--> 29 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

29 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 29 July 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. रूस ने भारत के किस पड़ोसी देश को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी रोक दी?

a. पाकिस्‍तान
b. चीन
c. बांग्‍लादेश
d. म्‍यांमार

Answer: b. चीन

– रूस ने चीन को S-400 मिसाइल सिस्‍टम की एक खेप पहले ही सौपी हुई है।
– अब दूसरी खेप चीन को मिलनी थी।
– इसे ऑपरेट करने की ट्रेनिंग के लिए चीन ने तो अपने सैनिकों को रूस भेज दिया था।
– रूस से भी टेक्निकल एक्सपर्ट चीन आने वाले थे, लेकिन अचानक रूस ने S400 की डिलीवरी रोकने का फैसला कर लिया।

– रूस ने न सिर्फ डिलीवरी सस्पेंड की है।
– बल्कि, उसने चीन को यह भी नहीं बताया है कि यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम उसे फिर कब दिया जाएगा।

– चीन को पहला बैच उसे 2018 में मिल भी चुका है।
– भारत को वर्ष 2021 के आखिर तक यह सिस्टम मिल जाएगा।
– खास बात ये है कि रूस ने चीन की डिलीवरी को तो रोक दिया है लेकिन भारत को वक्त पर अन्‍य मिसाइल और बम देने का वादा दोहराया है।

रूस ने क्‍यों रोकी S400 की डिलीवरी
– दरअसल, रूस और चीन के रिश्‍ते में खटास आ गई है।
– रूस ने पिछले दिनों अपनी सेंट पीटर्सबर्ग आर्कटिक सोशल साइंस एकेडमी के प्रेसिडेंट वेलेरी मिटको को गिरफ्तार किया था।
– उन पर आरोप है कि उन्होंने चीन के बेहद संवेदनशील सैन्य जानकारियां दीं और बदले में पैसे लिए।
– वेलेरी के तीन और साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें दो चीनी नागरिक हैं।
– इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया।
– मतलब कि रूस ने चीन पर जासूसी और खुफिया दस्‍तावेजों के चोरी होने का आरोप लगाया है।
– इसकी वजह से दोनों देशों के बीच में रिश्‍ते ठीक नहीं चल रहे हैं।

दूसरी वजह
– चीन ने भारत-चीन LAC पर फौज तैनात की हुई है।
– कुछ भारतीय इलाके में चीनी सेना अभी भी घुसी हुई है, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है। पैंगोंग त्‍से लेक, डेपसांग प्‍लेंस।
– ऐसे में रूस ने चीन पर सेना पीछे करने का दबाव डाला था।
– लेकिन रूस का दबाव नहीं काम कर पाया।
– चीन ने ऐसा करके दिखाया कि वह रूस के दबाव में आने वाला नहीं है।
– ऐसे में रूस के लिए यह मैसेज अच्‍छा नहीं गया।
– रूस भी सुपर पावर दिखना चाहता है, लेकिन उसका प्रयास विफल हो गया था।

——-
चीन का क्‍या कहना है?
– चीन के एक अफसर ने कहा- रूस को लगता है कि महामारी के वक्त अगर एस-400 की डिलीवरी चीन को की गई तो इससे चीन की ही परेशानियां बढ़ेंगी।

——-

एस-400 के बारे में बता दें
– यह एयर डिफेंस सिस्‍टम है।
– इसमें शक्तिशाली मिसाइल, रडार और कुछ इक्‍यूपमेंट्स हैं।
– यह 400 किलोमीटर के दायरे में आने वाली मिसाइलों और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को भी खत्म कर सकता है।
– ये मिसाइल शील्ड का काम करेगा, जो पाकिस्तान और चीन की एटमी क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से भारत को सुरक्षा देगा।
– यह सिस्टम एक बार में 72 मिसाइल दाग सकता है।
– यह अमेरिका के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट एफ-35 को भी गिरा सकता है।
– 36 परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों को एकसाथ नष्ट कर सकता है।
– चीन और तुर्की के बाद इस डिफेंस सिस्टम को खरीदने वाला भारत तीसरा देश है।

—————————————-
2. अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) कब मनाया जाता है?

a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 1 अगस्‍त

Answer: b. 29 जुलाई

– 28 जुलाई को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बाघों की गणना पर विस्‍तृत रिपोर्ट जारी की।
– Tiger Status Report 2018.
– Status of Tiger : Co-predators & Prey in India 2018 (टाइगर : को-प्रेडिटर एंड प्रे इन इंडिया 2018) – भारत में सह शिकारी और शिकार.

– पिछले साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी एस्टीमेशन रिपोर्ट जारी किया था।
– अब प्रकाश जावड़ेकर ने पूरी रिपोर्ट जारी की है।

———————————
3. Tiger Status Report 2018 (Status of Tiger : Co-predators & Prey in India 2018) के अनुसार दुनिया के कितना प्रतिशत बाघ भारत में हैं?

a. 20 प्रतिशत
b. 50 प्रतिशत
c. 70 प्रतिशत
d. 90 प्रतिशत

Answer: c. 70 प्रतिशत

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा –
– भारत में दुनिया की बाघों की आबादी का 70 प्रतिशत हिस्सा है।
– भारत बाघों के पोषण की दिशा में बाघ वाले सभी 13 देशों के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है।
– इस समय भारत समेत कुल 13 टाइगर रेंज नेशन हैं।
– जिनमें बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, रूस, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

प्रकाश जावड़ेकर
Minister of Environment, Forest and Climate Change;
Minister of Information and Broadcasting and
Minister of Heavy Industries and Public Enterprise.

———————————–
4. Tiger Status Report 2018 (Status of Tiger : Co-predators & Prey in India 2018) के अनुसार भारत में कितने बाघ हैं?

a. 967
b. 1,967
c. 2,967
d. 3,967

c. 2,967 (अनुमानित)

– सरकार का अनुमान 2,967 है। लेकिन 2,603-3,346 से हो सकते हैं।

– हर चार साल पर बाघों की गणना होती है।
– इससे पहले 2014 की गणना के अनुसार बाघों की संख्‍या 2226 थी।
– 2010 में 1706 बाघ.
– 2006 में 1411 बाघ.

– प्रकाश जावड़ेकर ने यह भी कहा कि देश में लगभग 30 हजार हाथी और 500 शेर हैं।

————————————–
5. Tiger Status Report 2018 (Status of Tiger : Co-predators & Prey in India 2018) के अनुसार देश में सबसे ज्‍यादा बाघ किस राज्‍य में हैं?

a. मध्‍य प्रदेश
b. उत्‍तराखंड
c. कर्नाटक
d. महाराष्‍ट्र

Answer: a. मध्‍य प्रदेश

राज्‍य : संख्‍या (अनुमानित)
Madhya Pradesh : 526 (441 – 621)
Karnataka : 524 (475 – 573)
Uttarakhand : 442 (393 – 491)
Maharashtra : 312 (270 – 354)
Uttar Pradesh : 173 (148 – 198)
Tamil Nadu : 264 (227 – 302)
Assam : 190 (165 – 215)
Kerala : 190 (166 – 215)
Rajasthan : 69 (62 – 76)
Andhra Pradesh : 48 (40 – 56)#
Bihar : 31 (26 – 37)
Arunachal Pradesh : 29*
Odisha : 28 (26 – 30)
Telangana : 26 (23 – 30)#
Chhattisgarh : 19 (18 – 21)
Jharkhand : 5
Goa : 3

– भारत में बाघों को विलुप्त होने से बचाने के लिए भारत सरकार ने 1973 में प्रॉजेक्ट टाइगर शुरू किया।

————————————-
6. देश का सबसे बड़ा स्‍वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहां पर चालू हुआ है?

a. कैगा प्रचालक
b. काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3
c. तारापुर तारापुर
d. कलपक्‍कम संयंत्र

Answer: b. काकरापार परमाणु ऊर्जा रिएक्‍टर-3

– इसकी क्षमता 700 मेगावाट है।
– यह गुजरात के तापी जिले में है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके सफल संचालन के लिए एटोमिक साइंटिस्‍ट्स को 22 जुलाई को बधाई दी।

—-
– जब आप इसका न्‍यूज देखेंगे, तो देखने को मिलेगा कि काकरापार एटोमिक प्‍लांट – 3 क्रिटकैलटी हो गया है।
– पीएम ने भी यही लिखा है ट्विट में।
– यहां पर क्रिटिकैलिटी मतलब कि
– न्‍यूक्लियर रिएक्‍टर में न्‍यूक्लियर रिएक्‍शन होना, जिससे इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करता है।

– इस रिएक्‍टर को भारतीय वैज्ञानिकों ने खुद डिजाइन किया है। इसकी क्षमता 700 मेगावाट का।
– इससे पहले तक जो इंडियन डिजाइन के एटोमिक रिएक्‍टर लगाए गए थे, वो छोटे थे।
– लेकिन अब हम 700 मेगावॉट का न्‍यूक्लियर एनर्जी रिएक्‍टर बना सकते हैं, तो मतलब है कि हम अच्‍छी स्थिति में है, एटोमिक एनर्जी में।

यह एटोमिक पावर प्‍लांट कहां पर है?
– मैप में देखिए।
– गुजरात में यहां पर सूरत के पास तापी जिले में काकरापार एटोमिक प्‍लांट।
– यहां पर पहले से दो रिएक्‍टर ऑपरेशनल थे।
– अब तीसरा भी चालू हो गया है।
– पहला रिएक्‍टर 1993 में शुरू हो गया था। लेकिन उसकी कैपेसिटी काफी कम है।
– पुराने वाले दो रिएक्‍टर 220 मेगावाट इच -उत्‍पादन करते हैं।
– यह 1990 का है, इसलिए कैपेसिटी कम है।

– यहां पर अब चौथा रिएक्‍टर बन रहा है, उसकी कैपेसिटी भी 700 मेगावाट होगी।

– यह प्रेशराइज्‍ड हेवी वाटर रिएक्‍टर है।
– हम इसे कूलेंट के रूप में यूज करते हैं।
– इसे ड्यूटेरियम ऑक्‍साइड कहते हैं।
– हम यूरेनियम खुद ही इनरीच कर लेते हैं देश में।

– देश में सबसे बड़ा एटोमिक पावर प्‍लांट तमिलनाडु के कुडनकुलम में है।
– उसकी कैपेसिटी एक हजार मेगावॉट है, लेकिन यह रूसी तकनीक है। इंडिया ने तकनीक और इक्‍यूपमेंट रूस से पर्चेज किए हैं। यह काफी महंगा है।
– लेकिन इंडिया में न्‍यूक्लियर साइटिस्‍ट ने काकरापार में अब 700 मेगावॉट तक का रिएक्‍टर बना लिया और चालू कर लिया।
– इसका कंपोनेंट और इक्‍यूपमेंट उसे बनाने में दूसरे देश की मदद नहीं ली गई।

———————————
7. अमेरिका ने किस देश पर एंटी सैटेलाइट हथियार (मिसाइल) के परीक्षण का आरोप लगाया है, और इसे अंतरिक्ष में मौजूद उपग्रहों के लिए खतरा बताया है?

a. चीन
b. जापान
c. रूस
d. ईरान

Answer: c. रूस

– अमेरिकी सेना के स्‍पेस कमान के शीर्ष जनरल जॉन ‘जय’ रेमंड ने इस संबंध में जानकारी दी है।
– उनका कहना है अंतरिक्ष में चक्‍कर लगा रहे रूस के सैटलाइट कॉसमॉस 2542 पर 15 जुलाई को उसके अपने ही सैटलाइट कॉसमॉस 2543 ने मिसाइल हमला किया है।
– इस साल जनवरी में दोनों ही रूसी सैटलाइट अमेरिका सेना के ताकतवर जासूसी उपग्रह KH-11 के पास आ गए।
– हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि रूसी सैटलाइट अमेरिकी को धमका रहा था या उसकी निगरानी कर रहा था।
– 23 जुलाई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड टंप ने रूस से इस पर आपत्ति जताई है।
– जनरल जय ने बताया कि इससे अमेरिका और उसके सहयोगियों के अंतरिक्ष में मौजूद उपग्रहों के लिए खतरा है।
– ऐसा पहली बार है जब अमेरिकी सेना ने रूस पर अंतरिक्ष में एंटी सैटलाइट वेपन के परीक्षण का आरोप लगाया है।
– उधर, रूस के इस कदम से ब्रिटेन और जापान की टेंशन बढ़ गई है।
– दरअसल, अमेरिका, ब्रिटेन समेत ज्‍यादातर पश्चिमी देश अपने रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर अत्‍यंत गोपनीय जरूरतों तक के लिए अंतर‍िक्ष पर निर्भर हैं।
– अमेरिका के ही 1000 उपग्रह अंतरिक्ष में चक्‍कर काट रहे हैं।
– यही नहीं चीन भी अंतरिक्ष में जंग की तैयारी कर रहा है।
– माना जा रहा है कि इससे अंतरिक्ष में भी हथियारों की रेस शुरू हो सकती है।

————————————-
8. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्‍जाक को अदालत ने घोटाले के मामले में 12 साल की सजा सुनाई है?

a. पाकिस्‍तान
b. मालदीव
c. मलेशिया
d. अफगानिस्‍तान

Answer: c. मलेशिया

– 28 जुलाई को अदालत ने सजा सुनाई। उन पर 210 मिलियन रिंगिट (49.40 मिलियन अमेरिकी डॉलर-लगभग 370 करोड़ रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है।
– नजीब रज्‍जाक पर 1MDB घोटाले का आरोप था।
– उनपर 4.2 करोड़ रिंगित (98 लाख डॉलर) की राशि अपने बैंक खाते में अंतरित करने का आरोप था।
– अदालत ने रज्जाक को सरकारी निवेश कोष से अरबों डॉलर के गबन के मामले में मंगलवार को दोषी करार दिया.
– वह मलेशिया के पहले ऐसे नेता हैं, जो किसी घोटाले के मामले में दोषी करार दिए गए हैं.
– अरबों डॉलर के घोटाले को लेकर जनता के गुस्से के कारण 2018 में नजीब की पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा था.
– वह पांच अलग-अलग मुकदमों में 42 आरोपों का सामना कर रहे हैं।

मलेशिया
Capital: कुआला लुंपुर
प्रधानमंत्री – मोहिउद्दीन यासीन
मुद्रा – रिंगित

———————————
9. RBI ने श्रीलंका के साथ कितनी रकम के मुद्रा अदला-बदली (Currency Swap) के समझौते पर जुलाई 2020 को सिग्‍नेचर किया है?

a. 30 करोड़ डॉलर
b. 40 करोड़ डॉलर
c. 50 करोड़ डॉलर
d. 80 करोड़ डॉलर

Answer: b. 40 करोड़ डॉलर (400 मिलियन डॉलर)

– करंसी अदला-बदली (स्‍वेपिंग) व्यवस्था नवंबर, 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
– श्रीलंका में इंडियन हाइकमीशन (भारतीय उच्चायोग) 25 जुलाई को यह जानकारी दी।

क्या होती है करंसी स्‍वेपिंग?
– दरअसल, दुनियाभर में अंतरराष्‍ट्रीय कारोबार डॉलर में होता है।
– हम जो भी सामान विदेश से खरीदते या बेचते हैं, वो डॉलर में होता है।
– इसलिए डॉलर का प्रभाव बहुत ज्‍यादा है।
– इसके लिए RBI को डॉलर खरीदकर रखना पड़ता है।
– तो डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए भारत ने कई देशों के साथ करंसी स्‍वेपिंग का समझौता किया है।
– अन्‍य देशों के साथ यह प्रक्रिया चल रही है।

– इसके तहत होगा कि दो देशों के बीच खरीद-ब‍िक्री उन्‍हीं की करंसी में होगी।
– जैसे, श्रीलंका से हम कोई सामान खरीद रहे हैं, तो हम उन्‍हें इंडियन रुपी (रुपया) दें।
– और अगर श्रीलंका हमने सामान ले रहा है तो, वो हमें श्रीलंकन रुपी (रुपया) दे।
– इसका कन्‍वर्जन उस वक्‍त के भारतीय और श्रीलंकन मुद्रा के तहत होता है।
– ऐसे में उस वक्‍त के विनियम दर (कन्‍वर्जन रेट) के अनुसार दोनों देशों की केंद्रीय बैंक आपस में मुद्रा कन्‍वर्ट कर लेती हैं। इसे करंसी स्‍वेपिंग कहते हैं।
– इससे बीच में डॉलर नहीं आता।

– तो करंसी स्‍वेपिंग समझौता दो पक्षों के बीच एक मुद्रा के बदले दूसरी मुद्रा प्राप्त करने के लिये किया जाता है।
– मई 2020 में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत से 1.1 अरब डॉलर की विशेष मुद्रा अदला-बदली सुविधा के लिए अतिरिक्त आग्रह किया था।

– भारत, अन्‍य देशों के साथ भी करंसी स्‍वेपिंग का समझौता करता रहा है।
– जैसे ईरान से जब हम तेल लेते थे, तो उसे डॉलर नहीं, बल्कि रुपया देते थे।
– भारत और दक्षेस – सार्क देश (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) के अन्‍य देशों के साथ भी समझौता कर रहा है।
– इससे श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा।
– और कोविड-19 से प्रभावित देश में वित्तीय स्थिरता हो सकेगी।

RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास
मुख्यालय: मुंबई.

श्रीलंका
राजधानी – श्रीजयवर्धने कोट्टे
राष्‍ट्रपति – गोटाबाया राजपक्षे
प्रधानमंत्री – महिंदा राजपक्षे

——————————
10. अभिनेत्री कुमकुम का 28 जुलाई को निधन हो गया, वो किस बीमारी से जूझ रही थीं?

a. कैंसर
b. कोविड-19
c. टीबी
d. हेपेटाइटिस बी

Answer: b. कोविड-19

– वह 86 साल की थीं, और लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
– उन्होंने प्‍यासा, मदर इंडिया, आर-पार, CID जैसी कई मशहूर हिंदी फिल्मों में काम किया था।
– मिस्टर एक्स इन बॉम्बे, सन ऑफ इंडिया, कोहिनूर, उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा, गंगा की लहरें, राजा और रंक, आंखें, ललकार, गीत और एक कुंवारा-एक कुंवारी उनकी मशहूर फिल्में हैं।
– जॉनी वॉकर के साथ ‘ये है बॉम्बे मेरी जान’ में दिखी थीं।
– कुमकुम का जन्म बिहार के हुसैनाबाद में हुआ था।
– उनका असली नाम जैबुन्निसा था।
– भोजपुरी फिल्म ‘गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो’ में भी काम किया था।
– इसे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पहली बनी फिल्म भी माना जाता है।


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से जुलाई : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

The post 29 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter