यह 1st & 2nd August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. नासा ने मंगल ग्रह पर पहला हेलीकॉप्टर भेजा, इस मार्स मिशन के रोवर का नाम बताएं?
a. इंजीन्यूटी
b. पर्सवीरंस
c. क्युरीआसटी
d. मार्स कोस्ट
Answer: b. पर्सवीरंस (Perseverance)
– मार्स प्लेनेट पर अब तक चार रोवर भेजे जा चुके हैं। ये सभी नासा ने भी भेजे हैं।
– अब 30 जुलाई को नया रोवर लांच किया गया, इसका नाम है Perseverance.
– इसमें हेलीकॉप्टर भी है, जिसका नाम इंजीन्यूटी है. यह नाम भारतीय मूल की अमेरिकी स्टूडेंट वनीजा रूपाणी ने रखा था।
जुलाई में तीन मार्स मिशन
– जुलाई 2020 का महीना मंगल मिशन के लिए इंपॉर्टेंट रहा है।
– तीन देशों ने मिशन लांच किए।
– यूएई का होप मिशन, चीन का तियानवेन और अब यूएसए का Perseverance।
– नासा ने Perseverance रोवर को एटलस V रॉकेट से लांच किया है।
– यह 18 फरवरी 2021 तक मार्स पर लैंड करेगा।
क्या करेगा Perseverance
– पर्सवीरंस का मतलब दृढता।
– यह रोवर मंगल ग्रह पर एंसिएंट लाइफ (प्राचीनकाल के जीवन) के सबूत खोजेगा।
– वैज्ञानिकों के सामने सवाल है कि क्या प्राचीन काल में लाइफ के लिए सुटेबल कंडीशन थे।
– इसके सबूत ढूंढने की कोशिश करेगा रोवर। पता लगाएगा यह थ्योरी सच है या नहीं।
– रोवर प्लूटोनियम पावर का इस्तेमाल करेगा, जो करीब 10 साल चलेगी।
मार्स पर कहां उतरेगा Perseverance रोवर
– यह रोवर मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) (गड्ढ़ा) पर उतरेगा।
– यह 3.5 अरब वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई एक झील का स्थल है.
– साइंटिस्ट्स का मानना है कि मार्स पर अरबों साल पहले नदियां बहती थी।
– जब भी कोई एस्ट्रॉयड मार्स को हिट करता था, तो बड़ा गड्ढा बन जाता था, और पानी भर जाता था।
– कुछ वक्त बाद यह लेक (झील) में तब्दील हो जाता था।
– तो जेजेरो क्रेटर के साथ भी यही हुआ था।
– वैज्ञानिक इसको लेकर आश्वस्त हैं, क्योंकि जजेरो क्रेटर में पानी के अंदर आने का चैनल दिखाई देता है और इसके बाहर जाने का भी।
– इसका मतलब है कि यहां पहले पानी भरा होगा।
– वहां डेल्टा डिपॉजिट भी नजर आते हैं। डेल्टा तभी बनता है, जब पानी का बहाव बनता है। जैसे कि पश्चिम बंगाल के सुंदरवन में डेल्टा है, उसी तरह का।
– तो यह पॉसिबिलिटी है कि वहां पर माइक्रो ऑर्गेनिज्म या बैक्टीरिया वहां पर जीवित रहा हो।
– अगर बैक्टीरिया रहा होगा, तो उसके सबूत भी मिल सकेंगे।
कब और कैसे मार्स पर उतरेगा रोवर Perseverance
– यह 18 फरवरी 2021 तक मार्स पर लैंड करेगा।
– लैंडिंग बहुत ही चुनौती भरा होता है, जैसा कि हमलोगों ने इसरो के मून मिशन चंद्रयान-2 के दौरान देखा था।
– तो मार्स पर पर्सवीरंस लैंडिंग का तरीका कुछ इस तरह का होगा।
– इसमें स्काई क्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा।
– मार्स की सतह पर आने से कुछ ऊपर ही यह रोवर, स्काई क्रेन से केबल के जरिए लटका रहेगा।
– जेजेरो क्रेटर पर लैंड होते ही स्काई क्रेन का केबल रोवर से अलग हो जाएगा।
– इस तरह से सेफ लैंडिंग की कोशिश होगी।
—-
रोवर में हेलीकॉप्टर रहेगा
– रोवर Perseverance में ही हेलीकॉप्टर होगा, जिसका नाम इंजीन्यूटी है।
– जब पर्सिवेयर लैंड करेगा, तो यह सतह पर हेलीकॉप्टर पर रखकर दूर चला जाएगा।
– इसके बाद रोवर अपने कैमरे से इंजीन्यूटी हेलीकॉप्टर की फ्लाइट देखेगा, अगर यह सफल हुआ तो।
मंगल पर हेलीकॉप्टर क्या करेगा?
– यह हेलीकॉप्टर फ्लाइट बस डेमोंस्ट्रेशन एक्सपेरिमेंट है, यह देखने के लिए कि मंगल पर हेलीकॉप्टर उड़ाना कितना मुमकिन है।
– दरअसल, मंगल का एटमॉस्फेयर (वायुमंडल), पृथ्वी के मुकाबले काफी थिन (कम घनत्व का) है।
– तो हेलीकॉप्टर के पंखों से हवा पर वो असर देखने को नहीं मिलेगा, जो पृथ्वी पर मिलता है। क्योंकि अर्थ पर हवा की डेंस (घनत्व ज्यादा) है।
– मंगल पर भेजे जाने से पहले इसकी टेस्टिंग के लिए पृथ्वी पर एन्वायरमेंट बनाया गया था।
– जब एक्सपेरिमेंट सफल रहा, तो मंगल पर इसे भेजा गया है।
– यह देखने के लिए कि क्या यह वहां पर उड़ सकता है या नहीं।
– हेलीकॉंप्टर का फायदा होता है कि फील्ड ऑफ व्यू बढ़ जाता है।
– ये देखकर पता कर सकता है कि आगे कैसे काम कर सकता है।
हेलीकॉप्टर की लाइफ
– इस हेलीकॉप्टर की लाइफ 30 दिन की है, लेकिन हो सकता है कि यह आगे भी काम करे।
– इंजीन्यूटी हेलीकॉप्टर सोलर पावर से चलेगा।
– एक दिन में बस तीन मिनट ही फ्लाई कर पाएगा।
– तो तीन दिन में 1.8 किलोमीटर की उड़ान भरेगा।
हेलीकॉप्टर का और क्या मकसद
– दरअसल, इस हेलीकॉप्टर को भेजने का मकसद यह भी है कि भविष्य में जब मार्स पर ह्यूमन मिशन जाएगा, तो उसके लिए ऐसा हेलीकॉप्टर तैयार किया जाए, जिससे एस्ट्रोनॉमर मार्स में फ्लाई कर सकें।
——-
रोवर Perseverance में कौन-कौन से उपकरण?
– रोवर में कई उपकरण हैं, जो मार्स के सर्फेस की स्टडी में मदद करेंगे।
– इसमें कई तरह के कैमरे हैं।
– यह नासा का मिशन है, लेकिन फ्रांस, स्पेन और डेनमार्क ने भी कुछ इक्यूपमेंट दिए हैं, जो रोवर में लगाए गए हैं।
– फ्रांस का सुपर कैमरा, स्पेन का विंड सेंसर, और डेनमार्क का रिमफैक्स एंटीना।
– इस रोवर में पहली बार माइक्रोफोन लगाया गया है।
– अब तक साउंड नहीं सुना है कि मंगल पर कैसा आवाज आती है।
—-
रोवर Perseverance का मकसद?
– चार ऑब्जेक्टिव है –
i) हैबिटेबिलिटी देखना। (वहां रहा जा सकता है या नहीं। सूक्ष्म जीव रहे हैं या नहीं।)
ii) बायो सिग्नेचर तलाशना – कुछ खास चट्टानें, जिनमें सूक्ष्म जीव के अंश हों।
iii) सैंपल इकट्ठा करना – पहली बार ड्रिल मैकेनिज्म किया जा रहा है। यह रोवर चट्टान का ड्रिल करके सैंपल एक ट्यूब में रखेगा। ताकि भविष्य में कोई मिशन जाकर उसे ला सके।
iv) ह्यूमन मिशन की तैयारी करना – अगर ह्यूमन वहां जाते हैं, तो ऑक्सीजन की जरूरत होगी।
– पृथ्वी से सीमित मात्रा में ही ऑक्सीजन ले जाया जा सकता है।
– ऐसे में साइंटिस्ट यह तरीका खोज रहे हैं, जिससे मंगल पर ही ऑक्सीजन बन जाए।
क्या है मौक्सी (MOXIE)- Mars Oxygen ISRU Experiment?
– सारे साइंस इंस्ट्रूमेंट में से सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली है मौक्सी (MOXIE)- Mars Oxygen ISRU Experiment
– दरअसल, मंगल के वातावरण में पाई जाने वाली गैसों में 96 प्रतिशत कार्बन डाई ऑक्साइड होती है।
– ऑक्सीजन नाम मात्र की होती है। मात्र 0.1 प्रतिशत
– तो इस एक्सपेरिमेंट के जरिए कार्बन डाइऑक्साइड के जरिए ऑक्सीजन बनाने की कोशिश की जाएगी।
– कार्बन डाई ऑक्साइड का स्ट्रक्चर ऐसा होता है कि उसमें कार्बन का एटम होता और साइड में दो ऑक्सीजन का एटम होता है।
– तो अगर ऑक्सीजन के दो एटम्स को अलग कर लिया जाए, कार्बन डाई ऑक्साइड से तो इन दोनों को जोड़कर ऑक्सीजन बनाया जात सकता है।
– O2 का मॉल्यूकुल बनाया जाए।
– पृथ्वी पर पेड़-पौधे जो काम करते हैं ऑक्सीजन बनाने का, वही काम मौक्सी के जरिए साइंटिस्ट मंगल पर करना चाहते हैं।
—-
मिशन की लागत
– यह बहुत ही महंगा मिशन है।
– लांच करने की कॉस्ट, रोवर, हेलीकॉप्टर बनाने की कॉस्ट जोड़ें, तो नासा ने 2.4 बिलियन डॉलर (लगभग 18 हजार करोड़ रुपए) खर्च किए हैं।
– अगर मिशन ऑपरेशन के खर्च को भी जोड़ लें, तो यह 2.8 से 2.9 बिलियन डॉलर तक चला जाता है।
– इंडिया का मार्स ऑर्बिटर मिशन है, जो अभी भी काम कर रहा है, उसका मात्र 500 करोड़ बजट था।
– तो डिफरेंस काफी ज्यादा है।
————————————–
2. भारत सरकार ने किस तरह के टेलिविजन सेट को प्रतिबंधित आयात की श्रेणी में शामिल कर दिया है?
a. रंगीन
b. ब्लैक एंड व्हाइट
c. रंगीन और ब्लैंक एंड व्हाइट
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. रंगीन
– किसी सामान को प्रतिबंधित आयात की श्रेणी में डालने का अर्थ होता है कि उक्त सामान के आयातक को आयात के लिए वाणिज्य मंत्रालय के डीजीएफटी से लाइसेंस लेना होगा.
– इस कदम का मकसद टेलीविजन की घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और चीन जैसे देशों से गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात को कम करना है.
– भारत को टीवी का निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में चीन, वियतनाम, मलेशिया, हांगकांग, कोरिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और जर्मनी शामिल हैं.
अधिसूचना किसने जारी की?
– विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने.
– नोटिफिकेशन में कहा गया है, “रंगीन टेलीविजन की आयात नीति को मुक्त से बदलकर प्रतिबंधित कर दिया गया है.”
– यह आयात प्रतिबंध 36 सेंटीमीटर से लेकर 105 सेंटीमीटर से अधिक की स्क्रीन आकार वाले रंगीन टेलीविजन सेट के साथ ही 63 सेंटीमीटर से कम स्क्रीन आकार वाले एलसीडी टेलीविजन सेट की श्रेणी पर लागू है.
– भारत ने 2019-20 में 78.1 करोड़ डॉलर मूल्य के रंगीन टीवी आयात किए.
—————————–
3. जून 2020 में देश के 8 कोर उद्योगों का उत्पादन कितना गिर गया?
a. 10 प्रतिशत
b. 15 प्रतिशत
c. 20 प्रतिशत
d. 33 प्रतिशत
Answer: b. 15 प्रतिशत
– कोर सेक्टर में लगातार चौथे माह गिरावट रही।
– इससे पहले मई 2020 में 22 प्रतिशत गिरावट थी।
– इन आठ उद्योगों को देश का कोर सेक्टर कहा जाता है – कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफायनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और बिजली।
– पिछले साल जून 2019 में कोर इंडस्ट्री में 1.2 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई थी।
लॉकडाउन का असर
– अकेले फर्टिलाइजर्स सेक्टर में तेजी दिख रही है। क्योंकि इस समय सिर्फ कृषि सेक्टर ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
8 उद्योगों का उत्पादन जून में इस प्रकार रहा
कोयला : -15.5%
कच्चा तेल : -6%
प्राकृतिक गैस : -12%
रिफाइनरी प्रोडक्ट्स : -8.9%
फर्टिलाइजर्स : +4.2%
स्टील : -33.8%
सीमेंट : -6.9%
बिजली : -11%
संपूर्ण कोर सेक्टर : -15%
– कोर सेक्टर का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 फीसदी योगदान होता है। कोर सेक्टर के उत्पादन में 15 फीसदी गिरावट को इस बात का संकेत माना जा सकता है कि जून के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी बेहद खराब रहने वाले होंगे।
————————————-
4. विश्व संस्कृत दिवस कब आयोजित होता है?
a. रक्षा बंधन पर
b. बकरीद पर
c. अगस्त के पहले रविवार
d. दीपावली पर
Answer: a. रक्षा बंधन पर
– इस साल विश्व संस्कृत दिवस 3 अगस्त राखी के दिन मनाया जाएगा।
– साल 1969 में भारत सरकार ने रक्षाबंधन यानी श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन विश्व संस्कृत दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
– इसके बाद से ही हर साल राखी के त्योहार को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
————————————
5. वर्ष 2020 में विश्व संस्कृत सप्ताह कब आयोजित किया गया?
a. 29 जुलाई से 4 अगस्त
b. 30 जुलाई से 5 अगस्त
c. 31 जुलाई से 6 अगस्त
d. 1 अगस्त से 7 अगस्त
Answer: c. 31 जुलाई से 6 अगस्त
– यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने सभी यूनिवर्सिटी में विश्व संस्कृत दिवस आयोजित करने की अपील की है।
—————————
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किस देश के सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्धाटन किया?
a. इजराइल
b. जापान
c. मारीशस
d. रूस
Answer: a. मारीशस
– उन्होंने वर्चुअली मॉरीशस के पीएम जगन्नाथ के साथ इस बिल्डिंग का उद्धाटन किया।
– राजधानी पोर्ट लुईस में यह इमारत भारत की सहायता से तैयार की गई है।
– 2016 में भारत ने मॉरिशस को 35.3 करोड़ डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था, इससे यहां कई सुविधाएं तैयार हो रही हैं।
– इसके अलावा वहां पर 100 बेड का एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी तैयार किया जा रहा है।
– 2019 में मोदी ने वहां के मेट्रो एक्सप्रेस और एक अस्पताल के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया था।
– भारत की मदद से तैयार की जा रही मेट्रो परियोजना के तहत सितंबर 2019 में ही 12 किमी. लाइन बिछा ली गई थी।
———————————–
7. सीबीआई की विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को 4 साल की कैद सुनाई, वह किस पार्टी से जुड़ी थीं?
a. भाजपा
b. समता पार्टी
c. तेलुगू देशम
d. तणमूल कांग्रेस
Answer: b. समता पार्टी
– 30 जुलाई 2020 को सीबीआई के विशेष जज वीरेंद्र भट्ट ने जया, गोपाल पछेरवाल, मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसपी. मुरुगई को यह सजा सुनाई।
– मामला साल 2000-2001 की एक डिफेंस डील से जुड़ा है।
– जया समेत तीनों आरोपियों को हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर्स की खरीदी में भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का दोषी पाया गया था।
– इसका खुलासा 2001 में तहलका न्यूज पोर्टल के स्टिंग ऑपरेशन में हुआ था।
कौन हैं जया जेटली?
– जया जेटली समता पार्टी की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
– उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज का करीबी माना जाता है।
– इस मामले के सामने आने के बाद जॉर्ज को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
————————————
8. भारत को फ्रांस से पांच लड़ाकू विमान राफेल मिला, इसके 17 स्क्वार्ड्रन का नाम बताएं?
a. गोल्डेन ऐरो
b. डायमंड ऐरो
c. प्लेटिनम ऐरो
d. गोल्डेन फ्लीट
Answer: a. गोल्डेन ऐरो
– 29 जुलाई को पांच राफेल लड़ाकू विमानों का बेड़ा फ्रांस से अंबाला एयरबेस पर पहुंचा।
– राफेल दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से हैं।
– दो सुखोई 30 एमकेआई विमानों ने उनकी अगवानी की।
– NDA सरकार ने 23 सितंबर, 2016 को फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एविएशन के साथ 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।
– पांच राफेल विमानों में से तीन एक सीट वाले जबकि दो राफेल दो सीट वाले लड़ाकू विमान हैं।
– इन्हें भारतीय वायुसेना के अंबाला स्थित स्क्वाड्रन 17 में शामिल किया जाएगा जो ‘गोल्डन एरोज’ के नाम से जाना जाता है।
————————————-
9. मानव तस्करी के विरुद्ध (World day against human trafficking) विश्व दिवस कब मनाया जाता है?
a. 31 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 28 जुलाई
d. 30 जुलाई
Answer: d. 30 जुलाई
– मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता और पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा के लिए ये मनाया जाता है।
– इस वर्ष UNODC (United Nations Office on Drugs and Crime) ने थीम ‘Committed To The Cause: Working On The Frontline To End Human Trafficking’ रखी है।
– मानव तस्करी में लगभग 1 तिहाई पीड़ित बच्चें होते हैं।
– अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार विश्व भर में लगभग 21 मिलियन लोग बंधुआ मजदूरी के शिकार हैं।
– इसमें श्रम व यौन शोषण के लिए तस्करी किये लोग भी शामिल हैं।
– UNODC की रिपोर्ट के अनुसार मानव तस्करी के लगभग एक तिहाई शिकार बच्चे ही हैं।
– जबकि 71% मानव तस्करी की शिकार महिलाएं व लड़कियां हैं।
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2013 में आरंभ किया था।
– जिसे वर्ष 2010 में एक एक उच्च स्तरीय बैठक में पारित किया गया था
————————————–
10. कोच अशोक मुस्तफी का दिल का दौरा पड़ने से निधन 30 जुलाई 2020 को निधन हो गया, वो किस खेल से जुड़े थे?
a. फुटबॉल
b. क्रिकेट
c. हॉकी
d. बैडमिंटन
Answer: b. क्रिकेट
– वह कोलकाता के रहने वाले थे।
– पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोचिंग दे चुके अशोक 86 साल के थे।
– अशोक प्रख्यात दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कोच थे।
– जो बाद आर्यन क्लब गैलरीज के दायरे में आया जिसे एक समय बंगाल क्रिकेट की नर्सरी समझा जाता था।
– उन्होंने गांगुली सहित एक दर्जन से अधिक रणजी क्रिकेटर दिए।
————————————–
11. हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने कोर्ट, मेट्रो और एयरपोर्ट और प्रतिष्ठित संस्थानों की सुरक्षा के लिए विशेष फोर्स के गठन को मंजूरी दी है?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. उत्तर प्रदेश
d. हरियाणा
Answer: c. उत्तर प्रदेश
– फोर्स का नाम होगा – उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF).
– इसका गठन CISF के तर्ज पर होगा।
——————————-
12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
a. राहुल सचदेवा
b. नितिन कुमार
c. हार्दिक सतीशचंद्र शाह
d. साकेत कुमार
Answer: c. हार्दिक सतीशचंद्र शाह
– वे इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव रहे थे.
– वह गुजरात कैडर के 2010 बैच के IAS अधिकारी हैं।
———————————
13. हरियाणा सरकार ने पहलवान बबीता फोगाट और किसे खेल विभाग में उपनिदेशक (Deputy Director) बनाया?
a. कविता दलाल
b. विनेश फोगाट
c. साक्षी मलिक
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. कविता दलाल
– हरियाणा सरकार ने पहलवान बबीता फोगाट और कविता देवी को खेल एवं युवा मामले विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया हैं.
– उन्हें हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी (भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 2018 के तहत उप निदेशक (खेल) के पद पर नियुक्त किया गया हैं.
———————————-
14. भारतीय मूल के किस राजनेता को हाल ही में सिंगापुर के इतिहास में पहली बार विपक्ष का नेता नामित किया गया है?
a. मोहन लाल
b. प्रीतम सिंह
c. राहुल त्यागी
d. विक्रम सचदेवा
Answer: b. प्रीतम सिंह
– वह वर्कर्स पार्टी (Workers’ Party) से हें।
– उनकी पार्टी ने सिंगापुर आम चुनाव में 93 सीटों में से 10 सीटें जीतीं थी।
– अब औपचारिक रूप से उन्हें नेता विपक्ष चुना गया है।
—————————————
15. अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (International Friendship Day) कब मनाया जाता है?
a. 30 जुलाई
b. 31 जुलाई
c. 1 अगस्त
d. 2 अगस्त
Answer: a. 30 जुलाई
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में घोषित किया था।
– देश, रंग, लिंग, धर्म आदि के बावजूद विभिन्न देशों के लोगों की दोस्ती के मजबूत बंधन को बढ़ाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है।
—————————————-
16. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत को कोविड-19 से लड़ने के लिए कितने लाख डॉलर की सहायता देने का ऐलान किया है?
a. 40 लाख डॉलर
b. 30 लाख डॉलर
c. 50 लाख डॉलर
d. 60 लाख डॉलर
Answer: b. 30 लाख डॉलर (करीब 22 करोड़ रुपये)
– एडीबी इस मदद राशि को अपने एशिया प्रशांत आपदा प्रतिक्रिया कोष से उपलब्ध करवाएगा।
– एडीबी ने कहा कि यह मदद राशि भारत को कोरोना महामारी से लड़ने दियया जा रहा है।
– इन रुपयों को इस्तेमाल थर्मल स्केनर तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में किया जायेगा।
– जिससे कोविड-19 से लड़ने में काफी मदद मिलेगी।
ADB
मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस
स्थापना: 1966
प्रेसीडेंट: मात्सुगु असकवा (Masatsugu Asakawa)
Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here
One Liner MCQ PDF – Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
2020 जनवरी से जुलाई : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm
Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK
The post 1st & 2nd August 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !


Post a Comment