--> 27 June 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

27 June 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 27st June 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारतीय नौसेना में किस स्‍वदेशी टॉर्पीडो विध्वंसक प्रणाली (Torpedoes Destroyer system) को हाल ही में शामिल किया?

a. रंजीत
b. मरीन
c. मारीच
d. एम वन

Answer c. मारीच

– इसे DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) ने बनाया है।
– नौसेना ने 26 जून को इसे अपने बेड़े में शामिल किया।
– इसे अग्रिम मोर्चे के सभी युद्धपोतों से दागा जा सकता है।
– यह प्रणाली किसी भी टॉर्पीडो हमले को विफल करने में नौसेना की मदद करेगी।
– ‘मारीच’ प्रणाली हमलावर टॉर्पीडो का पता लगाने, उसे भ्रमित करने और नष्ट करने में सक्षम है।
– नौसेना ने कहा इससे हमने पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता बढ़ाने में मजबूती हासिल की है।

———————————
2. टोरोंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 (TIFF) ने अपना ब्रांड एंबेसडर किन दो भारतीय फिल्म कलाकारों को बनाया है?

a. प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी
b. प्रियंका चोपड़ा और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप
c. दीपिका पादुकोण और करन जौहर
d. प्रियंका चोपड़ा और सुजीत सरकार

Answer b. प्रियंका चोपड़ा और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप

– ब्रैंड ऐंबैसडर की लिस्ट में दोनों ने 45वें TIFF के ब्रैंड ऐंबैसडर्स की लिस्ट में जगह बनाई है।
– टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 10 से 19 सितंबर को होगा।
– इस बार फिल्मों की स्क्रीनिंग में सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा।
– TIFF के इतिहास में पहली बार टोरंटो के बाहर के लोगों को कनेक्ट करने के लिए डिजिटल प्लैटफॉर्म भी लाया जा रहा है।
– वर्ष 2020 के लिए चयन में 50 नई फीचर फिल्में, शोर्ट फिल्मों के 5 कार्यक्रम, इंटरेक्टिव वार्ता, फिल्म कास्ट रीयूनियन, और कलाकारों और फिल्म निर्माताओं से Q&As करना शामिल हैं।

———————————-
3. सरकार ने किस स्‍तर के रंग नेत्रहीनता (Color blindness) वाले को भी ड्राइविंग लाइसेंस देने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में संशोधन किया?

a. हल्के स्‍तर के
b. मध्‍यम स्‍तर के
c. गंभीर स्‍तर के
d. a और b

Answer d. a और b

– माइल्‍ड और मीडियम कलर ब्‍लाइडनेस वाले व्‍यक्ति को भी अब ड्राइविंग लाइसेंस देने के योग्‍य माना जाएगा।
– सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के फॉर्म 1 तथा फॉर्म 1ए में संशोधन के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
– दुनिया के दूसरे देशों में भी इसे अनुमति दी गई है।
– हालांकि गंभीर स्‍तर के कलर ब्‍लाइनेस वाले व्‍यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस के योग्‍य नहीं माना जाएगा।

——————————
4. पंजाब की पहली महिला मुख्‍य सचिव (Chief Secretary) कौन हैं?

a. सौनाली पाठक
b. विनी महाजन
c. सुमन सक्‍सेना
d. साधना कश्‍यप

Answer b. विनी महाजन

– विनी महाजन पंजाब राज्‍य की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी बन गई है।
– इनसे पहले इस राज्‍य में कोई भी महिला इस पद पर तैनात नही की गई।
– विनी महाजन 1987 बैच के IAS ऑफिसर है, इनके पति दिनकर गुप्ता पुलिस विभाग में डीजीपी हैं। दोनों ही 1987 बैच के अधिकारी हैं।
– उन्‍होंने पिछले चीफ सेक्रेटरी करण अवतार सिंह की जगह ली है।
– करण अवतार सिंह को गवर्नेंस रिफॉर्म्स ऐंड पब्लिक ग्रीवांस विभाग का स्पेशल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है।

———————————-
5. PM नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में अन्‍य राज्‍यों से लौटे प्रवासी श्रमिकों के रोजगार के लिए किस अभियान को शुरू किया?

a. ‘उत्तर प्रदेश रोज़गार अभियान’
b. ‘उत्तर प्रदेश रोज़गार मिशन’
c. ‘आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश’
d. ‘आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश रोज़गार अभियान’

Answer d. ‘आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश रोज़गार अभियान’

– यह अभियान खासतौर पर कोविड-19 और लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए है।
– नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की।
– उनके साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जुड़े।

– लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश में लगभग 35 लाख से ज्यादा मजदूर घर वापस लौटे हैं।
– वर्तमान में यह योजना उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में में शुरू की गई है, जहां 25,000 प्रवासी मजदूर वापस आए हैं।
– श्रमिकों को रोजगार देने के लिए उनकी स्किल मैपिंग की जा रही है।
– योजना में मजदूरों की हितों की सुरक्षा के लिए एक आयोग का भी गठन किया गया है।

———————————-
6. भारत के बाहर पहला योग विश्‍वविद्यालय किस देश में स्‍थापित हुआ है?

a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. ब्रिटेन
d. यूएसए

Answer d. यूएसए

– यह अमेरिका के लॉस एंजिलिस में है।
– यूनिवर्सिटी का नाम – The Vivekananda Yoga University (VaYU)
– इसका वर्चुअल उद्घाटन विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष पी. पी. चौधरी ने किया।
– यह आयोजन 24 जून को न्‍यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) में आयोजित हुआ था।

– यूनिवर्सिटी के पहले चेयरमैन डॉ. HR नागेंद्र होंगे, जो स्‍वामी विवेकानंद योग फाउंडेशन के चांसलर (कुलाधिपति) हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून
भारत में योग यूनिवर्सिटी
– ‘बिहार स्कूल ऑफ योग’ (डीम्‍ड यूनिवर्सिटी), मुंगेर
– लकुलिश योगा यूनिवर्सिटी, अमहदाबाद, गुजरात

———————————–
7. Annual TB Report 2020 के अनुसार टीबी बीमारी की वजह से वर्ष 2019 में कितने लोगों की मौत हुई?

a. 19,144
b. 29,144
c. 79,144
d. 89,144

Answer c. 79,144

– यह WHO के 4.4 लाख मृत्यु के अनुमान से बहुत कम है। जो वर्ल्‍ड टीबी रिपोर्ट में बताया गया था।
– Annual TB Report 2020 को केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जारी किया।

————————————-
8. Annual TB Report 2020 के अनुसार भारत में टीबी बीमारी कितने मरीज वर्ष 2019 में पाए गए?

a. 4.04 लाख
b. 14.04 लाख
c. 24.04 लाख
d. 44.04 लाख

Answer c. 24.04 लाख

– यह आंकड़ा वर्ष 2018 के मुकाबले 12 प्रतिशत ज्‍यादा है।
– 2018 में 21 लाख मरीज और 2019 में 24 लाख.
– करीब 5.4 लाख मरीज मिसिंग (गायब) हैं।
– जबकि WHO ने वर्ल्‍ड टीबी रिपोर्ट में इंडिया में 26.9 लाख मरीजों का अनुमान लगाया था।

– Annual TB Report 2020 के अनुसार पांच राज्‍यों में देश के आधे से ज्‍यादा मरीज हैं।
– इन राज्‍यों में – Uttar Pradesh (20%),
Maharashtra (9%), Madhya Pradesh (8%),
Rajasthan (7%) and Bihar (7%).

भारत का लक्ष्‍य वर्ष 2025 तक टीबी का उन्‍मूलन है।


Official Link of Annual TB Report 2020 – https://ift.tt/384v8Hg

———————————-
9. Annual TB Report 2020 के अनुसार ‘स्‍टेट टीबी इंडेक्‍स’ में कौन सा राज्‍य पहले स्‍थान पर रहा है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. गुजरात
c. आंध्र प्रदेश
d. पंजाब

Answer b. गुजरात

– आंध्र प्रदेश ने दूसरा और हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

– छोटे राज्यों में, नागालैंड और त्रिपुरा दोनों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया।
– केंद्र शासित प्रदेशों में, दादर नगर हवेली और दमन व दीव को सर्वश्रेष्ठ सम्मानित किया गया।

– भारत का लक्ष्‍य वर्ष 2025 तक टीबी का उन्‍मूलन है।
– हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य 2021 तक और सिक्किम और लक्षद्वीप का लक्ष्य 2022 तक इससे मुक्त होना है।

———————————
10. इंग्लिश प्रीमियर लीग (फुटबॉल) 2019-20 का खिताब किसने जीता?

a. Everton
b. Liverpool
c. Arsenal
d. Aston Villa

Answer b. Liverpool

– लिवरपूल ने 30 साल बाद यह खिताब जीता है। उसने मैनचेस्‍टर सिटी को हराया।
– इस टीम ने आखिरी बार 1989-90 में प्रीमियर लीग का खिताब जीता था.
– इसका श्रेय लिवरपूल के खिलाडि़यों के साथ-साथ कोच को दिया जा रहा है।
– कोच जुर्गेन कलोप की दुनियाभर में तारीफ हो रही है।
– उन्‍हें, लिवरपूल के कोचिंग का काम 2015 में मिला था।
– तब लिवरपूल 10वें नंबर पर था।
– आज यह टीम चैंपियन बन गई।
– लिवरपूल की इस सफलता के साथ ही कलोप अपने पहले चार पूर्ण सत्रों में प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग जीतने वाले पहले प्रबंधक बन गए हैं।
– वह मूलत: जर्मन हैं और इंग्लिश प्रीमियर लीग के 131 साल के इतिहास में वह खिताब जीतने वाले पहले जर्मन मैनजर भी बन गए।

————————————
11. आतंकवाद को धन उपलब्ध होने पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था FATF (Financial Action Task Force) ने किस देश को ग्रे सूची में बरकरार रखा है?

a. अफगानिस्‍तान
b. पाकिस्तान
c. ईरान
d चीन

Answer b. पाकिस्तान

– FATF ने अपनी वर्चुअल बैठक में 24 जून को ये फैसला लिया है।
– बैठक चीन के जियांग लियू की अध्यक्षता में हुई थी।
– FATF के मुताबिक पाकिस्‍तान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद को धन उपलब्ध होने पर अंकुश लगाने में विफल रहा है।
– इससे पहले FATF ने पाकिस्‍तान को 27 सूत्रीय कार्ययोजना दी थी, लेकिन वह भी पूरा करने में पाकिस्‍तान असफल रहा।
– इसको लेकर भी मीटिंग में चिंता जताई गई।
– दरअसल, वर्ष 2018 में पाकिस्तान को ग्रे सूची में डाला था।

क्‍या है, FATF
– Financial Action Task Force फोर्स यानी वित्तीय कार्रवाई कार्यबल एक अंतर-सरकारी निकाय है.
– इसकी स्‍थापना 1989 में हुई थी।
– इस उद्देश्‍य आतंकवाद के लिए हो रहे फंडिंग को रोकना है और इसके लिए नीति बनाना है।

————————————-
12. कोरोना वायरस की वजह से डेविस कप पुरुष टेनिस फाइनल्स 2020 रद्द कर दिया गया, अगले साल आयोजन कब होगा?

a. मार्च 2021
b. अप्रैल 2021
c. अक्‍तूबर 2021
d. मई 2021

Answer a. मार्च 2021

– डेविस कप फाइनल्स मैड्रिड में नवंबर में होना तय था।
– अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने कहा कि 2020 फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने वाले 18 देशों को 2021 में जगह दी जायेगी।
– आईटीएफ ने इस साल का महिला फेड कप भी स्थगित कर दिया है और यह हंगरी के बुडापेस्ट में 13 से 18 अप्रैल 2020 को खेला जायेगा।


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अप्रैल करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK

The post 27 June 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter