--> 15 & 16 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

15 & 16 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 15 & 16 July 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस कंपनी ने भारत में सबसे पहले 5जी टेलीकॉम सर्विस लांच करने का ऐलान किया है?

a. जीयो प्‍लेटफार्म
b. एयरटेल
c. आइडिया
d. हथवे

Answer a. जीयो प्‍लेटफार्म

– ये ऐलान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने 15 जुलाई की अपनी वर्चुअल एजीएम (वार्षिक आम बैठक) में किया।
– बताया कंपनी अगले साल तक 5जी सॉल्‍यूशन ग्राहकों के लिए ले आएगी।
– साथ ही रिलायंस ने Jio TV+ और Jio Glass जैसे नए प्रोडक्ट्स लाने की घोषणा की।

शार्ट में जानते हैं 5g क्‍या है
– 5G अगली पीढ़ी की सेलुलर तकनीक है, जिसके जरिए हम तेज संचार कर सकते हैं।
– एक सरकारी पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 5जी के साथ डाटा नेटवर्क स्पीड 2-20 जीबी प्रति सेकेंड तक होने की उम्मीद है।
– वायरलैस चिपमेकर क्वालकॉम के मुताबिक 5जी में डाउनलोड स्पीड 4.5 जीबी प्रति सेकेंड थी।
– हालांकि औसत स्पीड 1.4 जीबी प्रति सेकेंड डाउनलोड की मानी जा रही है।
– इसका अर्थ है कि यह मौजूदा 4जी से करीब 20 गुना अधिक तेज होगा।
– यह तेज स्पीड गति उच्च गुणवत्ता की वीडियो गुणवत्ता को स्ट्रीमिंग करेगी।
– एक फिल्म को डाउनलोड करने में 5जी के साथ सिर्फ 17 सेंकेंड का समय लगेगा।
– आज 4जी पर यह समय करीब 6 मिनट का होता है।

अंतर 4g और 5g का
– हम स्‍मार्टफोन पर जब वेब सर्च करते हैं तो इसमें 50 से 100 मिली सेकेंड लगते हैं।
– जबकि 5जी को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे यह काम कम समय में होगा।
– साथ ही 5जी का प्रभाव चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा।

और भी कंपनियां तैयार
– भारती एयरटेल, जो रिलायंस जियो से पहले लंबे समय भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रही है, ने भारत में 5जी टेक्नोलॉजी शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
– 5जी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारती एयरटेल ने नोकिया के साथ 1 अरब डॉलर (लगभग 7636 करोड़ रुपये) का बहु-वर्षीय समझौता किया है।

—————————–
2. एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) ने अपना नया उपाध्‍यक्ष (Vice president) किसे चुना गया?

a. दिवाकर गुप्‍ता
b. अशोक लवासा
c. मनीष कुमार शर्मा
d. आनंद जोशी

Answer b. अशोक लवासा

– वह देश के चुनाव आयुक्‍त हैं।
– अशोक लवासा एशियन डेवलपमेंट बैंक के वर्तमान उपाध्‍यक्ष दिवाकर गुप्‍ता का स्‍थान लेंगे।
– उनका कार्यकाल 31 अगस्‍त को समाप्‍त होगा।
– अशोक लवासा हरियाणा कैडर 1980 बैच के आईएएस ऑफिसर है।
– इन्‍हें जनवरी 2018 में चुनाव आयुक्‍त बनाया गया था।
– ये अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले हटने वाले दूसरे चुनाव आयुक्‍त होंगे।
– लवासा से पहले सन् 1973 में मुख्य चुनाव आयुक्त नागेंद्र सिंह भी अपने पद से हटे थे।

एशियाई विकास बैंक (ADB)
अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा
मुख्यालय: मांडलुयांग, फिलीपींस
स्थापना: 19 दिसंबर 1966

————————————
3. देश के किस युवा को लंदन में प्रतिष्ठित ग्लोबल हयूमेनेटेरियन अवार्ड से नवाजा गया है?

a. सचिन अवस्थी
b. सोरो बनर्जी
c. मोइन तुंग
d. राशि टंडन

Answer a. सचिन अवस्थी

– नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन 35 देशों के उन 100 अवार्डियों में से एक हैं, जिन्हें इसके लिए विश्व स्तर पर चयनित किया गया।

क्‍या है ये अवार्ड
– इस पुरस्कार का उद्देश्य उन प्रसिद्ध लोगों को सम्मानित करना है जो समाज की बेहतरी के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।

—————————————
4. बांग्‍लादेश में भारत का नया उच्‍चायुक्‍त किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. रुद्रेंद्र टंडन
b. विक्रम दुरईस्वामी
c. रीवा गांगुली
d. मोहसिन खान

Answer b. विक्रम दुरईस्वामी

– दुरईस्वामी 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में विदेश मंत्रालय में तैनात हैं।
– वह ढाका में रीवा गांगुली दास की जगह लेंगे।
– इसके अलावा विधु पी नायर को तुर्कमेनिस्तान और हेमंत हरिश्चंद्र कोटालवार को चेक गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

—————————————–
5. अफगानिस्तान में भारत के अगले राजदूत कौन बनाए हैं?

a. मोहिनी आसियान
b. रुद्रेंद्र टंडन
c. सचिन अवस्‍थी
d. राजेश खुराना

Answer b. रुद्रेंद्र टंडन

– रुद्रेंद्र टंडन, 1994 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
– वह वर्तमान में जकार्ता में आसियान में भारतीय दूत हैं।
– उन्‍होंने विनय कुमार की जगह ली।

अफगानिस्तान की मुद्रा: अफगान अफगानी
राजधानी: काबुल.
राष्ट्रपति: अशरफ गनी.

———————————–
6. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीईओ के रूप में किसे नियुक्‍त किया है?

a. शशांक मनोहर
b. सौरभ गांगुली
c. हेमांग अमीन
d. मनोज प्रभाकर

Answer c. हेमांग अमीन

– हेमांग आईपीएल मुख्य परिचालन अधिकारी Chief operating officer हैं।
– पिछले हफ्ते बीसीसीआई ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) राहुल जौहरी का इस्तीफा मंजूर कर लिया था।
– जौहरी को 2016 में बीसीसीआई के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था, जब शशांक मनोहर अध्यक्ष थे।
– राहुल जौहरी बीसीसीआई के पहले सीईओ बने थे।
– उनका कार्यकाल फरवरी 2021 में पूरा हो रहा था।
– सीईओ के तौर पर राहुल का कार्यकाल विवादों में रहा था।
– उन पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
– यह आरोप उस वक्त लगाया था, जब पूरी दुनिया में मीटू कैम्पन चल रहा था।

————————————-
7. विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) कब मनाया जाता है?

a. 15 जुलाई
b. 16 जुलाई
c. 14 जुलाई
d. 13 जुलाई

Answer a. 15 जुलाई

– यह दिन स्किल इंडिया मिशन के शुरुआत की 5वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
– कौशल भारत (Skill India)’ केंद्र सरकार की पहल है।
– जिसकी शुरुआत पांच साल पहले युवाओं के कौशल क्षमता को सशक्त बनाने के लिए की गई थी।
– विश्व युवा कौशल दिवस 2020 की थीम ‘Skills for a Resilient Youth’ है।
– दिवस का उद्देश्य वर्ष 2030 तक समान गुणवत्ता की शिक्षा सुनिश्चित करने और सभी के लिए आज़ीवन सीखने के अवसर को बढ़ावा देना है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर, 2014 को युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस

————————————–
8. हॉकी लीजेंड गुरबक्स सिंह और पूर्व क्रिकेटर पलाश नंदी को कौन सा सम्‍मान देने की घोषणा की है?

a. मोहन बागान रत्‍न
b. खेल रत्‍न
c. बेस्‍ट खिलाड़ी आफ द ईयर
d. अर्जुन अवार्ड

Answer a. मोहन बागान रत्‍न

– क्लब ने इस साल 29 जुलाई को होने वाले “मोहन बागान दिवस” समारोह को कोरोना के कारण नहीं करने का फैसला किया है।
– मोहन बागान एथलेटिक क्लब, कोलकाता में स्थित एक भारतीय बहुउद्देशीय क्लब है।
– इस क्‍लब ने 1911 में इसी दिन आईएफए शील्ड में ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था।
– वह खिताब जीतने वाली पहला भारतीय क्लब बना था ।
– यह क्लब 15 अगस्त 1889 को स्थापित किया गया था।
– इसे भारत का राष्ट्रीय क्लब कहा जाता है।
– और इसे एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल क्लब होने का गौरव भी प्राप्त है

————————————–
9. प्रसिद्ध सिरेमिक कलाकार ज्योत्सना भट्ट का 11 जुलाई को निधन हो गया वो किस राज्‍य से थीं?

a. राजस्‍थान
b. ओडिशा
c. गुजरात
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer c. गुजरात

– उनका जन्म 1940 में कच्छ में हुआ था।
– बाद में वह जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स ज्वाइन करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई थी।
– वह एक भारतीय सेरेमनी और कुम्हार थी।
– ज्योत्सना भट्ट के ढाले गए कई रूपों में प्रकृति के साथ उनके गहरे संबंध को दिखाते हैं।
– उन्‍होंने मिट्टी के ढेरों से लेकर कलगीदार कलियों, ईथर के कमल की कलियों और पृथ्वी-टन के प्लैटर तक – कई मिट्टी के सामान बनाए।

————————————–
10. ब्रह्म वासुदेव का 10 जुलाई को निधन हो गया वो किस कंपनी के चेयरमैन थे?

a. टपरवियर
b. हाकिंस कुकर
c. टाटा मोटर्स
d. रिनाल्‍ड

Answer b. हाकिंस कुकर

– उन्हें 1968 में कंपनी के बोर्ड का वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था।
– और 1984 में पूर्णकालिक चेयरमेन और प्रबंध निदेशक बनाया गया था।
– वह 2006 से कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और सलाहकार थे।

————————————–
11. द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

a. राम के
b. मालिनी पार्थसारथी
c. जेजे गोपाल
d. मीनाक्षी लेखी

Answer b. मालिनी पार्थसारथी

– पार्थसारथी इससे पहले कंपनी के निदेशक मंडल की सह-अध्यक्ष थीं।
– 15 जुलाई को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में उनके नाम की घोषणा की।
– पार्थसारथी द हिंदू के पूर्व संपादक रह चुकी हैं।
– फरवरी 2015 में वो द हिंदू की पहली महिला संपादक बनाई थीं।
– जिन्होंने साढ़े तीन दशक से अधिक समय तक विभिन्न क्षमताओं में अखबार में योगदान दिया था।

————————————–
12. इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) ने वॉन कर्मन अवॉर्ड 2020 के लिए किसे चुना है?

a. अनुराधा टी.के
b. प्रो. उडुपी रामचंद्र
c. डॉ. के. सिवन
d. डॉ. के. एन. राव

Answer c. डॉ. के. सिवन

– इसरो के अध्‍यक्ष डॉ. के. सिवन को 2021 में ये सम्‍मान मिलेगा।
– इनको यह अवॉर्ड फ्रांस के पेरिस शहर में दिया जायेगा।
– यह पुरस्‍कार पाने वाले वो तीसरे भारतीय होंगे।
– प्रो. उडुपी रामचंद्र राव इस पुरस्कार को पाने वाले पहले इंडियन थे।
– उन्‍हें यह अवॉर्ड सन् 2005 में दिया।
– 2007 में डॉ. कृष्‍णास्‍वामी कस्‍तूरीरंगन को मिला था।

वॉन कर्मन अवॉर्ड (Von Karman Award)

– इस अवॉर्ड का नाम आईएए के संस्‍थापक थियोडोर वॉन कार्मन साइंटिस्‍ट के नाम पर रखा गया।
– थियोडोर वॉन कार्मन एक इंजीनियर और भौतिक विज्ञानी थे।
– यह पुरस्‍कार एकेडमी का सर्वोच्‍च सम्‍मान माना जाता है।


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अप्रैल करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

 

 

The post 15 & 16 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter