--> 11 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

11 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 11 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 11 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने किस देश पर चार साल का प्रतिबंध लगाया, जिससे वह ओलंपिक, फीफा वर्ल्‍ड कप और पैरालंपिक में हिस्‍सा नहीं ले पाएगा?

a. चीन
b. रूस
c. भारत
d. यूएसए

Answer: b. रूस

– रूस अब 2020 में जापान ओलिंपिक और 2022 में कतर में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएगा।
– वाडा के इस बैन के चलते अब रूस अगले चार साल तक किसी भी तरह के मुख्य खेलों की न तो मेजबानी कर पाएगा और न ही वह ओलिंपिक 2032 और पैरालिंपिक खेलों 2032 की मेजबानी के लिए निविदा भी नहीं कर सकेगा।

क्‍यों लगा प्रतिबंध
– वाडा ने रूस पर एक डोपिंगरोधी प्रयोगशाला से गलत आंकड़े देने के आरोप लगाए और इस कारण उस पर यह बैन लगाया।
– रूस पर भले ही यह प्रतिबंध लगाया गया हो लेकिन उसके वे खिलाड़ी, जिन्हें डोपिंग में क्लीन चिट मिल जाएगी वे न्यूट्रल फ्लैग (तटस्थ झंडे) के इन खेलों में हिस्सा ले सकेंगे।

– रूस ओलिंपिक में बैन होने वाला 9वां देश है।
– डोपिंग के कारण पहली बार किसी देश का झंडा नही दिखेगा।
– इससे पहले ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, तुर्की, हंगरी, जापान और जर्मनी पर विश्व युद्ध में हिस्सा लेने के कारण प्रतिबंध लगा था।

विवाद की शुरुआत 2015 में हुई थी
– रूस और वाडा के बीच डोपिंग पर तनातनी 2015 में शुरू हुई।
– वाडा ने मॉस्को लैब के डाटा को तब भी संदिग्ध मानते हुए रूस को 2016 के रियो ओलिंपिक से बाहर करने की सिफारिश की थी।
– हालांकि, इंटनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) ने यह सिफारिश नकार दी थी।

————————
2. किस राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर हार्नबिल फेस्टिवल का आयोजन होता है?

a. मध्‍य प्रदेश
b. महाराष्‍ट्र
c. मिजोरम
d. नागालैंड

Answer: d. नागालैंड

– नागालैंड को 1 दिसम्बर, 1963 को राज्य का दर्जा मिला था, नागालैंड भारत का 16वां राज्य था।
– नागालैंड में हार्नबिल फेस्टिव 1 से 10 दिसंबर तक आयोजन हुआ।

नागालैंड
राजधानी: कोहिमा
मुख्यमंत्री: नेफियू रियो
गवर्नर: आर एन रवि

————————-
3. यूनाइटेड नेशंस डिवेलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक-2019 में भारत की रैंकिंग क्या है?

a. 129
b. 132
c. 139
d. 142

Answer: a. 129

– मानव विकास सूचकांक (Human Development Index)
– भारत ने रैंकिंग में एक पायदान का सुधार किया है.

क्या है मानव विकास सूचकांक
– मानव विकास सूचकांक यानी ह्यूमन डिवेलपमेंट इंडेक्स (HDI) जीवन प्रत्याशा, शिक्षा, और आय सूचकांकों का एक संयुक्त सांख्यिकीय सूचकांक है।
– इस मेथड को अर्थशास्त्री महबूब-उल-हक ने तैयार किया था।
– पहला मानव विकास सूचकांक 1990 में जारी किया गया था।
– तब से हर साल संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा इसे प्रकाशित किया जाता है।

भारत की स्थिति
– रैकिंग में कुल 189 देशों में भारत 129वें स्थान पर है.
– भारत में 2005-06 से 2015-16 के बीच 27.1 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया.
– हालांकि यूएनडीपी ने भारत में जारी मौजूदा आर्थिक सुस्ती को लेकर चिंता जताई और गरीबों को मुफ्त हेल्थकेयर, शिक्षा और घर देने की राह की चनौती बताई।
– इस सूची में पाकिस्तान ने तीन पायदान की छलांग लगाई और यह 150 से 147वें पायदान पर पहुंचा.

मानव विकास सूचकांक रैंकिंग में शामिल टॉप 10 देश
रैंकिंग देश
1 नॉर्वे
2 स्विट्जरलैंड
3 ऑस्ट्रेलिया
4 आयरलैंड
5 जर्मनी
6 आइसलैंड
7 हॉन्गकॉन्ग
8 स्वीडन
9 सिंगापुर
10 नीदरलैंड

—————————–
4. भारतीय नौसेना का पनडुब्‍बी दिवस कब मनाया जाता है?

a. 8 दिसंबर
b. 9 दिसंबर
c. 10 दिसंबर
d. 11 दिसंबर

Answer: a. 8 दिसंबर

– 8 दिसंबर 1967 को देश की पहली पनडुब्‍बी आईएनएस कावेरी को भारतीय नौसेना में शामिल किये जाने की स्‍मृति में मनाया जाता है.
– 29 साल की सेवा के बाद यह पनडुब्‍बी 31 मई 1996 को प्रचलन से हटा ली गयी थी.
– आईएनएस कावेरी रूस से खरीदी गयी पनडुब्‍बी थी.

————————-
5. भारतीय ज्ञानपीठ ने 33वां मूर्तिदेवी पुरस्कार के लिए किसे चुना है?

a. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
b. अखिलेश चंद्र
c. सूर्यप्रताप भूषण
d. आशुतोष मिश्र

Answer: a. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

– वह साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और जाने माने कवि-आलोचक हैं।
– भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक मधुसूदन आनंद ने यह ऐलान किया है।
– उनकी कृति ‘अस्ति व भवति’ के लिए पुरस्कार देने का निर्णय किया गया है।
– ज्ञानपीठ की ओर से दिए जाने वाले मूर्ति देवी पुरस्कार में डॉ तिवारी को पुरस्कार स्वरूप सरस्वती प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र तथा चार लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
– मूर्ति देवी पुरस्कार बीते 10 वर्षों के दौरान संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त भाषा में लिखी गई कृति को दिया जाता है।

—————–
6. किस दिन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है?

a. 8 दिसंबर
b. 9 दिसंबर
c. 10 दिसंबर
d. 11 दिसंबर

Answer: c. 10 दिसंबर

– संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी इस वर्ष का विषय है – ‘मानवाधिकारों के लिए युवा कदम उठायें’.
– मानवाधिकार वे मूलभूत नैसर्गिक अधिकार हैं जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर वंचित या प्रताड़ित नहीं किया जा सकता.
– इसके अनुसार सभी को स्वतंत्रता और समानता का अधिकार जन्मजात ही प्राप्त है और उसे छीनना या बाधा पहुंचाना मानवाधिकारों का हनन होता है.

———————-
7. 42वां जमनालाल बजाज फाउंडेशन अवार्ड किसने जीता?

a. राजेश मित्रा
b. शाहीन मिस्त्री
c. अजय बंगा
d. राहुल बजाज

Answer: b. शाहीन मिस्त्री

– वह टीच फॉर इंडिया संगठन से जुड़ी हैं।
– यह पुरस्कार मानवीय तथा सामाजिक कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।
– शाहीन मिस्त्री ने सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए टीच फॉर इंडिया की स्थापना की थी।

———————-
8. राज्य सभा ने ऑनलाइन पोर्नोग्राफिक सामग्री से संबंधित मुद्दों का अध्ययन करने के लिए किसकी अध्‍यक्षता में पैनल का गठन किया?

a. नरेंद्र मोदी
b. राहुल गांधी
c. पियूष गोयल
d. जयराम रमेश

Answer: d. जयराम रमेश

– राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस पैनल का गठन किया है।
– पैनल 1 महीने के भीतर इसके बारे में एक रिपोर्ट तैयार करेगा।
– पैनल में तिरुचि शिवा, जया बच्चन, अमर पटनायक, वंदना चव्हाण, रूपा गांगुली, कहकशां परवीन, राजीव चंद्रशेखर, संजय सिंह, विनय सहस्रबुद्धे और अमी याज्ञिक शामिल हैं।

————————
9. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का स्‍थापना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 8 दिसंबर
b. 9 दिसंबर
c. 10 दिसंबर
d. 11 दिसंबर

Answer: a. 8 दिसंबर

– 8 दिसंबर 1985 को सार्क समूह के घोषणा पत्र पर हस्‍ताक्षर किये गए थे.
– पिछला सार्क शिखर सम्‍मेलन वर्ष 2014 में काठमांडू में हुआ था.
– 2016 का शिखर सम्‍मेलन पाकिस्‍तान के इस्‍लामाबाद में होना था लेकिन उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया था. बंगलादेश, भूटान और अफगानिस्‍तान के भी इंकार के बाद सम्‍मेलन रद्द कर दिया गया.

– मुख्यालय इस जगह है: काठमांडू, नेपाल
सार्क सदस्‍य – भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, भूटान और अफ़ग़ानिस्तान


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 11 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter