यह 12th & 14th August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. दुनिया का पहला देश, जिसने कोरोना वैक्सीन को आम लोगों के वक्सीनेशन के लिए रजिस्टर्ड करवाया?
a. रूस
b. अमेरिका
c. चीन
d. भारत
Answer: a. रूस
– रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 11 अगस्त को इसकी घोषणा की।
– रूस ने इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर दिखाया है क्योंकि दुनिया के कई देश वैक्सीन का ट्रायल कर रहे हैं। लेकिन रूस इसमें आगे रहा।
– रजिस्टर्ड करवाने का मतलब है कि इस वैक्सीन को वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय और रेग्युलेटरी बॉडी का अप्रूवल मिल गया है।
———————————–
2. आमलोगों के लिए रूस में रजिस्टर्ड हुई दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन Gam-COVID-Vac का उपनाम बताएं?
a. कोविडो V
b. स्पूतनिक I
c. स्पूतनिक V
d. स्पेस V
Answer: c. स्पूतनिक V (स्पूतनिक वी)
– यह नाम दुनिया के पहले सैटेलाइट का नाम था, जिसे वर्ष 1957 में अंतरिक्ष में सोवियत संघ ने स्थापित किया था। अमेरिका से भी पहले।
– विशेषज्ञों का कहना हे कि रशियन प्रेसिडेंट ब्लादिमीर पुतिन उस बात को याद दिलाते हुए कोरोना वक्सीन का नाम रखा है।
– रूस ने यह दिखाया है कि जिस तरह उसने 1967 में पहला सैटेलाइट मिशन सफल किया था, वैसे ही कोरोना वायरस की वैक्सीन लांच कर दी।
– पुतिन ने कहा है कि उन्होंने अपनी एक एक बेटी को यह वैक्सीन लगवाई है और यह सेफ है।
– वैक्सीन की वजह से बॉडी का टेंपरेचर तो बढा, लेकिन फिर सामान्य हो गया।
– वैक्सीन को सबसे पहले फ्रंटलाइन मेडिकल वर्कर्स, टीचर्स और जोखिम वाले लोगों को दिया जाएगा।
वैक्सीन किसने तैयार की?
– इसे रक्षा मंत्रालय और गामालेया नेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एपिडिमियोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी ने मिलकर तैयार किया है।
– सितम्बर से इसका उत्पादन करने और अक्टूबर से लोगों को लगाने की तैयारी है।
– यह वैक्सीन अगले साल एक जनवरी से आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी।
– बड़े स्तर पर तीन और ट्रायल इसी महीने होंगे
रूस के दावे पर सवाल?
– कई देशों के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का आरोप है कि वैक्सीन तैयार करने में दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया और न ही ट्रायल के परिणामों को रिसर्च जर्नल में प्रकाशित कराया गया।
– रूस की वैक्सीन पर डब्ल्यूएचओ भी दिशानिर्देशों को नजरअंदाज किए जाने को लेकर सवाल उठा चुका है।
रूस का जवाब?
– इन तमाम आरोपों के बीच रूस ने दावा किया है कि वैक्सीन डेवलप करने की तैयारी छह साल से चल रही थी।
– रूसी अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से हम इबोला, मर्स और सार्स वायरस की वैक्सीन विकसित कर रहे थे। ये वायरस कोरोना प्रजाति के ही वायरस हैं।
– इसकी वजह से रूस जल्द टीका बनाने में कामयाब हो सका।
– इबोला बीमारी का भी टीका वह बना चुका है।
भारत को कब मिलेगी रूसी वैक्सीन
– रूस को पहले से ही 20 देशों से एक अरब डोज बनाने का ऑर्डर मिला हुआ है।
– हालांकि भारत ने अभी तक ऑर्डर नहीं दिया है।
– इंडिया में किसी भी वैक्सीन को अनुमति से पहले उसका ट्रायल यहीं पर होता है।
– जब ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया, इस ट्रायल से संतुष्ट हो जाता है, तब वह वैक्सीन को आम लोगों के लिए लाइसेंस जारी करता है।
भारत में भी वैक्सीन बनाने की ओर
– ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कंपनी ‘भारत बायोटेक’ की ‘कोवैक्सीन’, जाइडस कैडिला के ‘ZyCov-D’ को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ह्यूमन ट्रायल की अनुमति दी हुई है।
– इसके फेज वन और फेज 2 का ट्रायल चल रहा है।
– तीसरे फेज के ट्रायल के बाद ही आम लोगों के उपयोग के लिए कंपनियों को इसका लाइसेंस जारी किया जाएगा।
– भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी ट्रायल कर रहा है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एक दवा कपंनी ने मिलकर तैयार किया हुआ है।
———————————–
3. भारतीय मूल की किस महिला को अमेरिका के उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार चुना गया?
a. निक्की हैली
b. कमला हैरिस
c. बॉबी जिंदल
d. साधना खरे
Answer: b. कमला हैरिस
– दरअसल, अमेरिका में 3 नवंबर को चुनाव होने है, लेकिस इससे पहले ही राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉ बिडेन ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम ऐलान कर दिया।
– कमला हैरिस इस पद पर चुनाव लड़ने वाली पहली एशियाई- अमेरिकी है।
– उनकी मॉं श्यामला गोपालन चेन्नई से थी, जिनका निधन 2009 में हो गया।
—————————————-
4. केंद्र सरकार ने ग्रेट निकोबार द्वीप में ट्रांसशिपमेंट पोर्ट का निर्माण कितनी रकम में करवाने की घोषणा की है?
a. 11,000 करोड़ रुपये
b. 10,000 करोड़ रुपये
c. 10,100 करोड़ रुपये
d. 14,000 करोड़ रुपये
Answer: b. 10,000 करोड़ रुपये
– प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अंडमान निकोबार, बंदरगाह विकास से जुड़ी गतिविधियों के बड़े केन्द्र के रूप में विकसित होने वाला है।
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 अगस्त 2020 को यह ऐलान किया।
– उन्होंने कहा कि जब ये बंदरगाह एक बार बनकर तैयार हो जाएगा तो यहां बड़े-बड़े जहाज़ भी रुक पाएंगे।
– इससे समुद्री व्यापार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
– और युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे।
दो भौगोलिक फायदे
– यह व्यस्त पूर्वी- पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी मार्ग के नजदीक है।
– यहां से कारोबारी गतिविधियां बढ़ेगी।
– दूसरा इस क्षेत्र में आधुनिक पीढ़ी वाले बड़े जहाजों की आवाजाही भी हो सकेगी।
—————————–
5. ICC ने हाल ही में इनमें से किस भारतीय घरेलू अंपायर को इंटरनेशनल पैनल में शामिल किया है?
a. श्रीनिवास वैंकटराघवन
b. अनंत पद्मनाभन
c. सुंदरम रवि
d. बदरुद्दीन अहमद
Answer: b. अनंत पद्मनाभन
– अनंत पद्मनाभन आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग करते हैं।
– पिछले रणजी फाइनल में वे अंपायर रह चुके हैं।
– वह अब शमशुद्दीन, अनिल चौधरी और वीरेंदर शर्मा के साथ इस पैनल में चौथे भारतीय होंगे।
– अभी हाल ही में युवा अंपायर नितिन मेनन को अंपायरों के एलीट पैनल में जगह मिली है।
———————————
6. भारत के पूर्व खिलाड़ी मनितोम्बी सिंह का 9 अगस्त को निधन हो गया, वो किस खेल से जुड़े थे?
a. हॉकी
b. फुटबॉल
c. टेनिस
d. क्रिकेट
Answer: b. फुटबॉल
– वह मोहन बागान क्लब के कप्तान रह चुके थे।
– इसके अलावा वह भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर भी थे।
– वह अंडर-23 टीम के सदस्य रह चुके हैं, जिसने 2003 में भारत ने वियतनाम को हराकर एलजी कप जीता था।
——————————
7. विश्व अंगदान दिवस (Organ Donation Day) कब मनाया जाता है?
a. 14 अगस्त
b. 13 अगस्त
c. 12 अगस्त
d. 11 अगस्त
Answer: b. 13 अगस्त
– मानव अंग व्यापार को रोकने तथा मृत्यु के बाद अंगदान को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने ‘मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994’ पारित किया था।
– वर्ष 2011 में इस अधिनियम में संशोधन किया गया था।
– संशोधन कर ऊतक (Tissue) दान को भी इसके अंतर्गत लाने का प्रावधान किया।
————————————-
8. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री हसन दीब ने अपने पद से इस्तीफा दिया?
a. पाकिस्तान
b. इज़राइल
c. लेबनान
d. साइप्रस
Answer: c. लेबनान
– लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके को लेकर वहां के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।
– उनके साथ कई मंत्रियों ने भी इस्तीफा दिया और कुछ ने अपने पद से हटने का फैसला किया।
– बता दें कि सरकार को 4 अगस्त को बेरूत विस्फोट के लिए दोषी ठहराया गया था।
– इस भयानक धमाके से डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 6000 लोग घायल हो गए थे।
– यह विस्फोट स्टोर में रखे 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट में आग लगने से हुआ था।
———————————-
9. किस राज्य ने “ओरुनोदोई” योजना लांच की, जिसके तहत गरीब परविार को 830 रुपए नकद रकम मुहैया करवाई जाएगी?
a. असम
b. मिजोरम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. केरल
Answer: a. असम
– सरकार ने इस योजना के लिए 280 करोड़ रुपए की राशि तय की है।
– “ओरुनोदोई” योजना के तहत, विधवाओं, तलाकशुदा, अविवाहित या अलग-अलग महिलाओं, और विकलांग व्यक्तियों के साथ परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
असम
राजधानी: दिसपुर।
राज्यपाल: जगदीश मुखी।
मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल।
———————————–
10. विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) कब मनाया जाता है?
a. 12 अगस्त
b. 10 अगस्त
c. 09 अगस्त
d. 08 अगस्त
Answer: a. 12 अगस्त
– इस दिवस का उद्देश्य एशियाई व अफ्रीकी हाथियों के बारे में बताने या जागरूकता फैलाना है।
– यह 12 अगस्त 2012 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गज दिवस के रूप में मनाया गया था।
– आपको बता दें कि दुनियाभर के एशियाई हाथियों में सबसे ज्यादा 60 प्रतिशत हाथी भारत में ही है।
– देश में पहली बार 2017 में हाथियों की गणना हुई थी, तब 30000 हाथी जंगलों में रह रहे थे।
– इंडिया में 30 एजीफैंट रिजर्व है और 101 एलीफैंट कॉरिडोर भी है।
Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here
One Liner MCQ PDF – Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
2020 जनवरी से जुलाई : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm
Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK
The post 12th to 14th August 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !


Post a Comment