--> 24 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

24 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 24 July 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. लोनार झील का रंग गुलाबी होने की वजह कौन सा बैक्‍टीरिया है?

a. वाइब्रियो बैक्‍टीरिया
b. हालोआर्चिया बैक्‍टीरिया
c. मेनिनजाइटिस बैक्‍टीरिया
d. स्‍टैटपटोकोकस बैक्‍टीरिया

Answer: b. हालोआर्चिया बैक्‍टीरिया

– यह महाराष्‍ट्र के बुलढाणा जिले में है। मुंबई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।
– यह खारे पानी की झील है।
– दरअसल, जून में अचानक इसका रंग गुलाबी हो गया था।
– इसके बाद दुनियाभर में इसकी चर्चा हुई थी।
– अब वैज्ञानिकों ने इसकी वजह ढूंढ ली है।

कैसे बना है लोनार झील/ क्रेटर?
– वर्ल्‍ड मैप में देख लेते हैं कहां है यह झील। इंडिया में महाराष्‍ट्र में बुलढाणा जिले में चलते हैं। ये रही झील।
– इस झील का निर्माण 50 हजार साल पहले एक उल्‍का पिंड के टकराने से हुआ था।
– ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था, जिससे बड़ा गड्ढा बना।
– यह झील 1.85 किलोमीटर के व्‍यास (रेडियस) में फैली हुई है।
– गहराई 500 फीट तक है।
– इसका पानी खरा है और पानी के एक मीटर के नीचे ऑक्‍सीजन सामान्‍य से बेहद कम (न के बराबर) होती है।
– लोनार झील दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा और अध्ययन का विषय रही है।
– यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है।
– हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार IIT बांबे ने 2019 में एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया था कि लोनार झील में मौजूद मिनिरल, चांद की चट्टान में मौजूद (मिनिरल) खनिज के समान है।

– सामान्‍य तौर पर इसका रंग आसमानी होता है।
– मानसून के दौरान इसका रंग बदलता है, लेकिन जून महीने (मई) की शुरुआत से ही यह गहरा गुलाबी या कुछ हद तक लाल हो गया है। जो अगल बात है।
– पानी की रंगत बदलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रकृतिविद और वैज्ञानिक भी हैरान थे.

क्‍यों बदला रंग?
– पुणे स्थित आगरकर अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. प्रशांत धाकेफाल्कर का कहना है कि ‘हालोआर्चिया’ या ‘हालोफिलिक आर्चिया’ एक ऐसा जीवाणु होता है जो गुलाबी रंग पैदा करता है। – और यह खारे पानी में पाया जाता है।
– पहले वैज्ञानिकों को लगा कि लाल रंग के दुनालीला शैवाल के कारण झील के पानी का रंग गुलाबी हो गया है।
– लेकिन नमूनों की जांच के बाद हालोआर्चिया की मौजूदगी के कारण पानी के गुलाबी होने की पुष्टि हुई है।

– इस मामले में बम्‍बई हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।
– इसमें यह रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

महाराष्‍ट्र
मुख्‍यमंत्री – उद्वव ठाकरे
राज्‍यपाल – भगत सिंह कोश्‍यारी

————————————–
2. किस राज्‍य सरकार ने मास्‍क न पहनने वालों पर अधिकतम एक लाख रुपए का जुर्माना और दो साल की जेल का नियम लागू किया है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. झारखंड
c. पंजाब
d. कर्नाटक

Answer: b. झारखंड

– कोराना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से झारखंड सरकार ने नियम बनाया है।
– इसके तहत अधिकतम एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है और अधिकतम दो साल की जेल हो सकती है।
– वैसे मास्‍क न पहनने पर जुर्माना का नियम तो कई राज्‍यों में है, लेकिन इतना कड़ा नियम कहीं नहीं है।
– अहमदाबाद म्‍यूनिसिपल कारपोरेशन ने मास्‍क न पहनने वालों पर 200 से 500 रुपए का जुर्माना का नियम बनाया हुआ है।
– केरल सरकार ने अधिकतम जुर्माना 5000 का तय किया हुआ है।

– दरअसल कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देश में एक दिन में पचास हजार से ज्‍यादा नए मामले आ रहे हैं।

————————————–
3. चीन ने अपना पहला मंगल मिशन 23 जुलाई 2020 को लांच किया, इस मिशन का नाम बताएं?

a. तियानवेन 1
b. लॉंग मार्च 5
c. तियानवेन 2
d. लांग मार्च 5

Answer: a. तियानवेन 1

– चीन ने इसे लांग मार्च 5 रॉकेट से लांच किया।
– यह खास है, क्‍योंकि तियानवेन 1 में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर है।
– यह फरवरी 2021 तक मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंच सकता है।
– ऑर्बिटर मंगल ग्रह का चक्‍कर लगाएगा करीब तीन महीने तक।
– इसके बाद इसमें से लैंडर और रोवर निकलकर मंगलग्रह पर उतरेगा।
– यह रोवर वहां के वातावरण, मिट्टी और चट्टानों पर रिसर्च के लिए डेटा भेजेगा।
– तिआनवेन शब्द का अर्थ स्वर्ग से सवाल पूछना होता है।

—-
इससे पहले 2011 में चीन ने मंगल मिशन का प्रयास किया था।
– उस वक्‍त रूस के रॉकेट से उसे लांच किया गया था।
– लेकिन वह विफल हो गया था।


अब फिर से चीन ने कोशिश की है।
– इस बार का मंगल मिशन खास है, क्‍योंकि अब तक मात्र 4 स्‍पेस एजेंसी ही मंगल तक पहुंचने में सफल हुई हैं।
– अमेरिका का नास, रूस का रोसकॉसमॉस, यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी और भारत का इसरो।
– अब पांचवां देश बनने की होड़ है यूएई और चीन में।
– हाल ही में 20 जुलाई को यूएई ने अपना मार्स मिशन लांच किया था जापान के रॉकेट के जरिए।

————————————
4. फाइटर जेट ‘राफेल’ में घातक मिसाइल ‘हैमर’ लगाने के लिए एयरफोर्स ने किस देश को इस मिसाइल का इमर्जेंसी ऑर्डर दिया है?

a. यूएसए
b. इजरायल
c. फ्रांस
d. रूस

Answer: c. फ्रांस

– हैमर (हाइली एजाइल मॉड्यूलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज)
– इस मिसाइल को फ्रांस की वायुसेना और नेवी के लिए बनाया गया था।
– ये आसमान से जमीन पर वार करती है।
– न्‍यूज एजेंसी ANI ने यह इंफॉर्मेशन दी है। हालांकि एयरफोर्स या सरकार ने इस न तो नकारा है और न ही स्‍वीकार किया है।
– हैमर लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में भी मजबूत से मजबूत शेल्टर और बंकरों को तबाह कर सकती है।
– यह इतना पावरफुल है कि इससे 60 से 70 किलोमीटर रेंज तक टारगेट को तबाह किया जा सकता है।
– दरअसल, 29 जुलाई को 5 राफेल फ्रांस से भारत आ रहे हैं।
– भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 36 राफेल फाइटर जेट की डील की थी।
– मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत लगभग 58 हजार करोड़ है।
– 36 में से 30 फाइटर जेट्स होंगे और 6 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट होंगे।
– ट्रेनर जेट्स टू सीटर होंगे और इनमें भी फाइटर जेट्स जैसे सभी फीचर होंगे।

—————————————–
5. SBI जनरल इंश्योरेंस का MD एवं CEO किसे बनाया गया है?

a. पीसी कांडपाल
b. राहुल बजाज
c. सुमित अवस्‍थी
d. अमिताभ भट्टाचार्य

Answer: a. पीसी कांडपाल

– जून 2019 से एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के डिप्टी सीईओ के रूप में सेवारत हैं।
– वह पूषण महापात्रा की जगह लेंगे, जिन्हें अब निदेशक के पद नियुक्त किया गया है।

————————————
6. महिला ऑफिसरों को किस क्षेत्र में स्‍थायी कमीशन के लिए केंद्र सरकार ने 23 जुलाई 2020 को नोटिफिकेशन जारी किया है?

a. सेना
b. पुलिस
c. एयर फोर्स
d. नेवी

Answer: a. सेना

– सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) पर आईं महिलाओं को अब पर्मानेंट कमीशन मिलेगा।
– आपको बता दें कि सेना में महिला अफसरों को स्थायी कमीशन पर रखने का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया था।
– कोर्ट ने फरवरी 2020 में पर्मानेंट कमीशन देने का फैसला सुनाया था।
– सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उन सभी महिला अफसरों को 3 महीने में आर्मी में स्थाई कमीशन दिया जाए, जो इस विकल्प को चुनना चाहती हैं।
– हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने भी युद्ध अभियानों के लिए महिला अफसरों को स्थाई नियुक्ति की इजाजत नहीं दी थी।
– कोर्ट के फैसले से पहले आर्मी में 14 साल तक शॉर्ट सर्विस कमीशन में सेवा दे चुके पुरुषों को ही स्थाई कमीशन का विकल्प था।
– वायुसेना और नौसेना में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन पहले से मिल रहा है।
– दरअसल, पर्मानेंट कमीशन वाले ऑफिसर रिटायरमेंट की उम्र तक सर्विस में रहते हैं।
– जबकि शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए 10 साल की ही नौकरी होती है।
– हालांकि, उनका सर्विस पीरियड 14 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

ये हैं वो विभाग जिसमें महिलाएं ताउम्र नौकरी करेंगी
– आर्मी एयर डिफेंस
– सिग्नल्स
– इंजीनियर्स
– आर्मी एविएशन
– इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनिरयर्स
– मकैनिकल इंजीनिरयर्स
– आर्मी सर्विस कॉर्प्स
– इंटेलिजेंस कॉर्प्स शामिल हैं।

– जज, एडवोकेट जनरल और आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स जैसे विभागों में महिला अफसरों को पहले से ही पर्मानेंट कमिशन उपलब्ध था।

————————————
7. देश की प्रमुख लौह अयस्क खनन कंपनी National Mineral Development Corporation (NMDC) का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CGM) किसे नियुक्त किया गया है?

a. राजीव अवस्‍थी
b. सुमित देब
c. राहुल कंवल
d. सरोज गुप्‍ता

Answer: b. सुमित देब

– कार्मिक मंत्रालय ने 21 जुलाई के यह आदेश दिया।
– सुमित फिलहाल एनएमडीसी में निदेशक (कार्मिक) हैं।
– आदेश के अनुसार वह 28 फरवरी 2023 यानी सेवानिवृत्ति उम्र तक इस पद पर रहेंगे।
– वह एन बैजेन्द्र कुमार का स्थान लेंगे।
– जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

———————————
8. PM नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी, इसकी लागत बताएं?

a. 3,051 करोड़
b. 3,044 करोड़
c. 3,064 करोड़
d. 3,054 करोड़

Answer: d. 3,054 करोड़

– उन्‍होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन किया।
– परियोजना के तहत 2024 तक मणिपुर के 16 जिलों के 2,80,756 परिवारों के घर तक जल पहुंचाने का लक्ष्य है।
– इस प्रोजेक्‍ट के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक से लगभग 3054.58 करोड़ रुपये लोन मिले हैं।

————————————-
9. प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब 2020 किस क्‍लब ने जीता?

a. चेल्सी
b. लीग-1
c. लिवरपूल
d. सिटी फुटबॉल क्‍लब

Answer: c. लिवरपूल

– 22 जुलाई को ये जीत हासिल की।
– लिवरपूल का 30 सालों में यह पहला इंग्लिश खिताब है।
– कोरोना वायरस महामारी के कारण यह मैच एनफील्ड स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेला गया था।
– लिवरपूल के खिलाड़ियों का जश्न देखने लिए दर्शक नहीं थे।
– इस क्‍लब ने 1990 में आखिरी बार इंग्लैंड की टॉप लीग का खिताब जीता था।

————————————-
10. भारत में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?

a. 20 जुलाई
b. 21 जुलाई
c. 22 जुलाई
d. 23 जुलाई

Answer: d. 23 जुलाई

– 23 जुलाई, 1927 को भारत में पहली बार रेडियो प्रसारण शुरू किया गया था।
– यह प्रसारण एक निजी कंपनी “इंडियन ब्राडकास्टिंग कंपनी” के तहत बॉम्बे स्टेशन से किया गया था।
– आल इंडिया रेडियो भारत का राष्ट्रीय रेडियो प्रसारक है।


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अप्रैल करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

The post 24 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter