--> 26 June 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

26 June 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 26st June 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. ‘ब्‍लैक लाइव्‍स मैटर’ अभियान के असर से किस कंपनी ने अपने ब्रैंड fair & lovely से फेयर शब्‍द हटाने की घोषणा की है?

a. हिंदुस्‍तान यूनीलीवर
b. द हिमालय
c. वायोटिक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. हिंदुस्‍तान यूनीलीवर

– यूनिलीवर ने कहा कि वह अपने फेयरनेस क्रीम ब्रैंड का नाम बदलने के अलाव पैकेजिंग से व्हाइटनिंग और लाइटनिंग जैसे शब्द हटा देगी.

ऐसा क्‍यों –
– यह अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के चलते नाराजगी के बाद चल रहे आंदोलन के तहत किया गया है।
– अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों में ‘ब्‍लैक लाइव्‍स मैटर’ अभियान चल रहा है।
– अश्‍वेतों का भी जीवन मायने रखता है।
– इस के मद्देनजर लोकप्रिय फेयरनेस क्रीम ‘फेयर एंड लवली’ (Fair & Lovely) अपना नाम बदलने जा रही है.
– निर्माता कंपनी यूनिलीवर की भारतीय इकाई ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह ‘फेयर एंड लवली’ से ‘फेयर’ शब्द को हटाने जा रही है.
– लंबे समय से डार्क त्वचा वाले लोगों के खिलाफ इस शब्द को नकारात्मक तौर पर देखा जाता रहा है.
– हिंदुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन संजीव मेहता ने एक बयान में कहा “हम अपने स्किन केयर पोर्टफोलियो को और अधिक समावेशी बना रहे हैं.” कंपनी लोकप्रिय डव (Dove) और नॉर रेंज के कई प्रोडक्ट बेचती है. यूनिलीवर ने कहा कि वह अपने ब्रैंड की पैकेजिंग से व्हाइटनिंग और लाइटनिंग जैसे शब्द हटा देगी.

———————————-
2. चीनी आर्मी के खिलाफ किस देश ने अपनी सेना यूरोप से हटाकर एशिया में तैनात करने का फैसला किया है?

a. अमेरिका
b. फ्रांस
c. ब्रिटेन
d. जर्मनी

Answer a. अमेरिका (USA)

– चीन की एशिया में बढ़ती दादागीरी के खिलाफ अमेरिका ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है।
– पोम्पिओ ने कहा कि हम तय करेंगे कि हमारी तैनाती ऐसी हो कि पीएलए का मुकाबला किया जा सके।
– उन्होंने कहा कि भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, और फिलीपीन जैसे एशियाई देशों को चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर अमेरिका दुनिया भर में अपने सैनिकों की तैनाती की समीक्षा कर उन्हें इस तरह से तैनात कर रहा है कि वे जरुरत पड़ने पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (चीन की सेना) का मुकाबला कर सकें।

– माना जा रहा है कि अमेरिका जर्मनी में तैनात 34,500 अमेरिकी सैनिकों में से 9,500 सैनिकों को एशिया में तैनात करेगा।
– अमेरिका यह कदम ऐसे समय उठा रहा है कि जब चीन ने भारत में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है, तो दूसरी ओर वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन और साउथ चाइना सी में खतरा बना हुआ है।

– दरअसल, अमेरिका ने पूरी दुनिया में अपनी फौज तैनात की हुई है।
– चाहे वह यूरोप हो, या एशिया या अफ्रीका.

– पोम्पिओ ने जर्मन मार्शल फंड के वर्चुअल ब्रसेल्स फोरम 2020 में एक सवाल के जवाब में यह कहा।
– उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर सैनिकों की तैनाती की समीक्षा की जा रही है और इसी योजना के तहत अमेरिका, जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या करीब 52 हजार से घटाकर 25 हजार कर रहा है।

– मीडिया ने सोर्सेज के हवाले से लिखा है कि अमेरिका हिन्द महासागर स्थित सैन्य ठिकाने डियोगार्शिया पर पहली बार में 9500 सैनिकों को तैनात करेगा।
– इसके अलावा ताइवन भी अपने यहां सैना तैनाती के लिए जगह दे सकता है। बता दें कि अमेरिका के सैन्य ठिकाने जापान, दक्षिण कोरिया, डियोगार्शिया और फिलीपींस में है।

—————–
– 1962 में भारत-चीन जंग के समय तत्‍कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू ने दुनियाभर से मदद मांगी थी।
– अमेरिकी राष्‍ट्रपति जॉन एफ केनेडी को भी लेटर लिखा था।
– इसके बाद अमेरिका ने फौज रवाना कर दी थी।
– अमेरिकी जहाजों से भारी मात्रा में असलाह और गोला बारूद कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने लगे।
– इसके कुछ ही दिनों बाद चीन ने जंग खत्‍म करने का ऐलान कर दिया था।

——————
– माना जा रहा है कि लद्दाख में चीनी से तनाव के बीच अमेरिका का यह एक अच्‍छा संकेत है।
– इधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन को चेताया है और कहा है कि लद्दाख में एलएसी से अपनी सेना पीछे करे।

– चीन ने डेपसांग जगह पर भी तनाव शुरू कर दिया है। वहां पर वाई जंक्‍शन पर बड़ी संख्‍या में सेना और सैन्‍य उपकरण डिप्‍लॉय कर दिए हैं।
– तो अब चौथा फ्रंट खोल दिया है चीन ने टेंशन का।

—————————-
3. आकाशीय बिजली गिरने से 25 जून को किन राज्‍यों में 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई?

a. बिहार और यूपी
b. झारखंड और पश्चिम बंगाल
c. ओडीशा और बिहार
d. a और b

Answer d. a और b (बिहार, यूपी, झारखंड और पश्‍चिम बंगाल)

– बताया जा रहा है कि 135 लोगों की जान चली गई।
– बिहार के 24 जिलों में सबसे ज्यादा 100 मौतें हुईं।
– उत्तर प्रदेश में 24, झारखंड में 8 और प. बंगाल में 3 लोगों की जान गई।

– मौसम विभाग ने अगले 3 दिन बिहार के 18 जिलों के लिए भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।


राज्य जिले मौतें
बिहार 24 100
उत्तर प्रदेश 8 24
झारखंड 2 08
प. बंगाल 2 03


– लोगों को बिजली से बचाने के लिए बिहार सरकार ने पिछले साल अगस्त में अर्थ नेटवर्क कंपनी से 4 साल का करार किया था।
– इस कंपनी ने indravajra (इंद्रवज्र) ऐप बनाया है, जिसे playstore से डाउनलोड कर सकते हैं।
– यह बिजली गिरने से 30-45 मिनट पहले अलार्म टोन से अलर्ट मिलता है।

—-
हर साल पृथ्‍वी पर कितनी बिजली गिरती है?
– पृथ्वी पर हर दिन करीब 80 से 90 लाख बार बिजली गिरती है।
– बिजली गिरने पर तुरंत तापमान 27 हजार 760 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
– एक सामान्य बिजली में 10 करोड़ वोल्ट की बिजली पैदा होती है।
– लंबाई में मापा जाए तो ये 8 किलोमीटर तक होती है।

————————————
4. असम में गैस के कुएं में आग मामले में NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने ऑयल इंडिया कंपनी पर कितना जुर्माना लगाया है?

a. 25 करोड़
b. 20 करोड़
c. 35 करोड़
d. 22 करोड़

Answer a. 25 करोड़

– एनजीटी का कहना है कि कुएं में लगी आग से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है।
– असम के बागजान स्थित तेल के कुंओं में पिछले महीने (मई) गैस र‍िसाव शुरू हुआ था।
– इसके बाद नौ जून को उसमें आग लग गई थी।
– आग पर काबू पाने के प्रयास में ऑयल इंडिया के दो दमकल कर्मी मारे जा चुके हैं।
– अभी भी आग लगी है और वहां हाालत खराब हैं।
– उसके पास में ही वाइल्‍ड लाइफ सेंच्‍युरी है।

NGT
– चेयरपर्सन – जस्टिस आदर्श कुमार गोयल (AK गोयल)
– मुख्‍यालय – दिल्‍ली

असम
– मुख्‍यमंत्री – सर्वानंद सोणेवाल
– राज्‍यपाल – जगदीश मुखी
– राजभाषा – असमिया
– राजधानी – दिसपुर
– सबसे बड़ा शहर – गुवाहाटी

———————————-
5. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी में कितना गिरावट का अनुमान लगाया है?

a. 4%
b. 4.5%
c. 5%
d. 1%

Answer b. 4.5%

– 1961 के बाद से यह सबसे धीमी वृद्धि है।
– इंडिया की इकोनॉमी में छह दशकों की सबसे बड़ी गिरावट होने वाली है।
– IMF मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने Updated world economic scenario रिपोर्ट इस सप्‍ताह (24 जून) जारी की।
– इसमें कहा गया है कि पहली छमाही में वायरस का इकॉनमी पर असर उम्मीद से कही ज्यादा गंभीर है।
– कोरोना वायरस महामारी और इसकी रोकथाम के उपायों के चलते अधिकांश आर्थिक गतिविधियां ठप होने के कारण इतनी बड़ी गिरावट आने का अनुमान है।
– दुनिया की अर्थव्यवस्था में 2020 में 4.9 प्रतिशत की गिरावट आएगी।
– जबकि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में 4.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी।
– हालांकि उसका अनुमान है कि 2021 में देश में फिर से तेजी की राह पर लौट आएगा और उस साल 6.0 प्रतिशत की मजबूत आर्थिक वृद्धि देखने को मिल सकती है।

———————————-
6. एकटू खेलो, एकटू पढो ’योजना किस राज्‍य की सरकार ने शुरू की है?

a. त्रिपुरा
b. सिक्किम
c. अरुणचल प्रदेश
d. पश्चिम बंगाल

Answer a. त्रिपुरा

– कोरोना के मद्देनजर यह योजना शुरू की गई है।
– नई योजना को व्हाट्सएप या एसएमएस सेवाओं के माध्यम से प्रैक्टिकल सीखने की गतिविधियों और सरल परियोजनाओं, मजेदार गतिविधियों और गेम के संदेशों पर केंद्रित ऑडियो और वीडियो सामग्री को प्रसारित करके छात्रों को पढ़ाई में व्यस्त रखने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
– व्हाट्सएप से ऑडियो और वीडियो भेजकर छात्रों को पढ़ाई में व्यस्त रखने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
– इस नई योजना को अभिभावकों के स्मार्टफोन से एक्सेस किया जा सकेगा।
– और यदि छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं है, तो वह पढ़ाने के लिए एसएमएस सेवाओं का उपयोग कर सकेगा।
– राज्य भर के इन स्कूलों में पांच लाख छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से लगभग एक लाख निजी स्कूलों में हैं।

त्रिपुरा
मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब.
राज्यपाल: रमेश बैस.
Capital: Agartala

—————————————
7. हॉलीवुड से जुड़े जोएल शूमाकर का निधन 22 जून 2020 को हो गया, वह किस रूप में जाने जाते थे?

a. निर्माता-निर्देशक
b. खिलाड़ी
c. लेखक
d. पेंटर

Answer a. निर्माता-निर्देशक

– उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर की थी।
– इसके बाद फॉलिंग डाउन, द लॉस्ट बॉयज और दो बैटमैन फिल्मों का निर्देशन कर खूब ख्याति बटोरी थी।
– इसके अलावा उन्होंने “द फैंटम ऑफ द ओपेरा” नामक फिल्म का निर्देशन भी किया, जिसे तीन ऑस्कर नामांकन मिले थे।

———————————-
8. नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking) कब मनाया जाता है?

a. 25 जून
b. 26 जून
c. 27 जून
d. 24 जून

Answer b. 26 जून

– 2020 की थीम – “Better Knowledge for Better Care”.
– हर साल United Nations Office on Drugs and Crime इस दिन के लिए एक विषय (थीम) का चयन करता है।
– इस दिवस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीली दवाओं से मुक्ति पाना और समाज में जागरूकता लाना है।

———————————-
9. यातना पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय दिवस (International day in support of victims of torture – टॉर्चर) कब मनाया जाता है?

a. 28 जून
b. 27 जून
c. 26 जून
d. 25 जून

Answer c. 26 जून

– संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 26 जून को मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य यातना के अपराध के खिलाफ बात करने और दुनिया भर में पीड़ितों के समर्थन में आगे आना है।

———————————–
10. महाराष्ट्र सरकार ने विठाबाई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए किस लोक कलाकार के नाम की घोषणा की?

a. गुलाबबाई संगमनेरकर
b. दुलार सिंह मंदराजी
c. तीजन बाई
d. शैल शाहू

Answer a. गुलाबबाई संगमनेरकर

– 24 जून को महाराष्ट्र सरकार ने इनके नाम की घोषणा की।
– विठाबाई नारायणगावकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड वरिष्ठ तमाशा (लोक कला) कलाकार को दिया जाता है।
– इस अवार्ड में 5 लाख रुपये का पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।
– संगमनेरकर नौ साल की उम्र से अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

————————————-
11. महाराष्ट्र सरकार ने अन्नासाहेब किर्लोस्कर पुरस्कार किसे देने की घोषणा की है?

a. गुलाबबाई संगमनेरकर
b. मधुवंती दांडेकर
c. तीजन बाई
d. शैल शाहू

Answer b. मधुवंती दांडेकर

– वह अनुभवी थिएटर एक्‍ट्रेस और सिंगर है।
– इन पुरस्कारों की घोषणा संस्कृति मंत्री अमित देशमुख ने की।
– मधुवंती का थिएटर में करियर पाँच दशकों से चला।
– उन्होंने 25 मराठी स्टेज संगीत में प्रदर्शन किया है।

———————————
12. ई- पंचायत के लिए किस राज्‍य को प्रथम पुरस्‍कार मिला है?

a. छत्‍तीसगढ़
b. हिमाचल प्रदेश
c. बिहार
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer b. हिमाचल प्रदेश

– यह पुरस्कार केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दिया गया।
– प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह ऐलान किया।
– ई-पंचायत में जन्म मृत्यु पंजीकरण सहित प्रिया साफ्टवेयर के तहत आय व्यय का लेखा सब ऑनलाइन है।
– हिमाचल प्रदेश में 3226 पंचायतों को इससे जोड़ा गया है।

हिमाचल प्रदेश
मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर
गवर्नर: बंडारू दत्तात्रेय
केंद्रीय पंचायती राज मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अप्रैल करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK

The post 26 June 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter