--> Facebook – Jio Deal : फेसबुक ने रिलायंस जियो में 9.99% हिस्सेदारी 43,574 करोड़ में खरीदी - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

Facebook – Jio Deal : फेसबुक ने रिलायंस जियो में 9.99% हिस्सेदारी 43,574 करोड़ में खरीदी

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

इस नोट्स का PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

फेसबुक ने जियो का 9.9 पर्सेंट हिस्‍सा खरीद लिया है।

– यह डील 5.7 बिलियन डॉलर में हुई है। रुपए में कन्‍वर्ट करें तो यह 43 हजार 574 करोड़ रुपए हुए।
यह भारत के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में लार्जेस्‍ट एफडीआई है।

– फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने 22 अप्रैल को जियो के साथ डील की घोषणा की।
– इसके साथ ही वह लार्जेस्‍ट माइनॉरिटी शेयरहोल्‍डर बन गया।

– जियो प्‍लेटफॉर्मस्, रिलायंस इंडस्‍ट्रीजल की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहायक कंपनी है। इसे चार साल से कम समय में जियो ने 388 मिलियन लोगों को ऑनलाइन लाया है।

‘Largest FDI in the technology sector in India’
– इस डील के दौरान जियो की टोटल वैल्‍यू 4.62 लाख करोड़ रुपए तय हुई।
– इसी आधार पर 9.99 पर्सेंट की हिस्‍सेदारी फेसबुक ने खरीद लिया।

– फेसबुक और जियो के बीच यह डील कई मायनों में अनप्रेसिडेंटेड यानी अभूतपूर्व है।
– यह दुनिया में कहीं भी एक प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा माइनॉरिटी शेयर के लिए सबसे बड़ा निवेश है।
– यह भारत के टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर में सबसे बड़ा FDI है।

– रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा है कि फेसबुक और जियो का तालमेल, डिजिटल इंडिया के लक्ष्‍य को पाने में मदद करेगा।
– कोरोना संकट के बाद भारत की आर्थिक सुधार कम समय में हो जाएगा।

रिलायंस ने जियो की 9.9 प्रतिशत हिस्‍सा फेसबुक को क्‍यों बेची?
– रिलायंस इंडस्‍ट्रीज पर काफी कर्ज है। इस कर्ज को अगले साल तक बैलेंसशीट से हटाने के लिए कोशिश में जुटा है।
– इसी के तहत फेसबुक को हिस्‍सा बेचा गया है।
– रिलायंस, तेल और केमिकल बिजनेस का 20 पर्सेंट शेयर बेचने के लिए सऊदी आरामको से बात कर रहा है।
– रिलायंस, ने पहले ही आयल बिजनेस के लिए ब्रिटिश पेट्रोलियम के साथ करार कर लिया है।
– रिलायंस ने जियो की कुछ हिस्‍सेदारी बेचने के लिए गूगल से भी बातचीत चल रही थी।

———————-
फेसबुक को फायदा?
– ताजा डील फेसबुक और जियो, दोनों के लिए फायदेमंद है।
– यह फेसबुक को इंडिया में काफी ज्‍यादा एक्‍सेस देगा, जो चीन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट मार्केट है।
– फेसबुक के पास पहले से ही 400 मिलियन (40 करोड़) से ज्‍यादा वाट्सएप यूजर हैं। वह वाट्सएप के जरिए पेमेंट बिजनेस में उतरने की कोशिश में है।
– जियो की हिस्‍सेदारी खरीदने से उसके पास एक लोकल पार्टनर मिल गया, जो रेग्‍यूलेटरी इश्‍यू को देख सकता है।
– जैसे कि प्राइवेसी और लोकल स्‍टोरेज के लिए। क्‍योंकि भारत सख्‍ती के साथ अब कह रहा है कि यहां की इंफॉर्मेशन का सर्वर इंडिया में ही होना चाहिए।
– इसके साथ-साथ उसे अच्‍छा टेलिकॉम पार्टनर मिल गया, जो
फेसबुक को आम लोगों तक अच्‍छी पहुंच बनाने में मदद करेगा।

————————–
रिलायंस को फायदा?
– अगर रिलायंस के नजरिए से देखें तो, जियो को बेहतरीन डिजिटील कंपनी बनाने में फेसबुक का टेक्‍नोलॉजी एक्‍पर्टीज और टेलेंट पूल फायदेमंद होगा।

– वर्ष 2016 में लांचिंग के साथ ही रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड ऐसी भारतीय कंपनी के रूप में उभरी, जो तेजी से बढ़ते इंडियन मार्केट में अमेरिकन टेक्‍नोलॉजी कंपनियों के साथ कांपटीशन करने में सक्षम है।
– मोबाइल टेलीकॉम से लेकर होम ब्रॉडबैंक और ई-कॉमर्स तक इसकी व्‍यापक पहुंच है।

– जियो भारत में नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में उभरा। चाहे वह ट्रैफिक के मामले में हो या रेवेन्‍यू के मामले में।
– जियो का मेन कांपटीटर भारती एयरटेल है।
– जबकि तीसरा कंपटीटर वोडाफोन-आयडिया है। ये दोनों फाइनेंशियल क्रायसिस से जूझ रहे हैं।

———————–

भारत में इंटरनेट यूजर बढ़ने का अनुमान
– वाट्सएप और इंस्‍टाग्राम के साथ फेसबुक ओवरऑल भारत में, किसी दूसरे देश के तुलना में सबसे ज्‍यादा यूजर हैं।

-कंसलटेंसी फर्म PwC के अनुसार वर्ष 2022 में भारत में इंटरनेट यूजर की संख्‍या बढ़कर 850 मिलियन (85 करोड़) होने का प्रोजेक्‍शन है।
– जो कि 2017 में 450 मिलियन था।

खतरा –
– फेसबुक और जियो की नजर 6 करोड़ छोटे कारोबारियों पर है और उनपर आश्रित करोड़ों रोजगार पर।
– रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने कहा है कि इस इन्‍वेस्‍टमेंट के साथ जियो प्‍लेटफॉर्म, रिलायंस रिटेल लिमिटेड और वाट्सएप कॉम‍िर्श‍ियल पार्टनरशिप एग्रीमेंट किया है।
– इससे वाट्सएप के जरिए रिलायंस रिटेल के नए बिजनेस को जियो मार्ट प्‍लेटफॉर्म को मदद मिलेगी।
– ऐसे में खतरा एक ही कंपनी या ग्रुप की कंपनियों का खास कारोबार में कब्‍जे का है।


 

Free PDF NOTES DownloadClick Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी – फरवरी करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.45/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.40/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK

The post Facebook – Jio Deal : फेसबुक ने रिलायंस जियो में 9.99% हिस्सेदारी 43,574 करोड़ में खरीदी appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter