--> 25 to 28 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

25 to 28 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 25 to 28 July 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने सरकारी खरीद में बोली लगाने के लिए किन देशों पर सशर्त प्रतिबंध लगा दिया है?

a. चीन और पाकिस्‍तान
b. नेपाल और चीन
c. भूटान और म्‍यांमार
d. भारत की सीमा से सटे देश

Answer: d. भारत की सीमा से सटे देश

– चीन के साथ सीमा विवाद को देखते हुए केंद्र सरकार ने भारत की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
– यह आदेश राज्‍यों पर भी लागू होगा।
– यह सामान्य वित्तीय नियम 2017 में संशोधन किया गया है।

संविधान के किस अनुच्‍छेद के तहत यह फैसला
– संविधान के अनुच्छेद 257 (1)
– संविधान के अनुच्‍छेद 257 (1) में कहा गया है कि कुछ दशाओं में राज्‍यों पर संघ का नियंत्रण है।
– अगर भारत के लिए किसी नियम को लागू करना जरूर होगा, तो कर सकता है।
– इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने 23 जुलाई को आदेश जारी किया है।

सरकारी खरीद में बोली लगाने की क्‍या होगी शर्त
– इसके तहत पड़ोसी देशों से कोई भी बोलीकर्ता किसी भी खरीद में बोली लगा सकेगा।
– लेकिन इसके लिए उसे सक्षम प्राधिकारी के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
– रजिस्‍ट्रेशन के लिए समिति गठित की गई है।
– बोली लगाने के लिए कंपनियों को विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से राजनीतिक और सुरक्षा मंजूरी लेनी होगी।
– आदेश के दायरे में बैंक और वित्तीय संस्थान, स्वायत्त निकाय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और सार्वजनिक निजी भागीदारी परियोजनाएं, सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त इकाइयां आएंगी।
– केंद्र ने राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है।
– राज्य सरकारों और राज्य उपक्रमों की ओर से राज्य सरकार की खरीद के लिए संविधान के अनुच्छेद 257 (1) के प्रावधानों को लागू किया जाए।
– 31 दिसंबर 2020 तक कोविड-19 की रोकथाम के लिए चिकित्सा आपूर्ति की खरीद सहित कुछ सीमित मामलों में छूट दी गई है।
– इसके अलावा सरकार जिन देशों को लाइन ऑफ क्रेडिट देती है, उन्हें यह छूट दी गई है।
– उन देशों को पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी।

———————————–
2. भारत ने 59 ऐप को प्रतिबंधित करने के बाद अब कितने नए चीनी एप को बैन कर दिया है, जो क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे?

a. 49
b. 47
c. 50
d. 42

Answer: b. 47

– इन ऐप्स पर बैन लगाने के संबंध में 24 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया गया।
– इससे पहले गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद केंद्र सरकार ने चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगाया था।
– इसके साथ ही अब तक कुल 106 चीनी ऐप्स पर बैन लग चुका है।
– जिन ऐप्स पर यह बैन लगाया गया था, उनमें शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक, वी-चैट, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज जैसे ऐप भी शामिल थे।
– राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों के आरोप में इन्‍हें बैन किया गया था।
– मोदी सरकार ऐप्स के लिए नए कानून बना रही है।
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और यूजर प्राइवेसी को लेकर 275 ऐप भी सरकार के निशाने पर आ गए हैं।
– इसके अलावा सरकार अब ऐसे ऐप पर भी नजर रख रही है जिनका चीन में भी निवेश है।

———————————–
3. RBI ने अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट में ग्रॉस NPA (नॉन परफार्मिंग एसेट) मार्च 2021 तक कितने प्रतिशत बढ़ने का अनुमान लगाया है?

a. 12.0%
b. 12.5%
c. 11.5%
d. 11.0%

Answer: b. 12.5%

– रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 24 जुलाई को ये रिपोर्ट जारी की।
– बताया मार्च 2020 में NPA 8.5 प्रतिशत था।
– मार्च 2021 तक बैंकों का ग्रास एनपीए बढ़कर 12.5 प्रतिशत हो सकता है।
– ऐसा कोरोना पेंडेमिक की वजह से खराब आर्थिक स्थिति के कारण होगा।
– RBI ने अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट में ये भी बताया है कि अगर हालात और ज्‍यादा खराब हुए तो NPA 14.7 प्रतिशत होने का अंदेशा है।

कर्ज देना हो जाएगा मुश्किल
– बैंकों की लोन बुक की हालत और यदि बिगड़ती है, तो इससे कैपिटल बफर प्रभावित होगा।
– और बैंकों के लिए जरूरत के समय कंपनियों को कर्ज देना मुश्किल हो जाएगा।

——————————–
4. किस पूर्व राष्‍ट्रपति की 5वीं पुण्‍य तिथि पर DRDO ने 27 जुलाई 2020 को इनोवेटर्स और स्‍टार्टअप्‍स के लिए प्रतियोगिता ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ लांच किया?

a. आर वेंकटरमण
b. के आर नारायणन
c. शंकर दयाल शर्मा
d. डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

Answer: d. डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

– यह प्रतियोगिता उभरती हुई प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई है।
– पुरस्कार की धनराशि के रूप में विजेता स्टार्टअप को 10 लाख रुपये और व्यक्तिगत श्रेणी में 5 लाख रुपये तक दिए जाएंगे।

DRDO – डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन)
अध्‍यक्ष – जी सतीश रेड्डी

—————————————
5. भारत ने नॉर्थ कोरिया को कितनी रकम की चिकित्‍सा सहायता देने का ऐलान किया है?

a. एक मिलियन डॉलर
b. दो मिलियन डॉलर
c. 100 मिलियन डॉलर
d. 200 मिलियन डॉलर

Answer: a. एक मिलियन डॉलर (10 लाख डॉलर)

– उत्‍तर कोरिया को एंटी टूबर्क्यूलोसस मेडिसिन भेजी जा रही है।
– यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के उत्‍तर कोरिया (DPRK) में चलाए जा रहे एंटी टूबर्क्यूलोसस प्रोग्राम के तहत भारत की ओर से मुहैया कराई जाएगी.

उत्तर कोरिया
सर्वोच्च नेता: किम जोंग-उन,
राजधानी: प्योंगयांग;
मुद्रा: उत्तर कोरियाई वोन.

——————————–
6. मध्‍य प्रदेश का स्‍थाई राज्‍यपाल बनने तक राष्‍ट्रपति ने किसे प्रभार संभालने को कहा है?

a. बनवारी लाल पुरोहित
b. राकेश राजपूत
c. आनंदी बेन पटेल
d. अनुसुइया उइके

Answer: c. आनंदी बेन पटेल

– मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का बीते 21 जुलाई को निधन हो गया.
– राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश में कहा गया​ कि जब तक मध्य प्रदेश के नए गवर्नर नियुक्त नहीं हो जाते, तब तक आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के गवर्नर पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगी.
– हालांकि इससे पहले ही एक जुलाई को आनंदी बने पटेल ने मध्‍य प्रदेश की प्रभारी राज्‍यपाल पद का शपथ लिया था।

——————————-
7. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी कौन सा राज्‍य करेगा?

a. दिल्‍ली
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. अरुणाचल प्रदेश

Answer: b. हरियाणा

– खेलो इंडिया यूथ गेम्स इस साल नवंबर-दिसंबर में होने थे।
– लेकिन कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया है।
– मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय खेल मंत्री किरन रीजिजू ने 25 जुलाई को ये घोषणा की।
– इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकुला में होगा।

हरियाणा
राजधानी – चंडीगढ़
राज्‍यपाल – सत्‍यदेव नारायण आर्य
——————————–
8. पुस्‍तक “The India Way: Strategies For An Uncertain World” का लेखन किसने किया है?

a. विदेश मंत्री एस जयशंकर
b. सलमान खुर्शीद
c. अवनी दोषी
d. उर्जित पटेल

Answer: a. विदेश मंत्री एस जयशंकर

– इस पुस्तक को हार्पर कॉलिन्स इंडिया प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।
– ये 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
– इसमें उन्‍होंने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट से लेकर 2020 के कोरोना महामारी तक की अवधि की चुनौती को उजागर किया है।
– जयशंकर पुस्तक में लिखते हैं कि भारत को एक ऐसे क्षेत्र में प्रभाव हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जो इससे पहले और अधिक आसानी से किया जा सकता था जैसे –
– 1947 के विभाजन ने देश को जनसंख्या और राजनीतिक, दोनों के लिहाज से छोटा कर दिया.
– आर्थिक सुधार में की गई देरी, जो चीन के बाद लगभग डेढ़ दशक बाद शुरू हुआ, जिसके कारण भारत के आर्थिक सुधारों में हुई देरी है।
– परमाणु विकल्प का संबंधी कवायद का लंबा होना, जिसके परिणामस्वरूप भारत को इस क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

———————————-
9. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) कब मनाया जाता है?

a. 28 जुलाई
b. 27 जुलाई
c. 29 जुलाई
d. 30 जुलाई

Answer: a. 28 जुलाई

– कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं।
– इनकी रक्षा का संकल्प लेना ही इसका उद्देश्य है।
– प्रदूषण के कारण पृथ्वी दूषित हो रही है।
– इस स्थिति को ध्यान में रखकर वर्ष 1992 में ब्राजील में विश्व के 174 देशों का ‘पृथ्वी सम्मेलन’ आयोजित किया गया था।
– इसके बाद 2002 में जोहान्सबर्ग में पृथ्वी सम्मेलन हुआ।
– जिसमें सभी देशों को पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के लिए अनेक उपाय सुझाए गये।

जंगलों को न काटे
– जमीन में उपलब्ध पानी का उपयोग तब ही करें जब ज़रूरत हो।
– कार्बन जैसी नशीली गैसों का उत्पादन बंद करे।
– वर्षा के पानी को सहेजने की व्यवस्था करें।
– ध्वनि प्रदूषण को सीमित करें।
– प्लास्टिक का बहिष्‍कार।

————————————
10. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 28 जुलाई
b. 27 जुलाई
c. 29 जुलाई
d. 30 जुलाई

Answer: b. 27 जुलाई

– 27 जुलाई 1939 को मध्‍य प्रदेश के नीमच में ही सीआरपीएफ की स्थापना हुई थी।
– तत्कालीन अंग्रेज शासनकाल में इसे ‘क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस’ नाम दिया गया था।
– आजादी के बाद देश के पहले केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रखा।
– 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ एक्ट बनाकर नामकरण की शुरूआत की गई।

————————————
11. इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के एमडी, सीईओ किसे बनाया गया है?

a. पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता
b. नवीन ताहिलानी
c. संदीप जिंदल
d. मोहंती श्रीवास्‍तव

Answer: a. पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता

– 23 जुलाई को उनकी नियुक्ति की गई है।
– वह एसबीआई के कोलकाता सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक भी रह चुके हैं।

————————————
12. कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?

a. 25 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 24 जुलाई

Answer: b. 26 जुलाई

– कारगिल युद्ध 03 मई 1999 से शुरू हुआ था.
– यह युद्ध करीब ढाई महीने तक चला और 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ.
– इस कार्रवाई में सेना के करीब 527 जवान शहीद हुए और लगभग 1363 घायल हुए थे.

– कारगिल युद्ध के बाद भारत के सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार परम वीर चक्र से कैप्टन विक्रम बत्रा (मरणोपरांत), लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय (मरणोपरांत), रायफलमैन संजय कुमार और ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव को सम्मानित किया गया.
– मात्र 19 वर्ष की आयु में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले ग्रेनेडियर यादव, सबसे कम उम्र के सैनिक हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।

————————————
13. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के 14 वें स्थापना दिवस पर 27 जुलाई 2020 को डॉ. हर्षवर्धन ने मौसम पूर्वानुमान के लिए कौन सा ऐप लांच किया?

a. वेदर
b. फोरकास्‍ट
c. वायु
d. मौसम

Answer: d. मौसम

– डॉ. हर्षवर्धन इस मंत्रालय के मंत्री भी हैं।
– इस ऐप को इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटिरोलॉजी (IITM), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
– चह ऐप लगभग 200 शहरों का तापमान, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा के साथ-साथ मौजूदा मौसम की जानकारी प्रदान करेगी।

डॉ. हर्षवर्धन
Minister of Health and Family Welfare;
Minister of Science and Technology and
Minister of Earth Sciences.

——————————-
14. नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर का 24 जुलाई को निधन हो गया, वो किस राज्‍य की रहने वाली थीं?

a. ओडिशा
b. पश्चिम बंगाल
c. उत्‍तर प्रदेश
d. केरल

Answer: b. पश्चिम बंगाल

– वह 101 वर्ष की थीं, दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
– अमला शंकर दिग्गज सितार वादक पंडित रवि शंकर की भाभी हैं।
– उन्‍हें कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 2011 में बंग विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– उन्‍होंने अपना पहला कार्यक्रम कालिया दमन में किया था।
– जिसका मंचन 1931 में बेल्जियम में किया गया था।

————————————–
15. श्रीपली वीराकोडी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया, वह किस देश की खिलाड़ी हैं?

a. बांग्‍लादेश
b. श्रीलंका
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: b. श्रीलंका

– उन्होंने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने श्रीलंका के लिए 89 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 58 T20Is (ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय) मैच खेले।

———————————
16. मशहूर एक्‍ट्रेस आलिविया डी हैविलैंड का निधन 104 वर्ष की उम्र में 26 जुलाई 2020 को हो गया, उन्‍होंने कितनी बार ऑस्‍कर पुरस्‍कार जीता था?

a. एक बार
b. दो बार
c. तीन बार
d. चार बार

Answer: b. दो बार

– उनका जन्म 1 जुलाई 1916 को जापान के टोक्यो में हुआ था।
– हॉलीवुड की फिल्‍मों में उन्‍होंने काफी काम किया था।
– ओलिविया ने 13 मार्च, 1946 को, सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेत्री की श्रेणी के तहत फिल्म ‘To Each His Own’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता।
– वर्ष 1949 में फिर से, उन्होंने फिल्म “The Heiress’” के लिए दूसरा ऑस्कर पुरस्कार जीता था।

——————————–
17. विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है?

a. 24 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 28 जुलाई
d. 30 जुलाई

Answer: c. 28 जुलाई

– हेपेटाइटिस से दुनियाभर में हर साल करीब 14 लाख लोगों की मृत्यु होती है.
– WHO की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में 36 करोड़ से ज्यादा लोग हेपेटाइटिस वायरस से इन्‍फेक्‍टेड हैं।
– भारत में करीब चार करोड़ लोग इस वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं. ये हेपेटाइटस बी से पीडि़त हैं।
– हेपेटाइटिस वायरस के काऱण होने वाली यह एक कम्‍यूनिकेबल डिजीज है.
– यह बीमारी मनुष्य के साथ बंदरों की प्रजाति के लीवर को भी इंफेक्‍शन करती है, जिस कारण से लीवर में सूजन और जलन पैदा होती है.

28 जुलाई को क्‍यों मनाया जाता है?
– प्रोफेसर बारूक ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की थी.
– उन्हें इस खोज के लिए साल 1976 में चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
– 28 जुलाई प्रोफेसर बारूक के जन्‍मदिन पर हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।

—————————————–
18. ट्यूनीशिया का नया प्रधानमंत्री किसे बनाया गया है?

a. हिचेम मचिची
b. एलीस फखफख
c. मुबारक अल हुसैन
d. बराब हुसैन

Answer: a. हिचेम मचिची

– प्रधानमंत्री पद पर उनकी नियुक्ति एलीस फखफख के स्थान पर की गई।

ट्यूनीशिया
– यह नॉर्थ अफ्रीकी देश है। यह लीबिया, अल्‍जीरिया और मेडिटेरियन सी (भूमध्‍य सागर) से घिरा हुआ है। मेडिटेरियन सी के नॉर्थ में यूरोप है।
राष्ट्रपति: कैस सैयद;
राजधानी: ट्यूनिस.
मुद्रा: ट्यूनीशियाई दिनार.

———————————-
19. ICC ने वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल में बदलाव किया है, नई तारीख अब क्‍या तय की गई है?

a. नवंबर-दिसंबर 2023
b.अक्टूबर-नवंबर 2023
c. सितंबर-अक्टूबर 2023
d. अगस्‍त-सितंबर 2023

Answer: b. अक्टूबर-नवंबर 2023

– पहले यह फरवरी-मार्च 2023 में होना था।
– रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिए फरवरी-मार्च में विंडो देने के लिए कहा था।

—————————————
20. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उपभोक्‍ताओं की सहायता के लिए भारतीय मानक ब्‍यूरो (Indian Standards Bureau) का मोबाइल ऐप लांच किया है, इसका नाम बताएं?

a. BIS-Care
b. BIS-Safe
c. BIS-Large
d. BIS-Review

Answer: a. BIS-Care

– BIS Care ऐप उपभोक्ताओं को ISI-मार्क एवं हॉलमार्क्ड उत्पादों की प्रमाणिकता की जांच करने के साथ-साथ शिकायत दर्ज करने में भी सक्षम बनाएगी।

भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक: प्रमोद कुमार तिवारी.

राम विलास पासवान
Minister of Consumer Affairs, Food and Public Distribution.


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से जुलाई : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

 

 

The post 25 to 28 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter