यह 27 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 27 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. मिस यूनिवर्स इंडिया 2020 (मिस दिवा यूनिवर्स 2020) का खिताब किसने जीता?
a. वर्तिका सिंह
b. आवृति चौधरी
c. शेफाली सूद
d. ऐडलिन कैस्टेलिनो
Answer d. ऐडलिन कैस्टेलिनो (Adline Castelino)
– इस अवार्ड को मिस दिवा यूनिवर्स 2020 भी कहा जाता है।
– वह कर्नाटक के मैंगलोर से है। वह इस साल के अंत में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
– मुंबई में उन्हें ये ताज पिछले साल की विजेता वर्तिका सिंह ने पहनाया।
– मिस दिवा सुपरनैशनल 2020 का खिताब जबलपुर की आवृति चौधरी को मिला।
– वह मिस सुपरनैशनल पेजेंट 2020 में भारत की प्रतिभागी होंगी।
——————————-
2. बेस्ट फिल्म के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार 2020 किसे मिला?
a. मणिकर्णिका
b. कबीर सिंह
c. सुपर 30
d. गली बॉय
Answer c. सुपर 30
(Note – यह अवार्ड केंद्र सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से अलग है। इसे गैर सरकारी संगठन दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार आयोजित करता है।)
दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार 2020 के विजेताओं की सूची –
पुरस्कार, विजेता
1. बेस्ट फिल्म – सुपर 30
2. बेस्ट एक्टर – ऋतिक रोशन (सुपर 30)
3. मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर – किच्छा सुदीप
4. बेस्ट एक्टर इन टेलीविजन सीरिज – धीरज धूपर
5. बेस्ट एक्ट्रेस इन टेलीविजन सीरिज – दिव्यांका त्रिपाठी
6. मोस्ट फेवरेट टेलीविजन एक्टर – हर्षद चोपडा
7. मोस्ट फेवरेट कपल इन टेलीविज़न सीरीज – श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया (कुमकुम भाग्य)
8. बेस्ट टेलीविजन सीरिज – कुमकुम भाग्य
9. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरमान मलिक
10. बेस्ट रियलिटी शो – बिग बॉस 13
——————————
3. भारत, किस शहर में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन करेगा?
a. चंडीगढ़
b. बंगलौर
c. पुणे
d. नई दिल्ली
Answer a. चंडीगढ़
– इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
– दरअसल, राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने के बाद 2022 बर्मिंगम खेलों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
– इसके अब राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कहा है कि ‘भारत में राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 2022 में होगा।
– इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगा जबकि अन्य राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगा।
——————————
4. आईसीसी ने किस खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग के आरोप में सात वर्ष का प्रतिबंध लगाने का फैसला फरवरी 2020 में किया?
a. युसुफ अब्दुलरहीम अल बालुशी
b. डेविड प्लेसिफ मॉड्रिक
c. कायरो पियरे मेलिसन
d. कासिम अलबरूनी
Answer a. युसुफ अब्दुलरहीम अल बालुशी
– यह ओमान का क्रिकेट खिलाड़ी था।
– युसूफ अब्दुलरहीम अल बालुशी पर लगे सभी आरोप पिछले साल यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर से जुड़े हैं।
– ICC की फुल फोर्म (International Cricket Council) है।
ICC
अध्यक्ष: शशांक मनोहर
मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
————————
5. किस शहर में स्थापित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की पहली वर्षगांठ 25 फरवरी 2020 को मनाई गई?
a. वड़ोदरा
b. मुंबई
c. अगरतला
d. नई दिल्ली
Answer d. नई दिल्ली
– इस दौरान सीडीएस बिपिन रावत ने युद्ध स्मारक में श्रद्धांजली अर्पित की।
– इस युद्ध स्मारक का उद्घाटन 25 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।
– राष्ट्रीय युद्ध स्मारक 40 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।
– राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में चार वृत्त हैं – अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र तथा रक्षक चक्र।
– इसमें ग्रेनाइट पर सुनहरे शब्दों में 25,942 सैनिकों के नाम लिखे हुए हैं।
– इस युद्ध स्मारक का निर्माण 176 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
——————————
6. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का निधन 25 फरवरी 2020 को हो गया?
a. ईरान
b. मिस्र
c. कुवैत
d. इराक
Answer b. मिस्र
– उनकी उम्र 91 वर्ष थी।
– वह 1981 से लेकर 2011 (30 साल) तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे।
– 2011 में मुबारक को अपदस्थ किया गया था।
——————————
7. किस देश में 2003 से नज़रबंद बौद्ध भिक्षु थिक क्वांग डुक का हाल ही में निधन हो गया है?
a. वियतनाम
b. श्रीलंका
c. जर्मनी
d. भारत
Answer a. वियतनाम
– उन्हें एक असंतुष्ट भिक्षु के रूप में जाना जाता था. थिक क्वांग डुक को कई बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका था।
—————————
8. नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (NHPC) का नया चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन है?
a. विजय सरदाना
b. अभय कुमार सिंह
c. अंकुश पाल
d. नितिन नारायण वर्मा
Answer b. अभय कुमार सिंह
– NHPC पनबिजली कंपनी है।
– वह 31 अगस्त 2022 तक इस पद पर रहेंगे।
———————–
9. वैज्ञानिकों ने स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर किस जीव की नई प्रजाति का नाम रखा है?
a. शेर
b. हंस
c. घोंघा
d. मकड़ी
Answer c. घोंघा
– घोंघे की नई प्रजाति का नाम क्रेसपीडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्गे (Craspedotropis gretathunbergae) रखा गया है।
– नई प्रजाति के घोंघे को ब्रूनेई में वैज्ञानिकों ने ढूंढा।
– इसका नाम नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने रखा है।
ग्रेटा थनबर्ग
– स्वीडन की 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य करती हैं।
– ग्रेटा स्कूल स्ट्राइक फॉर क्लाइमेट मूवमेंट की संस्थापक हैं।
———————————–
10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट देश के किस शहर में स्थित है?
a. चेन्नई
b. मुंबई
c. नई दिल्ली
d. लखनऊ
Answer c. नई दिल्ली
– सेंट्रल विस्टा केंद्र सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, इसके तहत एक नये संसद भवन का निर्माण किया जाएगा।
– सभी केन्द्रीय मंत्रालयों को आसपास ही स्थापित किया जाएगा।
– इसके अलावा सेंट्रल विस्टा के आसपास की धरोहर इमारतों पर भी कार्य किया जाएगा।
– इस प्रोजेक्ट के तहत कुल आठ सरकारी कार्यालय बनाये जायेंगे, इसमें नया संसद भवन, साउथ ब्लॉक के निकट एक आवासीय काम्प्लेक्स निर्मित किया जाएगा, जहाँ पर प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति का निवास स्थल होगा।
Notes of Toady’s Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
One Liner MCQ Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
2020 जनवरी – फरवरी करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स Book Amazon से खरीदें- https://amzn.to/2QilRmk
Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्ध है – (Price Rs.40/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK
The post 27 February 2020 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment