--> 15 April 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

15 April 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 15th April 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस देश ने चीन से भारत, फ्रांस व जर्मनी भेजे जा रहे मेडिकल किट व मास्‍क की खेप को अपने यहां मंगवा (डायवर्ट) लिया?

a. यूएसए
b. यूनाइटेड किंगडम
c. इटली
d. जापान

Answer: a. यूएसए

– चीन से इंडिया आ रहे 50 हजार कोरोना टेस्‍ट किट को को अमेरिका ने अपने पास डायवर्ट कर लिया।
– अमेरिका ने फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील सहित कई देशों के साथ भी ऐसा ही किया है।
– दूसरी ओर फ्रांस और तुर्की ने स्‍पेन जाने वाले सामान को अपनी ओर डायवर्ट कर लिया।
– कोरोना वायरस ने सरकारों और बाज़ार अर्थव्यवस्था का सबसे घिनौना चेहरा हमारे सामने लाकर रख दिया है।

———————————-
2. प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन कब तक बढ़ाने का ऐलान किया है?

a. 3 मई
b. 30 मई
c. 30 अप्रैल
d. 1 मई

Answer: a. 3 मई

– इससे पहले भारत में 25 मार्च 2020 को लॉकडाउन लागू किया गया था।
– लॉकडाउन 14 अप्रैल 2020 को समाप्त होने वाला था।
– अब इसे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया है।
– 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है।
– उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, इसका मूल्यांकन किया जाएगा और स्थिति को ध्यान में रखते हुए, कुछ जिलों में प्रतिबंध हटाए जाएंगे।
– जो क्षेत्र हॉटस्पॉट्स में नहीं होंगे और जिनके हॉटस्पॉट्स में बदलने की आशंका कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।

—————————–
3. अमेरिका ने भारत को किन दो तरह की मिसाइलों की बिक्री के लिए मंजूरी दी?

a. अग्नि -5
b. बैलिस्टिक मिसाइल
c. टॉरपीडो लाइटवेट और हार्पून एयर-लॉन्च
d. मिशन शक्ति

Answer: c. टॉरपीडो लाइटवेट और हार्पून एयर-लॉन्च

– 14 अप्रैल को अमेरिका ने भारत को मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी दी।
– इन मिसाइलों को 155 मिलियन डालर (11 अरब 80 करोड़ 59 लाख 62 हजार 500 रुपए) में बेचा जा रहा है।
– हार्पून की लागत 92 मिलियन और टॉरपीडो की 63 मिलियन डॉलर है।
– हल्के टॉरपीडो का इस्तेमाल पनडुब्बी रोधी युद्धक अभियानों में किया जाएगा।
– टॉरपीडो पानी के नीचे की मिसाइल है जिसे पानी के नीचे या ऊपर लॉन्च किया जा सकता है।
– हार्पून एक एंटी-शिप मिसाइल है जिसका इस्तेमाल दुश्मन की नाव या जहाज पर हमला करने के लिए किया जाता है।

——————————-
4. सुप्रीम कोर्ट ने डिटेंशन सेंटर में कितना वक्‍त बिता चुके विदेशी नागरिकों को रिहा करने का आदेश दिया है?

a. दो साल
b. तीन साल
c. एक साल
d. छह माह

Answer: a. दो साल

– यह आदेश 13 अप्रैल 2020 को चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिया।
– बेंच ने 10 मई, 2019 के आदेश का हवाला देते हुए व्यक्तिगत बॉन्ड राशि को एक लाख रुपये से घटाकर पांच हजार रुपये कर दिया है. इसके अलावा हिरासत की न्यूनतम अवधि को तीन साल से घटाकर दो साल कर दिया।
– उन कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया जिनको विदेशी घोषित किया जा चुका है और जो दो साल या उससे अधिक समय से असम के डिटेंशन सेंटर में बंद हैं।

——————————–
5. किस देश की आधुनिक वास्‍तुकला के जनक रिफत चदिरजी का निधन कोविड-19 की वजह से 11 अप्रैल 2020 को हो गया?

a. ईरान
b. इराक
c. पनामा
d. बोलिविया

Answer: b. इराक

– वह 93 वर्ष के थे।
– यूनाइटेड किंगडम में उनका निधन हुआ।
– इराक की सबसे महत्वपूर्ण संरचनाओं और प्रतिष्ठित “स्वतंत्रता स्मारक” (Freedom Monument) अब बगदाद का विरोध हब ताहिर स्क्वायर डिजाइन करने का श्रेय दिया गया था।

—————————–
6. डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती कब मनाई जाती है?

a. 11 अप्रैल
b. 14 अप्रैल
c. 13 अप्रैल
d. 15 अप्रैल

Answer: b. 14 अप्रैल

– डॉ. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 में हुआ था।
– उनका निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था।
– वह भारतीय संविधान मसौदा समिति के चेयरमैन थे।
– इसी वजह से उन्‍हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है।
– देश के पहले कानून मंत्री भी थे।
– 1990 में, आंबेडकर को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

————————————-
7. सियाचिन दिवस कब मनाया जाता है?

a. 14 अप्रैल
b. 13 अप्रैल
c. 12 अप्रैल
d. 24 अप्रैल

Answer: b. 13 अप्रैल

– इस दिन को “ऑपरेशन मेघदूत” के तहत भारतीय सेना के साहस को याद करने के लिए मनाया जाता है।

क्‍या है ऑपरेशन मेघदूत
– ऑपरेशन मेघदूत को 13 अप्रैल, 1984 को लॉन्च किया गया था।
– इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सैनिकों ने पूरे सियाचिन ग्लेशियर पर सफलतापूर्वक नियंत्रण हासिल कर लिया।
– इस ऑपरेशन का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम नाथ हून ने किया था।

———————————-
8. पूर्व केंद्रीय मंत्री एमवी राजशेखरन का निधन 13 अप्रैल 2020 को हो गया, वह किस राजनीतिक दल से जुड़े थे?

a. भाजपा
b. कांग्रेस
c. एआईडीएमके
d. एनसीपी

Answer: b. कांग्रेस

– वह 91 वर्ष के थे।
– उन्होंने लोकसभा में कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

——————————-
9. पूर्व अटार्नी जनरल अशोक देसाई का निधन कब हुआ?

a. 10 अप्रैल 2020
b. 11 अप्रैल 2020
c. 12 अप्रैल 2020
d. 13 अप्रैल 2020

Answer: d. 13 अप्रैल 2020

– देसाई नौ जुलाई, 1996 से छह मई, 1998 तक देश के अटार्नी जनरल थे।
– पद्म भूषण से सम्मानित देसाई ने 1956 में बंबई उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और आठ अगस्त, 1977 को वह वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किये गये।
– उन्‍होंने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे उच्च लोकसेवकों के खिलाफ जांच को लेकर बहुचर्चित विनीत नारायण प्रकरण में अहम भूमिका निभाई थी।
– उन्‍हें वर्ष 2001 में पद्म भूषण पुरस्‍कार मिला था।

——————————-
10. एशियाई विकास बैंक ने विकासशील देशों के लिए कोरोनावायरस प्रतिक्रिया पैकेज को बढ़ाकर कितना कर दिया है?

a. 20 बिलियन डॉलर
b. 30 बिलियन डॉलर
c. 40 बिलियन डॉलर
d. 25 बिलियन डॉलर

Answer: a. 20 बिलियन डॉलर

– एडीबी ने अपने COVID-19 प्रतिक्रिया पैकेज को बढ़ाकर तीन गुना कर दिया है।
– पिछले महीने विकासशील देशों के लिए 6.5 बिलियन डॉलर के पैकेज की घोषणा की थी।
– एडीबी का मुख्यालय मनीला (फिलीपींस) में स्थित है। इसके कुल 68 सदस्य हैं, जिनमें से 48 एशिया और प्रशांत क्षेत्र बाकी 19 अन्य क्षेत्र के हैं।


 

Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी – फरवरी करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.45/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.40/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK

 

The post 15 April 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter