकर में लौटूं तो मेरे देश के बच्चे मुझे देखें और गर्व से भर जाएं। वो मुझमें अपना एक अक्स देखें।’
– 26 साल की जोजिबिनी लैंगिक भेदभाव के खिलाफ सक्रिय तौर पर खड़ी होने वाली एक्टिविस्ट के तौर पर भी जाना जाती हैं
– इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से वर्तिका सिंह ने भाग लिया था. हालांकि, वर्तिका सिंह टॉप-10 में भी जगह नहीं बना पाईं.
– वर्ष 2018 की मिस यूनिवर्स विजेता कैत्रोइना एलिसा ग्रे।
—————————
4. 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने कौन पदक जीता?
a. स्वर्ण
b. कांस्य
c. रजत
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. स्वर्ण (गोल्ड मेडल)
– भारतीय टीम ने मेजबान नेपाल को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार साउथ एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीता।
– भारतीय जीत में बड़ी भूमिका खिलाड़ी बाला देवी रही जिन्होंने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया।
—————————
5. किस देश की सरकार ने हाल ही में देश की रेस्टोरेंट में महिला और पुरुषों के लिए दो अलग-अलग एंट्रेंस गेट की बाध्यता को समाप्त कर दिया है?
a. सऊदी अरब
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान
Answer: a. सऊदी अरब
– सऊदी अरब में लगातार कानूनों में बदलाव किए जा रहे हैं.
– कुछ वक्त पहले ही सऊदी अरब की महिलाओं को हाल ही में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति मिली है.
– इस पहले पुरुष अभिभावक को साथ होना जरूरी था.
——————————
6. उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु कितने फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन का फैसला किया है?
a. 208 फास्ट ट्रैक
b. 218 फास्ट ट्रैक
c. 238 फास्ट ट्रैक
d. 248 फास्ट ट्रैक
Answer: b. 218 फास्ट ट्रैक
– इनमें से 144 अदालतें दुष्कर्म के मामलों की नियमित रूप से सुनवाई करेंगी जबकि 74 अदालतों में पॉक्सो के मामले सुने जाएंगे.
– इन अदालतों के गठन पर होने वाले खर्च का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार तथा 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार उठाएगी.
—————————
7. सिपरी (स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में दुनिया में हथियारों की बिक्री में कितनी बढोत्तरी हुई है?
a. 2 प्रतिशत
b. 3 प्रतिशत
c. 4 प्रतिशत
d. 5 प्रतिशत
Answer: d. 5 प्रतिशत
– 100 सबसे बड़े हथियार निर्माताओं का कुल टर्नओवर 420 अरब डॉलर तक पहुँच गया है।
– वैश्विक हथियार बाज़ार में अमेरिकी निर्माताओं की हिस्सेदारी 59% है।
– अमेरिका के बाद रूस सबसे बड़ा हथियार निर्माता देश है,
– तीसरे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम है, वैश्विक हथियार बाज़ार में इसकी हिस्सेदारी 8.4% है।
– इस सूची में चौथे स्थान पर फ्रांस है,
—————————
8. अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 02 दिसंबर
b. 04 दिसंबर
c. 07 दिसंबर
d. 09 दिसंबर
Answer: d. 09 दिसंबर
– इस दिवस का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है.
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्टूबर 2003 को एक प्रस्ताव पारित कर ‘अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की थी.
————————–
9. आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (IVD) कब मनाया जाता है?
a. 02 दिसंबर
b. 05 दिसंबर
c. 07 दिसंबर
d. 09 दिसंबर
Answer: b. 05 दिसंबर
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा हर साल 5 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है।
————————
10. किस राज्य सरकार ने YSR कानून नेस्तम योजना शुरू की?
a. उत्तर प्रदेश
b. महाराष्ट्र
c. कर्नाटक
d. आंध्र प्रदेश
Answer: d. आंध्र प्रदेश
– इस योजना के अंतर्गत लॉ की स्नातक उपाधि हासिल कर चुके छात्रों को रोजगार के अवसर मिलने तक हर महीने 5 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
– आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री (सीएम) YS जगनमोहन रेड्डी।
Notes of Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
PPT PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
The post 10 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment