--> 17 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

17 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 17 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 17 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. देश के अगले आर्मी चीफ कौन होंगे?

a. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे
b. लेफ्टिनेंट जनरल राकेश नरवाणे
c. लेफ्टिनेंट जनरल सुरजीत सिंह
d. लेफ्टिनेंट जनरल विपिन भल्‍ला

Answer: a. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे

– सितंबर 2019 में उन्होंने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी संभाली थी।
– ऑपरेशन और कमांड का लंबा अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे मौजूदा आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत के बाद सबसे सीनियर अधिकारियों में से एक हैं।
– मौजूदा आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है।
– इस तरह से नए साल के मौके पर भारतीय सेना को नए मुखिया मिल जाएंगे।
– इससे पहले सितंबर 2018 में लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवाणे को ऑपरेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण ईस्टर्न कमांड की जिम्मेदारी दे दी गई थी।
– तब से ही उन्हें अगले आर्मी चीफ की रेस में माना जा रहा था।

– लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर इन्फेंट्री ब्रिगेड की कमान संभाल चुके हैं.
– वह श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स का भी हिस्सा थे और तीन साल तक म्यांमार में भी रहे.
– वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से पासआउट हैं.

—————————
2. मेघालय के राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त प्रभार किसे मिला है?

a. दिलीप पांडे
b. राकेश अस्‍थाना
c. आनंदी बेन पटेल
d. आरएन रवि

Answer: a. आरएन रवि

– नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि को सोमवार को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
– रवि, नगा उग्रवादियों से बातचीत करने के लिए केंद्र के वार्ताकार भी हैं ।

————————–
3. वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की जीत के उपलक्ष्य में किस दिन विजय दिवस मनाया जाता है?

a. 16 दिसंबर
b. 17 दिसंबर
c. 18 दिसंबर
d. 19 दिसंबर

Answer: a. 16 दिसंबर

– 1971 में इसी दिन भारत के सामने पाकिस्तान ने अपनी हार स्वीकार थी, 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाते हैं।
– 16 दिसंबर 1971 को ढाका में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण किया था.
– 12 दिनों तक चले युद्ध के बाद पाकिस्तान ने हार मानी थी और पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र देश बना।
– बांग्लादेश का निर्माण इसी युद्ध में भारत की जीत के बाद हुआ था।

——————————
4. केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बिल, 2019 द्वारा कितने संस्कृत संस्थानों को केंद्रीय विश्विद्यालय का दर्जा दिया गया है?

a. दो
b. तीन
c. चार
d. पांच

Answer: b. तीन

– राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (भोपाल),
– श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (नई दिल्ली)
– राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (तिरुपति, आंध्र प्रदेश)

– ये सभी अब तक मानद संस्कृत विश्वविद्यालयों (Deemed Sanskrit University) थे।

————————–
5. संसद का शीतकालीन सत्र (2019) में कितने विधेयक दोनों सदनों से पारित हुए?

a. 10 विधेयक
b. 12 विधेयक
c. 15 विधेयक
d. 20 विधेयक

Answer: c. 15 विधेयक

– इनमें 11 ऐसे थे, जो इसी सत्र में दोनों सदनों से पास हुए।
– अन्य चार बिल वे हैं जो संसद के एक सदन से इसी सत्र में पास हुए।
– लेकिन दूसरे सदन से वे मानसून सत्र में ही पास हो चुके थे।
– इस सत्र में लोकसभा से 14 और राज्यसभा से 15 विधेयक पास हुए।

– संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर 2019 तक चला।
– 26 दिनों में इस दौरान में कुल 20 बैठकें हुई।
– संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि इस सत्र में लोकसभा की कार्य क्षमता 116% और राज्यसभा की 99% रही।

अहम बिधेयक दोनो सदनों से पारित किये गये उनमें
– नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019
– एसपीजी संशोधन विधेयक,
– जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक संशोधन विधेयक,
– संविधान (126वां संशोधन) विधेयक, 2019 (एससी एसटी आरक्षण को दस साल आगे बढ़ाने)
– कराधान विधि संशोधन बिल
– इलेक्‍ट्रॉनिक सिगरेट (उत्‍पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, वितरण, भंडारण एवं विज्ञापन) प्रतिबंध विधेयक, 2019
– आयुध अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2019
– चिटफंड संशोधन विधेयक
– उभयलिंगी व्यक्तियों के अधिकारों से जुड़ा बिल
– राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों के सम्‍पत्ति अधिकारों को मान्यता) विधेयक, 2019
– संविधान (126वां संशोधन) विधेयक, 2019
– अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍तीय सेवा केन्‍द्र प्राधिकरण विधेयक, 2019

————————-
6. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किसकी विधानसभा सदस्‍यता (विधायक) का निर्वाचन रद कर दिया?

a. आजम खान
b. अब्दुल्ला आजम
c. फारुख अब्‍दुल्‍ला
d. जगजीत सिंह

Answer: b. अब्दुल्ला आजम

– अब्दुल्ला आजम स्वार सीट से विधायक चुने गए थे।
– हाईकोर्ट ने माना कि चुनाव के वक्‍त अब्‍दुल्‍ला आजम की उम्र निर्धारित 25 वर्ष से कम थी।

————————–
7. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो के टेलिकॉम टावर ऐसेट्स को 25,215 करोड़ रुपए में किस कंपनी को बेचने का फैसला किया?

a. एयरटेल
b. वोडाफोन आयडिया
c. ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी

– RIL ने कहा कि उसकी इकाई रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स ऐंड होल्डिंग्स लिमिटेड (RILHL) ने ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एल.पी. और उसके साझेदारों के साथ टावर कारोबार सौदे के लिए बाध्यकारी समझौता किया है।
– ब्रुकफील्ड टावर कंपनी की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी।
– यह एक भारतीय बुनियादी ढांचा कंपनी में सबसे बड़ा सिंगल एफडीआई है।

—————————–
8. स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है?

a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. लियोनेल मेसी
d. बिछेन्‍द्री पाल

Answer: a. रोहित शर्मा

– वह ला लीगा के ब्रांड एम्बेसडर बनने वाले पहले गैर-फुटबॉलर हैं।
– ला लीगा विश्व की सबसे लोकप्रिय फुटबॉल लीग्स में से हैं।
– भारत में ला लीगा के फुटबॉल क्लब रियाल मेड्रिड और एफ.सी. बार्सिलोना काफी लोकप्रिय है।
– यह फुटबॉल लीग स्पेन में खेली जाती है।
– इसकी स्थापना 1929 में शुरू हुई थी।

————————–
9. केंद्र सरकार ने फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की तारीख को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

a. 1 जनवरी, 2020
b. 10 जनवरी, 2020
c. 15 जनवरी, 2020
d. 20 जनवरी, 2020

Answer: c. 15 जनवरी, 2020

– इससे पहले 1 दिसम्बर, 2019 (तत्पश्चात 15 दिसम्बर) से फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की योजना थी।
– 15 जनवरी, 2020 के बाद बिना फ़ास्टैग वाले वाहनों को सामान्य से दोगुना टोल वसूला जाएगा।

FASTag क्या है?
– FASTag इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली है, इसका संचालन राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जा रहा है।
– FASTag के द्वारा टोल प्लाजा में रुके बिना ही व्यक्ति के खाते से टोल चार्ज अपने आप कट जायेगा, अब टोल कर अदा करने के लिए गाड़ी रोकने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।

——————————
10. यूरोपीय अन्तरिक्ष एजेंसी का ‘कॉपरनिकस मास्टर्स सोशल इंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज’ (स्पेस ऑस्कर) पुरस्कार किस भारतीय स्टार्टअप ने जीता?

a. ब्लू स्काई एनालिटिक्स
b. एंजल एनालिटिक्‍स
c. विप्रो इन्‍फोकॉम
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. ब्लू स्काई एनालिटिक्स

– भारतीय स्टार्टअप ने यूरोपीय अन्तरिक्ष एजेंसी का कॉपरनिकस मास्टर्स सोशल इंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज को जीता।
– इसे स्पेस ऑस्कर भी कहा जाता है।
– ब्लू स्काई एनालिटिक्स गुरुग्राम बेस्ड बिग डाटा व AI स्टार्टअप है जो सैटेलाइट डाटा इत्यादि का विश्लेषण करता है।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 17 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter