--> 17 April 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

17 April 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 17th April 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. USA ने भारत के किस पड़ोसी देश पर वर्ष 2019 में परमाणु परीक्षण की संभावना का आरोप लगाया है?

a. पकिस्‍तान
b. चीन
c. बांग्‍लादेश
d. भूटान

Answer: b. चीन

– अमेरिका के होम डिपार्टमेंट ने वहां की सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है।
– जिसमें कहा गया है कि ऐसा लगता है कि चीन ने वर्ष 2019 में कई न्‍यूक्लियर टेस्‍ट किए हैं।
– इस दौरान अंतर्राष्‍ट्रीय नियमों का उल्‍लंघन हुआ है।
– US डिपार्टमेंट ऑफ स्‍टेट की यह रिपोर्ट वहां के न्‍यूजपेपर ‘वॉल स्‍ट्रीट जर्नल’ में पब्लिश हुई, तो पूरी दुनिया टेंशन में आ गई है।
– अमेरिका को चिंता है कि चीन टेस्ट ब्लास्ट्स के लिए बनाई गई ‘जीरो ईल्ड’ की संधि का उल्लंघन कर रहा है।
– दूसरी ओर चीन ने इस आरोप को गलत बताया है।

———————————
2. BCCI ने आईपीएल 2020 को कब तक के लिए स्थगित किया है?

a. अक्‍टूबर 2020
b. नवंबर 2020
c. दिसंबर 2020
d. अनिश्चतकाल

Answer: d. अनिश्चतकाल

– दरअसल, आईपीएल को 29 मार्च को शुरू होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था।
– इसके बाद चर्चा हुई कि जून 2020 में मैच हो।
– लेकिन लॉकडाउन के विस्तार के कारण मैचों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है, कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।

—————————-
3. जी20 देशों के FMCBG (Finance Ministers and Central Bank Governors) की दूसरी बैठक में भारत से किसने नेतृत्‍व किया?

a. एस जयशंकर
b. अमित शाह
c. स्‍मृति ईरानी
d. निर्मला सीतारमण

Answer: d. निर्मला सीतारमण

– वित्‍त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों वर्चुअल मीटिंग 15 अप्रैल 2020 को आयोजित हुई।
– बैठक का उद्देश्य COVID-19 के गहराते संकट के बीच वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण पर चर्चा करना था।

ये हैं बैठक के बिंदु
– लोगों के जीवन एवं आजीविका की रक्षा करने में वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की भूमिका पर जोर दिया।
– वित्त मंत्री ने बताया भारत ने 32 करोड़ से अधिक लोगों को 3.9 अरब डॉलर की वित्तीय मदद उपलब्ध कराई गई है।
– ऐसा करते हुए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया ।
– कमजोर तबकों को त्वरित, समय पर और लक्षित सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण उपायों को भी साझा किया।

G20 समूह के सदस्य देश
– अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और (ईयू)।

—————————–
4. कोरोना महामारी के बीच दुनिया के किस देश में हाल ही में आम चुनाव (21st legislative elections) हुए?

a. उत्तर कोरिया
b. दक्षिण कोरिया
c. तुर्की
d. इजरायल

Answer: b. दक्षिण कोरिया

– 15 अप्रैल को हुए मतदान में रिकॉर्ड 62.6 फीसदी वोट पड़े, जो 28 साल में सर्वाधिक है।
– एक करोड़ 18 लाख लोगों ने मतदान के शुरुआती चरण में या ईमेल के जरिये मतदान किया था।
– यहां मून जे इन फिर से राष्‍ट्रपति बनेंगे।

———————————
5. 13वां इंटरनेशनल अरब फिक्शन अवार्ड 2020 किसे मिला है?

a. अब्देलौहाब अस्साऊई
b. इरवांडी जसवीर
c. बशर अवद
d. अवद दारूम

Answer: a. अब्देलौहाब अस्साऊई

– वह अल्‍जीरियाई लेखक हैं।
– उन्‍हें उनके उपन्‍यास ‘द स्पार्टन कोर्ट’ के लिए यह अवार्ड मिला है।
– यह उपन्‍यास 19वीं शताब्‍दी में अल्जीरिया में हुए ओटोमन और फ्रांसीसी औपनिवेशिक शक्तियों के बीच शक्ति संघर्ष से संबंधित है।
– इस अवार्ड के तहत उन्‍हें 50 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे और बुक का इंग्लिश ट्रांसलेशन का भी खर्च मिलेगा।

अंइंटरनेशल अरब फिक्शन अवार्ड क्या है?
– इंटरनेशल अरब फिक्शन अवार्ड, अरब जगत में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण साहित्यिक पुरस्कार है।
– यह पुरस्कार लंदन के द बुकर प्राइज़ फाउंडेशन के सहयोग से दिया जाता है, जिसे संस्कृति और पर्यटन विभाग, अबू धाबी (DCT) फंड देता है।

—————————–
6. कोविड-19 की वजह से यूपीएससी के अध्‍यक्ष और सदस्‍यों ने अपने वेतन में कितने प्रतिशत कटौती का निर्णय लिया है?

a. 40 प्रतिशत
b. 30 प्रतिशत
c. 10 प्रतिशत
d. 20 प्रतिशत

Answer: b. 30 प्रतिशत

– यूपीएससी से पहले सरकार प्रधानमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती करने का फैसला कर चुकी है।
– वर्तमान में अरविन्द सक्सेना यूपीएससी के चेयरमैन हैं।

———————————–
7. कोरोना वायरस की वजह से यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44वां सत्र स्थगित हो गया, यह किस देश में आयोजित होना था?

a. जापान
b. स्विटजरलैंड
c. फ्रांस
d. चीन

Answer: d. चीन

– यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44 वां सत्र 29 जून से 9 जुलाई 2020 तक पूर्वी चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के फ़ूझो में आयोजित किया जाना था।
– यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.

———————————–
8. फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े रंजीत चौधरी का निधन 15 अप्रैल 2020 को हो गया, वह इनमें से क्‍या थे?

a. लेखक
b. निर्देशक
c. एक्‍टर
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (एक्‍टर, लेखक, निर्देशक)

– उनका निधन 65 वर्ष की उम्र में हो गया।
– वह, बातों बातों में, मिसिसिप्पी मसाला, खुबसूरत में निभाई भूमिका के लिए जाने जाते थे।
– वो अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक अच्छे निर्देशक और लेखक भी थे।

———————————-
9. हाल ही में किस देश ने अपनी एंटी शिप मिसाइलों का परीक्षण किया?

a. उत्तर कोरिया
b. रूस
c. भारत
d. अमेरिका

Answer: a. उत्तर कोरिया

– 14 अप्रैल, 2020 को उत्तर कोरिया ने सैन्य अभ्यास के तहत एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया।
– यह मिसाइलें कम दूरी की थीं और इन्हें समुद्र में दागा गया था।
– किम II सुंग की जयंती मनाने के लिए इन मिसाइलों का परीक्षण किया गया था।
– वह वर्तमान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग के दादा थे।
– यह मिसाइल 150 किलोमीटर तक जाने में सक्षम है।

——————————-
10. किस विद्युत कम्‍पनी ने सामाजिक नवाचार (innovation) के लिए एडिसन अवार्ड जीता?

a. अडाणी पावर
b. टाटा पावर
c. रिलायंस पावर
d. यूपीपीसीएल

Answer: b. टाटा पावर

– यह पुरस्कार अपने ‘Club Enerji #Switchoff2SwitchOn’ अभियान के लिए जीता।
– इसने 2007 में अपनी स्थापना के बाद से 29.8 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली की बचत करने के साथ-साथ देश भर के लगभग 533 प्रतिभागी स्कूलों को अपने साथ जोड़ा है।
– टाटा पावर भारत की बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है।

एडिसन अवार्ड क्या है?
– एडिसन अवार्ड्स के जरिए दुनिया भर के बेहतरीन इनोवेटर्स को सम्मानित किया जाता है।
– साथ ही यह नए उत्पाद और सेवा विकास, विपणन, डिजाइन और नवाचार में उत्कृष्टता को सम्मानित करता है।
– इस पुरस्कार की शुरुआत 1987 में थॉमस अल्वा एडिसन (1847-1931) की स्मृति में की गई थी।

टाटा पावर
सीईओ: प्रवीर सिन्हा.
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.


 

Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी – फरवरी करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.45/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.40/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK

 

 

The post 17 April 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter