--> 3 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

3 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 3 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 3 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट कौन बनी?

a. लेफ्टिनेंट शिवांगी
b. भावना कांत
c. अवनी चतुर्वेदी
d. मोहना सिंह

Answer: a. लेफ्टिनेंट शिवांगी

– 2 दिसंबर 2019 को उन्होंने कोच्चि नवल बेस पर ऑपरेशनल ड्यूटी जॉइन की। – नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक, शिवांगी डोनियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी।
– इलेक्ट्रॉनिक सेंसर वाला एयरक्राफ्ट समुद्री क्षेत्र पर निगरानी के काम में आता है।
– शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर से हैं।
– शुरुआती ट्रेनिंग के बाद शिवांगी ने जून 2018 में ही नेवी जॉइन की है।
– नेवी से पहले, एयरफोर्स के लिए फाइटर प्लेन उड़ाने वाली महिला पायलट बनी थीं भावना कांत।
– भावना के अलावा मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी भी फाइटर पायलट बनी थीं.

नौसेना प्रमुख – एडमिरल कर्मबीर सिंह

———————-
2.   24वें महालेखा नियंत्रक (Controller General of Accounts (CGA) के रूप में किसने हाल ही में कार्यभार संभाला?

a. अमरजीत सिंह कौन
b. सोमा राय बर्मन
c. देवेंद्र नारायाण
d. महादेवी नारायण बर्मन

Answer: b. सोमा राय बर्मन

– वह 1986 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारी हैं।
– इस पद पर पहुंचने वाली वह सातवीं महिला हैं.
– अपने 33 साल के करिअर में बर्मन ने गृह मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और नौवहन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम किया है.

Controller General of Accounts (CGA) – महालेखा नियंत्रक
– CGA केंद्र सरकार के अकाउंट्स के मामले में प्रिंसिपल एडवाइजर होता है।

————————–
3. 13वें दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन किस देश में किया गया है?

a. भारत
b. पाकिस्‍तान
c. श्रीलंका
d. नेपाल

Answer: d. नेपाल

– 1 दिसम्बर, 2019 को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने काठमांडू में दक्षिण एशियाई खेलों का उद्घाटन किया गया।
– इस इवेंट का आयोजन 10 दिन तक किया जायेगा। इस इवेंट में भारत से 487 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
– दक्षिण एशियाई खेल एक द्विवार्षिक खेल इवेंट है
– वर्तमान में इस इवेंट में आठ सदस्य हैं।
– इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश तथा मालदीव शामिल हैं।
– इस इवेंट की गवर्निंग बॉडी दक्षिण एशियाई ओलिंपिक परिषद् है।

नेपाल
राजधानी: काठमांडू
प्रधानमंत्री: खड्ग प्रसाद शर्मा ओली
राष्ट्रपति: बिद्या देवी भंडारी
मुद्रा – नेपाली रुपया

—————————
4. एशिया के विश्वविद्यालयों के लिये रैंकिंग (QS World University Rankings for Asia) के अनुसार पहले स्‍थान पर कौन सा संस्‍थान है?

a. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर
b. नान्‍यांग टेक्‍नोलॉजीकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर
c. यूनिवर्सिटी ऑफ हॉगकॉंग
d. आईआईटी बांबे

Answer: a. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर

– क्वैकेरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds- QS) रैंकिंग
– नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, एशिया महाद्वीप के 550 विश्वविद्यालयों में भारत के 96 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
– इस रैंकिंग में चीन के सबसे अधिक विश्वविद्यालय (118) शामिल हैं जिनमें से 4 शीर्ष 10 में शामिल हैं
– भारत के विश्वविद्यालयों में कोई भी शीर्ष 30 में शामिल नहीं हैं।
– भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संस्थान IIT बॉम्बे है, जो एक स्थान नीचे गिरकर 34 वें स्थान पर है।

टॉप 5 यूनिवर्सिटी
1. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर
2. नान्‍यांग टेक्‍नोलॉजीकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर
3. यूनिवर्सिटी ऑफ हॉगकॉंग
4. शिंहुआ यूनिवर्सिटी, मेनलैंड, चीन
5. पीकिंग यूनिवर्सिटी, मेनलैंड, चीन

भारतीय संस्‍थान की स्थिति
34. आईआईटी बांबे
43. आईआईटी दिल्‍ली
50. आईआईटी मद्रास
51. आईआईएससी बंगलुरू
56. आईआईटी खड़गपुर
65. आईआईटी कानपुर
67. यूनिवर्सिटी ऑफ देल्‍ही
90. आईआईटी रुड़की

—————————-
5. भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India-ECI) ने जननायक जनता पार्टी को किस राज्य का राज्य दल का दर्जा दिया?

a. राजस्‍थान
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. हरियाणा

– JJP का गठन दिसंबर 2018 में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के विभाजन के बाद हुआ था।
– हाल ही में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में JJP ने दस सीटों पर जीत हासिल की तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर सरकार बनाई।
– JJP अब तक एक गैर-मान्‍यता प्राप्‍त पंजीकृत दल था।

JJP के अध्‍यक्ष – दुष्यंत चौटाला

हरियाणा
मुख्‍यमंत्री – मनोहर लाल खट्टर
गवर्नर: सत्यदेव नारायण आर्य
राजधानी: चण्डीगढ़

—————————
6. एडमिरल सुशील कुमार का निधन 27 नवंबर हो गया, वह …….वें नौसेना प्रमुख रह चुके थे?

a. 15वें
b. 16वें
c. 17वें
d. 18वें

Answer: b. 16वें

– उन्‍होंने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना का नेतृत्व किया था।
– उनका निधन 79 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में हुआ।
– उन्होंने एक पुस्तक लिखी, जिसमें भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लिए गए रक्षा संबंधी निर्णयों को चित्रित किया गया था, जिसका शीर्षक था, “ए प्राइम मिनिस्टर टू रिमेंबल – मेमोरीज ऑफ ए मिलिटरी चीफ“

—————————
7. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य-किरण-XIV’ का आयोजन 3 से 16 दिसंबर, 2019 तक होगा?

a. चीन
b. नेपाल
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश

Answer: b. नेपाल

– इसका आयोजन नेपाल के रूपन्देही ज़िले में स्थित सलझंडी गाँव में 3 से 16 दिसंबर, 2019 तक किया जाएगा।
– सैन्य अभ्‍यास सूर्य किरण एक वार्षिक आयोजन है।
– नेपाल और भारत में इसका आयोजन बारी-बारी से किया जाता है।

————————-
8. भारत और किस देश के बीच युद्ध अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ का आयोजन 1 दिसंबर 2019 को शुरू हुआ?

a. नेपाल
b. श्रीलंका
c. भूटान
d. चीन

Answer: b. श्रीलंका

– इसका आरम्भ 1 दिसम्बर पुणे में हो गया है।
– मित्र शक्ति अभ्यास की शुरुआत 2012 में हुई थी। इसकी शुरुआत दक्षिण एशिया तथा हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से हुई थी।

श्रीलंका
प्रधानमंत्री: महिन्द राजपक्ष
राष्ट्रपति: Gotabaya Rajapaksa
मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया

—————————
9. किस दिन अंतर्राष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस मनाया जाता है?

a. 02 दिसंबर
b. 03 दिसंबर
c. 30 नवंबर
d. 29 नवंबर

Answer: a. 02 दिसंबर

– संयुक्‍त राष्‍ट्र के द्वारा इसका आयोजन होता है।

—————————
10. नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए सरकार द्वारा कौन-सा कार्यक्रम आरंभ किया गया है?

a. मिशन सदभाव 2.0
b. मिशन जीवन रक्षा 2.0
c. मिशन इन्द्रधनुष 2.0
d. मिशन आयुष 2.0

Answer: c. मिशन इन्द्रधनुष 2.0

– इसका उद्देश्य 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण और और गर्भवती महिलाओं का रोकथाम योग्य बीमारियों से बचाव करना है।
– यह मिशन 02 दिसंबर 2019 से 02 मार्च 2020 तक चलेगा।
– 27 राज्यों के 272 जिलों को कवर किए जाएंगे।

—————————
11. यासुहिरो नाकासोने का हाल ही में निधन हुआ, वे किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?

a. जापान
b. म्‍यांमार
c. चीन
d. फ्रांस

Answer: a. जापान

– नवंबर 2019 में उनका निधन हुआ। वे सबसे लम्बे कार्यकाल वाले जापानी प्रधानमंत्रियों में से एक है।

जापान
प्रधानमंत्री: शिंजो अबे
राजधानी: टोक्यो
मुद्रा: जापानी येन

—————————
12. हाल ही में मॉरीशस के राष्‍ट्रपति कौन बने?

a. प्रविंद जगन्‍नाथ
b. अमरनाथ तिवारी
c. पृथ्वीराज सिंह रूपन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. पृथ्वीराज सिंह रूपन

– वह पूर्व कला एवं संस्कृति मंत्री रह चुके हैं।
– मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्‍नाथ हैं। उन्‍हें नवंबर 2019 में चुना गया था।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 3 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter