--> 13 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

13 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 13 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 13 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किन राज्‍यों ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कानून) लागू नहीं करने का फैसला किया है?

a. पंजाब
b. केरल
c. पश्चिम बंगाल
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल)

– एक ओर जहां नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर पूर्वोत्तर में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं, वहीं एक-एक कर राज्य बिल लागू करने से साफ इनकार कर रहे हैं।
– पहले पश्चिम बंगाल और केरल के बाद अब पंजाब ने साफ कह दिया है कि राज्य में यह लागू नहीं किया जाएगा।
– पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधेयक को भारत की धर्मनिरपेक्षता पर सीधा हमला बताया है।
– केरल के सीएम पिनरई विजयन ने इस संशोधन को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार भारत को धार्मिक आधारों पर बांटने की कोशिश कर रही है।
– वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी और कैब दोनों लागू नहीं किए जाएंगे।

नागरिकता संशोधन विधेयक बना कानून
– राष्‍ट्रपति ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर सिग्‍नेचर कर दिया है और अब यह कानून बन चुका है।
– इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें उनके देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।
– हालांकि शरणार्थी भारत की नागरिकता हासिल करके भी असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम में किसी तरह की ज़मीन या क़ारोबारी अधिकार हासिल नहीं कर पाएंगे.

– दूसरी ओर असम में इसका जबरदस्‍त विरोध चल रहा है। 12 दिसंबर को दो लोगों को गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।
– यहां पर इंटरनेट बंद है। कर्फ्यू लागू है, सेना तैनात है।

—————————-
2. टाइम मैगजीन ने साल 2019 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ किसे चुना है?

a. ग्रेटा थनबर्ग
b. नरेंद्र मोदी
c. हामिद करजई
d. डोनाल्‍ड ट्रंप

Answer: a. ग्रेटा थनबर्ग

– ग्रेटा ने सबसे कम उम्र में यह सम्मान हासिल किया है.
– वह अपने प्रभावशाली और आक्रमक भाषणों को लेकर चर्चा में रही हैं.
– उन्होंने इस साल संयुक्त राष्ट्र की क्लाइमेट एक्शन समिट में भी भाषण दिया था.
– जब उन्‍होंने कहा था हाउ डेयर यू।
– दुनियाभर में इस भाषण की काफी तारीफ हुई थी.

————————–
3. 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने?

a. देवेंद्र बुंदेला
b. वसीम जाफर
c. मोहम्‍मद कैफ
d. राहुल द्रविड़

Answer: b. वसीम जाफर

– इससे पहले ये रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के देवेंद्र बुंदेला के नाम था.
– अनुभवी बैट्समैन वसीम जाफर ने 9 दिसंबर 2019 को शुरू हुए रणजी ट्रॉफी सत्र में 150वां रणजी मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए.
– ये उपलब्धि भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और कपिल देव भी हासिल नहीं कर पाए.

————————–
4. इसरो ने 11 दिसंबर 2019 को RISAT-2BR1 उपग्रह को किस लांच व्हीकल की सहायता से लांच किया?

a. PSLV C48
b. GSLV C48
c. PSLV R48
d. GSLV R48

Answer: a. PSLV C48

– इसरो ने RISAT-2BR1 सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा से लांच करके पृथ्‍वी के ऑर्बिट में स्‍थापित कर दिया।
– Satish Dhawan Space Centre or Sriharikota Range से किया जाने वाला 75वां लांच था, जबकि यह PSLV का 50वां लांच था।
– इस लांच व्हीकल से इंडियन सैटेलाइट के अलावा 9 कमर्शियल सैटलाइट भी लांच किये गये।
– यह RISAT श्रृंखला का दूसरा उपग्रह है, पहले उपग्रह को इसी वर्ष लांच किया गया था।,
– इसका वजन 628 किलोग्राम है।
– यह एक रडार इमेजिंग निगरानी उपग्रह है।
– मुख्‍य काम तो कृषि, फॉरेस्ट्री और डिजास्टर मैनेजमेंट गतिविधियों के लिए किया जाएगा।
– लेकिन यह उपग्रह भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास है।
– इसे भारत की दूसरी खुफिया आंख कहा जा रहा है।
– इससे भारत की राडार इमेजिंग ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। इसकी मदद से भारतीय सीमाओं की निगरानी और उनकी सुरक्षा को अभेद्य बनाने की प्‍लानिंग आसान हो जाएगी।

————————–
5. द्रज पुल किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

a. लद्दाख
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. दिल्‍ली
d. पुद्दूचेरी

Answer: b. जम्‍मू कश्‍मीर

– जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चन्द्र मुर्मू ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में द्रज पुल का उद्घाटन किया।
– यह पुल सैन्य उपयोग तथा जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है।
– इस पुल की सहायता से किसी भी मौसम में सैनिकों तथा स्थानीय लोगों की आवाजाही संभव हो सकेगी।

————————–
6. केंद्र सरकार ने किस एअरपोर्ट में पार्किंग के लिए फास्टैग को पायलट बेसिस पर लांच किया है?

a. दिल्‍ली
b. मुंबई
c. हैदराबाद
d. कटक

Answer: c. हैदराबाद

– केन्द्रीय सड़क परिवहन व उच्च मार्ग मंत्रालय ने हैदराबाद एयरपोर्ट में पार्किंग के लिए फास्टैग को पायलट बेसिस पर लांच किया है।
– इसे फास्टैग 2.0 कहा जा रहा है, इसके द्वारा पार्किंग भुगतान तथा इंधन के लिए भी भुगतान किया जा सकता है।
– हैदराबाद एअरपोर्ट के बाद इस पहल को दिल्ली एअरपोर्ट में भी लांच किया जायेगा।

————————–
7. ‘इंद्र अभ्यास’ का आयोजन किन दो देशो के 10 से 19 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है?

a. भारत और चीन
b. भारत और यूएसए
c. भारत और फ्रांस
d. भारत और रूस

Answer: d. भारत और रूस

– यह ट्राई सर्विस युद्धाभ्‍यास है। मतलब तीनों सेनाएं इसमें हिस्‍सा ले रही है।
– इस अभ्यास के उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश के बबीना में किया गया।
– मुख्‍य आयोजन गोवा तथा पुणे में किया जायेगा। इसमें लड़ाकू विमान, युद्ध पोत इत्यादि हिस्सा लेंगे।
– इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना तथा समुद्री सुरक्षा ऑपरेशन के सम्बन्ध में आपसी समझ को विकसित करना है।

————————-
8. नानावती-मेहता आयोग किस राज्य से सम्बंधित है?

a. बिहार
b. पंजाब
c. गुजरात
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: c. गुजरात

– गुजरात विधानसभा में 2002 के गुजरात दंगों पर जस्टिस नानावती-मेहता आयोग की रिपोर्ट को हाल ही में प्रस्तुत किया गया।
– इस आयोग ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी है।

————————–
9. बार कोड के आविष्कारक जॉर्ज लौरेर का निधन 5 दिसंबर 2019 को हुआ, वे किस देश से थे?

a. यूएसए
b. फ्रांस
c. इंग्‍लैंड
d. जर्मनी

Answer: a. यूएसए

– अमेरिकी इंजिनियर जॉर्ज लौरेर ने बार कोड का अविष्कार किया था।
– वह IBM में इलेक्ट्रिकल इंजिनियर के रूप में कार्य करते थे, उस दौरान उन्होंने बार कोड के विकास कार्य का नेतृत्व किया।

————————–
10. पूमा ने सुनील छेत्री को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है, वह किस खेल से जुड़े हैं?

a. क्रिकेट
b. टेनिस
c. फुटबॉल
d. चेस

Answer: c. फुटबॉल

– सुनील छेत्री वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले मौजूदा खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर है।
– उन्होंने 101 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 64 गोल किये हैं। सुनील छेत्री इंडियन सुपरलीग में बेंगलुरु ऍफ़.सी. की ओर से खेलते हैं।
– पूमा के साथ एटवान ग्रीज़मैन, रोमेलु लुकाकू, लुईस सुआरेज़ तथा सर्जियो अगुएरो जैसे खिलाड़ी जुड़े हुए हैं।
– सुनील छेत्री भारतीय टीम में स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं।
– मूलरूप से तेलंगाना के हैं।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 13 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter