यह 12 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 12 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में किस पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं?
a. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
b. आम आदमी पार्टी (आप)
c. कांग्रेस
d. जदयू
Answer : b. आम आदमी पार्टी (आप)
– आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली।
– दिल्ली विधान सभा में कुल 70 सीटें हैं।
पार्टी – सीट
आप – 62
भाजपा – 08
कांग्रेस – 00
अन्य – 00
– आम आदमी पार्टी ने 2015 में 67 सीटें जीतीं थीं।
– दिल्ली में कांग्रेस के नेतृत्व में शीला दीक्षित की तीन बार सरकार रही थी, लेकिन कांग्रेस कभी 60 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी।
– केजरीवाल सरकार के पांच साल में किए गए विकास कार्यों का जादू इस कदर चला कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 62 सीटें जीतकर जबर्दस्त सफलता का इतिहास दोहरा दिया।
– दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल के बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामों और महिलाओं को मुफ्त बस यात्र के फैसले को समर्थन दिया है।
—————————-
2. भारत में दिल्ली के बाद दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क कौन सा शहर बन गया है?
a. कोलकाता मेट्रो
b. लखनऊ मेट्रो
c. मुम्बई मेट्रो
d. हैदराबाद मेट्रो
Answer : d. हैदराबाद मेट्रो
– हैदराबाद मेट्रो – 69.2 किलोमीटर
– यह दुनिया की सबसे बड़ी PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) प्रोजेक्ट है।
– तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 7 फरवरी को इसके 11 किलोमीटर के विस्तार का उद्धाटन किया, इसके साथ ही यह देश का दूसरा सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क बन गया।
तेलंगाना
मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव
राज्यपाल: डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन
राजधानी: हैदराबाद
————————-
3. हरियाणा कैबिनेट ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं के लिए कितना फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है?
a. 75 फीसदी
b. 70 फीसदी
c. 65 फीसदी
d. 60 फीसदी
Answer : a. 75 फीसदी
– मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि इसके लिए उद्यमियों से चर्चा करके नई नीति बनाई जाएगी, जिसके तहत प्राइवेट सेक्टर में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देना है।
– हालांकि इसके बाद औद्योगिक संगठनों ने अपनी नाराजगी दिखानी शुरू कर दी है।
सीमित क्षेत्र में पहले से लागू है इस तरह का आरक्षण
– निजी उद्योगों में स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों में 75 फीसद आरक्षण अभी तक उन संस्थानों पर लागू है, जिन्होंने कृषि योग्य भूमि पर औद्योगिक या संस्थागत केंद्र का भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) लिया हुआ है।
– इन संस्थानों को अभी तक सीएलयू लेते समय शपथ पत्र के माध्यम से यह विश्वास दिलाना होता है कि वे अपने संस्थान में 75 फीसद कर्मचारी स्थानीय युवाओं को ही रखेंगे।
– हालांकि इस नियम की पालना कभी नहीं हुई।
———————-
4. किस राज्य ने ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ लांच की है, जिसमें ज़रूरतमंद परिवारों को 6000 रुपये सालाना सहायता देने का प्रावधान है?
a. उत्तर प्रदेश
b. हरियाणा
c. दिल्ली
d. झारखंड
Answer : b. हरियाणा
– इस योजना उनके लिए है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है।
– इस योजना के तहत राज्य के ज़रूरतमंद परिवारों को 6000 सालाना आर्थिक सहायता परिवार को मिल सकेगी।
हरियाणा
मुख्यमंत्री- मनोहर लाल खट्टर
राजधानी: चण्डीगढ़
राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
——————-
5. महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2020 का पुरुष खिताब किसने जीता?
a. पंकज आडवाणी
b. आदित्य मेहता
c. आनंद अरोड़ा
d. ममन सिंह
Answer b. आदित्य मेहता
– आदित्य मेहता ने कई बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को फाइनल में 6-2 से हराकर यहां राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप जीत ली।
—————————–
6. महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2020 का महिला खिताब किसने जीता?
a. मीराबाई चानू
b. विद्या पिल्लई
c. अमी कमानी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer : b. विद्या पिल्लई
– वह कर्नाटक की रहने वाली हैं।
– विद्या पिल्लई ने मध्य प्रदेश की अमी कमानी को हराया।
———————
7. किस राज्य सरकार ने फरवरी 2020 में स्कूल कॉलेज छात्रों के लिए इंटर्नशिप योजना शुरू की है?
a. हरियाणा
b. राजस्थान
c. महाराष्ट्र
d. उत्तर प्रदेश
Answer : d. उत्तर प्रदेश
– इसके तहत छात्रों को तकनीकी संस्थानों और उद्योगों से जोड़ा जाएगा।
– छह महीने या एक वर्ष की अवधि के इंटर्नशिप के दौरान, प्रत्येक भाग लेने वाले युवाओं को हर महीने 2500 रुपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे।
– इसमें से 1500 रुपये केंद्र सरकार और 1000 रुपये राज्य सरकार अपने हिस्से के तौर पर देगी।
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
राजधानी: लखनऊ
—————————
8. क्रिकेट पत्रकार और फिल्म इतिहासकार राजू भारतन का निधन कब हुआ?
a. 5 फरवरी,2020
b. 6 फरवरी,2020
c. 7 फरवरी,2020
d. 8 फरवरी,2020
Answer : c. 7 फरवरी,2020
– उनका निधन 86 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र में हुआ।
– वह द हिंडू और स्पोर्टस्टार के लेखक भी हैं और भारत के क्रिकेट मैचों के लोकप्रिय रेडियो कमेंटेटर भी हैं।
————————
9. 33वें अफ्रीकी संघ (African Union) शिखर सम्मेलन का आयोजित किस देश में हुआ?
a. इथियोपिया
b. बांग्लादेश
c. दक्षिण अफ्रीका
d. कांगो
Answer : a. इथियोपिया
– इसकी थीम – “साइलेंसिंग द गन्स: क्रिएटिंग अड्रेसिव कंडीशन्स फॉर अफ्रीका डेवलपमेंट”।
– दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष का पद संभाला।
– अब अगले साल 2021 में कांगो, अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा।
—————————-
10. लेखक रॉजर काह्न का निधन 6 फ़रवरी 2020 को हो गया, वह किस देश से थे?
a. भारत
b. फ्रांस
c. चीन
d. यूएसए
Answer : d. यूएसए
– वह बुक “द बॉयज़ ऑफ़ समर” के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, जो 1972 में सबसे ज्यादा बिकने वाली बुक थी।
—————-
11. किस राज्य सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए 15 साल से पुराने सरकारी डीजल वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है?
a. झारखण्ड
b. पंजाब
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Answer : c. बिहार
बिहार
मुख्यमंत्री : नीतीश कुमार
राज्यपाल: फागु चौहान
राजधानी: पटना
Notes of Toady’s Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
2020 जनवरी – फरवरी करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स Book Amazon से खरीदें- https://amzn.to/2QilRmk
Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्ध है – (Price Rs.40/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK
The post 12 February 2020 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment