--> 17 & 18 August 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

17 & 18 August 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 17 & 18 August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. सत्‍यपाल मलिक को गोवा से तबादलता करके अब किस राज्‍य का गवर्नर बनाया गया?

a. बिहार
b. झारखंड
c. मध्‍य प्रदेश
d. मेघालय

Answer: d. मेघालय

– यह आदेश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया है। ये नियुक्ति उस दिन से अमल में आएगी जिस दिन राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे।

– सत्‍यपाल मलिक का तबादला पिछले कुछ महीनों में लगातार हुआ है।
– वह पहले बिहार के राज्यपाल थे, जहां से ट्रांसफर करके जम्‍मू- कश्‍मीर भेजा गया था।
– वह जम्‍मू-कश्‍मीर के आखिरी राज्‍यपाल रहे।
– इसके बाद उनका ट्रांसफर गोवा कर दिया गया।
– और अब उन्‍हें मेघायल का गवर्नर बनाया गया है।

– मेघालय में अब तक तथागत राय गवर्नर थे। वह अगस्‍त 2018 में मेघायल के राज्‍यपाल बने थे, हालाकि उससे पहले वह तीन साल तक त्रिपुरा के गवर्नर थे।
– दरअसल, संविधान के अनुसार गवर्नर का पद की अवधि तय नहीं होती है, यह राष्‍ट्रपति की इच्‍छा पर निर्भर करता है। लेकिन पारंपरिक रूप से पांच साल का कार्यकाल माना जाता है।
– हालांकि यह भी उदाहरण है कि ESL नरसिंह्न 12 साल तक गवर्नर रहे। वह छत्‍तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, और तेलंगाना में गवर्नर रहे।

– सत्‍यपाल मलिक, यूपी के बागपत के रहने वाले हैं।

———————————-
2. गोवा के राज्‍यपाल का प्रभार किस राज्‍य के गवर्नर को सौंपा गया है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. गुजरात

Answer: c. महाराष्‍ट्र

– महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

————————————-
3. केंद्र सरकार ने BSF का नया महानिदेशक (DG) किसे बनाया है?

a. राकेश अस्‍थाना
b. राजीव वर्मा
c. आलोक वर्मा
d. श्रीवत्‍स आलोक

Answer: a. राकेश अस्‍थाना

– वह गुजरात कैडर के 1984 बैच के IPS अधिकारी हैं।
– अब तक वह नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक के रूप में काम कर रहे थे।

– अब वह पद का कार्यभार संभालने की तारीख से 31 जुलाई 2021 या अगले आदेश तक बीएसएफ महानिदेशक के रूप में कार्यरत रहेंगे.

– मालूम हो कि साल 2018 में सीबीआई के तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा और तत्कालीन विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के भ्रष्टाचार मामले को लेकर बड़ा विवाद खड़ हुआ था और वर्मा ने अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज किया था.
– इस विवाद के चलते अस्थाना और वर्मा को 21 अक्टूबर 2018 की आधी रात को छुट्टी पर भेज दिया गया था, बाद में दोनों को सीबीआई से बाहर कर दिया गया.
– हालांकि सीबीआई ने इस साल फरवरी में अस्थाना को सभी आरोपों से क्लीन चिट दे दिया.

—————————————
4. किस केंद्र शासित प्रदेश ने 16 अगस्‍त को अपना 59वां “डी-ज्यूर” दिवस ( “De-Jure” Day) मनाया?

a. चण्डीगढ़
b. पुदुचेरी
c. दमन और दीव
d. दादरा और नगर हवेली

Answer: b. पुदुचेरी

– मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने स्वतंत्रता सेनानियों को कीझूर में इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्‍यों मनाते हैं ये दिन
– पुदुचेरी 18 अक्टूबर, 1954 को एक जनमत संग्रह के आधार पर स्वतंत्र हुआ था।
– लेकिन फ्रांसीसी और भारतीय सरकारों के बीच हस्ताक्षरित संधि की संधि को फ्रांसीसी संसद ने 16 अगस्त 1962 को इसकी मंजूरी दे दी थी।
– जनमत संग्रह 18 अक्टूबर, 1954 को लिया गया था।
– चाहे फ्रांसीसी शासन में बने रहना हो या भारतीय संघ में विलय करना हो।
– जनमत संग्रह में लगभग 178 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
– जिसमें 170 ने भारत के साथ विलय के पक्ष में और 8 ने इसके खिलाफ मतदान किया।
– विलियानूर के पास कीज़ूर में जनमत संग्रह लिया था।
– इस अवसर पर स्मारक का निर्माण किज़ूर में किया गया था।

———————————–
5. मध्‍य प्रदेश सरकार ने चंबल प्रोग्रेस वे का नाम किसके नाम पर करने का ऐलान किया है?

a. नरेंद्र मोदी
b. अमित शाह
c. अटल बिहारी वाजपेयी
d. पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय

Answer: c. अटल बिहारी वाजपेयी

– नया नाम : अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे

– दरअसल, 16 अगस्‍त को अटल बिहारी वाजपेई की दूसरी पुण्‍यतिथि थी। इसी दौरान मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

– पहले इसका नाम चंबल एक्‍सप्रेस वे था। इसे बदलकर चंबल प्रोग्रेसिव वे कर दिया गया। और अब फिर नया नाम अटल बिहारी वाजपेयी प्रोग्रेसिव वे कर दिया गया है।

– यह मध्य प्रदेश, उत्तर व राजस्थान से होकर गुजरेगा।
– यह स्वर्णिम चतुर्भुज के दिल्ली-कोलकाता खंड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा।
– इस प्रोजेक्‍ट में 309 किलोमीटर का हिस्सा मध्य प्रदेश में, 78 किलोमीटर राजस्थान और 17 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में रहेगा।
– राजस्थान के कोटा को मध्य प्रदेश के भिंड से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से चंबल के आसपास बसने वाली आबादी को खासा लाभ होगा।

————————————-
6. चंद्रयान-2 आर्बिटर ने 12 अगस्‍त को चंद्रमा पर क्रेटर (गड़ढों) की तस्‍वीरें लीं, इसरो ने इस क्रेटर को क्‍या नाम दिया है?

a. क्रेटर मित्र
b. मिशन क्रेटर
c. विक्रम साराभाई
d. इसरो-2

Answer: c. विक्रम साराभाई

– क्रेटर का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है।
– प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि साराभाई का जन्म शताब्दी वर्ष 12 अगस्त को पूरा हुआ।
– और यह वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि है।

क्रेटर
– साराभाई क्रेटर की खींची गई 3डी तस्वीर दिखाती है कि यह उठे हुए किनारे से करीब 1.7 किलोमीटर गहरा है।
– बता दें कि चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को प्रक्षेपित किया गया था।
– हालांकि इसके लैंडर विक्रम की 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी।
– पहले प्रयास में चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बनने का भारत का सपना तब पूरा नहीं हो पाया था।
– लेकिन अब मिशन का ऑर्बिटर सही से काम कर रहा है और डेटा भेज रहा है।

—————————————
7. यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का 16 अगस्‍त 2020 को निधन हो गया, वह किस खेल के मशहूर खिलाड़ी रह चुके थे?

a. क्रिकेट
b. बास्‍केटबॉल
c. हॉकी
d. फुटबॉल

Answer: a. क्रिकेट

– वह (73) वर्ष के थे।
– उनके पास यूपी सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा विभाग थे।
– वे दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
– कोरोना से अब तक यूपी के दो मंत्रियों की जान जा चुकी है।
– 2 अगस्त को मंत्री कमला रानी वरुण का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था।

चेतन चौहान ने 40 टेस्ट में 2084 रन बनाए
– चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे।
– इनमें उन्होंने 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए।
– उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा।
– 7 वनडे में 153 रन बनाए।
– चेतन चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी।
– दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारी की और 3 हजार से ज्‍यादा रन बनाए थे।
– चेतन चौहान घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की टीम से खेले थे।

————————————-
8. भारत ने विस्‍फोट पीडि़तों की मदद के लिए किस देश को आपातकालीन मानवीय सहायता भेजी है?

a. मारीशस
b. लेबनान
c. ईराक
d. मालदीव

Answer: b. लेबनान

– राजधानी बेरूत में चार अगस्‍त को हुए घातक विस्फोट में 170 लोगों की मौत हो गई थी।
– साथ ही हजारों लोग बेघर हुए थे।
– यह विस्फोट 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट के भंडार में आग लगने के कारण हुआ था।
– भारत ने जरूरी चिकित्सा और खाद्य आपूर्ति सहित 58 मिट्रिक टन आपातकालीन मानवीय सहायता भेजी है।
– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 14 अगस्‍त को अपने ट्वीट में कहा, ‘बेरूत में हुए त्रासदपूर्ण विस्फोट के बाद लेबनान के लोगों के प्रति भारत एकजुटता प्रदर्शित करता है।
– इसके अलावा कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने अलग से पीपीई किट, सर्जिकल दस्ताने भी भेजे हैं।

लेबनान
प्रेसिडेंट – माइकल एरॉन
Official languages : Arabic
मुद्रा – लेबनानी पाउंड

————————————-
9. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्‍यतिथि कब मनाई जाती है?

a. 17 अगस्‍त
b. 16 अगस्‍त
c. 18 अगस्‍त
d. 19 अगस्‍त

Answer: b. 16 अगस्‍त

– अटल बिहारी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।
– वो भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे और तीन बार इस पद पर रहे।

तीन बार प्रधानमंत्री
– 1962 से 1967 और 1986 में राज्यसभा के सदस्य रहे।
– पहली बार 1996 में 13 दिन प्रधानमंत्री रहे।
– इसके बाद 1998 से 1999 के बीच 13 महीने पीएम रहे।
– 1999 से 2004 तक पूरे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहे।

– 1951 में जनसंघ के संस्थापक सदस्य बने।
– उनकी फेमस कविता- काल के कपाल पर लिखता, मिटाता हूं मैं गीत नया गाता और मैंने जन्म नहीं मांगा था किंतु मरण की मांग करुंगा, जाने कितनी बार जिया हूं जाने कितनी बार मरा हूं, जन्म मरण के फेरे से मैं इतना पहले नहीं डरा हूं।
– भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया।
– विपक्ष में रहकर भी संयुक्त राष्ट्रसंघ में देश का प्रतिनिधित्व किया।
– वहां पहली बार हिंदी का परचम लहराया।
– 1968 से 1973 तक भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे अटल आपातकाल में जेल में गए।
– 1977 में जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री बने।
– 1980 में भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे।
– नौ बार लोकसभा के लिए चुने गए।

—————————————–
10. एयरलाइन गो एयर ने किसे अपना सीईओ नियुक्त किया है?

a. कौशिक खोना
b. अनुपम श्रीवास्‍तव
c. राजीव सुरी
d. मनोज मलिक

Answer: a. कौशिक खोना

– कौशिक 2008 से 2011 तक वाडिया समूह से जुड़े रहे थे।
– वह वाडिया समूह के उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट वित्त और रणनीतिकार भी थे।
– वह विनय दुबे का स्थान लेंगे।
– गोएयर मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित एक भारतीय कम लागत वाली एयरलाइन है।
– यह भारतीय व्यापार समूह वाडिया समूह के स्वामित्व में है।
– उन्हें अप्रैल 2009 से जून 2011 तक गोएयर के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था।

—————————————-
11. दृश्‍यम’ और ‘मदारी’ फेम डायरेक्‍टर न‍िश‍िकांत कामत का न‍िधन 17 अगस्‍त को हो गया, वह किस बीमारी से जूझ रहे थे?

a. कैंसर
b. कोरोना
c. हेपेटाइटिस बी
d. क्रॉनिक लिवर डिजीज

Answer: d. क्रॉनिक लिवर डिजीज

– बता दें, कामत ने बॉलिवुड में 2008 में मराठी फिल्‍म ‘डोंबिवली फास्‍ट’ से डेब्‍यू किया था।
– निशिकांत कामत ने कुछ फिल्‍मों में ऐक्‍टिंग भी की है।
– उन्‍होंने फिल्‍म ‘भावेश जोशी’ में काम किया।
– इसके अलावा वह जॉन अब्राहम स्‍टारर ‘रॉकी हैंडसम’ में नेगेटिव रोल में नजर आए थे।
– साल 2006 में हुए मुंबई धमाकों पर बेस्‍ड फिल्‍म ‘मुंबई मेरी जान’ बनाई।
– इसके बाद ‘फोर्स’, मराठी में ‘लाय भारी’, रॉकी हैंडसम जैसी फिल्‍मों का डायरेक्‍शन किया।
– इन फिल्‍मों को दर्शकों और क्रिटिक्‍स ने काफी पसंद किया।
– हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया था।

————————————
12. ई-वाहन स्टार्टअप कंपनी EBikeGO ने किस क्रिकेट खिलाड़ी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

a. रोहित शर्मा
b. हरभजन सिंह
c. सुरेश रैना
d. विराट कोहली

Answer: b. हरभजन सिंह

– कंपनी अभी मुंबई, बेंगलुरू, दिल्ली, अमृतसर, जयपुर और हैदराबाद में अपना परिचालन करती है।
– वह कंपनी को अपग्रेड करने में मदद करने के साथ-साथ कंपनी की वेबसाइट और सभी मीडिया में अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

————————————-
13. नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (टीईएसएस) ने अपना पहला मिशन पूरा कर लिया है, उसने कितने एक्सोप्लेनेट (बाह्य ग्रहों) की खोज की है?

a. 68
b. 67
c. 66
d. 70

Answer: c. 66

– अमेरिकी अं‍तरिक्ष एजेंसी नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट ने 75 फीसदी तारों से भरे आसमान की तस्वीरें ले ली।
– यह इसका दो साल के सर्वे का एक हिस्सा है।
– 2100 कैंडिडेट अंतरिक्ष यात्री काम कर रहे हैं।
– अप्रैल माह में ग्रहों की खोज के लिए नासा का सैटेलाइट टीईएसएस केप कैनरवल से स्पेस एक्स फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया था।
– सौर मंडल के बाहर मौजूद ग्रहों को तलाशने के लिए इस सैटेलाइट को लांच किया गया था।
– सैटेलाइट के ऊपरी हिस्से में चार कैमरे हैं जो रेडिएशन से इसका बचाव करते हैं।
– दो साल के इस मिशन में पहले एक साल दक्षिणी आकाश के 13 सेक्टरों और दूसरे साल में उत्तरी आसमान की तस्वीरें ली गई।
– अब इस मिशन को और बढ़ाया गया है।

———————————-
14. स्पेनिश ग्रां प्री फार्मूला वन रेस 2020 का खिताब किसने जीता है?

a. निको रोसबर्ग
b. फर्नांडो अलोंसो
c. लुईस हैमिल्टन
d. माइकल शूमाकर

Answer: c. लुईस हैमिल्टन

– 16 अगस्‍त को स्पेनिश ग्रां प्री जीत ली।
– जो उनके फार्मूला वन करियर की 88वीं जीत है।
– इस जीत के साथ हैमिल्टन ने ड्राइवरों की अंक तालिका में 37 अंक की बढ़त बना ली है।
– मर्सीडीज के हैमिल्टन ने दूसरे स्थान पर रहे मैक्स वेरस्टापेन को 24 सेकंड के बड़े अंतर से पछाड़ा।
– वेरस्टापेन पिछली नौ रेस में आठ बार पोडियम पर जगह बनाने में सफल रहे हैं।
– वालटेरी बोटास ने तीसरा स्थान हासिल किया।


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से जुलाई : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

The post 17 & 18 August 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter