--> 16 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

16 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 16 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 16 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने किस दिन को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया है?

a. 15 दिसम्बर
b. 20 दिसम्बर
c. 22 दिसम्बर
d. 21 मई

Answer: d. 21 मई

– भारत ने 4 साल पहले मिलान में हुई अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के अंतर सरकारी समूह की बैठक में 21 मई को विश्‍व चाय दिवस घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था।
– मई का महीना इसलिए चुना गया, क्योंकि चाय उत्पादन के लिए यह महीना सबसे बेहतर माना जाता है।
– अभी तक हर साल 15 दिसंबर को चाय उत्पादन करने वाले देशों में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता रहा है।
– अब संयुक्त राष्ट्र ने सभी सदस्य देशों, अंतरराष्ट्र्रीय और क्षेत्रीय संगठनों से अपील की है कि वह हर साल 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाएं।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनी अधिसूचना में कहा, ‘‘हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था में चाय के योगदान को लेकर लोगों को जागरूक करना चाहते हैं, ताकि 2030 के सतत विकास से जुड़े लक्ष्यों को पूरा किया जा सके।’’
– संयुक्त राष्ट्र को विश्वास है 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित करने से इसके उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में भूख और गरीबी से लड़ने में मददगार साबित होगी।

———————-
2. एक्‍टर सलमान खान किस पेय प्रोडक्‍ट के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं?

a. पेप्‍सी
b. कोका कोला
c. थम्‍स अप
d. स्‍लाइस

Answer: a. पेप्‍सी

– पेप्‍स‍िको ने दो साल के लिए पेप्‍सी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए मिला है।

————————-
3. संसद ने हाल ही में इसरो के छोटे सैटेलाइट्स के लिए लॉन्च वीइकल (Small Satellite Launch Vehicle – SSLV) के विकास के लिए कितनी रकम के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी है?

a. 10.97 करोड़ रुपये
b. 11.97 करोड़ रुपये
c. 12.97 करोड़ रुपये
d. 13.97 करोड़ रुपये

Answer: b. 11.97 करोड़ रुपये

– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2019-20 की अनुदान की पूरक मांगों को पेश किया। उसमें एक SSLV के लिए भी था।

– इसकी अनुमानित लागत 30 करोड़ रुपये है।
– SSLV के माध्यम से छोटे सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजना आसान होगा और कम खर्चीला होगा।
– इसके माध्यम से 500 किलोग्राम भार तक के सैटेलाइट्स को निचली कक्षा में स्थापित किया जा सकेगा।
– इसकी पहली उड़ान अगले साल के प्रारंभ में होने की संभावना है।

– ISRO अपने अधिकांश उपभोक्ताओं के सैटेलाइट्स को पोलर सैटेलाइट्स लॉन्च वीइकल (PSLV) के जरिए लॉन्च करता है।
– इसरो ने अब तक 33 देशों के 319 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा है। इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कोरिया, कनाडा, जर्मनी, बेल्जियम, इटली, फिनलैंड, इजराइल जैसे देश शामिल हैं।

– कई बार नैनो सैटेलाइट्स को भी PSLV के माध्यम से ही लॉन्च किया जाता है।
– ऐसे में ISRO को SSLV का विकास करने की जरूरत महसूस हुई।
– यह इस दिशा में भी महत्वपूर्ण है कि आने वाले समय में ISRO सैटेलाइट्स लॉन्चिंग के बड़े बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहता है।

————————–
4. पुस्तक ‘Mind Master: Winning Lessons from a Champion’s Life ‘ के लेखक कौन है?

a. विश्वनाथन आनंद
b. सुजान निनान
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. a और b (विश्वनाथन आनंद और सुजान निनान)

————————-
5. UN हैबिटैट ने किस राज्य सरकार को ‘वर्ल्ड हैबिटैट अवार्ड’ से सम्मानित किया है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. ओडिशा
c. कर्नाटक
d. उत्‍तराखंड

Answer: b. ओडिशा

– ओडिशा सरकार को हाल ही में ‘जगा मिशन’ के लिए ‘वर्ल्ड हैबिटैट अवार्ड’ प्रदान किया गया।
– इस मिशन के तहत ओडिशा सरकार ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले 52 ,682 शहरी गरीब परिवारों को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किये।
– इस मिशन को टाटा ट्रस्ट तथा नार्मन फोस्टर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।
– संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास (UN हैबिटैट) मानव बस्तियों के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र की एजेंसी है जिसे संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने सबके लिए उपयुक्‍त आवास प्रदान करने के लक्ष्‍य की दिशा में सामाजिक और पर्यावरण की दृष्टि से संवहनीय कस्‍बों और शहरों को बढ़ावा देने का दायित्‍व सौंपा है।

ओडिशा
राजधानी: भुवनेश्वर
राज्यपाल: गणेशी लाल
मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक

————————-
6. नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का आयोजन 27-29 दिसम्बर, 2019 को छत्तीसगढ़ के किस शहर में किया जायेगा?

a. बिलासपुर
b. रायपुर
c. दुर्ग
d. भिलाई

Answer: b. रायपुर

– इस डांस उत्सव में लगभग 1400 कलाकार हिस्सा लेंगे।
– इसमें श्रीलंका, बेलारूस , यूगांडा और बांग्लादेश के कलाकार भी हिस्सा लेंगे।

————————-
7. अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस (International Day of Neutrality – निष्‍पक्षता) कब मनाया जाता है?

a. 12 दिसम्बर
b. 13 दिसम्बर
c. 14 दिसम्बर
d. 15 दिसम्बर

Answer: a. 12 दिसम्बर

– इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता के मूल्य के बारे में जागरूकता फैलाना है।

————————-
8. सर्वाधिक टेस्ट मैचों में अंपायरिंग का रिकॉर्ड बनाने वाले अलीम डार किस देश से हैं?

a. अफगानिस्‍तान
b. इंग्‍लैंड
c. पाकिस्तान
d. भारत

Answer: c. पाकिस्तान

– अमील डार ने सर्वाधिक टेस्ट मैचों में अंपायरिंग का स्टीव बकनॉर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
– डार ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में खेले गये टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की, यह अलीम डार का 129वां टेस्ट मैच था।

————————–
9. राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

a. 12 दिसम्बर
b. 13 दिसम्बर
c. 14 दिसम्बर
d. 15 दिसम्बर

Answer: c. 14 दिसम्बर

– यह दिवस विदुयत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के महत्व के बारें में लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
– इस दिवस का आयोजन केन्द्रीय उर्जा मंत्रालय के अधीन उर्जा दक्षता ब्यूरो के द्वारा 1991 से किया जा रहा

—————————
10. गोल्लापुड़ी मारुती राव का निधन 12 दिसंबर 2019 को हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के अभिनेता थे?

a. हिन्‍दी
b. बंगाली
c. उड़‍िया
d. तेलुगु

Answer: d. तेलुगु

– उन्होंने चार दशक में लगभग 250 फिल्मों में कार्य किया।

————————-
11. सरदार वल्लभभाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि कब मनाई गई?

a. 12 दिसम्बर
b. 13 दिसम्बर
c. 14 दिसम्बर
d. 15 दिसम्बर

Answer: d. 15 दिसम्बर

– भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल का निधन 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुआ था।
– उनका जन्‍म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार हुआ था।

————————-
12. किस राज्य सरकार ने राज्य के लोगों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने की योजना बनाई है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. तेलंगाना
c. हिमाचल प्रदेश
d. राजस्‍थान

Answer: b. तेलंगाना

– इस कार्यक्रम के तहत लोगों के स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी को कंप्यूटराइज किया जाएगा।
– इसमें ब्लड ग्रुप समेत स्वास्थ्य के सभी पहलुओं का रिकॉर्ड रखा जाएगा।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 16 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter