--> 22 April 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

22 April 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 22 April 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. Covid-19 जांच के गलत नतीजे की वजह से ICMR ने किस देश में बने रैपिड टेस्‍ट किट के इस्‍तेमाल पर दो दिन की रोक लगा दी है?

a. चीन
b. यूएसए
c. भारत
d. यूके

Answer: a. चीन

– ये रैपिड टेस्‍ट किट चीन से मंगवाए गए थे। जिनमें मात्र 5 प्रतिशत ही सही रिपोर्ट दे पा रहे हैं।
– आईसीएमआर के डॉ. रमन गंगाखेडकर ने बताया कि अलग-अलग राज्यों में रैपिड टेस्ट किट से किए जा रहे टेस्ट में रिजल्ट अलग-अलग आ रहे हैं जो ठीक नहीं है,
– राज्यों को रैपिड टेस्ट किट दो दिन तक इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है।

——————————
2. वर्ल्‍ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्‍स 2020 में भारत की रैंक बताएं?

a. 38
b. 40
c. 140
d. 142

Answer: c. 142

– इस रिपोर्ट में आंकड़े वर्ष 2019 के हैं। लेकिन नाम है 2020.
– वर्ल्‍ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्‍स को ‘रिपोर्टर्स विदआउट बॉडर्स’ जारी करता है।
– यह संगठन 180 देशों का रैंक करता है।
– पिछले साल यानी 2019 में भारत का स्‍थान 140 था। हम दो पायदान फिसल गए हैं। मतलब – इंडिया मे जर्नलिस्‍ट की फ्रीडम कम हुई है।

—–
किस आधार पर इंडेक्‍स तय होता है?
CRITERIA CATEGORIES AND INDICATORS
1- Pluralism
2- Media independence
3- Environment and self-censorship
4- Legislative framework
5- Transparency
6- Infrastructure
7- Abuses

—-
भारत क्‍यों दो पायदान नीचे चला गया?
– रिपोर्ट में इसके लिए जम्‍मू-कश्‍मीर की स्थिति सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया गया है। धारा 370 हटने के बाद सरकार ने ऐसे हालात खड़े किए कि, जर्नलिस्ट के लिए उस जगह को कवर करना असंभव सा हो गया.।

भारत की रैंक
2015 में 136.
2016 में 133.
2017 में 136.
2018 138.
2019 में 140.
2019 में 142.

——
Top 10 में एक भी एशियन कंट्री नहीं है।
1. नार्वे
2. फिनलैंड
3. डेनमार्क
4. स्‍वीडेन
5. नीदरलैंड
6. जमैका
7. कोस्‍ता रिका
8. स्‍वीट्जरलैंड
9. न्‍यूजीलैंड
10. पुर्तगाल

——
भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति
– चीन : 177
– पाकिस्‍तान : 145
– बांग्‍लादेश : 151
– म्‍यांमार : 139
– श्रीलंका : 127
-अफगानिस्‍तान : 122
– नेपाल : 112
– भूटान : 67

——
महाशक्तियों की स्थिति:
जर्मनी : 11
फ्रांस : 34
यूके : 35
यूएस : 45
जापान : 66
ब्राजील : 107
चीन : 177

——
अंतिम स्‍थान पर
नॉर्थ कोरिया : 180

—————————-
3. केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति का नया सचिव किसे नियुक्त किया?

a. गिरीश चंद्र मुर्मू
b. कपिल देव त्रिपाठी
c. आशीष सिंह
d. गुलाब चंद्र राय

Answer: b. कपिल देव त्रिपाठी

– वह असम-मेघालय कैडर के 1980 बैच के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी हैं।
– वह फिलहाल लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) के अध्यक्ष थे।
– उनकी नियुक्ति संविदा (कांट्रैक्‍ट) के आधार पर हुई है।
– उनका कार्यकाल राष्ट्रपति के कार्यकाल के समान ही होगा।
– इससे पहले राष्‍ट्रपति के सचिव संजय कोठारी थे, जिन्‍हें प्रधानमंत.री की अध्‍यक्षता वाली हाईपावर कमेटी ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त के तौर फरवरी में पर चयन किया था।
– हालांकि अब भी तक ऑफिशियल ऑर्डर जारी नहीं हुआ है।

—————————
4. विश्‍व पृथ्‍वी दिवस (World earth day) कब मनाया जाता है?

a. 20 अप्रैल
b. 21 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 23 अप्रैल

Answer: c. 22 अप्रैल

– पृथ्वी दिवस को पहली बार वर्ष 1970 में मनाया गया था.
– इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना है.
– पूरी दुनिया 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाती है, लेकिन अमेरिका में इसे वृक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है.

——————————-
5. भारत में सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

a. 18 अप्रैल
b. 19 अप्रैल
c. 20 अप्रैल
d. 21 अप्रैल

Answer: d. 21 अप्रैल

– इस दिन भारत के पहले गृह मंत्री, सरदार वल्लभभाई पटेल ने वर्ष 1947 में दिल्ली के मेटकाफ हाउस में देश की स्वतंत्र के बाद पहली बार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के संबोधित किया था।
– इसी के याद में यह दिवस बनाया जाता है।
– इस दिवस को पहली बार 21 अप्रैल 2006 को मनाया गया था।

———————————–
6. किस देश राष्‍ट्रपति ने नौकरियों के लिए दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर अस्थायी रोक लगाने का ऐलान किया?

a. अमेरिका
b. ब्रिटेन
c. फ्रांस
d. चीन

Answer: a. अमेरिका

– ट्रम्प ने कहा कि अपने देश के लोगों की नौकरियों का रक्षा करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
– – इससे प्रभावित होने वाले देशों की जानकारी भी नहीं दी है ।
– यह भी नहीं बताया कि अमेरिका में पहले से रह रहे प्रवासियों पर भी लागू होगा या नहीं?
– राष्ट्रपति ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पहले से ही कई देशों पर ट्रैवल बैन लगा रखा है।
– इस फैसले से एच-1बी वीजा के जरिए अमेरिका में प्रवेश पाने वाले भी प्रभावित हो सकते हैं

—————————
7. किस राज्‍य सरकार ने अध्‍यादेश के जरिए राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त का कार्यकाल पांच साल से घटाकर तीन साल कर दिया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. महाराष्‍ट्र
c. कर्नाटक
d. आंध्र प्रदेश

Answer: d. आंध्र प्रदेश

– राज्‍य सरकार ने ‘आंध्र प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1994’ में संशोधन करते हुए एसईसी के कार्यकाल को पांच से घटाकर तीन साल कर दिया।
– इस नियम के तहत एन रमेश कुमार का कार्यकाल खत्‍म हो गया।
– वहां पर सरकार और राज्‍य चुनाव आयुक्‍त में तनातनी चल रही थी।

आंध्र प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – एसवाई जगनमोहन रेड्डी
राज्‍यपाल – विश्‍व भूषण हरिचंदन

——————————–
8. रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर निम्न में से कितनी प्रतिशत रहेगी?

a. 1.8 प्रतिशत
b. 2.5 प्रतिशत
c. 3.4 प्रतिशत
d. 2.1 प्रतिशत

Answer: a. 1.8 प्रतिशत

– एजेंसी ने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोरोना वायरस प्रकोप का चरम बिंदु अभी तक नहीं पहुंचा है और यह कई अन्य देशों की तुलना में थोड़ी देर बाद होने की उम्मीद है.

———————————
9. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने किस वायरस की वैक्‍सीन की खोज के लिए उच्च स्तरीय कार्यबल (High level taskforce) की स्‍थापना की है?

a. कोविड-19
b. पोलिया
c. एचआईवी
d. ऐंथ्रेक्‍स

Answer: a. कोविड-19

– स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने 19 अप्रैल को बताया कि नीति आयोग के सदस्य और सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकर, टास्कफोर्स के सह अध्यक्ष होंगे।
– यह टास्कफोर्स कोरोना वायरस की वैक्सीन और दवा की खोज में अलग अलग मार्चों पर काम कर रहे गुप्स को हर जरूरी मदद मुहैया कराएगा।
– टास्कफोर्स में आयुष, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, औषधि नियंत्रक, स्वास्थ्य एवं सेवा महानिदेशक के अलावा वैज्ञानिक शोध से संबद्ध अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
– टास्कफोर्स कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिये उद्योग जगत सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किये जा रही कोशिशों को रफ्तार देने में मददगार साबित होगा।
– इसका मुख्य काम, कोरोना का टीका और दवा की खोज में लगे समूहों के बीच सामंजस्य कायम कर इन्हें सरकार के लेवल पर सहायता मुहैया कराने में मदद करना है।

——————————-
10. वित्‍त वर्ष 2019-20 में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?

a. 30%
b. 10%
c. 20%
d. 40%

Answer: c. 20%

– इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 2019-20 1.56 लाख इकाइयां रही।
– मुख्य रूप से दो पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनो की बिक्री बढ़ी है।
– बिक्री के आंकड़े में ई-रिक्शा शमिल नहीं है।
– सोसाइटी ऑफ मैनुफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) ने 20 अप्रैल 2020 को यह आंकड़ा जारी किया।
– वित्‍त वर्ष 2018-19 में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 1.3 लाख यूनिट थी।
– वित्त वर्ष 2019-20 में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 1.52 लाख दो-पहिया वाहन, 3,400 कार और 600 बसें रहीं।


 

Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free DownloadClick Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी – फरवरी करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.45/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.40/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK

 

 

The post 22 April 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter