यह 3 April 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस देश ने ‘कोरोना वायरस’ शब्द और मास्क पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. रूस
b. तुर्कमेनिस्तान
c. उत्तर कोरिया
d. फ्रांस
Answer b. तुर्कमेनिस्तान
– उल्लंघन करने पर जेल हो सकती है। मीडिया भी कोरोना शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता।
– स्वास्थ्य मंत्रालय संक्रमण ने स्कूल और सरकारी दफ्तरों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर ब्रोशर बांटे गए हैं। इनमें हेल्थ गाइड लाइंस हैं लेकिन, यहां भी कोरोना शब्द नदारद है।
– राष्ट्रपति गुरबांगुली बेयरडेमुकामेडॉव ने यह बैन लगाया है। वो 2006 से सत्ता में हैं।
– जनता के बीच स्पेशल एजेंट्स सादे कपड़ों में घूम रहे हैं। ये लोगों की बातें सुनते हैं। अगर कोई कोरोना की चर्चा करते पकड़ा जाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है।
– हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर क्यों कोरोना शब्द पर बैन लगाया गया है।
– हालांकि, इसके बावजूद सरकार वायरस की रोकथाम के लिए कदम उठा रही है। रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है।
– कोरोना शब्द पर बैन को प्रेस फ्रीडम ऑर्गनाइजेशन और रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर (आरएसएफ) ने गलत बताया।
– तुर्कमेनिस्तान प्रेस फ्रीडम के मामले में 180 देशों की सूची में आखिरी स्थान पर है।
– तुर्कमेनिस्तान ईरान के दक्षिण में है।
– ईरान में कोरोना से 2889 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।
– लिहाजा, तुर्कमेनिस्तान में इस तरह की पाबंदी पर कई देशों ने नाराजगी जाहिर की है।
इन देशों में 2 अप्रैल तक कोरोनावायरस का मामला नहीं
– बोत्सवाना, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान, यमन, कोमोरोस, मलावी, साओ तोमे एंड प्रिंसिपी, दक्षिण सुडान (करीब दस देश)
– इसके अलावा कुछ छोटे आइलैंड भी हैं, जहां कोरोनावायरस अब तक नहीं पहुंचा है। इनमें सोलोमन आइसलैंड, वानूआतू हैं।
—————————–
2. भारत में लॉकडाउन के बीच इंडियन एयरफोर्स ने मालदीव तक 6.2 टन मेडिकल सप्लाई के लिए कौन सा अभियान चलाया?
a. ऑपरेशन संजीवनी
b. ऑपरेशन मेघदूत
c. ऑपरेशन मदद
d. ऑपरेशन मालदीव
Answer a. ऑपरेशन संजीवनी
– इंडियन एयर फोर्स के विमान ने यह सामान नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, मदुरै के एयरपोर्ट से उठाया फिर माले के लिए उड़ान भरी।
– एयर फोर्स के सी-130 एयरक्राफ्ट में लिफ्ट कर सामान माले पहुंचाया गया।
– मालदीव ने बहुत पहले इन सामानों के ऑर्डर दिए थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से ये सामान उसके यहां नहीं पहुंच पाए थे।
– इसमें जरूरी दवाइयां और अस्तपाल के लिए जरूरी सामान थे। इसमें कैंसर से लेकर कोराना वायरस के मरीज के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाई भी हैं।
– भारत की इस मदद पर मालदीव की डिफेंस मिनिस्टर मारिया दीदी ने धन्यवाद दिया है।
मालदीव
– छोटे-छोटे आइलैंड का समूह।
– राष्ट्रपति – इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
– राजधानी – माले
——————————–
3. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में World Bank ने भारत को कितनी रकम की आपात मदद की मंजूरी दी है?
a. 0.5 बिलियन डॉलर
b. एक बिलियन डॉलर
c. डेढ बिलियन डॉलर
d. दो बिलियन डॉलर
Answer b. एक बिलियन डॉलर (करीब 7600 करोड़)
– इस फंड के जरिए कोविड-19 के मरीजों की बेहतर स्क्रीनिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और डायग्नोस्टिक्स में मदद मिलेगी।
– साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की खरीदी और आइसोलेशन वार्ड बनाने में भी सुविधा होगी।
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष: डेविड रॉबर्ट मालपास
वर्ल्ड बैंक का मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी
कोरोना पर स्टडी
– दुनिया में 20 से 30% मरीजों में एक भी लक्षण नजर नहीं आया था।
– ज्यादातर देशों में महामारी फैलने की यही बड़ी वजह थी।
– डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, जिन मरीजों में पहले संक्रमण का कोई लक्षण नजर नहीं आता उन्हें असिम्प्टोमैटिक कहते हैं
– WHO की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में जितने असिम्प्टोमैटिक केस सामने आए, उनमें युवाओं की तादाद सबसे ज्यादा है।
– यूएस में ऐसे 20% केस हैं।
– यूएस के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसीपी) के अनुसार, अमेरिका में ऐसे 20% मामले सामने आ चुके हैं।
——————————
4. किस कंपनी ने ग्लैक्सो-स्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर (जीएसकेसीएच इंडिया) का विलय कर लिया?
a. पतंजलि
b. रिलायंस इंडस्टीज
c. टाटा मोटर्स
d. हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड
Answer d. हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड
– HUL ने एक बयान में कहा कि कंपनी को GSKCH के विलय के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के साथ सभी आवश्यक नियामक अप्रूवल मिल गए हैं।
– ग्लैक्सो-स्मिथक्लाइन, कंज्यूमर हेल्थकेयर से जुड़े उत्पाद बेचती है। इनमें हॉर्लिक्स, सेंसोडाइन, ईनो और क्रोसीन ब्रांड जैसा लोकप्रिय ब्रांड भी शामिल है।
——————————
5. विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
a. 1 अप्रैल
b. 2 अप्रैल
c. 3 अप्रैल
d. 4 अप्रैल
Answer b. 2 अप्रैल
– इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है।
आटिज्म क्या है?
– आटिज्म अथवा आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर एक किस्म का विकासात्मक विकार है।
– आटिज्म से प्रभावित बच्चे सामाजिक व्यवहार और कम्यूनिकेशन में कुछ कठिनायाँ अनुभव करते हैं।
– ऐसे बच्चें एक ही काम को बार-बार दोहराते है।
————————
6. संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP26 को COVID-19 के कारण कब तक के लिए स्थगित कर दिया?
a. 2021
b. 2022
c. 2023
d. 2024
Answer a. 2021
– यह आयोजन ग्लासगो (स्काटलैंड) में 9 से 20 नवंबर 2020 तक आयोजित होने वाला था।
– इसकी अध्यक्षता यूके सरकार को मिली थी।
– अब 2021 की नई तारीखों का ऐलान यूके द्वारा इटली के साथ साझेदारी में अन्य सदस्यों के साथ चर्चा के बाद किया जाएगा।
– बढ़ते वैश्विक तापमान को रोकने के लिए होने वाली इस महत्वपूर्ण वार्ता में 10-दिवसीय सम्मेलन में 200 विश्व नेताओं सहित कुछ 30,000 लोग शामिल होने थे।
UN
महासचिव – एंटोनियो गुटेरिस
————————————
7. सुंदरम होम फाइनेंस के नए प्रबंध निदेशक कौन बने नाम बताएं?
a. अभय तिवारी
b. मनोज सारस्वत
c. एल. दुरईस्वामी
d. पंकज शर्मा
Answer c. एल. दुरईस्वामी
– उनकी नियुक्ति एक अप्रैल, 2020 को हुई।
– सुंदरम होम फाइनेंस के अध्यक्ष: टी. टी. श्रीनिवासराघवन है।
——————————–
8. कोरोना वायरस की वजह से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फिलिप वारेन एंडरसन का निधन 29 मार्च 2020 को हो गया, उन्हें किस विषय से जुड़े थे?
a. गणित
b. भौतिक शास्त्र
c. रसायन विज्ञान
d. चिकित्सा
Answer b. भौतिकी शास्त्र (फिजिक्स)
– वह 96 वर्ष के अमेरिकी थे।
– उन्हें 1977 में ब्रिटेन के नेविल फ्रांसिस मोट और अमेरिकी जॉन हसब्रुक वैन विलेक के साथ चुंबकीय और विकार प्रणालियों की इलेक्ट्रॉनिक संरचना की मूलभूत सैद्धांतिक जांच में उनके योगदान के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
——————————-
9. स्वर्ण मंदिर के पूर्व रागी पद्मश्री निर्मल खालसा का निधन 2 अप्रैल 2020 को किस वजह से हो गया?
a. कोरोना वायरस
b. हार्ट अटैक
c. मलेरिया
d. इनमें से कोई नहीं
Answer a. कोरोना वायरस
– उन्हें वर्ष 2009 में पद्मश्री अवार्ड मिला था।
– वह गुरुबानी के जाने-माने गायक थे। दुनियाभर में कीर्तन समागम में जाते थे।
——————————-
10. जम्मू कश्मीर में कितने साल से रहने वाले नागरिक डोमिसाइल के हकदार होंगे?
a. 10 साल
b. 07 साल
c. 15 साल
d. 12 साल
Answer c. 15 साल
– कानून के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 15 साल तक रहने , सात साल तक पढ़ाई करने वाला और 10वीं-12वीं की परीक्षा यहां के स्थानीय संस्थान से देने वाला व्यक्ति भी कश्मीर का निवासी माना जाएगा।
– जिन केंद्र सरकार के अधिकारियों ने घाटी में दस वर्षों की कुल अवधि के लिए यहां अपनी सेवाएं दी हैं उनके बच्चों को भी यहां का स्थायी निवासी माना जाएगा।
– कोई भी व्यक्ति ग्रुप-4 तक (25,500 रुपये से अधिक के वेतनमान) वाले पद पर नियुक्ति के लिए तब तक पात्र नहीं होगा जब तक कि वह जम्मू-कश्मीर का निवासी न हो।
– ग्रुप-4 पुलिस में कांस्टेबल के पद के बराबर है।
Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here
One Liner MCQ PDF – Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

2020 जनवरी – फरवरी करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.45/-) : http://bit.ly/39mpujm
Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्ध है – (Price Rs.40/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK
The post 3 April 2020 : Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Post a Comment