--> 4 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

4 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 4 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 4 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस भारतीय ने चांद पर चंद्रयान 2 के लैंडर के अवशेषों को ढूंढ निकाला, जिसकी पुष्‍टी नासा ने की?

Q. किस भारतीय ने नासा की तस्‍वीरों की मदद से चांद पर चंद्रयान 2 के लैंडर के अवशेषों को ढूंढ निकाला, जिसकी पुष्‍टी नासा ने की?

a. षनमुगा सुब्रमण्यम
b. रमेश सुब्रमण्‍यम
c. वीके नारंग
d. रंजन गोगई

Answer: a. षनमुगा सुब्रमण्यम

– उन्‍होंने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के अवशेषों को खोजने में नासा और इसरो दोनों को पीछे छोड़ दिया।
– उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रमा की परिक्रमा लगाने वाले अंतरिक्ष यान द्वारा भेजे चित्रों की मदद से यह खोज की।
– नासा ने विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह से टकराने वाली जगह के चित्र जारी करते हुए माना कि इस जगह का पता लगाने में सु्ब्रमण्यम की खास भूमिका रही है।
– नासा ने इसके बारे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट नासा डॉट गॉव में भी बताया है।
– लिख है कि षनमुगा सुब्रमण्‍यम ने मलबे को पहचाना, इसके बाद नसा की टीम ने इसपर काम किया। पाया गया कि वहीं पर चंद्रयान 2 का मलबा मौजूद है।
– करीब तीन महीने बाद विक्रम लैंडर का मलबा चांद की सतह पर मिला है।
– षनमुगा सुब्रमण्यम पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं।
– वह चेन्‍नई में एक निजी आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं,
– उनका शौक रॉकेट साइंस और अंतरिक्ष में है।
– दो महीने तक काम से लौटने के बाद वह देर रात तक और फिर जल्‍दी सुबह चंद्रयान 2 को ढूंढने में लगाया।
– वह चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यान की तस्‍वीरों का अध्‍ययन करते रहे।
– लांचिंग से पहले का फोटो और बाद की फोटो का मिलाया और इससे उन्‍हें इस खोज में कामयाबी मिली।
– इसके बाद उन्‍होंने लैंडर विक्रम के मिलने की सूचना इसरो और नासा को दी।
– अब 3 दिसंबर 2019 को नासा ने इसकी पुष्‍टी की।

—————————–
2. उत्‍तर प्रदेश के तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक और पूर्वांचल बैंक) के मर्जर के बाद बने बैंक का क्‍या नाम है?

a. बड़ौदा यूपी बैंक
b. काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक
c. पूर्वांचल बैंक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. बड़ौदा यूपी बैंक

– 1 अप्रैल, 2020 को यह मर्जर पूरा हो जाएगा, जिसे ” बड़ौदा यूपी बैंक” कहा जाएगा।
– बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) नए बड़ौदा यूपी बैंक को प्रायोजित करेगा, जिसका मुख्यालय गोरखपुर में होगा ।
– यह कदम सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास (नाबार्ड) और संबंधित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रायोजक बैंकों के साथ परिचालन दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से परामर्श के बाद आया है।

————————
3. किस देश के राष्‍ट्रपति डेजी बोउटर्स को हत्या के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है?

a. अफगानिस्‍तान
b. दक्षिण अफ्रीका
c. सूरीनाम
d. मलेशिया

Answer: c. सूरीनाम

– एक सैन्य अदालत ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की हत्या (वर्ष 1982 में) के मामले में पिछले सप्‍ताह सजा सुनाई।
– मामला 1982 का है जब बोउटर्स इस दक्षिणी अमेरिकी देश सूरीनाम के तानाशाह थे।

——————————
4. राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर

Answer: b. 2 दिसंबर

– इस दिवस उन लोगों की स्मृति में मनाया जाता है जिनकी मृत्यु इस दिन 1984 में भोपाल गैस त्रासदी में हुई थी।
– इस घटना में अत्याधिक ज़हरीली गैस मिथाइल आइसोसायनेट का रिसाव यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के कीटनाशक प्लांट के आस-पास के क्षेत्र में हुआ था।
– आधिकारक डाटा के अनुसार इस घटना में 2,259 लोगों की मृत्यु हुई थी।

—————————-
5. अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर

Answer: c. 3 दिसंबर

– इसका उद्देश्य समाज में दिव्यांग जनों का विकास सुनिश्चित करना है।
– वर्ष 2019 थीम “दिव्यांग जनों का सशक्तिकरण तथा समावेश व समानता सुनिश्चित करना” है।
– इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1992 में 47/3 प्रस्ताव करके की थी।

————————
6. किस देश ने हाल ही में अमेरिकी सेना और गैर सरकारी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का घोषणा किया है?

a. चीन
b. नेपाल
c. बांग्लादेश
d. रूस

a. चीन

– चीन ने अमेरिकी युद्धपोत को हांगकांग भेजने संबंधी अमेरिका के आवेदन को रद्द कर दिया है.
– चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि ये प्रतिबंध ‘नेशनल एंडोमेंट फॉर डेमोक्रेसी’, ‘ह्यूमन राइट्स वॉच एंड फ्रीडम हाउस’ जैसे एनजीओ पर भी लागू होंगे.

————————–
7. सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी 2019 का खिताब किस टीम ने जीता?

a. तमिलनाडु
b. आंध्र प्रदेश
c. उत्‍तर प्रदेश
d. कर्नाटक

Answer: d. कर्नाटक

– इससे पहले इसी वर्ष अक्टूबर में कर्नाटक टीम ने तमिलनाडु को 60 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था.

—————————-
8. टाटा कम्‍युनिकेशंस का नया एमडी और सीईओ किसे नियुक्‍त किया गया?

a. विनोद कुमार झा
b. राकेश अवस्‍थी
c. अजय कुमार सिंह
d. अमूर स्वामीनाथन लक्ष्मीनारायण

Answer: d. अमूर स्वामीनाथन लक्ष्मीनारायण

– उन्होंने विनोद कुमार का स्थान लिया जिन्होंने जुलाई 2019 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
– वह इससे पहले TATA कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), जापान के पूर्व अध्यक्ष और सीईओ थे।
– टाटा कम्‍युनिकेशंस को पहले VSNL (विदेश संचार निगम लिमिटेड) कहा जाता है।

————————–
9. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने 2019-20 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 6.3 फीसदी से घटाकर कितने फीसदी किया है?

a. 5.9 फीसदी
b. 5.1 फीसदी
c. 5.5 फीसदी
d. 6.1 फीसदी

Answer: b. 5.1 फीसदी

– रेटिंग एजेंसी ने विकास दर का आंकड़ा आने के कुछ दिन बाद ही यह अनुमान जताया है.

————————-
10. भारतीय रेलवे प्रबंधन संस्थान (IRIFM) का उद्घाटन नवंबर 2019 में किस जगह हुआ?

a. हैदराबाद
b. चेन्‍नई
c. नई दिल्‍ली
d. नोएडा

Answer: a. हैदराबाद

– रेलवे ने इस संस्‍थान की स्‍थापना की है।
– इसका उद्घाटन रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने 25 नवंबर 2019 को किया था।


Notes of Current Affairs PDF : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

PPT PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

The post 4 December 2019 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter