यह 12 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 12 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस विधेयक के विरोध में पूर्वोत्तर के कई राज्यों में हिंसक विरोध के दौरान इंटरनेट बंद किया गया, कर्फ्यू लगाई गई और सेना तैनात की गई?
a. शस्त्र संशोधन विधेयक 2019
b. नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019
c. सामाजिक सुरक्षा संहिता 2019
d. 126वां संविधान संशोधन विधेयक
Answer: b. नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 (सिटीजन अमेंडमेंट बिल)
– संसद के दोनों सदनों में यह विधेयक पारित हो गया। पहले लोकसभा और फिर 11 दिसंबर 2019 को राज्यसभा से भी विधेयक पास हो गया।
– इस विधेयक के विरोध में असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
– खासकर असम और त्रिपुरा में विरोध हिंसक हो गया है।
– असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी में सेना के टुकड़ी तैनात की गई हैं।
– गुवाहाटी में कर्फ्यू की अवहेलना करके प्रदर्शनकारी सड़कों पर जमे हुए हैं और शहर की ज्यादातर सड़कों को उन्होंने ब्लॉक कर रखा है।
– त्रिपुरा में भी सेना के नियंत्रण वाले अर्धसैनिक बल असम राइफल्स को तैनात कर दिया गया है।
– दोनों राज्यों के ज्यादातर जिलों में इंटरनेट सर्विस बंद कर दिया गया है,
– कुछ जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
क्यों हो रहा है विरोध?
– असम में ये कहकर नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया जा रहा है कि इससे असम समझौते का उल्लंघन होता है.
– असम समझौता राज्य के लोगों की सामाजिक-सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को सुरक्षा प्रदान करता है.
– ये समझौता 15 अगस्त 1985 को भारत सरकार और असम आंदोलन के नेताओं के बीच हुआ था.
– समझौता असम में छह वर्ष तक चले आंदोलन के बाद हुआ जिसकी अगुआई छात्र कर रहे थे.
– उनकी माँग थी कि अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाए.
– असम समझौते के मुताबिक प्रवासियों को वैधता प्रदान करने की तारीख़ 25 मार्च 1971 है, लेकिन नागरिकता संशोधन विधेयक में इसे 31 दिसंबर 2014 माना गया है.
– असम में सारा विरोध इसी नई कट-ऑफ़ डेट को लेकर है.
– नागरिकता संशोधन विधेयक में नई कट-ऑफ़ डेट की वजह से उन लोगों के लिए भी मार्ग प्रशस्त हो जाएगा जो 31 दिसंबर 2014 से पहले असम में दाख़िल हुए थे.
– पिछले कुछ दशकों में बांग्लादेश से बड़ी तादाद में आए हिन्दुओं को नागरिकता प्रदान की जा सकती है।
प्रदर्शनकारियों का क्या कहना है?
– कैब (सिटीजन अमेंडमेंट बिल) के कारण असमिया विरासत और वजूद पर संकट आ जाएगा. इस कारण लोग आंदोलन कर रहे हैं.
– लोगों का कहना है कि असम में लोगों के पास पहले से ही बहुत समस्याएं हैं. अब जब सरकार बाहरी लोगों को यहां का नागरिक बना देगी, तब हमलोग कहां जाएंगे. हम पहले से ही बेरोज़गारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं.
– अब इस आंदोलन को साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े लोगों का भी समर्थन हासिल हो गया है. यह कुछ-कुछ असम आंदोलन की तरह है, जब असम का हर आदमी आंदोलित हो गया था.
क्या है नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019
– जो बिल संसद से पास हुआ है, वह नागरिकता अधिनियम 1955 में बदलाव करेगा. इसके तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत आस-पास के देशों से भारत में आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी धर्म वाले शरणार्थी लोगों को नागरिकता दी जाएगी.
– ऐसे अवैध प्रवासियों को जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया है, वे भारतीय नागरिकता के लिए सरकार के पास आवेदन कर सकेंगे।
– इसके लिए उन्हें भारत में कम से कम 6 साल बिताने होंगे. पहले नागरिकता देने का पैमाना 11 साल से अधिक था
————————–
2. किस बॉलीवुड एक्टर को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
a. अमिताभ बच्चन
b. सलमान खान
c. अजय देवगन
d. सुनील शेट्टी
Answer: d. सुनील शेट्टी
– राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) देश में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करती है।
– पिछले एक वर्ष में देश के 150 से अधिक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हुए हैं।
– नाडा ने उम्मीद जताई है कि सुनील शेट्टी का सेलिब्रिटी स्टेटस खेलों से डोपिंग खत्म करने में मददगार साबित होगा.
– विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने इस साल के शुरू में नाडा प्रयोगशाला को निलंबित कर दिया था और अब नाडा जो भी नमूने एकत्रित करता है उनका भारत से बाहर परीक्षण किया जाएगा.
—————————-
3. अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस कब मनाया जाता है?
a. 10 दिसंबर
b. 08 दिसंबर
c. 09 दिसंबर
d. 11 दिसंबर
Answer: d. 11 दिसंबर
– अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 2019 का थीम “Mountains matter for Youth” है.
– पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसंबर 2003 को मनाया गया था. हर साल यह एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है.
—————————-
4. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के किस अर्थशास्त्री को मिला?
a. रघुराम राजन
b. अभिजीत बनर्जी
c. राकेश खन्ना
d. विजय चौहान
Answer: b. अभिजीत बनर्जी
– 10 दिसंबर 2019 को उन्हें स्वीडन के स्टॉकहोम कॉन्सर्ट हॉल में यह नोबेल मिला।
– वह अवार्ड लेने के लिए कुर्ता और और धोती पहनकर गए थे। उनकी पत्नी एस्थर डिफ्लो ने साड़ी पहनी हुई थी।
– इतने बड़े मंच पर भी वह भारत की परम्परा के साथ ही गए।
– 10 दिसंबर को स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य स्मृति होती है और यही वजह है कि इसे इस दिन दिया जाता है।
———————
5. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्कार किन तीन अर्थशास्त्रियों ने पाया?
a. अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर
b. अभिजीत बनर्जी, रघुराम राजन, माइकल क्रेमर
c. विस्वजीत घोष, अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर
– तीनों को वैश्विक गरीबी कम करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए इकोनॉमिक्स का नोबेल।
– अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो पति-पत्नी हैं।
– 21 साल बाद किसी भारतवंशी को इकोनॉमिक्स के नोबेल के लिए चुना गया।
– इससे पहले प्रोफेसर अमर्त्य सेन को 1998 में यह सम्मान दिया गया था।
एस्थर डुफ्लो (फ्रांस)
– अर्थशास्त्र में नोबेल जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला।
– अर्थशास्त्र का नोबल पाने वाली दूसरी महिला।
– वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सलाहकार रह चुकी हैं।
माइकल क्रेमर
– वह अमेरिकी हैं।
– क्रेमर हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
– 54 वर्ष, एक विकास अर्थशास्त्री हैं।
अभिजीत बनर्जी
– अभिजीत बनर्जी का पूरा नाम अभिजीत विनायक बनर्जी है.
– जन्म 21 फरवरी 1961 में कोलकाता में हुआ था.
– मां निर्मला बनर्जी कोलकाता के सेंटर फॉर स्टडीज इन सोशल साइंसेज में प्रोफेसर थीं.
– पिता दीपक बनर्जी प्रेसीडेंसी कॉलेज में इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के हेड थे.
– अभिजीत ने ग्रेजुएशन कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में की.
– 1983 में JNU से इकोनॉमिक्स में MA किया।
– 1988 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की.
– इस वक्त अभिजीत 58 साल के हैं और अमेरिकी नागरिक हैं।
– अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो अभी अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (MIT) में इकनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं।
———————————-
6. 100वां नोबेल शांति पुरस्कार किसे मिला?
a. अबी अहमद अली
b. मेहताब हसन
c. एल्फ्रेड मेडोक
d. प्राग विल्सन
Answer: a. अबी अहमद अली
– इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया.
– उन्हें यह सम्मान इरीट्रिया के साथ शांति बहाली के लिए किये गये प्रयासों के लिए दिया गया.
– वर्ष 1991 में लम्बे संघर्ष के बाद इरीट्रिया, इथियोपिया से अलग हुआ लेकिन उनके संबंध तनावपूर्ण रहे.
– अबी अहमद अली ने दोनों देशों के बीच संबंधों को समान्य करने के लिए प्रयास किये जिनके चलते उन्हें यह सम्मान दिया गया.
——————————
7. ट्विटर ने किसके ट्वीट को भारत का ‘गोल्डन ट्वीट ऑफ़ 2019’ घोषित किया है?
a. अमिताभ बच्चन
b. नरेंद्र मोदी
c. सलमान खान
d. इसरो
Answer: b. नरेंद्र मोदी
– ट्विटर ने उनके एक ट्वीट को साल 2019 का सबसे ज्यादा रीट्वीट और लाइक किया जाने वाला ट्वीट बताया है।
– यह ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मई 2019 को किया था।
– ट्वीट = ‘सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत’
—————————-
8. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत नवंबर 2019 तक कितनी रकम के ऋण दिए जा चुके हैं?
a. 2 लाख करोड़ रुपए
b. 5 लाख करोड़ रुपए
c. 8 लाख करोड़ रुपए
d. 10 लाख करोड़ रुपए
Answer: d. 10 लाख करोड़ रुपए
– मुद्रा योजना की 70 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं।
– केंद्र सरकार ने छोटे उद्यम शुरू करने के लिए अप्रैल 2005 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) शुरू की थी.
– इसके तहत लोगों को अपना उद्यम (कारोबार) शुरू करने हेतु छोटी रकम का लोन दिया जाता है.
—————————-
9. 13वें एशियाई खेलों में भारत ने कितने पदक जीते हैं?
a. 130
b. 259
c. 312
d. 351
Answer: c. 312
– नेपाल में खेले गये 13वें एशियाई खेलों में भारत ने सबसे अधिक 312 पदक जीते।
– इसमें 173 स्वर्ण पदक, 93 रजत पदक तथा 44 कांस्य पदक शामिल है.
– यह एक द्विवार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा है जिसका आयोजन दक्षिण एशिया में किया जाता है.
– इन खेलों का आयोजन 1983 से किया जा रहा है.
—————————-
10. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSC) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
a. गिरीश चंद्र चतुर्वेदी
b. अमर चंद्र
c. विशेष तिवारी
d. राकेश चंद्र स्वरूप
Answer: a. गिरीश चंद्र चतुर्वेदी
– चतुर्वेदी ने अशोक चावला का स्थान लिया, जिन्होंने जनवरी 2019 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
– वह रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoP & NG) के सचिव के रूप में कार्य किया है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बारे में:
स्थापित– 1992।
मुख्यालय– मुंबई, महाराष्ट्र।
प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)- विक्रम लिमये।
Notes of Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
PPT PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
The post 12 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment