यह 29 & 30 August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस राज्य में पहली समुद्री एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की गई है?
a. तमिलनाडु
b. केरल
c. आंध्र प्रदेश
d. ओडिशा
Answer: b. केरल
– तिरुवनंतपुरम जिले के विझिनजाम गाँव में ‘PRATHEEKSHA’ नाम की पहली समुद्री एम्बुलेंस की शुरुआत की।
– Pratheeksha, मत्स्य विभाग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा निर्मित 3 पूर्ण सुसज्जित समुद्री एम्बुलेंस नाव की श्रृंखला में पहली है।
– इन्हें रु. 6.08 करोड़ की लगत के साथ, समुद्र में दुर्घटनाओं के दौरान मछुआरों के जीवन को बचाने के लिए बनाया गया है।
– नाव को भारतीय मत्स्य प्रौद्योगिकी संस्थान ने शिपिंग के भारतीय रजिस्ट्री के विनिर्देशों के अनुसार डिजाइन किया है.
– अन्य समुद्री एम्बुलेंस जिन्हें तैनात किया जाना है, वे Pratyasha और Karunya हैं।
केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.
मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खा.
————————————
2. किस खिलाड़ी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस (national sports day) 29 अगस्त को मनाया जाता है?
a. कपिल देव
b. पीटी ऊषा
c. सचिन तेंदुलकर
d. मेजर ध्यानचंद
Answer: d. मेजर ध्यानचंद
– उनका जन्मदिन भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ।
– उनकी अवधि के दौरान, उनकी टीम ने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।
– इसी दिन खिलाडि़यों को राष्ट्रीय खेल सम्मान भी दिया जाता है।
– कोरोना महामारी की वजह से पहली बार साल 2020 में ये आयोजन राष्ट्रपति भवन में न होकर ऑनलाइन आयोजित हुआ।
———————————-
3. राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्ष 2020 में कितने खिलाडि़यों को राष्ट्रीय खेल सम्मान मिला?
a. 54
b. 64
c. 74
d. 84
Answer: c. 74
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अलग-अलग 7 कैटेगरी में 74 खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कार दिया।
– इस बार पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न औऱ 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए गए।
राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी
– क्रिकेटर रोहित शर्मा,
– पहलवान विनेश फोगाट,
– टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा,
– महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल
– पैरालंपियन मरियाप्पन थांगावेलु शामिल
————————————
4. केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की राशि 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
a. 10 लाख
b. 20 लाख
c. 25 लाख
d. 35 लाख
Answer: c. 25 लाख
– सरकार ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कारों की सात श्रेणियों में से चार में पुरस्कार राशि में वृद्धि की है।
– यह ऐलान केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया।
—————————————
5. केंद्र सरकार ने अर्जुन पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
a. 10 लाख
b. 15 लाख
c. 20 लाख
d. 25 लाख
Answer: b. 15 लाख
—————————————–
6. केंद्र सरकार ने द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
a. 10 लाख
b. 15 लाख
c. 20 लाख
d. 25 लाख
Answer: b. 15 लाख
—————————————
7. केंद्र सरकार ने द्रोणाचार्य (रेगुलर) पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
a. 10 लाख
b. 15 लाख
c. 20 लाख
d. 25 लाख
Answer: a. 10 लाख
————————————
8. केंद्र सरकार ने ध्यानचंद पुरस्कार की राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
a. 10 लाख
b. 15 लाख
c. 20 लाख
d. 25 लाख
Answer: a. 10 लाख
– राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की पुरस्कार राशि 7.5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये।
– अर्जुन पुरस्कार की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये।
– द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये।
– द्रोणाचार्य (रेगुलर) की पुरस्कार राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए।
– ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये दिए जाएंगे.
– खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि अंतिम बार 2008 में बढ़ाई गई थी.
————————————
9. पूर्व कोच पुरुषोत्तम राय का निधन 29 अगस्त 2020 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?
a. एथलेटिक्स
b. क्रिकेट
c. हॉकी
d. फुटबॉल
Answer: a. एथलेटिक्स
– भारत में किसी कोच को दिए जाने सर्वोच्च खेल पुरस्कार द्रोणाचार्य पुरस्कार लेने से कुछ घंटे पहले निधन हो गया।
——————————–
10. परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (इंटरनेशनल डे अंगेस्ट न्यूक्लियर टेस्ट) कब मनाया जाता है?
a. 30 अगस्त
b. 28 अगस्त
c. 29 अगस्त
d. 27 अगस्त
Answer: c. 29 अगस्त
– 2 दिसंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 64 वें सत्र ने अपने प्रस्ताव 64/35 के माध्यम से परमाणु परीक्षण के खिलाफ 29 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।
– परमाणु हथियारों के दंश से दुनिया को बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 1962 में एक कमीशन को तैयार किया।
– इसके बाद 1970 में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का खाका तैयार हुआ।
– इसमें इस बात का उल्लेख किया कि दुनिया के पांच देशों के अलावा कोई भी देश परमाणु शक्ति को हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा।
– अब तक 93 देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं।
– आधिकारिक तौर पर 9 देश परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्र हैं।
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोटों या किसी अन्य परमाणु विस्फोटों के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– साथ ही परमाणु-हथियार-मुक्त दुनिया के लक्ष्य को प्राप्त करने के साधनों के रूप में से एक के रूप में उनकी समाप्ति की आवश्यकता के प्रति जागरुक करना है।
———————————–
11. पुस्तक “National Security Challenges: Young Scholars’ Perspective” का विमोचन किसने किया है?
a. बिपिन रावत
b. मनोज मुकुंद नरवणे
c. विजय गोस्वामी
d. राजेंद्र बंसल
Answer: b. मनोज मुकुंद नरवणे
– आर्मी थिंक-टैंक सेंटर फॉर लैंडफेयर स्टडीज (CLAWS) ने इस बुक का प्रकाशन किया है।
– यह बुक यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट से लेकर ग्रेजुएशन लेवल के डॉक्टरेट केंडीडेट्स पर आधारित है।
– इस पुस्तक में नेशनल सिक्योरिटी से संबंधित कई तरह के सब्जेक्ट है।
– इस बुक का उद्देश्य देश के युवा लोगों के मध्य रणनीतिक सोच को विकसित करना है।
– मनोज मुकुंद नरवणे वर्तमान में भारतीय सेना में प्रमुख जनरल है।
– भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह है।
———————————
12. केंद्र सरकार ने ‘किरण’ हेल्पलाइन सेवा किस संबंध में शुरू की है, जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है?
a. हेल्थ चेकअप
b. कोविड-19 चेकअप
c. कैंसर चेकअप
d. मानसिक स्वास्थ्य
Answer: d. मानसिक स्वास्थ्य
– जिन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत है, वे 03 सितम्बर 2020 से ‘किरण’ के माध्यम से लाभ उठा सकते हैं।
– केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री, थावर चंद गहलोत ने 27 अगस्त को टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर हेल्पलाइन 1800-599-0019 शुरू किया।
– इसका उद्देश्य चिंता, डिप्रेशन, पैनिक अटैक, एडजस्टमेंट डिस्ऑर्डर, पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिस्ऑर्डर, सब्सटेंस एब्यूज, सुसाइडल थॉट्स, महामारी के चलते पैदा हुए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराना है।
———————————
13. किस देश के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 28 अगस्त 2020 को पद से इस्तीफा दे दिया?
a. ताइवान
b. फ्रांस
c. चीन
d. जापान
Answer: d. जापान
– शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य और बीमारियों की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
– हालांकि नए प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वह इस पद पर काम करते रहेंगे।
– वह अपनी वर्षों पुरानी बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं.
– वह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।
जापान
मुद्रा – येन
राजधानी – टोक्यो
सम्राट – नारुहितो
———————————-
14. खिलाड़ी माइक ब्रायन और बॉब ब्रायन ने सन्यास लेने की घोषणा की, वह किस खेल से जुड़े थे?
a. क्रिकेट
b. हॉकी
c. टेनिस
d. फुटबॉल
Answer: c. टेनिस
– वे दोनों भाई हैं।
– इस भाइयों की जोड़ी ने 26 सीज़न में 119 ट्राफियों के साथ ओपन एरा रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया है, जिसमें सभी चार ग्रैंड स्लैम, सभी नौ एटीपी मास्टर्स के साथ-साथ ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं।
– वे अमेरिकी हैं।
———————————-
15. केविन मेयर ने अगस्त 2020 में किस सोशल मीडिया कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया?
a. ट्वीटर
b. टिकटॉक
c. ओयस
d. इंस्ट्राग्राम
Answer: b. टिकटॉक
– चीनी मालिक पर लोकप्रिय वीडियो ऐप को बेचने के लिए अमेरिकी द्वारा बनाए जा रहे दबाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं।
– दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के तहत दिया है, जिसमे उन्होंने tiktok की मूल कंपनी, बाइटडांस को 90 दिनों के भीतर इसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए कहा है।
Tiktok की स्थापना: 2012.
Tiktok संस्थापक: झांग यिमिंग (Zhang Yiming).
Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here
One Liner MCQ PDF – Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
2020 जनवरी से जुलाई : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm
Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK
The post 29 & 30 August 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !


Post a Comment